NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
विज्ञान
चीनी मिशन में इकट्ठा किये गये चंद्रमा के चट्टानों से शोध और नये निष्कर्षों को मिल रही रफ़्तार
इस परिष्कृत चीनी चंद्र मिशन ने चीन और उसके बाहर दोनों ही जगहों पर पृथ्वी या उसके वायुमंडल से बाहर के चट्टानों पर शोध किया है। जानकार उम्मीद जता रहे हैं कि इससे हमें सौर मंडल के बारे में नयी-नयी जानकारियां मिल सकती हैं।

संदीपन तालुकदार
23 Mar 2022
moon

चीन का चंद्रमा मिशन, यानी चांग'ई 5, 23 नवंबर, 2020 को लॉन्च किया गया था। इस मिशन को चंद्रमा की सतह से चट्टान और धूल के नमूने इकट्ठे करने थे, और दिसंबर में इस मिशन का हिस्सा रहा एक छोटा अंतरिक्ष यान 2 किलो चट्टान के नमूने को कामायाबी के साथ इकट्ठा करने के बाद धरती पर अपनी वापसी कर ली। ये नमूने ओशनस प्रोसेलरम नाम से जाने जाते चंद्र-स्थल से इकट्ठे किये गये थे। चीनी राष्ट्रीय अंतरिक्ष प्रबंधन व्यवस्था सीएनएसए (CNSA-Chinese National Space Administration) की ओर से चलाया जा रहा यह चांग'ई 5 मिशन एक मील का पत्थर इसलिए साबित हो रहा है, क्योंकि इसने रोबोटिक रूप से चंद्र सतह में छेद की थी और इस नमूने को इकट्ठा कर लिया था। इससे पिछले के मिशनों में इस तरह के रोबोटिक ऑपरेशन दिखायी नहीं दे रहे थे। चंद्र सतह से नमूने इकट्ठा करने वाला आख़िरी कामयाब मिशन 1976 में यूएसएसआर का लूना 24 था।

परिष्कृत चीनी चंद्र मिशन ने चीन और उसके बाहर दोनों ही जगहों पर पृथ्वी या उसके वायुमंडल से बाहर के चट्टानों पर शोध किया है। जानकार उम्मीद जता रहे हैं कि इससे हमें सौर मंडल के बारे में नयी-नयी जानकारियां मिल सकती हैं। जैसा कि कहा जा रहा है कि तक़रीबन ऐसे आधे दर्जन अध्ययन प्रकाशित किये गये हैं, जिनमें चांग'ई 5 की ओर से इकट्ठे किये गये और लाये गये नमूनों पर शोध हुए हैं।

इंडियाना स्थित नॉर्ट डेम यूनिवर्सिटी के एक भू-वैज्ञानिक क्लाइव नील ने इसे लेकर आयोजित सम्मेलन के बारे में कहा, "बहुत सारे नौजवान चीनी शोधकर्ता इसमें शामिल हो रहे हैं। ह्यूस्टन में आयोजित इस सम्मेलन में कई स्नातकोत्तर शोधकर्ताओं और छात्रों ने इन चंद्र नमूनों पर अपने-अपने शोध प्रस्तुत किये हैं।”

उन्होंने आगे बताया, "ये चट्टानें उत्साह और जिज्ञासा पैदा करने वाले हैं, क्योंकि ये चट्टानें पहले इकट्ठे किये गये चट्टानों के मुक़ाबले चंद्रमा के चुम्बकत्व के एक बहुत ही अलग ही युग में ले जाने वाली संभावना की एक खिड़की खोल दे रही हैं।" क्लाइव नील ने भी चीन के सहयोग से इस चांग'ई-5 चंद्र नमूनों पर काम किया है।

पिछले साल चीन के राष्ट्रीय अंतरिक्ष प्रबंधन व्यवस्था ने चीन में कई शोध परियोजनाओं को मंज़ूरी दी थी। 85 आवेदनों में से चुनी गयी 31 वैज्ञानिक परियोजनाओं को चूर्ण और ठोस रूपों में लगभग 17.5 ग्राम नमूने वितरित किये गये थे। बाद में इस तरह के और भी आवेदन मंगाये गये थे।

पहली शोध टीम ने चंद्रमा की चट्टानों की आयु को समझने पर ध्यान केंद्रित किया और पिछले साल के 7 अक्टूबर को बेसाल्ट (चंद्रमा के नमूने) की आयु 1.96 अरब वर्ष बतायी गयी थी। ठीक दो हफ़्ते बाद ही शोधकर्ताओं की एक और टीम ने इन नमूनों की थोड़ी अलग आयु बतायी, और इसकी आयु दो अरब साल पुराना बतायी गयी। इन नतीजों से यह बात सामने आयी है कि अपोलो मिशन (नासा, यूएसए) से इकट्ठा किये गये चट्टानों की तुलना में इस नमूने से यह पता चलता है कि चंद्रमा एक अरब साल बाद भी ज्वालामुखी रूप से सक्रिय रहा।

ऐसा सोचा गया था कि चंद्रमा के आवरण में पाये जाने वाले थोरियम जैसे रेडियोधर्मी तत्व इस ज्वालामुखी का कारण बन सकते हैं। लेकिन,आईजीजी (इंस्टीट्यूट ऑफ़ जियोलॉजी एंड जियोफिजिक्स), बीजिंग स्थित चाइनीज़ एकेडमी ऑफ़ साइंसेज के एक अध्ययन में यह दावा किया गया था कि उच्च स्तर के रेडियोधर्मी तत्व इस ज्वालामुखी का स्रोत नहीं थे।

चंद्र ज्वालामुखी के हेने की पीछे की दूसरी संभावना के बारे में यह माना जाता है कि चंद्रमा के आवरण पर प्रचुर मात्रा में उस पानी की मौजूदगी रही होगी, जो तापमान को इस स्तर तक कम कर दिया हो कि उपलब्ध सामग्री पिघल जाती रही हो और हो सकता है कि मैग्मा (पिघला हुआ या आधे पिघला हुआ वह पदार्थ, जिसमें से आग्नेय चट्टानों का निर्माण हुआ था) ज्वालामुखी की तरह फट गया हो। हालांकि, इस विचार को आईजीजी में ही किये गये एक दूसरे अध्ययन के निष्कर्षों से खारिज कर दिया गया। इस अध्ययन में पाया गया कि चंद्रमा की ये चट्टानें शायद सूखे स्रोत से बनी थीं।

अब तक इस चंद्र ज्वालामुखी की कोई ठोस व्याख्या नहीं है, जिसकी पुष्टि चंद्र नमूनों पर हुए अध्ययन से हुई थी।

इस पर बीजिंग स्थित पेकिंग विश्वविद्यालय के एक भू-रसायनविद् मिंग टैंग का कहना है, "हम सभी संभावनाओं की खोज कर रहे हैं। यह मेरे और कई अन्य चीनी वैज्ञानिकों के लिए एक ऐसा अच्छा अवसर है, जो अपने इस क्षेत्र को आगे बढ़ाने में दिलचस्पी रखते हैं।"  टैंग को ख़ास तौर पर बेसाल्टिक चट्टान के दो छोटे-छोटे दाने मिले थे, और उन परिस्थितियों को बेहतर ढंग से समझने को लेकर अध्ययन जारी हैं, जिनके तहत वे चंद्रमा में बने थे।

जानकारों को उम्मीद है कि इस रहस्य को सुलझाने के लिहाज़ से कई वैज्ञानिकों की चल रही इन कोशिशों से चंद्रमा के बारे में कई दूसरी जानकारियां भी मिल सकती हैं।

साभार:पीपल्स डिस्पैच

अंग्रेज़ी में प्रकाशित मूल आलेख को पढ़ने के लिए नीचे दिये गये लिंक पर क्लिक करें

https://peoplesdispatch.org/2022/03/22/moon-rocks-collected-by-chinese-mission-have-ignited-research-new-findings/

moon
Lunar Surface
China
Space exploration

Related Stories

जलवायु शमन : रिसर्च ने बताया कि वृक्षारोपण मोनोकल्चर प्लांटेशन की तुलना में ज़्यादा फ़ायदेमंद

चीन का अंतरिक्ष मिशन : चंद्रमा से नमूना लेकर पृथ्वी पर वापस, गुरुत्वाकर्षण तरंगों का पता लगाएगा उपग्रह

क्या भारत कोरोना से जंग जीत सकता है ?

लक्षण नज़र आने से पहले ही फैल चुका होता है कोरोना वायरस : अध्ययन

क्या सच में कोरोना वायरस से लड़ने में भारत गंभीर है?  

कोरोना वायरस से जूझता चीन और सतर्क होती दुनिया

कोरोनावायरस : चीन में 41 लोगों की मौत,भारत में 11 लोगों को निगरानी में रखा गया

चांद की सतह पर टकराने से झुका लैंडर ‘विक्रम’, लेकिन साबुत अवस्था में : इसरो

चंद्रयान-2 के अंतिम पड़ाव की पूरी कहानी : कैसा था 'विक्रम', क्या करता 'प्रज्ञान’?

चंद्रयान-2 का अब तक का सफ़र


बाकी खबरें

  • israel
    पीपल्स डिस्पैच
    फ़िलिस्तीनियों के खिलाफ़ नई बसाहटों वाले इज़रायलियों द्वारा 451 हिंसक घटनाओं को अंजाम दिया गया
    18 Nov 2021
    यह आंकड़े शुरूआती 2020 के बाद के हैं, मानवाधिकार समूह बी सेलेम का कहना है कि नई बसाहटों वाले इज़रायलियों द्वारा किए जाने वाले हमलों को इज़रायल द्वारा एक उपकरण के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है, ताकि…
  • cartoon
    आज का कार्टून
    स्टैंड अप कॉमेडियन वीर दास पर एक बार फिर भड़के दक्षिणपंथी संगठन
    18 Nov 2021
    वीरों की भूमि हिंदुस्तान में दो “वीर” आजकल काफ़ी चर्चे में चल रहे हैं। एक आज़ादी से पहले के वीर, एक आज़ादी के बाद के वीर। ये दो वीर हैं “वीर सावरकर” और “वीर दास”।
  • chennai floods
    नीलाबंरन ए
    चेन्नई की बाढ़ : इस अव्यवस्था के लिए कौन ज़िम्मेदार है?
    18 Nov 2021
    विशेषज्ञों का मानना है कि भारी जल निकासी के डिज़ाइन में तकनीकी ख़ामियों, शहरीकरण के कारण प्राकृतिक जल निकासी व्यवस्था के ख़ात्मे और जल निकायों पर अतिक्रमण की वजह से चेन्नई में हर तरफ जलभराव की स्थिति…
  • COP 26
    एम. के. भद्रकुमार
    COP 26: भारत आख़िर बलि का बकरा बन ही गया
    18 Nov 2021
    विकसित देशों का सारा गेम प्लान भारत और चीन पर कोयले के उपयोग में कमी लाने पर फिर से रजामंद करने और इसके जरिए अगले साल संयुक्त राष्ट्र की आगामी बैठक तक कार्बन उत्सर्जन में कटौती लाने के लिए उन पर दबाव…
  • Kang
    ट्राईकोंटिनेंटल : सामाजिक शोध संस्थान
    तुम हमें हमारे जीवन के साथ समझौता करने के लिए क्यों कह रहे हो?
    18 Nov 2021
    सीओपी26 में होने वाली संयुक्त राष्ट्र संघ फ़्रेमवर्क कन्वेंशन ऑन क्लाइमेट चेंज (यूएनएफ़सीसीसी) बैठक का कुछ भी उपयोगी परिणाम नहीं निकला।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License