NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
मतदान ख़त्म, एग्ज़िट पोल शुरू, 23 का इंतज़ार
फिलहाल रुझान और मनोरंजन के लिए एग्ज़िट पोल देखिए और असल नतीजों के लिए 23 मई का इंतज़ार कीजिए, जब पूरे देश में ईवीएम के वोट गिने जाएंगे।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
19 May 2019
वाराणसी में मतदान का दृश्य।
वाराणसी में मतदान का दृश्य।

करीब दो-ढाई महीने की लंबी कवायद के बाद रविवार, 19 मई को चुनाव में मतदान की प्रक्रिया समाप्त हो गई। अब 23 मई को नतीजों का इंतज़ार शुरू हो गया है। इससे पहले तमाम न्यूज़ चैनल और एजेंसियां अपने एग्ज़िट पोल लेकर जनता के सामने आ रहे हैं। जिनमें ज़्यादातर में एक बार फिर एनडीए सरकार बनने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि यूपीए और अन्य भी अपनी स्थिति सुधार रहे हैं।

लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण में रविवार को सात राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश की 59 सीटों पर करीब 63 फीसदी (62.91%) मतदान दर्ज किया गया।

चुनाव आयोग की ओर से रात आठ बजे तक जारी किए गए आंकड़ों के  मुताबिक, बिहार में 53.36 फीसदी, हिमाचल प्रदेश में 69.86, मध्य प्रदेश में 71.49, पंजाब में 62.57, उत्तर प्रदेश में 57.86, पश्चिम बंगाल में 73.51, झारखंड में 71.16 और चंडीगढ़ में 63.57 फीसदी मतदान दर्ज किया गया।

2a79280d53b18fc83e54f733a8293243.jpg

(कुल्लू, हिमाचल प्रदेश में मतदान का दृश्य।)

इस चरण में उत्तर प्रदेश की 13, (हाई-प्रोफाइल वाराणसी निर्वाचन क्षेत्र सहित), बिहार और मध्य प्रदेश की आठ-आठ, पश्चिम बंगाल की नौ, झारखंड की तीन, हिमाचल प्रदेश की चार, चंडीगढ़ की एक और पंजाब की सभी 13 लोकसभा सीटों पर मतदान हुआ है।
छह राज्यों में संसदीय सीटों के कई बूथों और दो विधानसभा क्षेत्रों में पुन: मतदान भी हुआ। इन सीटों में केरल की कन्नूर और कासरगोड, तमिलनाडु की धर्मपुरी, थेनी, तिरुवल्लूर, कुड्डलोर और ईरोड, हरियाणा की फरीदाबाद, उत्तर प्रदेश की आजमगढ़, पश्चिम बंगाल की बांकुरा, आंध्र प्रदेश की चित्तूर संसदीय सीटों के कुछ बूथ और चंदगिरी विधानसभा सीट और ओडिशा जिले के 34 विधानसभा प्रखंड शामिल हैं। 

तमिलनाडु में चार विधानसभा सीटों पर, कर्नाटक में दो और पणजी विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए भी मतदान हुआ।

इस चरण में 10.1 करोड़ से अधिक मतदाता मतदान के पात्र थे। 

इस चरण के 918 उम्मीदवारों में वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पटना साहिब से केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद और इसी सीट से अभिनेता-राजनेता और मौजूदा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा (अब कांग्रेस में), गाजीपुर से केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा, चंदौली से उप्र भाजपा अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय प्रमुख उम्मीदवारों में शामिल हैं। अभिनेता-राजनेता सनी देओल (भाजपा) गुरदासपुर से, तृणमूल कांग्रेस के टिकट पर मिमी चक्रवर्ती और नुसरत जहान, दोनों क्रमश: जादवपुर और बशीरहाट से चुनावी मैदान में हैं। 

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी (अमृतसर), आर.के. सिंह (आरा) भाजपा से, अपना दल (मिर्जापुर) से अनुप्रिया पटेल, बठिंडा में भाजपा सहयोगी अकाली दल से हरसिमरत कौर और उनके पति व पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल फिरोजपुर से, पूर्व केंद्रीय मंत्री परनीत कौर (कांग्रेस) पटियाला से और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो लालू प्रसाद की बड़ी बेटी मीसा भारती पाटलिपुत्र से चुनाव लड़ रही हैं।

लोकसभा चुनाव 11 अप्रैल से शुरू हुए थे और सात दौर में मतदान हुआ। फिलहाल रुझान और मनोरंजन के लिए एग्ज़िट पोल देखिए और असल नतीजों के लिए 23 मई का इंतज़ार कीजिए, जब पूरे देश में ईवीएम के वोट गिने जाएंगे।

(समाचार एजेंसी आईएएनएस के इनपुट के साथ)

2019 आम चुनाव
2019 elections
2019 Lok Sabha elections
7th phase
Narendra modi
NDA
UPA
others

Related Stories

तिरछी नज़र: सरकार जी के आठ वर्ष

कटाक्ष: मोदी जी का राज और कश्मीरी पंडित

ग्राउंड रिपोर्टः पीएम मोदी का ‘क्योटो’, जहां कब्रिस्तान में सिसक रहीं कई फटेहाल ज़िंदगियां

भारत के निर्यात प्रतिबंध को लेकर चल रही राजनीति

गैर-लोकतांत्रिक शिक्षानीति का बढ़ता विरोध: कर्नाटक के बुद्धिजीवियों ने रास्ता दिखाया

बॉलीवुड को हथियार की तरह इस्तेमाल कर रही है बीजेपी !

PM की इतनी बेअदबी क्यों कर रहे हैं CM? आख़िर कौन है ज़िम्मेदार?

छात्र संसद: "नई शिक्षा नीति आधुनिक युग में एकलव्य बनाने वाला दस्तावेज़"

भाजपा के लिए सिर्फ़ वोट बैंक है मुसलमान?... संसद भेजने से करती है परहेज़

हिमाचल में हाती समूह को आदिवासी समूह घोषित करने की तैयारी, क्या हैं इसके नुक़सान? 


बाकी खबरें

  • BJP Manifesto
    रवि शंकर दुबे
    भाजपा ने जारी किया ‘संकल्प पत्र’: पुराने वादे भुलाकर नए वादों की लिस्ट पकड़ाई
    08 Feb 2022
    पहले दौर के मतदान से दो दिन पहले भाजपा ने यूपी में अपना संकल्प पत्र जारी कर दिया है। साल 2017 में जारी अपने घोषणा पत्र में किए हुए ज्यादातर वादों को पार्टी धरातल पर नहीं उतार सकी, जिनमें कुछ वादे तो…
  • postal ballot
    लाल बहादुर सिंह
    यूपी चुनाव: बिगड़ते राजनीतिक मौसम को भाजपा पोस्टल बैलट से संभालने के जुगाड़ में
    08 Feb 2022
    इस चुनाव में पोस्टल बैलट में बड़े पैमाने के हेर फेर को लेकर लोग आशंकित हैं। बताते हैं नजदीकी लड़ाई वाली बिहार की कई सीटों पर पोस्टल बैलट के बहाने फैसला बदल दिया गया था और अंततः NDA सरकार बनने में उसकी…
  • bonda tribe
    श्याम सुंदर
    स्पेशल रिपोर्ट: पहाड़ी बोंडा; ज़िंदगी और पहचान का द्वंद्व
    08 Feb 2022
    पहाड़ी बोंडाओं की संस्कृति, भाषा और पहचान को बचाने की चिंता में डूबे लोगों को इतिहास और अनुभव से सीखने की ज़रूरत है। भाषा वही बचती है जिसे बोलने वाले लोग बचते हैं। यह बेहद ज़रूरी है कि अगर पहाड़ी…
  • Russia China
    एम. के. भद्रकुमार
    रूस के लिए गेम चेंजर है चीन का समर्थन 
    08 Feb 2022
    वास्तव में मॉस्को के लिए जो सबसे ज्यादा मायने रखता है, वह यह कि पेइचिंग उसके विरुद्ध लगने वाले पश्चिम के कठोर प्रतिबंधों के दुष्प्रभावों को कई तरीकों से कम कर सकता है। 
  • Bihar Medicine
    एम.ओबैद
    बिहार की लचर स्वास्थ्य व्यवस्थाः मुंगेर सदर अस्पताल से 50 लाख की दवाईयां सड़ी-गली हालत में मिली
    08 Feb 2022
    मुंगेर के सदर अस्पताल में एक्सपायर दवाईयों को लेकर घोर लापरवाही सामने आई है, जहां अस्पताल परिसर के बगल में स्थित स्टोर रूम में करीब 50 लाख रूपये से अधिक की कीमत की दवा फेंकी हुई पाई गई है, जो सड़ी-…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License