NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
मुंबई रेल रोको: अप्रेंटिस छात्रों ने की रेलवे में नौकरी की माँग
इस मुद्दे पर महाराष्ट्र DYFI (Democratic Youth Federation of India) की सचिव प्रीति शेखर का कहना है कि 20% का ये प्रावधान ही छात्रों के गुस्से का कारण है I
न्यूज़क्लिक प्रोडक्शन
20 Mar 2018
rail roko

मंगलवार 20 मार्च को रेलवे में स्थाई नौकरियों की माँग करते हुए 3000 अप्रेंटिस छात्रों ने मुंबई सेंट्रल रेल पटरी को जाम कर दिया I ये माटुंगा और छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस के बीच की रेल लाइन है I

इस वजह से काफी घंटों तक लोकल ट्रेनों की आवाजाही रुक गयी थी I रेलवे विभाग के आश्वासन दिए जाने के बाद छात्रों ने अपना ये आन्दोलन वापस ले लिया I इस दौरान पुलिस ने रेल पटरियों से छात्रों का हटाने के लिए उनपर लाठी चार्ज किया I

रेल मंत्री पियूष गोयल ने अपने बयान में कहा कि रेलवे में 20% पद अप्रेंटिस छात्रों के लिए ही आरक्षित हैं I उन्होंने कहा “हमने अप्रेंटिस एक्ट के अंतर्गत 20% पदों को आरक्षित किया हुआ है I जिन भी लोगों ने अप्रेंटिस का कोर्स ख़तम किया है उनके लिए आयु सीमा में भी ढिलाई बरती जा रही है I”

पर प्रदर्शनकारी 20% के इस कोटे को ख़तम करने की माँग कर रहे हैं और ये कह रहे हैं कि सभी अपरेंटिस छात्रों को नौकरी मिले I

उनका कहना है कि रेलवे विभाग उन्हें सीधे ही विभिन्न पदों पर नौकरी दे क्योंकि उन्होंने अप्रेंटिस के कोर्स के दौरान पहले ही बहुत सी परीक्षाएं दी हैं और उन्हें काम का अनुभव भी है I

इस मुद्दे पर महाराष्ट्र DYFI (Democratic Youth Federation of India) की सचिव प्रीति शेखर का कहना है कि 20% का ये प्रावधान ही छात्रों के गुस्से का कारण है I

उन्होंने कहा “अप्रेंटिस बनने के लिए छात्रों को 3 से 4 साल तक रेलवे वर्कशॉप्स में काम करना होता है  और वो भी बहुत ही कम पैसों में I 1998 तक उन्हें उनकी काबलियत के हिसाब से रेलवे में काम मिल जाया करता था I लेकिन अब अप्रेंटिस के लिए इस 20% के कोटे के नियम से हज़ारों छात्र बेरोज़गार रह जायेंगे I”

इस साल की शुरुवात में भारतीय रेलवे ने ग्रुप सी (असिस्टेंट लोको पायलट और टेकनिकल पद) के लिए 26,502 पदों के लिए एप्लिकेशन निकली थीं और ग्रुप डी (ट्रैकमैंन, हेल्पर, गेटमैंन और पॉइंट्समैंन ) के लिए 62907 एप्लीकेशन निकली थी I इन्हें भरने की आखिरी तरीख 31 मार्च तय की गयी थी I

इससे पहले पिछले 4 सालों से अप्रेंटिस अपने घरवालों के साथ देश भर में विरोध प्रदर्शन कर रहे थे I उनकी माँग है कि रेलवे में निजीकरण को ख़तम किया जाए, रेलवे में कम होते पदों को बढाया जाए और खाली पदों पर अप्रेंटिस छात्रों को नियुक्त किया जाए I

रेल रोको
महाराष्ट्र
मुंबई
रेलवे
मुंबई लोकल
रेलवे विभाग

Related Stories

महाराष्ट्र महापौर चुनाव: शिवसेना-कांग्रेस-एनसीपी की तिकड़ी के आगे भाजपा परास्त

महाराष्ट्र के हिंसक मराठा आंदोलन के लिये कौन जिम्मेदार है?

दूध उत्पादकों के सामने आखिरकार झुकी महाराष्ट्र सरकार

महाराष्ट्र के कारोबारी ने किसानों के नाम पर लिया 5,400 करोड़ रूपये का लोन

बुलेट ट्रेन परियोजना के खिलाफ गोदरेज ने की हाई कोर्ट में अपील

महाराष्ट्रः नया सिरियल किलर बन रहा 'व्हाट्सएप’, बच्चा चोरी के शक में भीड़ ने 5 लोगों की जान ली

बूलेट ट्रेन योजना से प्रभावित किसान : "ज़बरदस्ती ज़मीन लिए जाने की कार्यवाही पर रोक लगे "

मुंबई में हज़ारों मज़दूरों ने किया महाराष्ट्र सरकार की मज़दूर विरोधी नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन

गुजरात किसानों ने किया बुलेट ट्रेन परियोजना का विरोध,कहा किसानों के साथ मीटिंग एक धोखा थी

अच्छे दिन ?, 2 करोड़ युवा 1 लाख रेल नौकरियों के लिए आवेदन कर रहे हैं


बाकी खबरें

  • tourism sector
    भाषा
    कोरोना के बाद से पर्यटन क्षेत्र में 2.15 करोड़ लोगों को रोज़गार का नुकसान हुआ : सरकार
    15 Mar 2022
    पर्यटन मंत्री ने बताया कि सरकार ने पर्यटन पर महामारी के प्रभावों को लेकर एक अध्ययन कराया है और इस अध्ययन के अनुसार, पहली लहर में 1.45 करोड़ लोगों को रोजगार का नुकसान उठाना पड़ा जबकि दूसरी लहर में 52…
  • election commission of India
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    दिल्ली नगर निगम चुनाव टाले जाने पर विपक्ष ने बीजेपी और चुनाव आयोग से किया सवाल
    15 Mar 2022
    दिल्ली चुनाव आयोग ने दिल्ली नगर निगम चुनावो को टालने का मन बना लिया है। दिल्ली चुनावो की घोषणा उत्तर प्रदेश और बाकी अन्य राज्यों के चुनावी नतीजों से पहले 9 मार्च को होनी थी लेकिन आयोग ने इसे बिल्कुल…
  • hijab
    सीमा आज़ाद
    त्वरित टिप्पणी: हिजाब पर कर्नाटक हाईकोर्ट का फ़ैसला सभी धर्मों की औरतों के ख़िलाफ़ है
    15 Mar 2022
    इस बात को दरअसल इस तरीके से पढ़ना चाहिए कि "हर धार्मिक रीति का पालन करना औरतों का अनिवार्य धर्म है। यदि वह नहीं है तभी उस रीति से औरतों को आज़ादी मिल सकती है, वरना नहीं। "
  • skm
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    एमएसपी पर फिर से राष्ट्रव्यापी आंदोलन करेगा संयुक्त किसान मोर्चा
    15 Mar 2022
    एसकेएम ने फ़ैसला लिया है कि अगले महीने 11 से 17 अप्रैल के बीच एमएसपी की क़ानूनी गारंटी सप्ताह मना कर राष्ट्रव्यापी अभियान की शुरूआत की जाएगी। 
  • Karnataka High Court
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    हिजाब  मामला: हिजाब इस्लाम का अभिन्न हिस्सा नहीं, कर्नाटक उच्च न्यायालय ने खारिज की याचिका
    15 Mar 2022
    अदालत ने अपना फ़ैसला सुनते हुए यह भी कहा कि शिक्षण संस्थानों में यूनिफ़ॉर्म की व्यवस्था क़ानूनी तौर पर जायज़ है और इसे संविधान के तहत दी गई अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के अधिकार का उल्लंघन नहीं कहा जा…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License