NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
अपराध
आंदोलन
घटना-दुर्घटना
भारत
मुज़फ़्फ़रनगर: 14 साल की दलित बच्ची का बलात्कार-हत्या
"लड़की के पैरों पर ज़ख्म थे और उसकी एड़ियों पर रस्सी के निशान थे। ये एक दर्दनाक घटना है। वो सिर्फ़ 14 साल की थी। कोई किसी बच्ची के साथ ऐसा कैसे कर सकता है!" 
रवि कौशल
29 May 2019
rape case

उत्तर प्रदेश पुलिस ने मंगलवार को कथित तौर पर 14 साल की दलित लड़की का बलात्कार करने के जुर्म में सात लोगों के ख़िलाफ़ गैंंगरेप, हत्या और अनुसूचित जाति अत्याचार निवारण विधेयक के तहत एफ़आईआर दर्ज की है। लड़की का शव जली हुई अवस्था में एक ईंट के भट्टे के पास खेतों में मिला जहाँ उसका परिवार काम करता है। 

पुलिस को दिये बयान में लड़की के पिता ने पुलिस को कथित तौर पर बताया कि घटना तब हुई जब वो और उनकी पत्नी दवाई ख़रीदने गए हुए थे। उन्हें बताया गया कि आरोपियों ने उनकी बेटी को आग में जला दिया जिसके बाद उसकी मौत हो गई। उन्होंने आगे बताया कि वो ईंट के भट्टे पर काम करते हैं और अपनी पत्नी के पास अपने गाँव बदई कलाँ गए थे। लड़की अंदर कमरे में सो रही थी, और बाहर उसका भाई सो रहा था। 

भीम आर्मी के विधानसभा क्षेत्र इनचार्ज अजय पालीवाल ने न्यूज़क्लिक को बताया कि उन्हें पता चला कि जाट नंगला के पास ईंट के भट्टे पर एक दलित लड़की का बलात्कार हुआ है। उन्होंने कहा, "हमें पता चला कि लड़की का पहले बलात्कार किया गया, फिर एक झाड़ी में उसे जला कर वापस घर लाया गया। जब हम घटनास्थल पर पहुँचे तो देखा कि उसका शव जला हुआ था। घटना की नज़ाकत को देखते हुए हमने तुरंत पुलिस को फ़ोन किया। पुलिस ने मामला तो दर्ज कर लिया लेकिन कार्रवाई करने में दिलचस्प नहीं लग रही है।" 

उन्होंने आगे कहा, "लड़की के पैरों पर ज़ख्म थे और उसकी एड़ियों पर रस्सी के निशान थे। ये एक दर्दनाक घटना है। वो सिर्फ़ 14 साल की थी। कोई किसी बच्ची के साथ ऐसा कैसे कर सकता है!" 

गाँव के एक निवासी जिन्होंने अपनी पहचान गुप्त रखने की मांग की है बताया कि परिवार को ईंट भट्टे के मालिक की तरफ़ से केस वापस लेने के लिए ज़ोर डाला जा रहा है। 

घटना पर टिप्पणी करते हुए डीएसपी हरीश भदौरिया ने न्यूज़क्लिक से कहा, "पोस्टमार्टम रिपोर्ट और शुरुआती जांच से पता चला है कि लड़की की मौत दम घुटने और जलने से हुई है। हमने अभी तक किसी को हिरासत में नहीं लिया है। परिवार ने पहले बलात्कार की कोई जानकारी नहीं दी थी, अब वे अपना बयान बदल रहे हैं। लड़की के पिता का बयान मजिस्ट्रेट के सामने रिकॉर्ड किया जाएगा।" 

 

Muzaffarnagar rape case
Atrocities on Dalits in Uttar Pradesh
SC ST Prevention of Atrocities Act

Related Stories


बाकी खबरें

  • olive ridle
    शिरीष खरे
    कोकण के वेलास तट पर दुर्लभ ऑलिव रिडले समुद्री कछुओं को मिला जीवनदान, संवर्धन का सामुदायिक मॉडल तैयार
    19 Jun 2021
    वर्ष 2020-21 के मार्च तक इस कछुआ प्रजाति की मादाओं ने अपने अंडे देने के लिए 451 गड्ढे बनाए हैं। इनमें रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग और रायगड जिलों के समुद्री तटों पर अब तक क्रमश: 277, 146 और 28 गड्ढे मिल…
  • hisab kitab
    न्यूज़क्लिक टीम
    पेट्रोल पर ज़्यादा टैक्स, अमीरों का फ़ायदा
    18 Jun 2021
    पेट्रोल डीज़ल के बढ़ते दामों के चलते महंगाई दर आसमां छू रही है। इसका कारण है पेट्रोल पर अत्याधिक टैक्स। सरकार कॉर्पोरेट का टैक्स कम कर रही है, और आम आदमी से टैक्स वसूल रही है। इसलिए पेट्रोल के दाम…
  • स्विस बैंक
    भाषा
    स्विस बैंकों में भारतीयों का पैसा बढ़ा, कांग्रेस ने सरकार से की श्वेत पत्र लाने की मांग
    18 Jun 2021
    कांग्रेस ने इस मामले में सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि 2020 में “जब 97 प्रतिशत भारतीय और ज्यादा ग़रीब हो गए, तो ये कौन लोग हैं, जो ‘आपदा में अवसर’ खोज रहे हैं?’’ कांग्रेस ने इस पूरे मामले में…
  • एस्ट्राज़ेनेका की मोनोक्लोनल एंटीबॉडी थेरेपी लंबे परीक्षण में असफल
    संदीपन तालुकदार
    एस्ट्राज़ेनेका की मोनोक्लोनल एंटीबॉडी थेरेपी लंबे परीक्षण में असफल
    18 Jun 2021
    ब्रिटिश-स्वीडिश फ़ार्मास्युटिकल कंपनी यह जानने करने के लिए एक परीक्षण कर रही थी कि क्या दो प्रकार के एंटीबॉडी के मिश्रण का उपयोग करने वाली थेरेपी लोगों उन में कोविड-19 विकसित होने से रोक सकती है या…
  •  ट्विटर
    भाषा
    संसदीय समिति ने ट्विटर से कहा: देश का कानून सर्वोपरि, आपकी नीति नहीं
    18 Jun 2021
    पिछले कुछ दिन से केंद्र और ट्विटर के बीच अनेक विषयों पर गतिरोध की स्थिति है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License