NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
अर्थव्यवस्था
अमूल के बाद मदर डेयरी ने भी बढ़ाए दूध के दाम, दो रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ
रविवार से मदर डेयरी का टोकन वाला दूध 44 रुपये प्रति लीटर हो जाएगा। अभी इसका दाम 42 रुपये प्रति लीटर है। फुल क्रीम (पोलिपैक) दूध का दाम 55 से बढ़कर 57 रुपये प्रति लीटर हो जाएगा।
भाषा
10 Jul 2021
tj

नयी दिल्ली: राजधानी दिल्ली और एनसीआर में दूध की प्रमुख आपूर्तिकर्ता मदर डेयरी ने दूध के दाम दो रुपये प्रति लीटर बढ़ाने की घोषणा की है। यह मूल्यवृद्धि रविवार से लागू होगी।

इससे पहले मदर डेयरी ने दिसंबर, 2019 में दूध की कीमतों में संशोधन किया था।

मदर डेयरी से पहले एक जुलाई से अमूल ने भी दूध के दाम दो रुपये प्रति लीटर बढ़ाए थे।

इस मूल्यवृद्धि को उचित ठहराते हुए मदर डेयरी ने कहा कि पिछले एक साल के दौरान डेयरी किसानों से दूध की खरीद की लागत आठ से 10 प्रतिशत बढ़ गई है। इसके अलावा अन्य परिचालन खर्च में भी बढ़ोतरी हुई है।

मदर डेयरी ने कहा, “इसके मद्देनजर उसे दिल्ली-एनसीआर में दूध की कीमतों में दो रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी करनी पड़ रही है, जो 11 जुलाई से लागू होगी।’’

मदर डेयरी ने कहा कि पूर्वी और मध्य उत्तर प्रदेश, मुंबई, नागपुर और कोलकाता में भी दूध के दाम 11 जुलाई से दो रुपये प्रति लीटर बढ़ जाएंगे।

मदर डेयरी का दूध देश के 100 से अधिक शहरों में बिकता है।

मदर डेयरी की प्रतिदिन की बिक्री 35 लाख लीटर दूध की है। इसमें से 30 लाख लीटर दूध वह दिल्ली-एनसीआर में बेचती है।

कंपनी ने बयान में कहा कि डेयरी किसानों से दूध की खरीद लागत पिछले एक साल में आठ से दस प्रतिशत प्रतिशत बढ़ी है। इसके अलावा प्रसंस्करण, पैकेजिंग और लॉजिस्टिक्स की लागत में भी बढ़ोतरी हुई है।

बयान में कहा गया है कि पिछले तीन-चार सप्ताह में ही दूध की खरीद लागत करीब चार प्रतिशत बढ़ गई है।

कंपनी ने कहा कि वह हमेशा उपभोक्ताओं और दुग्ध उत्पादकों के बीच संतुलन कायम करने का प्रयास करती है। दूध खरीद की लागत का आंशिक बोझ ही उपभोक्ताओं पर डाला गया है।

रविवार से मदर डेयरी का टोकन वाला दूध 44 रुपये प्रति लीटर हो जाएगा। अभी इसका दाम 42 रुपये प्रति लीटर है।

फुल क्रीम (पोलिपैक) दूध का दाम 55 से बढ़कर 57 रुपये प्रति लीटर हो जाएगा।

वहीं टोंड मिल्क 45 से 47 रुपये प्रति लीटर और डबल टोंड 39 से 41 रुपये प्रति लीटर हो जाएगा। गाय के दूध का दाम 47 रुपये से 49 रुपये प्रति लीटर हो जाएगा। दूध के आधा लीटर के पाउच का दाम एक रुपये बढ़ाया गया है। इस लिहाज से एक लीटर के दाम दो रुपये प्रति लीटर बढ़ेंगे।

गोकुल ने महाराष्ट्र में दूध के दाम दो रुपये लीटर बढ़ाए

मुंबई: गोकुल दूध ब्रांड का स्वामित्व रखने वाली कोल्हापुर जिला सहकारी दुग्ध उत्पादक यूनियन ने रविवार से महाराष्ट्र में दूध के दाम दो रुपये लीटर बढ़ाने की घोषणा की है। हालांकि, यह मूल्यवद्धि कोल्हापुर, सांगली और कोंकण में लागू नहीं होगी।

शनिवार को जारी एक बयान में कहा गया है कि गोकुल ने भैंस और गाय के दूध के दाम दो रुपये प्रति लीटर बढ़ा दिए हैं। हालांकि, कोल्हापुर, सांगली और कोंकण में दूध के दाम नहीं बढ़ाए गए हैं।

अभी गोकुल का गाय का दूध 47 रुपये लीटर है। रविवार से इसका दाम 49 रुपये लीटर हो जाएगा। वहीं भैंस के दूध का दाम 58 से बढ़कर 60 रुपये लीटर हो जाएगा।

यूनियन के प्रमुख सातेज पाटिल ने कहा कि भैंस के दूध की खरीद की लागत दो रुपये तथा गाय के दूध की लागत एक रुपये लीटर बढ़ी है जिसकी वजह से हमें भी दाम बढ़ाने पड़ रहे हैं।

गोकुल प्रतिदिन राज्यभर से 12 लाख लीटर दूध की खरीद करती है।

amul
Mother Dairy
milk price increase

Related Stories

राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड के साथ खिलवाड़ क्यों ?

अब दूध भी महंगा, मदर डेयरी ने तीन रुपये प्रति लीटर तक दाम बढ़ाए

अमूल के बाद मदर डेयरी ने दूध की कीमतें दो रुपये प्रति लीटर तक बढ़ायी


बाकी खबरें

  • Sitaram Yechury
    संदीप चक्रवर्ती
    स्वतंत्रता दिवस को कमज़ोर करने एवं हिंदू राष्ट्र को नए सिरे से आगे बढ़ाने की संघ परिवार की योजना को विफल करें: येचुरी 
    25 Feb 2022
    माकपा महासचिव ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार का “फोकस 5 अगस्त को देश की वास्तविक स्वतंत्रता की तारीख के रूप में बढ़ावा देने पर है।"  
  • russia ukrain
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    यूक्रेन पर रूस के हमले से जुड़ा अहम घटनाक्रम
    25 Feb 2022
    यूरोपीय संघ रूस पर और आर्थिक एवं वित्तीय प्रतिबंध लगाने को सहमत। तो वहीं संयुक्त राष्ट्र ने यूक्रेन में मानवीय सहायता के लिए दो करोड़ डॉलर देने की घोषणा की।
  • ASHA Workers
    अनिल अंशुमन
    बिहार : आशा वर्कर्स 11 मार्च को विधानसभा के बाहर करेंगी प्रदर्शन
    25 Feb 2022
    आशा कार्यकर्ताओं का कहना है कि बिहार सरकार हाई कोर्ट के आदेश का पालन करने में भी टाल मटोल कर रही है। कार्यकर्ताओं ने ‘भूखे रहकर अब और नहीं करेंगी बेगारी’ का ऐलान किया है।
  • covid
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 13 हज़ार से ज़्यादा नए मामले, 302 मरीज़ों की मौत
    25 Feb 2022
    देश में कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 28 लाख 94 हज़ार 345 हो गयी है।
  • up elections
    तारिक़ अनवर
    यूपी चुनाव : अयोध्या के प्रस्तावित  सौंदर्यीकरण में छोटे व्यापारियों की नहीं है कोई जगह
    25 Feb 2022
    अयोध्या के व्यापारियों ने आरोप लगाया है कि प्रस्तावित लेआउट के परिणामस्वरूप दुकानों और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को बड़े पैमाने पर ध्वस्त या उन दुकानों का ज़्यादातर हिस्सा तोड़ दिया जाएगा।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License