NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
राहुल गांधी भारत को इस्लामिक राष्ट्र बनाना चाहते हैं? ABP न्यूज़ का फ़र्ज़ी ग्राफ़िक वायरल
वायरल तस्वीर में राहुल गांधी का कथित ट्वीट दिखता है जिसमें लिखा है, “नागरिकता बिल पास करा कर बीजेपी हिंदू राष्ट्र के एजेंडे पर चल रही है हमारे पूर्वजों का एजेंडा हमेशा से इस्लामिक कंट्री पर रहा है इसीलिए हमने दो इस्लामिक कंट्री बनाएं पाकिस्तान और बांग्लादेश अब हम भारत को हिंदू राष्ट्र बनते नहीं देख सकते.”
कलीम अहमद
09 Jul 2021
राहुल गांधी भारत को इस्लामिक राष्ट्र बनाना चाहते हैं? ABP न्यूज़ का फ़र्ज़ी ग्राफ़िक वायरल

एबीपी न्यूज का एक कथित ग्राफ़िक वायनाड के सांसद राहुल गांधी के एक ट्वीट के साथ वायरल हो रहा है. स्क्रीनशॉट के ऊपर दो कैप्शन हैं. पहले में लिखा है, “सही निर्णय आपकी सोच। एबीपी न्यूज़ टीवी चैनल पर भी दिखाया गए पप्पू के इस ट्वीट को देखने के बाद भी जो कांग्रेस का समर्थन करेगा वो वास्तव में अपने देश तथा धर्म) से गद्दारी ही करेगा.”

दूसरे कैप्शन में लिखा है, ”राहुल गांधी ने अभी-अभी वायनाड से यह ट्वीट किया है, इस ग्रुप के सभी सदस्य इसे जरूर पढ़ें.”

वायरल तस्वीर में राहुल गांधी का कथित ट्वीट दिखता है जिसमें लिखा है, “नागरिकता बिल पास करा कर बीजेपी हिंदू राष्ट्र के एजेंडे पर चल रही है हमारे पूर्वजों का एजेंडा हमेशा से इस्लामिक कंट्री पर रहा है इसीलिए हमने दो इस्लामिक कंट्री बनाएं पाकिस्तान और बांग्लादेश अब हम भारत को हिंदू राष्ट्र बनते नहीं देख सकते.”

स्क्रीनशॉट फ़ेसबुक पर वायरल है और पिछले कुछ सालों से इसे कई बार शेयर किया गया है. ऑल्ट न्यूज़ को अपने आधिकारिक व्हाट्सऐप नंबर (+91 76000 11160) पर दावे की सच्चाई जानने के लिए कई रिक्वेस्ट मिलीं.

image

image

फ़ैक्ट-चेक

हमने हिंदी और अंग्रेजी में कई कीवर्ड का इस्तेमाल कर ट्विटर पर एडवांस सर्च किया, लेकिन हमें ऐसा कोई ट्वीट नहीं मिला. कथित ट्वीट के वायरल स्क्रीनशॉट में अल्पविराम और पूर्णविराम के अलावा बहुत सी व्याकरण की गलतियां भी हैं.

वायरल स्क्रीनशॉट में दिख रहे दोनों कैप्शन पिछले कुछ वर्षों से फैलाये जा रहे हैं. ये फ़ेक ट्वीट फ़ेसबुक यूज़र विक्रम सिंह भाटी ने 2019 में पोस्ट किया था. उस समय विश्वास न्यूज़ ने इस फ़र्ज़ी ट्वीट को खारिज किया था. दूसरा कैप्शन उस मेसेज से मेल खाता है जिसे भाटी ने दो साल पहले शेयर किया था.

ऑल्ट न्यूज़ ने वायरल स्क्रीनशॉट की तुलना एबीपी न्यूज़ द्वारा यूट्यूब पर पोस्ट किए गए वीडियो के साथ की. ये तुलना हम आपको नीचे दिखा रहे हैं.

image

इन दोनों तस्वीरों में कुछ असमानताएं देखी जा सकती हैं:

1. वायरल तस्वीर का फ़ॉण्ट असल ग्राफ़िक्स के फ़ॉण्ट से मेल नहीं खाता है.
2. वायरल तस्वीर में एबीपी के लोगो के साथ-साथ बॉर्डर के चारों ओर लाल रंग का इस्तेमाल किया गया है.
3. वायरल तस्वीर में राहुल गांधी की फ़ाइल तस्वीर के पीछे कोई छाया नहीं है. असल में, ये ब्लर दिखाई देता है (हरे निशान से दिखाया गया है).

इस तरह, ये पता चलता है कि असल ग्राफ़िक के ऊपर राहुल गांधी की तस्वीर को जोड़ा गया है.

ऑल्ट न्यूज़ ने एबीपी न्यूज़ नेटवर्क (एएनएन) में न्यूज़ गैदरिंग के उपाध्यक्ष संजय ब्रैगटा से बात की. उन्होंने बताया कि ABP न्यूज़ ने ऐसा कोई ग्राफ़िक नहीं चलाया है. इसके अलावा, अगर राहुल गांधी ने इस तरह का कुछ ट्वीट किया होता तो मीडिया ने इसे ज़रुर कवर किया होता. लेकिन इस तरह की कोई रिपोर्ट कहीं भी मौजूद नहीं है.

इस तरह, एबीपी न्यूज का फ़र्ज़ी ग्राफ़िक इस मेसेज़ के साथ वायरल हुआ है कि कांग्रेस भारत को एक इस्लामी देश के रूप में स्थापित करना चाहती है.

साभार : ऑल्ट न्यूज़ 

Alt news
fact check
fake news
ABP news
Rahul Gandhi
Congress
BJP
Godi Media

Related Stories

भाजपा के इस्लामोफ़ोबिया ने भारत को कहां पहुंचा दिया?

कश्मीर में हिंसा का दौर: कुछ ज़रूरी सवाल

सम्राट पृथ्वीराज: संघ द्वारा इतिहास के साथ खिलवाड़ की एक और कोशिश

हैदराबाद : मर्सिडीज़ गैंगरेप को क्या राजनीतिक कारणों से दबाया जा रहा है?

ग्राउंड रिपोर्टः पीएम मोदी का ‘क्योटो’, जहां कब्रिस्तान में सिसक रहीं कई फटेहाल ज़िंदगियां

धारा 370 को हटाना : केंद्र की रणनीति हर बार उल्टी पड़ती रहती है

डिजीपब पत्रकार और फ़ैक्ट चेकर ज़ुबैर के साथ आया, यूपी पुलिस की FIR की निंदा

मोहन भागवत का बयान, कश्मीर में जारी हमले और आर्यन खान को क्लीनचिट

मंडल राजनीति का तीसरा अवतार जाति आधारित गणना, कमंडल की राजनीति पर लग सकती है लगाम 

बॉलीवुड को हथियार की तरह इस्तेमाल कर रही है बीजेपी !


बाकी खबरें

  • भाषा
    'आप’ से राज्यसभा सीट के लिए नामांकित राघव चड्ढा ने दिल्ली विधानसभा से दिया इस्तीफा
    24 Mar 2022
    चड्ढा ‘आप’ द्वारा राज्यसभा के लिए नामांकित पांच प्रत्याशियों में से एक हैं । राज्यसभा चुनाव के लिए 31 मार्च को मतदान होगा। अगर चड्ढा निर्वाचित हो जाते हैं तो 33 साल की उम्र में वह संसद के उच्च सदन…
  • सोनिया यादव
    पत्नी नहीं है पति के अधीन, मैरिटल रेप समानता के अधिकार के ख़िलाफ़
    24 Mar 2022
    कर्नाटक हाई कोर्ट ने स्पष्ट किया कि सेक्शन 375 के तहत बलात्कार की सज़ा में पतियों को छूट समानता के अधिकार यानी अनुच्छेद 14 का उल्लंघन है। हाईकोर्ट के मुताबिक शादी क्रूरता का लाइसेंस नहीं है।
  • एजाज़ अशरफ़
    2024 में बढ़त हासिल करने के लिए अखिलेश यादव को खड़ा करना होगा ओबीसी आंदोलन
    24 Mar 2022
    बीजेपी की जीत प्रभावित करने वाली है, लेकिन उत्तर प्रदेश में सामाजिक धुरी बदल रही है, जिससे चुनावी लाभ पहुंचाने में सक्षम राजनीतिक ऊर्जा का निर्माण हो रहा है।
  • forest
    संदीपन तालुकदार
    जलवायु शमन : रिसर्च ने बताया कि वृक्षारोपण मोनोकल्चर प्लांटेशन की तुलना में ज़्यादा फ़ायदेमंद
    24 Mar 2022
    शोधकर्ताओं का तर्क है कि वनीकरण परियोजनाओं को शुरू करते समय नीति निर्माताओं को लकड़ी के उत्पादन और पर्यावरणीय लाभों के चुनाव पर भी ध्यान देना चाहिए।
  • रवि कौशल
    नई शिक्षा नीति ‘वर्ण व्यवस्था की बहाली सुनिश्चित करती है' 
    24 Mar 2022
    दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रदर्शनकारी शिक्षकों ने कहा कि गरीब छात्र कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट पास करने के लिए कोचिंग का खर्च नहीं उठा पाएंगे। 
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License