NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
AAP के पोस्टर की तस्वीर एडिट कर सांप्रदायिक दावे के साथ शेयर की गयी
सोशल मीडिया पर आम आदमी पार्टी का एक कथित बिलबोर्ड वायरल है. इस बिलबोर्ड पर गुजराती में लिखा है, “નમાજ પઢશે ગુજરાત” जिसका मतलब है गुजरात नमाज़ पढ़ेगा. आगे, पोस्टर पर लिखा है, “ભાગવત સપ્તાહ અને સત્યનારાયણની કથા જેવી ફાલતુ પ્રવૃત્તિ છોડો” जिसका मतलब है ‘भागवत सप्ताह और सत्यनारायण जैसी फालतू चीज़े छोड़ें’. आम आदमी पार्टी ने अगले साल गुजरात में होने वाले विधानसभा चुनाव में सभी सीट से अपने उम्मीदवार खड़े करने की बात कही है.
आकिब पठान
13 Jul 2021
AAP के पोस्टर की तस्वीर एडिट कर सांप्रदायिक दावे के साथ शेयर की गयी

सोशल मीडिया पर आम आदमी पार्टी का एक कथित बिलबोर्ड वायरल है. इस बिलबोर्ड पर गुजराती में लिखा है, “નમાજ પઢશે ગુજરાત” जिसका मतलब है गुजरात नमाज़ पढ़ेगा. आगे, पोस्टर पर लिखा है, “ભાગવત સપ્તાહ અને સત્યનારાયણની કથા જેવી ફાલતુ પ્રવૃત્તિ છોડો” जिसका मतलब है ‘भागवत सप्ताह और सत्यनारायण जैसी फालतू चीज़े छोड़ें’. आम आदमी पार्टी ने अगले साल गुजरात में होने वाले विधानसभा चुनाव में सभी सीट से अपने उम्मीदवार खड़े करने की बात कही है. ‘सिर्फ़ न्यूज़’ के एडिटर-इन-चीफ़ सुरजीत दासगुप्ता ने ये तस्वीर ट्वीट की थी. इस ट्वीट को बाद में डिलीट कर दिया गया लेकिन इसका आर्काइव वर्ज़न आप यहां पर देख सकते हैं.

image

ट्विटर यूज़र्स – @RenukaJain6, @ramnikmann, @ssoninb – ने ये तस्वीर ट्वीट की है.

image

image

image

फ़ेसबुक पर ये तस्वीर वायरल है.

image

फ़ैक्ट-चेक

ऑल्ट न्यूज़ ने फ़ेसबुक पर संबंधित की-वर्ड्स से सर्च किया. हमें कई फ़ेसबुक पोस्ट्स मिलीं जिसमें ऐसे ही बिलबोर्ड की तस्वीर शेयर की गई थी. ट्विटर पर आम आदमी पार्टी डांग ज़िले ने 10 जुलाई को इस पोस्टर की कुछ तस्वीरें ट्वीट की थीं. आम आदमी पार्टी भरूच ज़िले ने भी इस पोस्टर की कुछ तस्वीरें ट्वीट की थीं.

આજ રોજ ડાંગ જીલ્લા ના વઘઇ તાલુકામાં આમ આદમી પાર્ટી લીગલ સેલ પ્રમુખ ડાંગ, ના નેતૃત્વ માં કાર્ય કરો સાથે પોસ્ટર અભિયાન કરવામાં આવ્યું..#હવે_બદલાશે_ગુજરાત pic.twitter.com/mvydW7KPRL

— AAP DANG DISTRICT | #Mission2022 (@AAP_Dang) July 10, 2021

इस बिलबोर्ड में 3 लोगों की तस्वीर दिखती है. तस्वीर के साथ पोस्टर में इन लोगों के नाम भी दिए गए हैं जो बाएं से दाए इस प्रकार हैं – इसुदान गढ़वी, गोपाल इटालिया और अरविंद केजरीवाल. नीचे ओरिजिनल पोस्टर के एडिट किया गया हिस्सा दिखाया गया है.

1. “હવે બદલાશે ગુજરાત” (अब बदलेगा गुजरात) को “નમાજ પઢશે ગુજરાત” (नमाज़ पढ़ेगा गुजरात) कर दिया गया.

2. वैसे ही “ભાગવત સપ્તાહ અને સત્યનારાયણની કથા જેવી ફાલતુ પ્રવૃત્તિ છોડો” (भागवत सप्ताह और सत्यनारायण जैसी फालतू चीज़े छोड़े) पोस्टर में जोड़ा गया है.

3. गोपाल इटालिया की तस्वीर को दाढ़ी और मुस्लिम समुदाय से जुड़ी टोपी पहने व्यक्ति की तस्वीर से बदला गया है.

image

असलियत में मुस्लिम जैसे दिखने वाले व्यक्ति और कोई नहीं बल्कि गोपाल इटालिया ही हैं. रिवर्स इमेज सर्च करने पर मालूम हुआ कि गोपाल की तस्वीर को इस्लामी सशस्त्र ग्रुप अंसर अल-इस्लाम के फ़ाउन्डर मुल्ला क्रेकरी के साथ मर्ज किया गया है.

इस तरह, पत्रकारों समेत कई सोशल मीडिया यूज़र्स ने आम आदमी पार्टी के बिलबोर्ड की एडिट की हुई तस्वीर झूठे दावे के साथ पोस्ट की कि आम आदमी पार्टी गुजरात में हिन्दू पूजाओं को बढ़ावा न देकर नमाज़ को बढ़ावा दे रही है.

साभार : ऑल्ट न्यूज़ 

Alt news
fact check
Viral post
AAP
Gujrat
communal politics
Religion Politics

Related Stories

डिजीपब पत्रकार और फ़ैक्ट चेकर ज़ुबैर के साथ आया, यूपी पुलिस की FIR की निंदा

मुंडका अग्निकांड: 'दोषी मालिक, अधिकारियों को सजा दो'

मुंडका अग्निकांड: ट्रेड यूनियनों का दिल्ली में प्रदर्शन, CM केजरीवाल से की मुआवज़ा बढ़ाने की मांग

मूसेवाला की हत्या को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, कांग्रेस ने इसे ‘राजनीतिक हत्या’ बताया

‘तेलंगाना की जनता बदलाव चाहती है’… हिंसा नहीं

‘आप’ के मंत्री को बर्ख़ास्त करने से पंजाब में मचा हड़कंप

दक्षिणी गुजरात में सिंचाई परियोजना के लिए आदिवासियों का विस्थापन

हार्दिक पटेल का अगला राजनीतिक ठिकाना... भाजपा या AAP?

मुंडका अग्निकांड: सरकारी लापरवाही का आरोप लगाते हुए ट्रेड यूनियनों ने डिप्टी सीएम सिसोदिया के इस्तीफे की मांग उठाई

लखनऊः नफ़रत के ख़िलाफ़ प्रेम और सद्भावना का महिलाएं दे रहीं संदेश


बाकी खबरें

  • Uddhav Thackeray
    सोनिया यादव
    लचर पुलिस व्यवस्था और जजों की कमी के बीच कितना कारगर है 'महाराष्ट्र का शक्ति बिल’?
    24 Dec 2021
    न्याय बहुत देर से हो तो भी न्याय नहीं रहता लेकिन तुरत-फुरत, जल्दबाज़ी में कर दिया जाए तो भी कई सवाल खड़े होते हैं। और सबसे ज़रूरी सवाल यह कि क्या फांसी जैसी सज़ा से वाक़ई पीड़त महिलाओं को इंसाफ़ मिल…
  • jammu and kashmir
    अशोक कुमार पाण्डेय
    जम्मू-कश्मीर : परिसीमन को लोकतंत्र के ख़िलाफ़ हथियार के तौर पर इस्तेमाल कर रही है बीजेपी
    24 Dec 2021
    बीजेपी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर श्रीनगर में हिंदू मुख्यमंत्री बनवाने का जुनून सवार है। इसके लिए केंद्र सरकार कश्मीर घाटी व दूसरी जगह के लोगों को, ख़ुद के द्वारा पहुंचाए जा रहे दर्द को नज़रअंदाज़…
  • modi biden
    मोनिका क्रूज़
    2021 : चीन के ख़िलाफ़ अमेरिका की युद्ध की धमकियों का साल
    24 Dec 2021
    जो बाइडेन प्रशासन लगातार युद्ध की धमकी देने, निराधार आरोपों और चीन के विरुद्ध बहु-देशीय दृष्टिकोण बनाने के संकल्प को पूरा करने के साथ नए शीत युद्ध को गरमाए रखना जारी रखे हुए है।
  • unemployment
    रूबी सरकार
    लोगों का हक़ छीनने वालों पर कार्रवाई करने का दम भरने वाले मुख्यमंत्री ख़ुद ही छीन रहे बेरोज़गारों का हक़!
    24 Dec 2021
    इंटरमीडिएट, ग्रेजुएशन, एमबीए करने के बाद भी मध्यप्रदेश के आईटीआई में शिक्षक सिर्फ 7200 रुपये प्रति महीने में काम करने के लिए मजबूर हैं, राज्य सरकार की ओर से राहत देने की बात भी हवाबाज़ी ही साबित हुई…
  • modi yogi
    लाल बहादुर सिंह
    चुनाव 2022: अब यूपी में केवल 'फ़ाउल प्ले' का सहारा!
    24 Dec 2021
    ध्रुवीकरण और कृपा बाँटने का कार्ड फेल होने के बाद आसन्न पराजय को टालने के लिए, अब सहारा केवल फ़ाउल प्ले का बचा है। ऐन चुनाव के समय बिना किसी बहस के जिस तरह निर्वाचन कार्ड को आधार से जोड़ने का कानून बना…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License