NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
नागालैंड में त्रिशंकु विधान सभा
क्या रियो कुछ चमत्कार कर सकते हैं ?
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
04 Mar 2018
nagaland

नागालैंड में NPF सबसे बड़ी पार्टी की तौर पर उभर कर आयी है , पर NDPP और बीजेपी के गठबंधन ने भी उसे करीबी टक्कर दी है , जिसमें NDPP ज़्यादा बड़ी पार्टी है I जो नतीजे आये हैं वे बटे हुए हैं I पर NDPP के मुख्य मंत्री पद के उम्मेदवार नेफ्यू रिओ को कम करके नहीं आंका जा सकता I जब उन्होंने NPF की सरकार बनायी थी, तो वे अपने दम पर दो बीजेपी विधायकों को अपने साथ ले आये थे I इस बात की बहुत संभावना है कि वह ये काम वापस दोहरायेंगे पर इस बार उनका निशाना उनकी पिछली पार्टी हो सकती है I

NPF का NPP के साथ सैधांतिक गठबंधन रहा है पर NPP बीजेपी के साथ मणिपुर और संसद दोनों जगह गठबंधन में है I पर सभी अटकलों को पीछे छोड़ते हुए किरन रिजूजू ने कहा है कि अगर वो NDPP के साथ आधी सीटें नहीं जीत पाएगी  तो वह NPF के साथ गठबंधन करने की सोचेगी I नागालैंड के मुख्य मंत्री जेलियांग ने रिजूजू की बात पर मुहर लगते हुए कहा है कि वह चुनाव नतीजो के आने के बाद बीजेपी के साथ गठबंधन कर सकती है I पर उन्होंने NDPP के साथ किसी भी गठबंधन से इनकार कर दिया है I अब रिजूजू गठबंधन करेंगे या रिओ अपनी पुरानी पार्टी से लोग लायेंगे ये देखना दिलचस्प होगा I

विरोधी उम्मीदवारों के बीच में टकराव होने की वजह से नागालैंड में बहुत सी जगहों पर मतदान नहीं हो पाए हैं I पर NNPG का इसमें कोई योगदान नहीं है I नागालैंड की इस बिखरी हुई राजनीति में यहाँ तीसरे सवाल सामने आता है और वो NNPG और उनके साथ शांति हुए समझौते का I

NSCN(IM) शायद इन चुनावों को घबराहट से देख रहा है , क्योंकि फिलहाल शांति समझौता अधर में लटका हुआ है I ये उग्रवादी गुट 1997 से भारत सरकार से साथ बातचीत कर रहा है I वैसे तो उन्होंने चुनावों का बहिष्कार किया था पर पर उन्हें अपने निर्णय से पीछे हटना पड़ा क्योंकि चुनाव आयोग ने उनपर दया नहीं दिखाई I इसने उनकी वृद्ध होते नेतृत्व की कमज़ोरी को भी उजागर किया है I उससे निकले हुए एक गुट ने 2015 में सीज़ फायर का उलंघन किया था और मणिपुर में 6TH डोगरा रेजिमेंट पर हमला बोल दिया था I ये तब किया गया जब तथाकथित तौर पर असम राइफल्स द्वारा केंद्र सरकार के साथ उनके सीज़ फायर को तोडा गया और उनके कैम्पों पर हमला किया गया I

अगर IM की कमज़ोर पड़ते नेतृत्व की और कमियाँ सामने आयेंगी तो ऐसा लग रहा है कि NSCN(K) NSCN(IM) के कुछ लोगों को अपने गुट में शामिल कर सकता है I समझौते पर दस्तखत करने के बाद NSCN(IM) ने बड़े पैमाने पर पार्टी में भर्ती शुरू कर दी है , ये इस वादे के साथ किया जा रहा है कि वह भर्ती किये गए लोगों को सुरक्षा बलों में शामिल करा देंगे जब पूरी तरह समुझौता हो जायेगा है I पर इन भर्ती किये जा रहे लोगों को NSCN(K) की तरह युद्ध का कोई अनुभव नहीं है I

हमारे सामने बड़ा सवाल है की आगे क्या होगा . अगर भाजपा नागालैंड में सरकार बनाने में सफल होगी तो वह सभी नागा बहुल राज्यों - अरुणाचल प्रदेश, असम, नागालैंड और मणिपुर में सत्ता में होगी । इससे वह उन सभी शामिल दलों पर एक 'शांति योजना' लागू करने में सक्षम होगी। हालांकि, वास्तविकता यह है कि भाजपा अब नागालैंड सरकार में अभी भी एक 'जूनियर' भागीदार ही बनेगी और शायद विधानसभा सहित सरकार में इसकी कोई बहुत मजबूत सौदेबाजी की स्थिति नहीं होगी ।

Nagaland
nagaland assembly
ndpp
BJP
NPF
NPP

Related Stories

भाजपा के इस्लामोफ़ोबिया ने भारत को कहां पहुंचा दिया?

कश्मीर में हिंसा का दौर: कुछ ज़रूरी सवाल

सम्राट पृथ्वीराज: संघ द्वारा इतिहास के साथ खिलवाड़ की एक और कोशिश

हैदराबाद : मर्सिडीज़ गैंगरेप को क्या राजनीतिक कारणों से दबाया जा रहा है?

ग्राउंड रिपोर्टः पीएम मोदी का ‘क्योटो’, जहां कब्रिस्तान में सिसक रहीं कई फटेहाल ज़िंदगियां

धारा 370 को हटाना : केंद्र की रणनीति हर बार उल्टी पड़ती रहती है

मोहन भागवत का बयान, कश्मीर में जारी हमले और आर्यन खान को क्लीनचिट

मंडल राजनीति का तीसरा अवतार जाति आधारित गणना, कमंडल की राजनीति पर लग सकती है लगाम 

बॉलीवुड को हथियार की तरह इस्तेमाल कर रही है बीजेपी !

गुजरात: भाजपा के हुए हार्दिक पटेल… पाटीदार किसके होंगे?


बाकी खबरें

  • जेएनयू आतंकवाद रोधी पाठ्यक्रम: दबे स्वरों में होने वाली बेहूदा बकवास अब मुख्यधारा शिक्षा में शामिल
    वसी मनाज़िर
    जेएनयू आतंकवाद रोधी पाठ्यक्रम: दबे स्वरों में होने वाली बेहूदा बकवास अब मुख्यधारा शिक्षा में शामिल
    06 Sep 2021
    एक मुस्लिम-विरोधी और इस्लाम-विरोधी आख्यान को संस्थाबद्ध करने का काम जिसे अतीत में सिर्फ खुस-फुसाहट वाली बातचीत या कट्टर व्हाट्सएप्प ग्रुपों में ही सुना जाता था, एक प्रकार से मुस्लिम अल्पसंख्यक समुदाय…
  • गिनी में तख़्तापलट: सेना ने राष्ट्रपति अल्फा कोंडे को गिरफ़्तार किया, सरकार भंग करने की घोषणा
    पीपल्स डिस्पैच
    गिनी में तख़्तापलट: सेना ने राष्ट्रपति अल्फा कोंडे को गिरफ़्तार किया, सरकार भंग करने की घोषणा
    06 Sep 2021
    तख़्तापलट करने वाले नेताओं ने देश के संविधान को भंग करने की भी घोषणा की है। इसे पिछले साल संशोधित किया गया था ताकि कोंडे को तीसरी बार राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव लड़ने की अनुमति मिल सके।
  • पंजशीर विद्रोह का पूरे अफ़ग़ानिस्तान में तालिबान प्रतिरोध खड़ा करना असंभव है
    एम. के. भद्रकुमार
    पंजशीर विद्रोह का पूरे अफ़ग़ानिस्तान में तालिबान प्रतिरोध खड़ा करना असंभव है
    06 Sep 2021
    पंजशीर विद्रोह एक फुटनोट बन कर रह गया है क्योंकि इसकी पूरे अफ़गानिस्तान में तालिबान विरोधी प्रतिरोध पैदा करने की संभावना शून्य है।
  • ग्रमीण बैंक
    अंकित शुक्ला, प्रकाश रंजन
    बिहार ग्रामीण बैंक में एक और बड़ा घोटाला!, लेकिन बैंक और पुलिस ने दर्ज नहीं की FIR
    06 Sep 2021
    मामला 19 अगस्त का है जब लोगों को इस बात की भनक लगी कि कस्तूरी सराय बैंक में ग़बन हो गया है तो लोग अपने साथ भी ग़बन की आशंका में डर सहम गए। मामले के बारे में सुनते ही बैंक के आगे भीड़ उमड़ गई , लोग अपनी-…
  • वृद्धावस्था पेंशन में वृद्धि से इंकार, पूंजीपतियों पर देश न्यौछावर करती मोदी सरकार
    प्रभात पटनायक
    वृद्धावस्था पेंशन में वृद्धि से इंकार, पूंजीपतियों पर देश न्यौछावर करती मोदी सरकार
    06 Sep 2021
    केंद्र सरकार ने संसद में कहा है कि राष्ट्रीय सामाजिक सहायता योजना के अंतर्गत बुजुर्गों को दी जाने वाली मासिक पेंशन की राशि में कोई बढ़ोतरी नहीं होगी। इस समय इस योजना के अंतर्गत 60 से 79 साल तक उम्र…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License