NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
मोदी के मुक़ाबले फ़ौजी : दिलचस्प हुआ मुकाबला
राजनीति के जानकार मानते हैं कि तेज बहादुर के चुनाव मैदान में आने से नरेंद्र मोदी की मुश्किलें बढ़ेंगी। अभी तक वाराणसी का चुनाव एक तरफ़ा था लेकिन अब ग़ैर भाजपाई मतदाताओं के पास भी विकल्प है।
असद रिज़वी
30 Apr 2019
तेज बहादुर यादव
Image Courtesy: Amar Ujala

सेना के नाम पर वोटे मांग रही भारतीय जनता पार्टी के लिए उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी-बहुजन समाज पार्टी और राष्ट्रीय लोक दल ने चुनौती खड़ी कर दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुक़ाबले वाराणसी में गठबंधन ने एक बर्ख़ास्त फ़ौजी को टिकट दिया है।

पुलवामा में हुई आतंकवादी घटना के बाद से भाजपा राष्ट्रवाद को चुनाव का मुद्दा बनाने की कोशिश कर रही है। पुलवामा के बाद बालाकोट में हुई फ़ौजी कार्रवाई के नाम पर भी भगवा पार्टी राजनीति कर रही है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारत की फ़ौज को मोदी की सेना तक बता दिया था।

ख़ुद प्रधानमंत्री पुलवामा में मारे गए फ़ौजियों की तस्वीरें मंच पर लगाकर नये युवा मतदाताओं से वोट मांग रहे हैं। जिसके लिए विपक्षी दलों ने विरोध भी दर्ज कराया है। लेकिन अब उत्तर प्रदेश में प्रधानमंत्री के विरुद्ध बर्ख़ास्त फ़ौजी को टिकट देकर गठबंधन ने वाराणसी के चुनाव को दिलचस्प बना दिया है।

गठबंधन ने बर्ख़ास्त जवान तेज बहादुर को मैदान में उतारा है। उन्होंने 2017 में बीएसएफ में फ़ौजियों को मिल रहे खाने को घटिया बताते हुए वीडियो बनाया था। सोशल मीडिया पर आने के बाद उनका वीडियो बड़ी तेज़ी से वायरल हो गया था। जिसके बाद एक जांच हुई और तेज बहादुर को बर्खास्त कर दिया गया था। 

राजनीति के जानकार मानते हैं कि तेज बहादुर के चुनाव मैदान में आने से नरेंद्र मोदी की मुश्किलें बढ़ेगी। वरिष्ठ पत्रकार रामदत्त त्रिपाठी कहते हैं कि अब तक भाजपा की राजनीति फ़ौज और फ़ौजी कार्रवाइयों के चारों ओर घूम रही थी। लेकिन फ़ौज के नाम पर वोटे माँगने वाले प्रधानमंत्री मोदी के मुक़ाबले एक फ़ौजी के चुनाव लड़ने से मुक़ाबला रोचक हो गया है। त्रिपाठी मानते है की तेज बहादुर के चुनाव लड़ने से विपक्ष को मोदी पर सीधा आक्रमण करने का मौक़ा मिलेगा।

राजनीतिक विश्लेषक मान रहे हैं कि भोपाल और बेगूसराय की तरह अब वाराणसी का चुनाव भी चर्चा में आ गया है। उत्तर प्रदेश की राजनीति पर नज़र रखने वाले सुधीर मिश्रा कहते हैं कि अभी तक वाराणसी का चुनाव एक तरफ़ा था लेकिन अब ग़ैर भाजपाई मतदाताओं के पास भी विकल्प है। उनका कहना है फ़ौज के नाम पर वोट माँग रहे मोदी के लिए ख़ुद अपने चुनाव क्षेत्र में प्रचार करने में चुनौती का सामना करना होगा!

उल्लेखनीय है कि गठबंधन ने पहले शालिनी यादव को टिकट दिया था, लेकिन बाद में उनका टिकट काट कर तेज बहादुर को मोदी के मुक़ाबले मैदान में उतारा है। वाराणसी से कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने की चर्चा भी थी लेकिन कांग्रेस ने 6 बार के विधायक अजय राय को टिकट दिया है।

2019 आम चुनाव
General elections2019
2019 Lok Sabha elections
varanasi
Narendra modi
TEJ BAHADUR YADAV
BJP
Gathbandhan

Related Stories

भाजपा के इस्लामोफ़ोबिया ने भारत को कहां पहुंचा दिया?

कश्मीर में हिंसा का दौर: कुछ ज़रूरी सवाल

ज्ञानवापी मस्जिद के ख़िलाफ़ दाख़िल सभी याचिकाएं एक दूसरे की कॉपी-पेस्ट!

सम्राट पृथ्वीराज: संघ द्वारा इतिहास के साथ खिलवाड़ की एक और कोशिश

तिरछी नज़र: सरकार जी के आठ वर्ष

कटाक्ष: मोदी जी का राज और कश्मीरी पंडित

हैदराबाद : मर्सिडीज़ गैंगरेप को क्या राजनीतिक कारणों से दबाया जा रहा है?

ग्राउंड रिपोर्टः पीएम मोदी का ‘क्योटो’, जहां कब्रिस्तान में सिसक रहीं कई फटेहाल ज़िंदगियां

धारा 370 को हटाना : केंद्र की रणनीति हर बार उल्टी पड़ती रहती है

मोहन भागवत का बयान, कश्मीर में जारी हमले और आर्यन खान को क्लीनचिट


बाकी खबरें

  • earthquake
    एपी
    इंडोनेशिया में समुद्र में 7.3 तीव्रता का भूकंप आया, सुनामी का अलर्ट वापस लिया
    14 Dec 2021
    भूकंप के झटके दक्षिण सुलावेसी प्रांत में मकस्सर शहर और सेलायर द्वीप जिले में महसूस किए गए। आपदा प्रबंधन एजेंसी ने बताया कि सेलायर द्वीप पर एक स्कूल क्षतिग्रस्त हो गया है। 
  • kisan andolan
    परमजीत सिंह जज
    कृषि क़ानूनों के निरस्त हो जाने के बाद किसानों को क्या रास्ता अख़्तियार करना चाहिए
    14 Dec 2021
    भारतीय किसानों को एमएसपी और अपनी उत्पादक सामग्री पर सब्सिडी की जरूरत है, लेकिन राजनीतिक-आर्थिक व्यवस्था को इस विचार से घृणा है। ऐसे में, अब यह किसानों पर निर्भर करता है कि वे समूचे देश के लिए कोई…
  • fact check
    राज कुमार
    फ़ैक्ट चेकः भाजपा उत्तर प्रदेश का प्रधानमंत्री आवास योजना संबंधी दावा ग़लत है
    14 Dec 2021
    क्या सचमुच प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत उत्तर प्रदेश में 2017 के बाद 40 लाख पक्के घरों का निर्माण किया गया है? क्या 2017 से पहले एक भी घर नहीं बनाया गया? आइए करते हैं पड़ताल
  • cartoon
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    कार्टून क्लिक: ...अच्छा है, सवाल पूछने वाले सो रहे हैं!
    14 Dec 2021
    दिन भर के भव्य आयोजनों के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने आधी रात को काशी विश्वनाथ धाम, बनारस रेलवे स्टेशन का दौरा किया। हालांकि सुरक्षा कर्मी यह सुनिश्चित कर रहे थे कि कोई व्यक्ति प्रधानमंत्री के करीब न…
  • Julian Assange
    कैटलीन जॉनस्टोन
    वे उन्हें मार रहे हैं : असांज की 'स्लो डेथ' खसोगी की याद दिलाती है
    14 Dec 2021
    अमेरिकी अपील पर जूलियन असांज के प्रत्यर्पण को लेकर अक्टूबर में यूके की एक अदालत में चल रही सुनवाई के दौरान उन्हें एक मिनी स्ट्रोक का सामना करना पड़ा।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License