NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
मोदी और ट्रम्प हमें वापस पाषाण युग में भेजना चाहते हैं
मोदी द्वारा परमाणु हथियारों और दिवाली की बात करना ख़तरनाक और उत्तेजक मामला है। यदि भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध परमाणु हथियारों से लड़ा जाता है तो जीत तो दूर की बात है, दोनों में कोई नहीं बचेगा।
प्रबीर पुरकायस्थ
26 Apr 2019
Translated by महेश कुमार
मोदी और ट्रम्प हमें वापस पाषाण युग में भेजना चाहते हैं

आइंस्टीन से एक बार पूछा गया कि तीसरे विश्व युद्ध में इस्तेमाल किए जा सकने वाले हथियार कैसे होंगे। उन्होंने कहा, "मुझे नहीं पता कि तीसरा विश्व युद्ध किन हथियारों के साथ लड़ा जाएगा, लेकिन यह पता है कि चौथा विश्व युद्ध लाठी और पत्थरों से लड़ा जाएगा।" एक पाषाण युग – परमाणु युद्ध हुआ तो हम इसी युग में वापस पहुँच जाएंगे। मोदी के हालिया भाषण में परमाणु हथियारों की तुलना दिवाली के पटाखों से करने के जवाब में, शांति और विकास के लिए काम कर रहे भारतीय डॉक्टरों ने कहा, "21 अप्रैल को बाड़मेर, राजस्थान में प्रधानमंत्री की परमाणु बम पर बयानबाज़ी कि भारत के पास परमाणु हथियार दिवाली के लिए नहीं हैं, ये ख़तरनाक और उत्तेजक भाषा का इस्तेमाल पड़ोसी को धमकी देने के लिए किया गया और ये पूरे क्षेत्र को परमाणु तबाही में धकेल सकता है।"

मोदी का ये संदर्भ कि भारत के पास परमाणु हथियार दीवाली मनाने के लिए नहीं है, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प के द्वारा अपने कर्मचारियों से किए उस सवाल करने के बराबर है: यदि उनका उपयोग नहीं किया जा सकता है तो परमाणु हथियार फिर किस लिए हैं? मोदी और ट्रम्प दोनों परमाणु हथियारों की एक बुनियादी ग़लतफ़हमी से पीड़ित हैं। वे उन्हें सिर्फ़ कुछ बेहतर बमों के रूप में समझते हैं। वे यह नहीं समझते हैं कि परमाणु बम क़यामत के हथियार हैं। उन्हें यह समझ में नहीं आता है कि परमाणु हथियार न केवल "दुश्मन" को नष्ट कर सकते हैं, बल्कि पूरी की पूरी मानव सभ्यता के लिए भी विनाशकारी हो सकते हैं।

विज्ञान के एक इतिहासकार, एलेक्स वेलरस्टीन ने एक उपकरण बनाया है - एक परमाणु मानचित्र जिसे परमाणुनक्शा (न्यूकमैप) कहा जाता है और वह हमें किसी भी शहर में हुए विस्फ़ोट के बाद के परमाणु हथियार के प्रभाव को दिखाता है जिससे हम परिचित हैं। हम बम और अन्य मापदंडों के आकार को अलग-अलग कर सकते हैं, लेकिन जो बात ख़ास मायने रखती है, वह है जीवन का नुक़सान, और उस क्षेत्र की व्यापकता जिसके भीतर यह अधिकांश नुक़सान - मृत्यु, और संपत्ति की क्षति – होंगे। आज ज़्यादातर लोगों के लिए, हिरोशिमा और नागासाकी की परमाणु बमबारी दूर की घटनाएँ हैं। वेलरस्टीन का टूल हमारे सामने एक वास्तविकता को पेश करता है कि परमाणु हथियार उन शहरों पर किस तरह का क़हर बरपा करेंगे जिनमें हम रहते हैं या जिन्हे हम जानते हैं।

मैंने वेलरस्टाइन के उपकरण का उपयोग मृत्यु और विनाश को भांपने के लिए किया है कि अगर दो परमाणु बम रावलपिंडी और नई दिल्ली पर गिराए जाते हैं, तो क्या होगा। अगर नई दिल्ली के ऊपर 50-किलोटन बम (जिस सबसे बड़े बम का पाकिस्तान द्वारा परीक्षण किया गया वह 45 किलोटन का है) गिराया जाता है, तो यह 4 लाख लोगों को लगभग तुरंत ही मार देगा। और अन्य 15 लाख लोग रेडिएशन और अन्य चोटों के कारण एक धीमी मौत मरेंगे। शहर का अधिकांश हिस्सा आग के गोले, हवाई विस्फ़ोट और हथियार द्वारा उत्पन्न गर्मी से नष्ट हो जाएगा। परमाणु नक़्शे (न्यूकमैप) का उपयोग करते हुए, हम इस तरह के हमले के बाद नई दिल्ली के एक दृश्य के नीचे देख सकते हैं।

2p.jpg
अगर इसी तरह का बम वहाँ गिराया जाता तो पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद का क्या होगा? यह आंकड़े हताहतों की संख्या के लिहाज से कम हैं क्योंकि इस्लामाबाद नई दिल्ली की तुलना में काफ़ी छोटा शहर है। मारे गए लोगों की संख्या लगभग 1.3 लाख होगी, जबकि अन्य 2.5 लाख गंभीर रूप से घायल होंगे। परमाणु नक़्शे (न्यूकमैप) का उपयोग करते हुए इस्लामाबाद की एक तस्वीर नीचे दिखाई गई है।

3p.jpg

लेकिन इनमें से कोई भी नक़्शा परमाणु हथियार का इस्तेमाल करने पर हमें उससे होने वाली मानवीय त्रासदी नहीं दिखा सकता है। यह देखने के लिए हमें हिरोशिमा पर नज़र डालनी होगी। 6 अगस्त, 1945 को सुबह 8:15 बजे के यहाँ कुछ चित्र हैं। यहाँ चित्र में दो आदमी हैं, जो तुरंत वाष्पीकृत हो गए थे, उनकी छवियाँ पत्थर में खुदी पाई गई थीं।

4p.jpg

यह हिरोशिमा पर बम गिराए जाने के बाद यूएस एयरफ़ोर्स पायलट द्वारा लिया गया शहर का हवाई दृश्य है।

5p.jpg

उस भयानक अगस्त में कितने लोग मरे थे? और उसके बाद कितने? अनुमान अलग-अलग हो सकते हैं। बम विस्फ़ोट के 2-4 सप्ताह के भीतर हिरोशिमा में 140,000 लोगों तक की मृत्यु हो गई थी। 314,000 से अधिक (हिबाकुशा) विस्फ़ोट से प्रभावित हुए थे - और वे कैंसर से पीड़ित थे, उनकी प्रतिरक्षा प्रणाली ध्वस्त हो गयी थी, और कई अन्य बीमारियाँ सीधे बम के प्रभाव से संबंधित थीं।

6p.jpg

हिरोशिमा की सबसे मार्मिक छवियों में से उस दिन बर्पा हुए क़हर के भयावह दृश्यों की बच्चों द्वारा बनाई गई पेंटिंग हैं। ये दो छवियाँ कई चित्र हमें याद दिलाती हैं, उस न सहे जाने वाले दर्द की बात कि परमाणु हथियार वास्तव में दिवाली पटाखे नहीं हैं।
हिरोशिमा और नागासाकी में परमाणु बमों के उपयोग ने परमाणु-विरोधी आंदोलन को जन्म दिया। जिसे आगे बढ़े हुए वैज्ञानिकों और शांति कार्यकर्ताओं द्वारा तैयार 1955 में रसेल-आइंस्टीन मैनिफ़ेस्टो के रूप में जाना जाता है।

हम एक घटना पर बात कर रहे हैं, किसी देश, महाद्वीप, या पंथ के सदस्य के तौर पर नहीं, बल्कि इन्सानों के तौर पर, उस मनुष्य के तौर पर जिसका अस्तित्व निरंतर संदेह में है। दुनिया संघर्षों से भरी है। राजनीतिक रूप से लगभग हर जागरुक व्यक्ति के भीतर इन मुद्दों में से एक या अधिक के बारे में मज़बूत भावनाएँ मौजूद हैं; लेकिन हम चाहते हैं कि यदि आप इस तरह की भावनाओं को अलग कर दें और अपने आप को केवल एक जैविक प्रजाति के सदस्यों के रूप में मान लें, जिसका एक उल्लेखनीय इतिहास रहा है, और जिसके ग़ायब होने की हम में से कोई भी इच्छा नहीं करेगा। हम इस पर एक भी शब्द कहने की कोशिश नही करेंगे जो एक समूह को दूसरे के बजाय अपील करेगा। हम सभी, समान रूप से, जोख़िम में हैं, और, अगर जोख़िम को समझा जाता है, तो आशा है कि वे सामूहिक रूप से इसे टाल सकते हैं।

हमें नए तरीक़े से सोचना और सीखना होगा। हमें खुद से पूछना सीखना होगा, न कि हम जिस भी समूह को पसंद करते हैं, उसे सैन्य जीत दिलाने के लिए क्या क़दम उठाए जा सकते हैं, क्योंकि अब ऐसे क़दम मौजूद नहीं हैं; यह सवाल हमें ख़ुद से पूछना है: एक सैन्य प्रतियोगिता को रोकने के लिए क्या क़दम उठाए जा सकते हैं, यह मुद्दा सभी दलों के लिए विनाशकारी होना चाहिए?

रसेल-आइंस्टीन घोषणापत्र के लगभग 65 साल बाद, हमें दक्षिण एशिया के नागरिकों के रूप में, सीखना होगा कि भारत और पाकिस्तान इतिहास के क्रम जुदा हो सकते हैं, लेकिन हमारे भूगोल से जुड़े हुए हैं। एक का विनाश मतलब दूसरे का विनाश भी है। यह आज युद्ध की प्रकृति है। भारत और पाकिस्तान में सेनाओं के एक-दूसरे के ख़ून के लिए नफ़रत और युद्ध के माहौल में, यह वही है जो हमें याद रखना होगा। यह वही है जो भाजपा और उसके प्रधानमंत्री समझ नहीं सकते हैं: वे हमें महाभारत के समय में वापस भेजने की इच्छा कर सकते हैं, लेकिन हम अब उस समय में नहीं हैं जब युद्ध धनुष और तीर के साथ लड़ा जाता था। अब, हम यहाँ रहते हैं, ऐसे समय में जब युद्ध का मतलब परमाणु हथियारों का उपयोग हो सकता है। और परमाणु हथियारों का उपयोग दोनों पक्षों को तबाह कर देगा – उनकी अपनी आबादी को, और उनके घरों को जिन्हें वे अपना कहते हैं, उन्हें पूरी तरह से नष्ट कर देगा। शांति कोई विकल्प नहीं है। बल्कि हमारे अस्तित्व के लिए एक आवश्यकता है। जब हम इस बार अपना वोट डालेंगे तो हमें इसे याद रखना होगा।

Narendra modi
Nuclear Weapons
nuclear war
India
Pakistan
Hiroshima
Russel-Einstein Manifesto
fireball
NUKEMAP
New Delhi nuclear bomb
Islamabad nuclear bomb
Donald Trump
USA
Hibakushas

Related Stories

तिरछी नज़र: सरकार जी के आठ वर्ष

कटाक्ष: मोदी जी का राज और कश्मीरी पंडित

ग्राउंड रिपोर्टः पीएम मोदी का ‘क्योटो’, जहां कब्रिस्तान में सिसक रहीं कई फटेहाल ज़िंदगियां

भारत में धार्मिक असहिष्णुता और पूजा-स्थलों पर हमले को लेकर अमेरिकी रिपोर्ट में फिर उठे सवाल

भारत के निर्यात प्रतिबंध को लेकर चल रही राजनीति

गैर-लोकतांत्रिक शिक्षानीति का बढ़ता विरोध: कर्नाटक के बुद्धिजीवियों ने रास्ता दिखाया

बॉलीवुड को हथियार की तरह इस्तेमाल कर रही है बीजेपी !

भारत में तंबाकू से जुड़ी बीमारियों से हर साल 1.3 मिलियन लोगों की मौत

PM की इतनी बेअदबी क्यों कर रहे हैं CM? आख़िर कौन है ज़िम्मेदार?

छात्र संसद: "नई शिक्षा नीति आधुनिक युग में एकलव्य बनाने वाला दस्तावेज़"


बाकी खबरें

  • सोनिया यादव
    आंगनवाड़ी की महिलाएं बार-बार सड़कों पर उतरने को क्यों हैं मजबूर?
    23 Feb 2022
    प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं का कहना है कि केंद्र और राज्य दोनों सरकारों द्वारा घोषणाओं और आश्वासनों के बावजूद उन्हें अभी तक उनका सही बकाया नहीं मिला है। एक ओर दिल्ली सरकार ने उनका मानदेय घटा दिया है तो…
  • nawab malik
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    हम लड़ेंगे और जीतेंगे, हम झुकेंगे नहीं: नवाब मलिक ने ईडी द्वारा गिरफ़्तारी पर कहा
    23 Feb 2022
    लगभग आठ घंटे की पूछताछ के बाद दक्षिण मुंबई स्थित ईडी कार्यालय से बाहर निकले मलिक ने मीडिया से कहा, '' हम लड़ेंगे और जीतेंगे। हम झुकेंगे नहीं।'' इसके बाद ईडी अधिकारी मलिक को एक वाहन में बैठाकर मेडिकल…
  • SKM
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    बंगाल: बीरभूम के किसानों की ज़मीन हड़पने के ख़िलाफ़ साथ आया SKM, कहा- आजीविका छोड़ने के लिए मजबूर न किया जाए
    23 Feb 2022
    एसकेएम ने पश्चिम बंगाल से आ रही रिपोर्टों को गम्भीरता से नोट किया है कि बीरभूम जिले के देवचा-पंचमी-हरिनसिंह-दीवानगंज क्षेत्र के किसानों को राज्य सरकार द्वारा घोषित "मुआवजे पैकेज" को ही स्वीकार करने…
  • राजस्थान विधानसभा
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    राजस्थान में अगले साल सरकारी विभागों में एक लाख पदों पर भर्तियां और पुरानी पेंशन लागू करने की घोषणा
    23 Feb 2022
    मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को वित्तवर्ष 2022-23 का बजट पेश करते हुए 1 जनवरी 2004 और उसके बाद नियुक्त हुए समस्त कर्मचारियों के लिए आगामी वर्ष से पूर्व पेंशन योजना लागू करने की घोषणा की है। इसी…
  • चित्र साभार: द ट्रिब्यून इंडिया
    भाषा
    रामदेव विरोधी लिंक हटाने के आदेश के ख़िलाफ़ सोशल मीडिया की याचिका पर सुनवाई से न्यायाधीश ने खुद को अलग किया
    23 Feb 2022
    फेसबुक, ट्विटर और गूगल ने एकल न्यायाधीश वाली पीठ के 23 अक्टूबर 2019 के उस आदेश को चुनौती दी है, जिसमें उन्हें और गूगल की अनुषंगी कंपनी यूट्यूब को रामदेव के खिलाफ मानहानिकारक आरोपों वाले वीडियो के…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License