NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
आंदोलन
भारत
राजनीति
'मुकम्मल नहीं हुई ईद मेरी, ईदी में तेरा मिलना बाक़ी है मां’
#Eid_Away_From_Home : दिल्ली के जंतर-मंतर पर सोमवार को बड़ी संख्या में कश्मीरी युवा और नागरिक समाज के लोगों ने इकट्ठा होकर ईद के बहाने अपना दु:ख साझा किया और कश्मीर के हालात को लेकर विरोध दर्ज कराया।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
12 Aug 2019
Eid

'मुकम्मल नहीं हुई ईद मेरी, ईदी में तेरा मिलना बाकी है मां 
तेरे संग बाते करना, हंसना, खिलना बाकी है मां 
बाकी है तेरी सर में गोद रखकर रोना अभी, तुझे देखना कुछ न कहना
होठों का सिलना बाकी है मां....'


सोमवार को दिल्ली के जंतर मंतर पर एक कश्मीरी युवा ने अपने दिल के जज़्बात जब इस कविता के माध्यम से जाहिर किए तो वहां मौजूद सैकड़ों लोग भावुक हो गए। दरअसल दिल्ली के जंतर-मंतर पर सोमवार को बड़ी संख्या में कश्मीरी युवा और नागरिक समाज के लोगों ने इकट्ठा होकर ईद मनाई। हालांकि कार्यक्रम में शामिल कश्मीरियों का कहना था कि जो हालात उनके राज्य का है उसमें वो ईद कैसे मना सकते हैं। वो इस कार्यक्रम के बहाने अपना दु:ख बांटने आए हैं और विरोध दर्ज कराना चाहते हैं। 

 

WhatsApp Image 2019-08-12 at 5.31.31 PM.jpeg
आपको बता दें कि दिल्ली में ऐसे सैकड़ों कश्मीरी, खासतौर से स्टूडेंट्स रह रहे हैं जो अपने घरवालों से पिछले कई दिनों से बात तक नहीं कर पाए हैं। क्योंकि कश्मीर में पिछले काफी दिनों से मोबाइल, टीवी, इंटरनेट बंद हैं इसलिए इस बार ईद मनाने के लिए उनका घर जाना भी मुमकिन नहीं हो पा रहा है। ऐसे में सभी लोग जंतर-मंतर पर इकट्ठा होकर ईद मनाने आए। 

इस दौरान लेखिका अरुंधति राय, प्रसिद्ध थियेटर कलाकार और निर्देशक एम के रैना, फिल्म मेकर संजय काक, एक्टिविस्ट शबनम हाशमी, शायर और वैज्ञानिक गौहर रज़ा, प्रोफेसर अपूर्वानंद, सामाजिक कार्यकर्ता हर्ष मंदर, पत्रकार परंजॉय गुहा ठाकुरता , मानवाधिकार कार्यकर्ता गौतम नवलखा समेत बड़ी संख्या में नागरिक समाज से जुड़े लोग भी मौजूद रहे। 

जंतर मंतर पर इस कार्यक्रम में शामिल होने वाली शारिका अमीन ने कहा,'हम यहां ईद मनाने नहीं आए हैं। हम ईद मना भी नहीं सकते हैं। हमें नहीं पता हमारा परिवार किस हालात में है। ईद के दिन हर साल मैं सबसे पहले अपनी मां से बात करती थी। इस बार भी हमारी बहुत सारी तैयारी थी। बहन के लिए खरीदारी की थी, लेकिन हालात इतने बुरे हैं कि हमें नहीं पता कि घर पर ईद कैसे मनाई जा रही है। तो हम यहां ईद कैसे मना सकते हैं।'

कुछ ऐसा ही कहना फैजान का है। वे कहते हैं,'ऐसे हालात में हम ईद कैसे मना सकते हैं। हमारी घरवालों से बात नहीं हुई है। हमारी ईद से जुड़ी ढेर सारी यादें हैं। ये कितना दुर्भाग्यपूर्ण है कि हमें यहां ऐसे हाल में ईद मनानी पड़ रही है। ऐसे माहौल में आप त्यौहार नहीं मनाते हैं। आप सिर्फ इकट्ठा होकर एक दूसरे के दु:ख को कम करते हैं।'

वो आगे कहते हैं, 'कश्मीर में ऐसे हालात नहीं हैं कि हम लोग वहां ईद पर जा सकते, अगर चले भी जाते तो ईद वाला माहौल तो वहां भी नहीं ही है। इसके अलावा कई लोगों के मां-बाप ने उनके ईद पर घर न आने के लिए भी कहा है, सोचिए आखिर कैसी मजबूरी रही होगी जब एक मां अपने बच्चे को ईद पर घर आने से मना करती है।'

इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग खाने का सामान लेकर इकट्ठा हुए और साथ में खाकर एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। 

jantar mantar.jpeg

इस दौरान मौजूद सामाजिक कार्यकर्ता हर्ष मंदर ने कहा,'कश्मीर के लोग बहुत मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। हमें उनके साथ खड़े होने की जरूरत है। हिंदुस्तान की एक बड़ी आबादी को उनके साथ खड़े होने की जरूरत है। आर्टिकल 370 से लेकर संविधान पर डिबेट हो सकती हैं। लेकिन अभी कश्मीरियों को यह बताना बहुत जरूरी है कि हम उन्हें अपना परिवार मानते हैं और इस मुश्किल घड़ी में उनके साथ हैं।'

इसे भी पढ़ेें : एएमयू छात्रों ने ईद की ‘दावत’ का किया बहिष्कार

eid
Jantar Mantar
protest on jantar mantar
#Eid_Away_From_Home
Eid away from home
Jammu and Kashmir
New Delhi

Related Stories

मुस्लिम विरोधी हिंसा के ख़िलाफ़ अमन का संदेश देने के लिए एकजुट हुए दिल्ली के नागरिक

दिल्ली दंगों के दो साल: इंसाफ़ के लिए भटकते पीड़ित, तारीख़ पर मिलती तारीख़

डीजेबी: यूनियनों ने मीटर रीडर्स के ख़िलाफ़ कार्रवाई वापस लेने की मांग की, बिलिंग में गडबड़ियों के लिए आईटी कंपनी को दोषी ठहराया

दिल्ली: एसएससी जीडी भर्ती 2018 के अभ्यर्थियों की नियुक्ति की मांग को लेकर प्रदर्शन

दिल्ली: अल्पसंख्यकों के ख़िलाफ़ बढ़ते हमलों के विरोध में सीपीआई(एम) का प्रदर्शन

दिल्ली: अल्पसंख्यकों के खिलाफ बढ़ते हमलों के विरोध में माकपा का प्रदर्शन

कश्मीर में प्रवासी मज़दूरों की हत्या के ख़िलाफ़ 20 अक्टूबर को बिहार में विरोध प्रदर्शन

राहुल समेत कई विपक्षी नेताओं ने ‘किसान संसद’ पहुंचकर जताया समर्थन

दिल्ली बलात्कार कांड: जनसंगठनों का कई जगह आक्रोश प्रदर्शन; पीड़ित परिवार से मिले केजरीवाल, राहुल और वाम दल के नेता

महिला किसान संसद, CM येदियुरप्पा का इस्तीफ़ा और अन्य ख़बरें


बाकी खबरें

  • राजा मुज़फ़्फ़र भट
    जम्मू-कश्मीर में उपभोक्ता क़ानून सिर्फ़ काग़ज़ों में है 
    28 Mar 2022
    सैंकड़ों उपभोक्ताओं की शिकायतों का अभी तक कोई हल नहीं हुआ है। अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद से एक भी नया मामला दर्ज नहीं किया गया है। क़ानूनों को बड़ी तेज़ी से निरस्त और लागू किया जा रहा है, लेकिन…
  • सोनिया यादव
    'राइटिंग विद फायर’ को नहीं मिला ऑस्कर, लेकिन 'खबर लहरिया' ने दिल ज़रूर जीत लिया
    28 Mar 2022
    खबर लहरिया देश का अकेला ऐसा न्यूज़ नेटवर्क है जिसे सिर्फ़ महिलाएं चलाती हैं। यह महिलाएं दलित, मुस्लिम, आदिवासी और पिछड़ी माने जाने वाली जातियों से हैं, जिन्होंने पिछले 20 साल में सुदूर ग्रामीण इलाकों…
  • एम.ओबैद
    बिहार में आम हड़ताल का दिखा असर, किसान-मज़दूर-कर्मचारियों ने दिखाई एकजुटता
    28 Mar 2022
    देश भर में जारी ट्रेड यूनियनों की दो दिवसीय आम हड़ताल का व्यापक असर बिहार में भी देखने को मिला है। इस हड़ताल का सभी वर्गों ने समर्थन किया और इसमें शामिल हुए।
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट/भाषा
    संसद अपडेट: लोकसभा में मतविभाजन के जरिये ‘दंड प्रक्रिया (पहचान) विधेयक’ पेश, राज्यसभा में उठा महंगाई का मुद्दा
    28 Mar 2022
    लोकसभा में सोमवार को ‘दंड प्रक्रिया (पहचान) विधेयक, 2022’ और संविधान (अनुसूचित जातियां और अनुसूचित जनजातियां) आदेश (दूसरा संशोधन) विधेयक पेश किया गया।
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट/भाषा
    ऑस्कर 2022: स्मिथ और जेसिका सर्वश्रेष्ठ अभिनेता व अभिनेत्री, ‘ड्राइव माय कार’ सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय फिल्म
    28 Mar 2022
    सर्वश्रेष्ठ एनिमेटेड फीचर के लिए ‘एनकैंटो’ ने ऑस्कर जीता जबकि भारतीय वृत्तचित्र ‘राइटिंग विद फायर’ को ऑस्कर में सर्वश्रेष्ठ वृत्तचित्र की श्रेणी में ‘समर ऑफ सोल’ ने मात दे दी।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License