NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
मोदी के नाम संजीव भट्ट का खुला ख़त
संजीव भट्ट ने लगातार प्रधानमंत्री मोदी पर 2002 गुजरात दंगों को ले कर आरोप लगाए हैं। इसी कड़ी में 2012 में जब आरोपी बाबू बजरंगी, डॉ माया कोडनानी को सज़ा सुनाई गयी थी, तब उन्होंने नरेंद्र मोदी के नाम एक खुला ख़त लिखा था।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
22 Jun 2019
मोदी के नाम संजीव भट्ट का खुला ख़त

पूर्व आईपीएस अधिकारी संजीव भट्ट को 20 जून को जामनगर की अदालत ने आजीवन कारावास की सज़ा सुनाई है। ये सज़ा 1990 में हिरासत में हुई एक मौत के मामले में सुनाई गई है। उस वक़्त संजीव भट्ट जामनगर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात थे। इसके अलावा संजीव भट्ट का सत्ता से सवाल करने का अपना इतिहास रहा है। संजीव भट्ट ने लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर 2002 गुजरात दंगों को ले कर आरोप लगाए हैं। इसी कड़ी में 2012 में जब आरोपी बाबू बजरंगी, डॉ माया कोडनानी को सज़ा सुनाई गयी थी, तब संजीव भट्ट ने नरेंद्र मोदी के नाम एक खुला ख़त लिखा था। जिसमें वो कहते हैं, "ऐन मुमकिन है कि ज़िंदगी में कभी आपने भी आम इन्सानों की तरह प्यार के जादू को पहचाना होगा, या शायद बच्चे पैदा करने, एक परिवार शुरू करने के बारे में सोचा होगा! क्या आपने एक बार भी उनकी पत्नियों और उनके बच्चों के बारे में सोचा, जो एक वक़्त पर आपके चापलूस रहे थे, और अब आजीवन कारावास में हैं?" 

संजीव भट्ट को मिली सज़ा के मामले में उनकी पत्नी ने आरोप लगाए हैं, कि ये सज़ा राजनीति से प्रभावित है। 

आज हम आपको 2012 का वो पूरा ख़त पढ़वा रहे हैं। यह ख़त मूलरूप से अंग्रेजी में लिखा गया है, जिसका हिन्दी अनुवाद किया गया। 

प्रिय नरेंद्र मोदी,
आपके वफ़ादार सिपाहियों डॉ. माया कोडनानी और बाबू बजरंगी और भ्रांतिपूर्ण हिन्दुत्व के पथभ्रष्ट पैदल सिपाहियों को मिली सज़ा के बारे में आपको पहले से आगाह किया ही गया होगा। इन सबको ज़िंदगी भर की क़ैद की सज़ा दी गई है। क्या ये महज़ एक इत्तेफ़ाक है कि आपने वक़्त के अनुकूल ख़ुद को इन अभागे लोगों से चालाकी से दूर कर लिया?

क्या आपने एक बार भी उन लोगों के परिवार के बारे में विचार किया जिनको ज़िंदगी भर जेल में रहने की सज़ा मिली है? ये कहा जाता है कि एक वक़्त पर आप भी शादीशुदा थे। ऐन मुमकिन है कि ज़िंदगी में कभी आपने भी आम इन्सानों की तरह प्यार के जादू को पहचाना होगा, या शायद बच्चे पैदा करने, एक परिवार शुरू करने के बारे में सोचा होगा! क्या आपने एक बार भी उनकी पत्नियों और उनके बच्चों के बारे में सोचा, जो एक वक़्त पर आपके चापलूस रहे थे, और अब आजीवन कारावास में हैं?

मोदी जी, क्या आपने अपने डिज़ाइनर कपड़ों को भुला कर, अपने असली व्यक्तित्व पर एक नज़र डाली है? क्या आपने कभी इस मुखौटे के पीछे छुपे असली चेहरे की परछाई को देखा है? क्या आपने कभी अपने उस व्यक्तित्व के बारे में आत्म-निरीक्षण किया है, जिसे आपके मीडिया-मैनेजरों द्वारा बनाई एक काल्पनिक तस्वीर के पीछे छुपा दिया गया है? क्या आपने कभी एक भी बार सोचा है कि सिर्फ़ सत्ता में बने रहने के लिए अपने साथी इन्सानों को क़ुर्बान कर के उसका फ़ायदा उठाना कितना सही है? क्या आपने एक भी बार , कभी भी इस बात पर विचार किया है कि क्या ये सही है कि कोई इंसान जो आपकी आस्था में विश्वास नहीं करता है, सिर्फ़ इस वजह से उसकी हत्या को बढ़ावा देना क्या सही है? क्या इस तरह ख़ुद के व्यक्तित्व के साथ धोखा करना सही है? या ये सिर्फ़ आपके राजनीतिक जुनून के लिए चुकाई जाने वाली छोटी से क़ीमत है?

मैं उम्मीद करता हूँ और भगवान से प्रार्थना करता हूँ इसी ज़िंदगी में इन सवालों के जवाब तलाशने के लिए वक़्त, समझदारी और मौक़ा मिल सके।
भगवान आपका भला करे,
संजीव भट्ट

sanjiv bhatt
Narendra modi
2002 riots
modi's image
ips sanjiv bhatt
custodial death 1990
jamnagar court
Jamnagar sessions court

Related Stories

तिरछी नज़र: सरकार जी के आठ वर्ष

कटाक्ष: मोदी जी का राज और कश्मीरी पंडित

ग्राउंड रिपोर्टः पीएम मोदी का ‘क्योटो’, जहां कब्रिस्तान में सिसक रहीं कई फटेहाल ज़िंदगियां

भारत के निर्यात प्रतिबंध को लेकर चल रही राजनीति

गैर-लोकतांत्रिक शिक्षानीति का बढ़ता विरोध: कर्नाटक के बुद्धिजीवियों ने रास्ता दिखाया

बॉलीवुड को हथियार की तरह इस्तेमाल कर रही है बीजेपी !

PM की इतनी बेअदबी क्यों कर रहे हैं CM? आख़िर कौन है ज़िम्मेदार?

छात्र संसद: "नई शिक्षा नीति आधुनिक युग में एकलव्य बनाने वाला दस्तावेज़"

भाजपा के लिए सिर्फ़ वोट बैंक है मुसलमान?... संसद भेजने से करती है परहेज़

हिमाचल में हाती समूह को आदिवासी समूह घोषित करने की तैयारी, क्या हैं इसके नुक़सान? 


बाकी खबरें

  • Faridabad
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    फरीदाबाद की संजय नगर बस्ती पर रेलवे ने चलाया बुलडोज़र, उजड़ गए बरसों से रह रहे दलित मज़दूर परिवार
    05 Oct 2021
    मज़दूर आवास संघर्ष समिति का कहना है कि हरियाणा सरकार ने संजय नगर मजदूर बस्ती के परिवारों को बिना पुनर्वास किए विस्थापित किया है जो सरासर मानवाधिकारों का उल्लंघन है और यह हाईकोर्ट के आदेशों की अवमानना…
  • Fight for Wage Revision Pacts
    श्रुति एमडी
    वेतन संशोधन समझौते: तमिलनाडु के मज़दूरों ने जीतीं अहम लड़ाइयां 
    05 Oct 2021
    जहां ट्रेड यूनियनें उद्योगों से श्रम-कानूनों का उचित पालन किए जाने की मांग करती रही हैं, वहीं कंपनियों का प्रबंधन उन्हें दरकिनार करने के लिए खामियां ढूंढ़ता रहता है। लेकिन तमिलनाडु में ऑटोमोबाइल…
  • kisan
    लाल बहादुर सिंह
    लखीमपुर में किसानों की हत्या भाजपा सरकार के ताबूत में आख़िरी कील
    05 Oct 2021
    लखीमपुर जनसंहार का जो ताजा वीडियो वायरल हो रहा है, उसने भाजपा और गोदी मीडिया द्वारा 3 अक्टूबर से लगातार खड़े किए जा रहे झूठ के हवामहल को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया है।
  • Arvind kejriwal
    पार्थ एस घोष
    पेपरबैक हिंदुत्व : मोदी की नकल करते अरविंद केजरीवाल
    05 Oct 2021
    कृत्रिम हिंदुत्व कोई सार्थक राजनीतिक विकल्प नहीं हो सकता है, जिसका जनता भाजपा से मुंह मोड़ने से पहले इंतज़ार कर रही हो।
  • Pitru Paksha
    शंभूनाथ शुक्ल
    नज़रिया: पितृ-पक्ष की दकियानूसी सोच
    05 Oct 2021
    हम क्यों आज इक्कीसवीं सदी में पितृ-पक्ष जैसी परंपराओं का पालन करें? क्या यह संभव है कि पंडों को भोजन कराने या कुत्ता अथवा कौआ को कुछ खिला देने से मृतक तृप्त हो जाएँगे? कितनी हास्यास्पद सोच है यह। और…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License