NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
नागा शान्ति वार्ता में बढ़ती अड़चनें
NNPG ने भारत सरकार से वार्त्ता न करने का अपना निर्णय कायम रखा है और दूसरी तरफ़ असम राइफल्स ने छापों के आरोप को बेबुनियाद बताया हैI
विवान एबन
09 Jun 2018
Translated by ऋतांश आज़ाद
nagaland

वार्त्ताओं की एक श्रंखला में नागा नेशनल पोलिटिकल ग्रुप्स (NNPG) और सिविल सोसाइटी संगठनों ने भारत सरकार से छापों के विषय में सफाई पेश करने की माँग पुरज़ोर तरीके से उठाई हैI

NNPG ने भारत सरकार से वार्त्ता न करने का अपना निर्णय कायम रखा है और दूसरी तरफ़ असम राइफल्स ने छापों के आरोप को बेबुनियाद बताया हैI बड़े नागा संगठनों ने बातचीत शुरू करने की माँग की है वहीं दूसरी ओर Naga Scholars' Association (NSA) ने भारत सरकार से दोहरे खेल खेलने पर सवाल खड़े किये हैंI

 2 जून को असम राइफल्स ने नागा नेशनल काउंसिल के सदस्य वी. नागी के घर छापा माराI ये छापा तब मारा गया जब वह दिल्ली में भारत सरकार से बातचीत कर रहे थेI कथित तौर पर अर्धसैनिक बल उनके घर में घुस गए और वहाँ से उन्होंने हथियार, पैसा और दस्तावेज़ बरामद कियेI NNC ने तुरंत इन आरोपों का खंडन किया और ये आरोप लगाया कि अर्धसैनिक बलों ने घर को तहस-नहस कर दिया, कुछ ज़मीन और फिक्स्ड डिपोज़िटों के दस्तावेज़ चोरी कर लिएI उन्होंने ये भी कहा कि जो हथियार बरामद किये गये वह अनुष्ठानों में इस्तेमाल किये जाते हैं न कि जंग मेंI

इसके आलावा उन्होंने अपनी प्रेस रिलीज़ में ये भी कहा कि असम राइफल्स ने नागी के बेटे को भी धमकियाँ दीं और उनके घर के पास एक हॉस्टल में रह रही उनकी बेटी का भी उत्पीड़न कियाI असम रायफल्स ने इस सभी आरोपों को गलत ठहरायाI

NNPG की वर्किंग कमिटी ने 2 जून के छापे के बाद ये कहा कि 7 जून को होने वाली वार्त्ता का हिस्सा नहीं बनेंगेI इस निर्णय को नागा सिविल सोसाइटी के कुछ लोगों द्वारा हमदर्दी के साथ इसीलिए देखा जा रहा है क्योंकि ये छापे और गिरफ्तारियाँ अब लगातार हो रही हैं I उन्होंने भारत सरकार से भी ये सवाल किया है कि शांति वार्ता इस समय कैसे हो सकती हैं जब लगातार छापेमारी चल रही है I इसके साथ ही उन्होंने वर्किंग कमिटी से वार्ता फिर से शुरू करने पर पुनर्विचार करने की बात की है , उनका कहना है कि ये जनता की भलाई के लिए होगा I

NNPG में छह संगठन शामिल हैं , इसमें से कुछ Naga National Council से टूटे हुए संगठन हैं और बाकि National Socialist Council of Nagaland (NSCN) से टूटे हुए संगठन हैं I ये सभी संगठन अलग अलग इतने ताक़तवर नहीं हैं लेकिन साथ मिलकर इनकी ताक़त बढ़ जाती है I NNPGs और NSCN (Isak Muivah) भारत सरकार के साथ 2015 से तबसे बातचीत कर रहे हैं जबसे एतिहासिक फ्रामवर्क समझौते पर हस्ताक्षर किये गए हैं I NSCN (IM) इनमें से सबसे ताक़तवर संगठन है I लें अगर सरकार को इस मुद्दे का हर निकलना है तो उसे सभी संगठनों से बात करनी होगी I सिर्फ NSCN (IM) से बात करने से ये समस्या ठीक नहीं होगी बल्कि इससे बाकि संगठनों की नाराज़गी बढ़ सकती है I

दूसरी तरफ़ अगर वार्ता को ख़तम कर दिया गया तो वो सबके लिए हानिकारक होगा I पिछले कुछ सालों में नागालैंड लगातार शान्ति की तरफ इसीलिए बढ़ा है क्योंकि बहुत से संगठनों ने सरकार के साथ सन्ति समझौते कर लिए हैं I अगर वार्ता को ख़तम कर दिया गया तो नागालैंड फिर से एक युद्ध का गढ़ बन सकता है I संगठनों ने एक बात को साफ़ कर दिया है कि , भले ही उन्हें ये नहीं मालूम कि ये छापे सरकार द्वारा आधिकारिक तौर पर कराये गए या नहीं, लेकिन अगर सरकार इस तरह उनके प्रति का रवैया रखेगा , तो वह वार्ता नहीं करेंगे I दूसरी तरह सरकार की नज़र 2019 के चुनावों पर है I अगर शांतिवार्ता कामियाब नहीं होती और इसी तरह चलती है , तो 2015 के ‘एतिहासिक’ समझौते की प्रतिष्ठा एक फरेब लगेगी I

नागालैंड
नागा
भारत सरकार
असम राईफल
NNPGS

Related Stories

किसान आंदोलन के नौ महीने: भाजपा के दुष्प्रचार पर भारी पड़े नौजवान लड़के-लड़कियां

आपकी चुप्पी बता रहा है कि आपके लिए राष्ट्र का मतलब जमीन का टुकड़ा है

सहभागिता का लोकतंत्र

बीजेपी ने कहा कि नागाओं को सांप्रदायिक ध्रुवीकरण नहीं करना चाहिए !

अडानी समूह की रिपोर्ट तैयार करने पर ऑस्ट्रेलियाई पत्रकारों को गुजरात पुलिस ने धमकाया !

सरकार की डिजिटल सुरक्षा संरचना हैक कर ली गई


बाकी खबरें

  • modi
    अनिल जैन
    खरी-खरी: मोदी बोलते वक्त भूल जाते हैं कि वे प्रधानमंत्री भी हैं!
    22 Feb 2022
    दरअसल प्रधानमंत्री के ये निम्न स्तरीय बयान एक तरह से उनकी बौखलाहट की झलक दिखा रहे हैं। उन्हें एहसास हो गया है कि पांचों राज्यों में जनता उनकी पार्टी को बुरी तरह नकार रही है।
  • Rajasthan
    सोनिया यादव
    राजस्थान: अलग कृषि बजट किसानों के संघर्ष की जीत है या फिर चुनावी हथियार?
    22 Feb 2022
    किसानों पर कर्ज़ का बढ़ता बोझ और उसकी वसूली के लिए बैंकों का नोटिस, जमीनों की नीलामी इस वक्त राज्य में एक बड़ा मुद्दा बना हुआ है। ऐसे में गहलोत सरकार 2023 केे विधानसभा चुनावों को देखते हुए कोई जोखिम…
  • up elections
    रवि शंकर दुबे
    यूपी चुनाव, चौथा चरण: केंद्रीय मंत्री समेत दांव पर कई नेताओं की प्रतिष्ठा
    22 Feb 2022
    उत्तर प्रदेश चुनाव के चौथे चरण में 624 प्रत्याशियों का भाग्य तय होगा, साथ ही भारतीय जनता पार्टी समेत समाजवादी पार्टी की प्रतिष्ठा भी दांव पर है। एक ओर जहां भाजपा अपना पुराना प्रदर्शन दोहराना चाहेगी,…
  • uttar pradesh
    एम.ओबैद
    यूपी चुनाव : योगी काल में नहीं थमा 'इलाज के अभाव में मौत' का सिलसिला
    22 Feb 2022
    पिछले साल इलाहाबाद हाईकोर्ट ने योगी सरकार को फटकार लगाते हुए कहा था कि "वर्तमान में प्रदेश में चिकित्सा सुविधा बेहद नाज़ुक और कमज़ोर है। यह आम दिनों में भी जनता की ज़रूरतों को पूरा करने के लिए पर्याप्त…
  • covid
    टी ललिता
    महामारी के मद्देनजर कामगार वर्ग की ज़रूरतों के अनुरूप शहरों की योजना में बदलाव की आवश्यकता  
    22 Feb 2022
    दूसरे कोविड-19 लहर के दौरान सरकार के कुप्रबंधन ने शहरी नियोजन की खामियों को उजागर करके रख दिया है, जिसने हमेशा ही श्रमिकों की जरूरतों की अनदेखी की है। 
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License