NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
मोदी जब भी मुसलमानों से अधिकार छीनने की कोशिश करेंगे, बाबा साहब सामने खड़े मिलेंगे
दरअसल, वह ऐसा कुछ नहीं कर सकते क्युँकि जब वह ऐसा करना चाहेंगे "बाबा साहेब डाक्टर भीम राव अंबेडकर" उनके सामने अपने हाथों में संविधान लिए खड़े हो जाएँगे.
मो. ज़ाहिद
07 Dec 2017
Constitution of India

भारत का प्रधानमंत्री पूरे भारत का होता है, चाहे किसी ने उनकी पार्टी को वोट दिया हो या नहीं, चाहे कोई व्यक्ति उस प्रधानमंत्री और उसकी पार्टी का कट्टर विरोधी ही क्युँ ना हो, प्रधानमंत्री के पद पर आसीन होने के बाद प्रधानमंत्री को अपनी संकुचित सोच का दायरा बढ़ा कर पूरे देश को साथ लेकर चलना चाहिए और थोड़ा बहुत कम या अधिक ऐसा होता भी रहा है।

गुजरात चुनाव के आखिरी दौर में उच्चतम न्यायालय में मुसलमानों की तरफ से जिरह कर रहे वरिष्ठ वकील "कपिल सिब्बल" पर प्रधानमंत्री ने जिस तरह आक्रमण किया वह चिंताजनक स्थिति है, क्या प्रधानमंत्री इस देश में मुसलमानों से उनका कानूनी अधिकार भी छीन लेना चाहते हैं? क्या अदालत में अपनी पैरवी के लिए किसी वकील को खड़ा करने पर देश का प्रधानमंत्री ओछी और छिछली टिप्पणी करेगा? क्या इस देश में मुसलमानों को अदालत में अपना पक्ष रखने से यह प्रधानमंत्री वंचित करना चाहते हैं ? या मुसलमानों की तरफ से पैरवी करने वाले वकील को देश का प्रधानमंत्री धमका रहा है?

दरअसल, वह ऐसा कुछ नहीं कर सकते क्युँकि जब वह ऐसा करना चाहेंगे "बाबा साहेब डाक्टर भीम राव अंबेडकर" उनके सामने अपने हाथों में संविधान लिए खड़े हो जाएँगे, देश के संविधान और बाबा साहेब से इनकी समस्या इसीलिए है। असल में वह ऐसा करके केवल और केवल अपने मुर्ख और आधे दिमाग के भक्तों और वोटरों को भ्रमित करना चाह रहे हैं।

गुजरात चुनाव की तिथि करीब आते ही भाजपा-मोदी सांप्रदायिक ध्रुविकरण का वैसा ही प्रयास कर रहे हैं जैसा कि उत्तर प्रदेश में "शमशान-कब्रिस्तान" का प्रयोग करके किया था और ऐसा भाजपा प्रवक्ताओं का "हुँवा हुँवा" करना साबित भी कर रहा है।

कोई जीवीएल नरसिंहाराव राहुल गाँधी को "बाबरभक्त" और "खिलजी की औलाद" बता रहा है तो संबित पात्रा टीवी पर ऊल जुलूल टिप्पणी कर रहा है। भाजपा हर चुनाव के अंतिम दौर में यही करती है, भाजपा जहाँ भी सीधी लड़ाई में होती है उसके हारने की उम्मीद वहाँ अधिक हो जाती है और इसीलिए गुजरात में उसकी छटपटाहट चुनावी नतीजों का आभास देने लगे हैं।

चुनाव जीतने के लिए स्तरहीन और घटिया स्तर पर आना कोई भाजपा से सीख सकता है, राहुल गाँधी के पिता राजीव गाँधी हैं, परन्तु भाजपाईयों का उनको "खिलजी पुत्र" कहना यह दर्शाता है कि वह किस तरह के नीच लोग हैं।

मुझे लगता है राहुल गाँधी और कांग्रेस को अब मानहानि की नोटिस भेजकर ऐसे लोगों का मुँह बंद कराना चाहिए अन्यथा यह चुनावी पागलपन में किसी दिन अपनी अम्मा का पति राहुल गाँधी को बना डालेंगे।

दुनिया देख रही है कि और इतिहास बन रहा है कि भारत के सर्वोच्च पद पर एक "चुनावी कीड़ा" आसीन है जिसके सामने देश से अधिक महत्वपुर्ण पार्टी और उसकी चुनावी जीत है।
अब कुछ भी कर लें गुजरात मन बना चुका है।

Courtesy: Sabrang India,
Original published date:
07 Dec 2017
Constitution of India
Ambedkar
Gujarat
Gujarat Assembly
Gujarat Assembly Election 2017

Related Stories

गुजरात: भाजपा के हुए हार्दिक पटेल… पाटीदार किसके होंगे?

विचारों की लड़ाई: पीतल से बना अंबेडकर सिक्का बनाम लोहे से बना स्टैच्यू ऑफ़ यूनिटी

सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक आदेश : सेक्स वर्कर्स भी सम्मान की हकदार, सेक्स वर्क भी एक पेशा

मोदी सरकार 'पंचतीर्थ' के बहाने अंबेडकर की विचारधारा पर हमला कर रही है

हार्दिक पटेल ने कांग्रेस से इस्तीफ़ा दिया

खंभात दंगों की निष्पक्ष जाँच की मांग करते हुए मुस्लिमों ने गुजरात उच्च न्यायालय का किया रुख

गुजरात: मेहसाणा कोर्ट ने विधायक जिग्नेश मेवानी और 11 अन्य लोगों को 2017 में ग़ैर-क़ानूनी सभा करने का दोषी ठहराया

ज़मानत मिलने के बाद विधायक जिग्नेश मेवानी एक अन्य मामले में फिर गिरफ़्तार

RTI क़ानून, हिंदू-राष्ट्र और मनरेगा पर क्या कहती हैं अरुणा रॉय? 

एलएसआर के छात्रों द्वारा भाजपा प्रवक्ता का बहिष्कार लोकतंत्र की जीत है


बाकी खबरें

  • सबरंग इंडिया
    फादर स्टेन स्वामी की हिरासत में मौत 'हमेशा के लिए दाग': संयुक्त राष्ट्र समूह
    21 Mar 2022
    संयुक्त राष्ट्र वर्किंग ग्रुप ने मनमानी हिरासत पर भारत सरकार से उन परिस्थितियों की प्रभावी जांच करने को कहा जिनके कारण फादर स्टेन स्वामी की मृत्यु हुई थी
  • hafte ki baat
    न्यूज़क्लिक टीम
    कांग्रेस का असल संकट और 'आप' के भगत अम्बेडकर
    20 Mar 2022
    कांग्रेस का असल संकट क्या है? 18 और 23 असंतुष्ट नेताओं के ग्रुप वैचारिक दबाव-समूह हैं या चुनावी राजनीति में अपने-अपने स्वार्थ के अखाड़ेबाज? पंजाब में अपनी शानदार चुनावी सफलता के बाद आम आदमी पार्टी(आप…
  • itihas ke panne
    न्यूज़क्लिक टीम
    क्या लाभार्थी थे भाजपा की जीत की वज़ह?
    20 Mar 2022
    'इतिहास के पन्ने मेरी नज़र से' के इस अंग में नीलांजन बात करते हैं समाजशास्त्री हिलाल अहमद से. वे बात करते हैं देश के बदलते चरित्र की.
  • Kanwal Bharti
    राज वाल्मीकि
    भेदभाव का सवाल व्यक्ति की पढ़ाई-लिखाई, धन और पद से नहीं बल्कि जाति से जुड़ा है : कंवल भारती 
    20 Mar 2022
    आपने 2022 में दलित साहित्य के समक्ष चुनौतियों की बात पूछी है, तो मैं कहूँगा कि यह चुनौती अब ज्यादा बड़ी है। हालांकि स्थापना का संघर्ष अब नहीं है, परन्तु विकास और दिशा की चुनौती अभी भी है।
  • Aap
    अनिल जैन
    ख़बरों के आगे-पीछे: राष्ट्रीय पार्टी के दर्ज़े के पास पहुँची आप पार्टी से लेकर मोदी की ‘भगवा टोपी’ तक
    20 Mar 2022
    हर हफ़्ते की ज़रूरी ख़बरों को एक पिटारे में एक बार फिर लेकर हाज़िर हैं अनिल जैन
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License