NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
मोदी काल: पत्रकारिता के लिए बर्बादी के साल
बीते कुछ समय में समाचार समूहों द्वारा सत्ता विरोधी खबरों को दबाया गया या दबाव के कारण ऐसी खबरों को वापिस ले लिया गया।
हर्ष कुमार
26 Jun 2018
अमित शाह

लोकतंत्र के चौथे खम्भे यानी मीडिया की आवाज़ को दबाने की कोशिश समय-समय पर सत्ता द्वारा की जाती रही है। चाहे 1975 में इमरजेंसी के दौरान पत्रकारों की अभिव्यक्ति छीनना हो या मौजूदा समय में एक अप्रत्यक्ष इमरजेंसी का दौर पैदा करना हो। पेरिस स्थित एनजीओ “रिपोर्टर्स विदाउट बॉर्डर” के 2018 के अध्ययन अनुसार पत्रकारों की स्वतंत्रता की श्रेणी में भारत 180 देशों में 138वें स्थान पर है। मौजूदा भाजपा के 4 साल के शासन काल में पत्रकारिता जगत में खौफ का अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इन सालों में कई बार समाचार समूहों  ने सत्ता विरोधी खबरों को दबाया  या राजनीतिक दबाव के कारण ऐसी छापी गयी खबरों को वापस ले लिया।

हाल ही में समाचार एजेंसी आई.ए.एन.एस ने मनोरंजन रॉय द्वारा दायर आर.टी.आई के आधार पर एक खबर छापी। आर.टी.आई से खुलासा हुआ कि 8 नवंबर 2016 को लागू की गई नोटबंदी के दौरान महज़ पाँच दिनों (13 नवबंर तक) में अहमदाबाद के ज़िला सहकारी बैंक में 745 करोड़ रुपए जमा किए गए,जो  देश  के किसी भी बैंक के मुकाबले सबसे अधिक है।

यह भी पढ़े अहमदाबाद के एक बैंक और अमित शाह का दिलचस्प मामला

 

शुरुआत में इस खबर को कई समाचार समूहों ने छापा मगर खबर छापने के कुछ ही घंटों के भीतर कई नामी समाचार पत्रों की वेबसाइट जैसे फर्स्टपोस्ट,न्यू इंडियन एक्सप्रेस,टाइम्स नाओ और न्यूज़ 18 ने इसे अपनी वेबसाइट से हटा लिया। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब किसी वेबसाइट ने खबर छापकर उसे हटा लिया होI बीते 4 सालों में कई मौकों पर ऐसा होता रहा है जब सत्ता पर आसीन नेताओं के विरोध में जाने वाली खबरों को दबाव में हटाया गया हो।

इससे पहले 9 अक्टूबर 2017 को एन.डी.टी.वी. के मैनेजिंग डायरेक्टर श्रीनिवासन जैन और मानस प्रताप सिंह ने अमित शाह के बेटे जय शाह पर एक खबर छापी जिसका प्रसारण टी.वी पर भी किया गया। खबर में बताया गया कि कैसे जय शाह की कम्पनी को आश्र्चर्यजनक तरह से लोन दिए गए। इस खबर के छपने के एक हफ्ते बाद एन.डी.टी.वी. की वेबसाइट से इसे हटा लिया गया। एन.डी.टी.वी. के अनुसार उन्हें कानूनी कारणों की वजह से ऐसा करना पड़ा। गौरतलब है कि  इससे पहले द वायर ने जय शाह की कम्पनी के मुनाफे में 2014 के बाद आईआश्चर्यजनक बढ़त पर एक खबर छापी थी । बड़े मीडिया संसथान इस खबर पर अधिक जानकारी इकठ्ठा करने और इस पर बात करने तकसे बचते नज़र आयेI

 

14 सितम्बर 2017 को टाइम्स ऑफ इंडिया के जयपुर संस्करण ने मोदी सरकार की “प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना“ की आलोचना करते हुए एक लेख छापा था। लेख में में बताया गया कि कैसे इस योजना का लाभ किसानों को मिलने की बजाए बीमा कम्पनीयों को मिल रहा हैI रिर्पोट के अनुसार अप्रेल 2017 तक इस योजना से बीमा कम्पनीयों को 10 हज़ार करोड़ का मुनाफा हुआ है। इस खबर को अख़बार की वेबसाइट से कुछ ही घंटों के बाद हटा लिया गया।

 

जुलाई 2017 में टाइम्स ऑफ इंडिया के अहमदाबाद संस्करण ने अमित शाह से जुड़ी खबर छापी थी।अख़बार ने यह खुलासा किया कि  2012 के गुजरात विधानसभा चुनाव और 2017 के राज्यसभा चुनाव में अमित शाह द्वारा दायर हलफनामें से मालूम चलता है की 5 साल में उनकी संपत्ती में 300 फीसदी का इज़ाफा हुआ है।लेकिन खबर प्रकाशित होने के कुछ ही घंटो के भीतर अख़बार की वेबसाइट से इस खबर को हटा लिया गया । अखबार की ओर से इस बाबत कोई स्पष्टीकरण नहीं आया की ख़बर क्यों  हटाई गई।

इसी कड़ी में मई 2014 में टाइम्स ऑफ इंडिया, नवभारत टाइम्स और इकोनॉमिक टाइम्स ने स्मृति ईरानी की शैक्षणिक योग्यता को लेकर एक खबर छापी थी। खबर के अनुसार स्मृति ईरानी ने 2014 लोकसभा चुनाव में दायर हलफनामे में अपनी शैक्षणिक योग्यता दिल्ली  विश्विद्यालय के स्कूल ऑफकॉर्रेस्पोंडेंस से बीकॉम पार्ट वन 1994 बतायी थी।यही जानकारी उन्होंने 2011 के राज्यसभा चुनाव में भी दी थी, लेकिन 2004 के लोकसभा चुनाव में ईरानी द्वारा दायर हलफनामे में उन्होंनेबताया था कि 1996 में दिल्ली विश्वविद्यालय से उन्होंने बी.ए  की परीक्षा उत्तीर्ण की है। इस खबर को भी कुछ समय बाद ऊपर की तीनों वेबसाइट नहटा लिया।

smriti irani

 यह भी पढ़े  कोबरापोस्ट जाँच : पत्रकारिता की पवित्रता गहरे खतरे में

ग़ौरतलब है कि हाल ही में क पत्रकार शुजात बुखारी की हत्या कर दी गई थी जिसके बाद कशमीरी विधायक लाल सिंघ ने पत्रकारों  को धमकाते हुए कहा की अपनी सीमा में रहें नहीं तो उनका हाल भी  शुजात की तरह हो जाएगा।इस तरह के बयान दर्शातें हैं कि किस कदर मौजूदा आलाकमान विरोध में उठ रहीं किसी भी आवाज़ को कुचल देना चाहती है ।

 

Amit Shah
stories removed by media
BJP corruption
BJP
smriti irani

Related Stories

भाजपा के इस्लामोफ़ोबिया ने भारत को कहां पहुंचा दिया?

कश्मीर में हिंसा का दौर: कुछ ज़रूरी सवाल

सम्राट पृथ्वीराज: संघ द्वारा इतिहास के साथ खिलवाड़ की एक और कोशिश

हैदराबाद : मर्सिडीज़ गैंगरेप को क्या राजनीतिक कारणों से दबाया जा रहा है?

ग्राउंड रिपोर्टः पीएम मोदी का ‘क्योटो’, जहां कब्रिस्तान में सिसक रहीं कई फटेहाल ज़िंदगियां

धारा 370 को हटाना : केंद्र की रणनीति हर बार उल्टी पड़ती रहती है

मोहन भागवत का बयान, कश्मीर में जारी हमले और आर्यन खान को क्लीनचिट

मंडल राजनीति का तीसरा अवतार जाति आधारित गणना, कमंडल की राजनीति पर लग सकती है लगाम 

बॉलीवुड को हथियार की तरह इस्तेमाल कर रही है बीजेपी !

गुजरात: भाजपा के हुए हार्दिक पटेल… पाटीदार किसके होंगे?


बाकी खबरें

  • Refugees
    ट्राईकोंटिनेंटल : सामाजिक शोध संस्थान
    अगर सभी शरणार्थी एक देश में रह रहे होते, तो वह देश दुनिया का 17वाँ सबसे बड़ा देश होता
    22 Oct 2021
    अकेले संयुक्त राष्ट्र की गणना के हिसाब से, इस समय लगभग 8.3 करोड़ लोग विस्थापित हैं, और यदि ये सभी विस्थापित एक ही स्थान पर रहें तो वे आपस में मिलकर दुनिया का 17वाँ सबसे अधिक आबादी वाला देश बन जाएँगे।
  • ARYAN
    तमन्ना पंकज
    आर्यन ख़ान मामला: बेबुनियाद साज़िश वाले एंगल और ज़बरदस्त मीडिया ट्रायल के ख़तरनाक चलन की नवीनतम मिसाल
    22 Oct 2021
    यह अभियोजन है या उत्पीड़न?
  • Prime Minister's Kisan Samman Nidhi
    सरोजिनी बिष्ट
    प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से वंचित हैं आज भी बड़ी तादाद में किसान
    22 Oct 2021
    पिछले दिनों उत्तर प्रदेश से एक ऐसी खबर आई जिसने इस योजना के तहत होने वाली बड़ी धांधली को उजागर किया। हजारों ऐसे किसान चिन्हित हुए जो किसान होने के साथ-साथ या तो सरकारी नौकरी भी कर रहे थे या जिनका…
  • kisan andolan
    लाल बहादुर सिंह
    बाहरी साज़िशों और अंदरूनी चुनौतियों से जूझता किसान आंदोलन अपनी शोकांतिका (obituary) लिखने वालों को फिर निराश करेगा
    22 Oct 2021
    किसान आंदोलन के लिए यह एक कठिन दौर है। किसान नेतृत्व चिंतित, लेकिन सजग है, सूझबूझ और साहस के साथ सटीक स्टैंड लेते हुए कदम बढ़ा रहा है और मोदी-शाह के चक्रव्यूह को तोड़ कर आगे बढ़ने के लिए कृतसंकल्प है।
  • Bangladesh peace rally
    सत्यम श्रीवास्तव
    बांग्लादेश में सांप्रदायिक हिंसा और आश्वस्त करती सरकार की ज़िम्मेदार पहल
    22 Oct 2021
    हाल में जिस तरह से सांप्रदायिक हिंसा पर वहाँ की सरकार ज़िम्मेदारी से काम करते दिखलाई दे रही है उससे लगता है कि वह इस शांति और सद्भाव को बचाने की ईमानदार कोशिश कर रही है। ...अगर इस एक मामले में देखें…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License