NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
समाज
भारत
अंतरराष्ट्रीय
नाम हिमा, उम्र 19 साल, हौसला आसमान से भी ऊंचा
इस बारिश में जब हिमा दौड़-दौड़कर दुनिया में अपना डंका बजा रही हैं और देश के लिए सोना इकट्ठा कर रही हैं तो असम में उनका गांव और घर बाढ़ में डूबा हुआ है। खुद बाढ़ में डूबे घर में रहने वाली लड़की ने एक बड़ी रकम असम के बाढ़ राहत कोष में दान कर दी है।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
22 Jul 2019
Hima Das gold medalist
Image Courtesy: indian express

नाम- हिमा दास, उम्र- 19 साल। आयोजन- अंडर-20 विश्व एथलेटिक्स। असम के एक छोटे से गांव की इस लड़की ने 400 मीटर की दौड़ में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। हिमा ने 51.46 सेकेंड के रिकॉर्ड समय में अपनी दौड़ पूरी की। यह कारनामा अभी तक भारत के किसी एथलीट ने नहीं किया था। 

दौड़ के दौरान 35वें सेकेंड तक हिमा शीर्ष तीन एथलीटों में नहीं थीं लेकिन इसके बाद उन्होंने ऐसी रफ्तार पकड़ी कि दौड़ खत्म होने से पहले सबसे आगे पहुंच गईं और इतिहास बना दिया। स्वर्ण पदक लेते समय जब राष्ट्रगान बज रहा था तो उनकी आंखों से गर्व और खुशी के आंसू छलक पड़े।

हिमा दास की सुनहरी दौड़ सिर्फ इतनी ही नहीं है, बल्कि यह पिछले 19 दिन के अंदर हासिल किया अपना पांचवां गोल्ड था। 

हिमा ने साल की अपनी पहली 200 मीटर प्रतिस्पर्धी दौड़ में 23.65 सेकेंड के समय के साथ दो जुलाई को पोलैंड में पोजनान एथलेटिक्स ग्रां प्री में स्वर्ण पदक जीता था।

इसके बाद उन्होंने सात जुलाई को पोलैंड में ही कुत्नो एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 23.97 सेकेंड के साथ 200 मीटर में स्वर्ण पदक जीता।

चेक गणराज्य में 13 जुलाई को क्लादनो एथलेटिक्स प्रतियोगिता में हिमा ने 23.43 सेकेंड से स्वर्ण पदक जीता जबकि बुधवार को इसी देश में उन्होंने ताबोर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में चौथा सोने का तमगा जीता।

गोल्डन गर्ल हिमा दास की यह सफलता इस मायने में ऐतिहासिक कही जा सकती है कि वे विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला एथलीट हैं। 

सुनहरी दौड़ लगाने वाली हिमा की कहानी भी कम रोचक नहीं है। असम के नगांव जिले के एक छोटे से गांव धींग में जन्मीं हिमा अपने छह भाई बहनों में सबसे छोटी हैं। उनके पिता रोंजीत दास एक साधारण किसान हैं, जो धान की खेती करते हैं। हिमा जिस जगह से आती हैं, वह बाढ़ प्रभावित इलाका है।  

इस बारिश में जब हिमा दौड़-दौड़कर दुनिया में अपना डंका बजा रही हैं और देश के लिए सोना इकट्ठा कर रही हैं तो असम में उनका गांव और घर बाढ़ में डूबा हुआ है। खुद बाढ़ में डूबे घर में रहने वाली लड़की ने एक बड़ी रकम असम के बाढ़ राहत कोष में दान कर दी है।

वैसे मच्‍छी-भात खाकर बड़ी हुई लड़की बचपन से फुटबॉल के रंग में रंगी हुई थी। 2016 में हिमा फुटबाल को अलविदा करके एथलेटिक्स की व्यक्तिगत ट्रैक स्पर्धा में हाथ आजमाने लगीं।

हिमा दास अप्रैल में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स की अंडर-20 दौड़ में छठवें स्थान पर रही थीं। उन्होंने 400 मीटर की दौड़ 51.32 सेकंड में पूरी की थी। तब से वे अपनी रफ्तार को और बेहतर करने में लगी हुई थीं। हाल में उन्होंने गुवाहाटी में आयोजित नेशनल इंटर-स्टेट चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता था। महज तीन साल की प्रैक्टिस में हिमा ने वो कर दिखाया जिसका सिर्फ सपना देखा जा सकता था।

अब हिमा की अगली प्रतियोगिता एशियन गेम्स है जहां सभी को उनसे पदक की उम्मीद है। जानकारों का कहना है कि जिस तरह से हिमा अपने प्रदर्शन में सुधार कर रही है यह बिल्कुल संभव है कि वह इसमें भी जीत हासिल करें। 

हिमा दास के लिए अब बधाइयों का तांता लगा हुआ है।  एक ट्वीट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखा, ‘बीते कुछ ही दिनों में हिमा दास ने जो असाधारण उपलब्धियां हासिल की हैं उन पर पूरे देश को गर्व है।’ 

पूर्व क्रिकेटर और भारत रत्न सचिन तेंदुलकर ने उनकी तारीफ करते हुए ट्वीट किया है, ‘बीते 19 दिनों के दौरान यूरोपियन सर्किट में आप जिस तरह से दौड़ रही हैं वह देखकर मुझे बड़ा अच्छा लग रहा है। जीत के लिए आपकी भूख और जिजीविषा युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।’

निसंदेह हिमा दास की सफलता युवाओं खासकर लड़कियों के लिए प्रेरणा देने वाला है जो सपने देखती हैं पर कठिनाईयों को देखकर पूरा करने से डर जाती हैं।

hima Das
asian games
athletics
gold medalist
asam
commonwealth games

Related Stories

क्या भाजपा का एकरंगी नज़रिया असम और मिज़ोरम के तनाव को कम कर पाएगा?


बाकी खबरें

  • बिहार में ज़िला व अनुमंडलीय अस्पतालों में डॉक्टरों की भारी कमी
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    बिहार में ज़िला व अनुमंडलीय अस्पतालों में डॉक्टरों की भारी कमी
    18 May 2022
    ज़िला अस्पतालों में डॉक्टरों के लिए स्वीकृत पद 1872 हैं, जिनमें 1204 डॉक्टर ही पदस्थापित हैं, जबकि 668 पद खाली हैं। अनुमंडल अस्पतालों में 1595 पद स्वीकृत हैं, जिनमें 547 ही पदस्थापित हैं, जबकि 1048…
  • heat
    मोहम्मद इमरान खान
    लू का कहर: विशेषज्ञों ने कहा झुलसाती गर्मी से निबटने की योजनाओं पर अमल करे सरकार
    18 May 2022
    उत्तर भारत के कई-कई शहरों में 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पारा चढ़ने के दो दिन बाद, विशेषज्ञ जलवायु परिवर्तन के चलते पड़ रही प्रचंड गर्मी की मार से आम लोगों के बचाव के लिए सरकार पर जोर दे रहे हैं।
  • hardik
    रवि शंकर दुबे
    हार्दिक पटेल का अगला राजनीतिक ठिकाना... भाजपा या AAP?
    18 May 2022
    गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले हार्दिक पटेल ने कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है। हार्दिक पटेल ने पार्टी पर तमाम आरोप मढ़ते हुए इस्तीफा दे दिया है।
  • masjid
    अजय कुमार
    समझिये पूजा स्थल अधिनियम 1991 से जुड़ी सारी बारीकियां
    18 May 2022
    पूजा स्थल अधिनयम 1991 से जुड़ी सारी बारीकियां तब खुलकर सामने आती हैं जब इसके ख़िलाफ़ दायर की गयी याचिका से जुड़े सवालों का भी इस क़ानून के आधार पर जवाब दिया जाता है।  
  • PROTEST
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    पंजाब: आप सरकार के ख़िलाफ़ किसानों ने खोला बड़ा मोर्चा, चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर डाला डेरा
    18 May 2022
    पंजाब के किसान अपनी विभिन्न मांगों को लेकर राजधानी में प्रदर्शन करना चाहते हैं, लेकिन राज्य की राजधानी जाने से रोके जाने के बाद वे मंगलवार से ही चंडीगढ़-मोहाली सीमा के पास धरने पर बैठ गए हैं।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License