NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
मप्र : शिवराज का बुरा हाल, पत्नी और बेटे से जनता कर रही है कड़े सवाल
महिलाएं मुख्यमंत्री चौहान की पत्नी साधना सिंह से अपना गुस्सा जाहिर कर रही हैं, समस्याएं बता रही हैं, दूसरी ओर बेटे कार्तिकेय से सड़क की बदहाली को लेकर गांव के लोग सवाल कर रहे हैं।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
16 Nov 2018
SHIVRAJ
Image Courtesy: Khas Khabar

मध्य प्रदेश में मतदाताओं को लुभाने वाला भाजपा का सबसे प्रभावशाली चेहरा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को माना जा रहा है, मगर इस बार के चुनाव में चौहान के विधानसभा क्षेत्र बुधनी से जो तस्वीरें और वीडियो सामने आ रहे हैं, उनमें चौहान की पत्नी साधना सिंह और बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान से विकास को लेकर सवाल किए जा रहे हैं। कई तो उन्हें खरी-खोटी तक सुना रहे हैं। शिवराज सीहोर जिले के बुधनी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने नामांकन भरने के बाद ऐलान किया था कि वे स्वयं प्रचार करने नहीं आएंगे। चौहान पूरे प्रदेश में घूमकर भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में प्रचार कर रहे हैं, वहीं उनके परिवार के सदस्यों ने बुधनी में कमान संभाल रखी है। 

बीते तीन दिनों में दो ऐसे वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं, जिसमें रहड़ी गांव में जहां महिलाएं मुख्यमंत्री चौहान की पत्नी साधना सिंह से अपना गुस्सा जाहिर कर रही हैं, पानी की समस्याएं बता रही हैं, साथ ही चुनाव के समय ही वादे करने की बात कह रही हैं, तो दूसरी ओर बेटे कार्तिकेय से सड़क की बदहाली को लेकर गांव के लोग सवाल कर रहे हैं।

चौहान की पत्नी व बेटा गांव वालों को समझाते हैं, वादे करते हैं, मगर गांव के लोगों का गुस्सा कम नहीं होता। पानी समस्या और सड़कों की हालत को लेकर गांव के लोगों में नाराजगी है। 

आपको बता दें कि मध्य प्रदेश में 28 नवंबर को वोट डाले जाएंगे और इस समय चुनाव प्रचार बेहद तेज़ हो गया है। बीजेपी ने लगभग अपनी पूरी ताकत झोंक दी है, लेकिन इस बार उसकी हालत पतली नज़र आ रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी आज से मोर्चा संभाल लिया है। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पहले से चुनावी रैलियां कर रहे हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के अलावा यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी यहां उतारा जा रहा है। इसी से अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि यहां मुकाबला आसान नहीं है और भाजपा के लिए मामला किस कदर फंसा हुआ है।

(इनपुट आईएएनएस)

Madhya Pradesh elections 2018
Assembly elections 2018
Shivraj Singh Chauhan

Related Stories

आख़िर किसानों की जायज़ मांगों के आगे झुकी शिवराज सरकार

कटाक्ष: ये बुलडोजरिस्तान हमारा, हम को प्राणों से है प्यारा!

बुलडोज़र की राजनीति पर चलता लोकतंत्र, क्या कानून और अदालतों का राज समाप्त हो गया है?

मध्यप्रदेश: सागर से रोज हजारों मरीज इलाज के लिए दूसरे शहर जाने को है मजबूर! 

पड़ताल: मध्य प्रदेश में सांप्रदायिक दंगों के जरिए चुनावी तैयारी में जुटी है भाजपा

मध्य प्रदेश : मर्दों के झुंड ने खुलेआम आदिवासी लड़कियों के साथ की बदतमीज़ी, क़ानून व्यवस्था पर फिर उठे सवाल

अनुसूचित जाति के छात्रों की छात्रवृत्ति और मकान किराए के 525 करोड़ रुपए दबाए बैठी है शिवराज सरकार: माकपा

मध्य प्रदेश: अपनी बर्बादी का तमाशा देखने को मजबूर राजगढ़ के किसान

यूपी: दाग़ी उम्मीदवारों को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी, लेकिन सच्चाई क्या है?

मध्य प्रदेश आनंद विभाग: कर्मकांड और प्रचार से दूर 'आनंद' की हक़ीक़त


बाकी खबरें

  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2 हज़ार नए मामले, 71 मरीज़ों की मौत
    19 Mar 2022
    देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,075 नए मामले सामने आए हैं। देश में एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 0.06 फ़ीसदी यानी 27 हज़ार 802 हो गयी है।
  • Nehru
    न्यूज़क्लिक टीम
    पैगाम-ए-आज़ादी। जवाहरलाल नेहरु पर लेक्चर अदित्या मुख़र्जी द्वारा। लोकतंत्रशाला
    18 Mar 2022
    पैगाम-ए-आजादी श्रंखला लोकतंत्रशाला और न्यूजक्लिक की एक संयुक्त पहल है, जो हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान पर केंद्रित है। श्रृंखला का यह व्याख्यान जवाहरलाल नेहरू पर केंद्रित होगा और आदित्य…
  • असद शेख़
    ओवैसी की AIMIM, मुसलमानों के लिए राजनीतिक विकल्प या मुसीबत? 
    18 Mar 2022
    यूपी चुनाव के परिणाम आ चुके हैं, भाजपा सरकार बनाने जा रही है, इस परिप्रेक्ष्य में हम ओवैसी की पार्टी से जुड़े तीन मुख्य मुद्दों पर चर्चा करेंगें– पहला ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस इत्तेहादुल…
  • neo librelism
    प्रभात पटनायक
    नवउदारवादी व्यवस्था में पाबंदियों का खेल
    18 Mar 2022
    रूस के ख़िलाफ़ अब तक जो पाबंदियां लगायी गयी हैं, उनमें सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा रूसी बैंकों तथा अन्य वित्तीय संस्थाओं को, पश्चिमी दुनिया के वित्तीय ताने-बाने से काटे जाने का ही है।
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    विज्ञापन में फ़ायदा पहुंचाने का एल्गोरिदम : फ़ेसबुक ने विपक्षियों की तुलना में "बीजेपी से लिए कम पैसे"  
    18 Mar 2022
    रिपोर्ट्स में पता चला है कि 2019-2020 में हुए दस चुनावों में से नौ में बीजेपी को कांग्रेस की तुलना में विज्ञापनों के लिए फ़ेसबुक पर 29 फ़ीसदी कम कीमत चुकानी पड़ी थी।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License