NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
क्या भारत में मुसलमान हिंदुओं की मेहरबानी से खुश हैं?
देश में मुसलमानों की हालत, खासतौर पर भाजपा के शासनकाल में दूसरी श्रेणी के नागरिक जैसी हो गई है।
राम पुनियानी
15 Oct 2019
Translated by महेश कुमार
muslim in india

आज की तारीख में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत देश के सबसे शक्तिशाली व्यक्ति होंगे। क्योंकि वे नियमित रूप से, गाहे-बगाहे विभिन्न अवसरों पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और उसके 'विश्व दृष्टिकोण' की नीतियों का वर्णन करते रहते है। उनके द्वारा व्यक्त किए गए विचारों को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ गठजोड़ जिसमें सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) भी शामिल है, काफी तहे दिल से विश्वास करते हें और उन्हे लागू कराते हें।

वे कहते है कि पूरी दुनिया में हिंदुओं के कारण भारतीय मुसलमान सबसे ज्यादा खुश हैं। भागवत इन निष्कर्षों पर पहुँचने के लिए जिन पैरामीटरस का उपयोग कर रहे हें वे स्पष्ट नहीं हैं। क्या वे भारतीय मुसलमानों की स्थिति की तुलना इंडोनेशिया, मलेशिया, तुर्की, सूडान या पश्चिमी दुनिया के मुसलमानों से कर रहे है? इतनी खबर तो उन्हे होनी ही चाहिए कि पूरी दुनिया में मुसलमानों की स्थिति एक समान नहीं है, और अगर कोई तुलना करनी भी है तो उसे आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक रूप से किया जाना चाहिए।

यहां यह जोड़ने की जरूरत है कि भारत में सभी मुसलमानों या भारतीयों की हालत एक समान नहीं है। हमारा समाज एक गहरी असमानता वाला समाज हैं। और इसलिए यह आम तौर पर कहा जा सकता है कि देश में धार्मिक अल्पसंख्यकों, दलितों, आदिवासियों और महिलाओं की स्थिति काफी बदतर है। भागवत भारतीय मुसलमानों की तुलना पाकिस्तान या पश्चिम एशिया से करने की कोशिश कर रहे होंगे।

किसी को यह भी नोट करना चाहिए कि हमारे मुस्लिम बहुल पड़ोसी देश बांग्लादेश की स्थिति में बहुत सुधार हुआ है; उनके समग्र सामाजिक सूचकांक भारत की तुलना में थोड़ा बेहतर हैं। हालाँकि, यह भी सच है कि भारत में, एक समुदाय के रूप में मुसलमानों को उनकी अपनी धार्मिक पहचान के कारण कुछ सामान्य तकलीफ़ें उठानी पड़ती हैं। उनकी ये दिक्कतें मुख्यत उन्हे व्यापक रूप से आर्थिक रूप से हाशिए पर डालने, सामाजिक रूप से भिन्न और अविकसित बस्तियों में रहने पर मजबूर करने और देश की राजनीतिक प्रक्रियाओं में उन्हें दरकिनार किए जाने के कारण है।

देश के विभाजन के बाद, जिन मुसलमानों ने भारत में रहने का विकल्प चुना था या जिन्हें रहने के लिए मजबूर किया गया था, अपनी स्थिति को देखते हुए वे विभाजन की इस त्रासदी के लिए दोषी ठहराते है। उनके हाशिए को इस डर से संबोधित नहीं किया जाता कि कहीं इस मुद्दे को संबोधित करने वालों पर अल्पसंख्यकों को खुश करने का लांछन न लग जाए। जबकि मुद्दा तो उनके आर्थिक पतन का था जिसने मुस्लिम समाज के एक बड़े हिस्से को लील कर रख दिया है।

इसके साथ ही विभाजन के बाद की सांप्रदायिक हिंसा, जो1960 के दशक में शुरू हुई थी, बाद में उसने भयावह रूप ले लिया, खासकर राम मंदिर आंदोलन के बाद स्थिति काफी बिगड़ गई। इस दौरान मुस्लिम समुदाय के खिलाफ हिंसा बेरोकटोक जारी रही। इसके परिणाम स्वरूप समुदाय को सामाजिक रूप से ऐसी अविकसित बस्तियों में रहना पड़ा जहां ज्यादा सुविधाएं नहीं हें, इस सब ने समुदाय के सामाजिक और राजनीतिक दृष्टिकोण को प्रभावित किया है।

रंगनाथ मिश्रा आयोग और फिर सच्चर समिति को भारत में मुसलमानों की स्थिति का जायज़ा लेने के लिए गठित किया गया था। परिणाम चौंकाने वाले थे और इससे सामान्य धारणा यह बनी कि मुस्लिम समुदाय की सामाजिक-आर्थिक स्थिति में गिरावट आ रही है। जो स्थिति उनकी 1940 के दशक के मध्य तक थी उसके बाद  उनकी स्थिति खराब होती चली गई। बेशक, भागवत और उनके गठजोड़ के लोग इन रिपोर्टों की अनदेखी कर रहे हें।

इन रिपोर्टों के आने के बाद, जब तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा कि समाज के वंचित तबकों का देश के संसाधनों पर पहला अधिकार होना चाहिए, तब भागवत के अनुयायियों ने उनके इस बयान को विकृत करते हुए कहा कि कांग्रेस चाहती है कि मुसलमानों का राष्ट्रीय संसाधनों पर पहला अधिकार हो। आरएसएस-भाजपा के बड़े और व्यापक प्रचार तंत्र के सामने, कांग्रेस का स्पष्टीकरण धूल चाट गया क्योंकि उसके बाद वे कहते रहे कि सभी वंचित तबकों का संसाधनों पर पहला अधिकार होना चाहिए, वह बात दब गई।

आज जो सांप्रदायिक हिंसा चल रही है, जिसमें गाय के नाम पर हिंसक भीड़ द्वारा कत्ल कर देना (काऊ लिंचिंग), घर वापसी और लव जिहाद सरीके मुद्दों को बड़ी चतुराई से उकसाना और इन मुद्दों के असर का इस्तेमाल कर मुस्लिम समुदाय को और अधिक हाशिए पर डालना जारी है। तो हम इन दावों के मद्देनज़र कैसे मान ले कि दुनिया के मुक़ाबले मुस्लिम समुदाय हमारे देश में सबसे अच्छी स्थिति हैं? दावा यह भी किया जा रहा है कि जब से हम हिंदू राष्ट्र बने हैं, दूसरे देशों के सताए लोग हमारे देश में शरण लेने लगे हें। ये दावा छोटे पारसी और यहूदी समुदायों के मामले में किया जा रहा है। यह दावा पूरी तरह से झूठ पर आधारित है कि हमारा देश पहले के समय में एक हिंदू राष्ट्र था।

हम जानते हैं कि पहले बिखरी हुई राजशाही थी, विभिन्न राजाओं की अपनी खुद की नीतियां थीं जहां लोग आ रहे थे और जा रहे थे। यह भारत की एक अनूठी भौगोलिक स्थिति है जिसकी वजह से कई समुदाय यहाँ आकर बस गए। नवीनतम जनसंख्या आनुवांशिकी अध्ययन से पता चलता है कि आर्य लगभग 3,500 साल पहले फारस से यहां आए थे, जबकि सबसे पहले इंसान यहां 70,000 साल पहले दक्षिण अफ्रीका से आए थे।

आज, हम दक्षिण पूर्व एशिया के कई देशों और कई पश्चिमी देशों में भारतीय मूल के हिंदुओं को बड़ी संख्या में पाते हैं। आबादी विभिन्न भौगोलिक क्षेत्रों में पलायन कर रही है और अपने लिए नए ठोर-ठिकाने ढूंढ रही है।भारत के हिंदू राष्ट्र होने का भागवत का दावा पूरी तरह से स्वतंत्रता आंदोलन के नेताओं की राय के विपरीत का मामला है।

गांधी, मौलाना आजाद, भगत सिंह, अम्बेडकर, सरदार पटेल और नेहरू ने भारत को अपनी धार्मिक और अन्य विविधता के कारण एक राष्ट्र के रूप में देखा और पहचाना। उनके विचारों को भारतीय संविधान में सँजोया गया है। यह "वी द पीपल ऑफ इंडिया" यानि “हम भारत के लोग” से शुरू होता है। यह कितना भयावह विचार है कि आरएसएस गठजोड़ चाहता है कि हम सब यह मानें कि हम कभी हिंदू राष्ट्र थे और आज भी हें।

हिंदू राष्ट्र में विश्वास को जताते हुए भागवत एक तरफ से सभी भारतीयों को हिंदू कह रहे हैं, जो भारतीय संविधान और लोगों की स्वयं  की आत्म-धारणा या उनके अपने विशवास के खिलाफ है। अब आरएसएस ने भी 'विविधता' शब्द का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है। यह एक दिखावा है। उनकी विचारधारा की असली परीक्षा तो उनके द्वारा चलाए जा रहे अभियानों से होती है जैसे राम मंदिर, गाय-बीफ लिंचिंग, घर वापसी और लव जिहाद। ये मुद्दे धार्मिक आधार पर समाज को विभाजित करते रहे हैं। दलित समुदाय भी गाय-बीफ की तरह हिंदुत्व के एजेंडे द्वारा उठाए गए मुद्दों के बराबर के शिकार हो रहे हैं।

मुसलमानों की हालत व्यावहारिक रूप से दूसरी श्रेणी के नागरिकों जैसी है। इसलिए इसमें भी कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि जम्मू और कश्मीर में अनुच्छेद 370 को समाप्त करने से पहले मुस्लिम बहुल राज्य की राय को नहीं लिया गया, जिसे भाजपा द्वारा साहसिक कदम के रूप में प्रदर्शित किया जा रहा है। लोकतंत्र के स्वास्थ्य के सूचकांक का मूल्यांकन अल्पसंख्यकों और समाज के कमज़ोर वर्गों की भलाई के आकलन से किया जाता है। इस स्थिति में, यह दावा करना कि भारत में मुसलमान दुनिया की तुलना में सबसे ज्यादा खुश है, समुदाय के साथ  एक क्रूर मज़ाक है।

Muslims in India
Mohan Bhagwat
BJP
RSS
Narendra modi

Related Stories

भाजपा के इस्लामोफ़ोबिया ने भारत को कहां पहुंचा दिया?

कश्मीर में हिंसा का दौर: कुछ ज़रूरी सवाल

सम्राट पृथ्वीराज: संघ द्वारा इतिहास के साथ खिलवाड़ की एक और कोशिश

तिरछी नज़र: सरकार जी के आठ वर्ष

कटाक्ष: मोदी जी का राज और कश्मीरी पंडित

हैदराबाद : मर्सिडीज़ गैंगरेप को क्या राजनीतिक कारणों से दबाया जा रहा है?

ग्राउंड रिपोर्टः पीएम मोदी का ‘क्योटो’, जहां कब्रिस्तान में सिसक रहीं कई फटेहाल ज़िंदगियां

धारा 370 को हटाना : केंद्र की रणनीति हर बार उल्टी पड़ती रहती है

मोहन भागवत का बयान, कश्मीर में जारी हमले और आर्यन खान को क्लीनचिट

भारत के निर्यात प्रतिबंध को लेकर चल रही राजनीति


बाकी खबरें

  • कुंभ मेले की सीएजी रिपोर्ट को लेकर योगी सरकार पर उठे सवाल
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट/भाषा
    कुंभ मेले की सीएजी रिपोर्ट को लेकर योगी सरकार पर उठे सवाल
    23 Aug 2021
    साल 2019 में प्रयागराज में संपन्न कुंभ मेले के आयोजन की लेखा परीक्षा में करोड़ों रुपये का अपव्यय सामने आया है।
  • फैक्टरी की छत गिरने से मजदूर की मौत, जिम्मेदारी से भागते नगर निगम और दिल्ली सरकार  
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    फैक्टरी की छत गिरने से मजदूर की मौत, जिम्मेदारी से भागते नगर निगम और दिल्ली सरकार  
    23 Aug 2021
    स्थानीय लोगों का कहना है कि फैक्टरी काफी पुरानी है और उसकी हालत भी बहुत खराब है। ऐसे में ये संभव है कि लगातार दो दिनों से हो रही बारिश के कारण छत गिर गई हो।
  • नीतीश, तेजस्वी, समेत बिहार के 10 दलों ने जातिगत जनगणना के समर्थन मे की मोदी से मुलाकात
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    नीतीश, तेजस्वी, समेत बिहार के 10 दलों ने जातिगत जनगणना के समर्थन मे की मोदी से मुलाकात
    23 Aug 2021
    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य के प्रतिनिधिमंडल की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात के बाद कहा कि जाति आधारित जनगणना से विकास योजनाओं को प्रभावी ढंग से तैयार करने में मदद मिलेगी।
  • टीकों की कमी के बीच ईरान में कोविड-19 से संबंधित मौत के मामलों में वृद्धि
    पीपल्स डिस्पैच
    टीकों की कमी के बीच ईरान में कोविड-19 से संबंधित मौत के मामलों में वृद्धि
    23 Aug 2021
    ईरान वर्तमान में कोरोना वायरस महामारी की पांचवीं लहर का सामना कर रहा है। ज़्यादातर मामले डेल्टा वैरिएंट के हैं।
  • अल-अक़्सा हमले की बरसी पर इकट्ठा प्रदर्शनकारियों पर इज़रायली सेना का हमला
    पीपल्स डिस्पैच
    अल-अक़्सा हमले की बरसी पर इकट्ठा प्रदर्शनकारियों पर इज़रायली सेना का हमला
    23 Aug 2021
    इज़रायली सेना की ओर से की गई फायरिंग में 10 बच्चों समेत क़रीब 42 लोग घायल हो गए। इज़रायल ने भी बाद में दिन में गाजा पर हवाई हमले किए।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License