NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
नौकरियाँ ही नौकरियाँ! बस करने वाला चाहिए
मोदी जी बता बता कर, समझा समझा कर थक गये कि नौकरियों की कमी नहीं है, बहुत नौकरियाँ हैं, बस करनेवाले चाहिए। पर हम मानने के लिए तैयार ही नहीं हैं। बस एन एस एस ओ ने कहा और हमने मान लिया कि नौकरी कम हैं, बेरोजगारी पिछले पैंतालीस साल में सबसे ऊंचे स्तर पर है।
डॉ. द्रोण कुमार शर्मा
17 Feb 2019
सांकेतिक तस्वीर
सांकेतिक तस्वीर। (साभार : topsy.one)

नौकरियाँ तो बहुत हैं। यह तो लोगों की नज़र का ही खोट है कि उन्हें नौकरियाँ दिखाई ही नहीं देतीं। और न जाने यह पता नहीं कौन सी संस्था है एन एस एस ओ (NSSO) जिसने कह दिया कि नौकरी कम हैं, बेरोजगारी पिछले पैंतालीस साल में सबसे ऊंचे स्तर पर है, और हमने मान लिया। मोदी जी बता बता कर, समझा समझा कर थक गये कि नौकरियों की कमी नहीं है, बहुत नौकरियाँ हैं, बस करनेवाले चाहिए। पर हम मानने के लिए तैयार ही नहीं हैं। बस एन एस एस ओ ने कहा और हमने मान लिया। पहले कभी इस संस्था का नाम भी सुना था। नहीं सुना था न! क्या ऐसे ही कोई कुछ भी कहेगा और हम मान लेंगे। मोदी जी को तो हम सालों से जानते हैं न। जब मोदी जी ने कह दिया कि बेरोजगारी नहीं है तो नहीं है, बस सौ बातों की एक बात।

tirchi najar after change new.png

जो लोग एन एस एस ओ की रिपोर्ट को ठीक मान रहे हैं और उसको लेकर शोर मचा रहे हैं, उन्हें पता ही नहीं है कि मोदी जी के शासन काल में कितनी सारी नयी तरह की नौकरियाँ निकली हैं। ऐसी नौकरियाँ भी हैं जिनके लिए कोई खास तरह की योग्यता की जरूरत नहीं है। यहाँ तक कि स्कूली शिक्षा की भी नहीं।

सबसे पहले तो बात करते हैं गौरक्षक की नौकरी की। ये वो लोग हैं जो गौ माता की रक्षा करते हैं और उसके बहाने कुछ भी कर सकते हैं। इस नौकरी को करने के लिए किसी योग्यता की आवश्यकता नहीं है। इस नौकरी का पढ़ाई लिखाई से भी कोई संबंध नहीं है। पर अगर आप बजरंग दल, हिन्दू महासभा, विश्व हिंदू परिषद जैसी किसी चीज से संबंधित हैं तो यह विशेष योग्यता हो सकती है। पर हाँ, एक योग्यता अवश्य होनी चाहिए, कि आप हिंदू अवश्य हों। अन्य धर्म के लोगों के लिए यह नौकरी नहीं है। गौरक्षक की नौकरी के लिए गौभक्त होना नहीं, दिखना आवश्यक है। और आपको अफवाह फैलाने का काम भी अच्छी तरह से आना चाहिए। दूसरे धर्म के लोगों से घृणा करते हों, यह भी आवश्यक है। विधर्मी लोगों के खाने में झांकने की क्षमता एक गौरक्षक को बेहतर गौरक्षक बनाती है। गौरक्षक को इतना समझदार तो होना ही चाहिए कि वह किसी भी ट्रक-टैम्पो को देखते ही समझ जाये कि इसमें गौ वंश लदा है या नहीं। साथ ही ड्राइवर या सवारियों को देखते ही बता दे कि यह ट्रक कत्लखाने जा रहा हैं या नहीं। जो गौरक्षक यह पता चलते ही मानव हत्या पर उतर आए और दंगा फैला सके, उसका भविष्य इस फील्ड में बहुत उज्ज्वल रहता है। 

अगर आप को कुछ भी नहीं आता हो, सिर्फ गाली दे सकते हों। या फिर कुछ और आने के साथ-साथ गाली गलौज भी आती हो, तो फिर आपको शासक दल के आई टी सेल में नौकरी मिल सकती है। सुना जाता है कि वहां पर आपको आठ-दस हजार से लेकर लाखों रुपये प्रति माह की तनख्वाह मिल सकती है। भाजपा की आई टी सेल में नौकरी न मिलने पर आप विरोधी दलों के आइ टी सेल में नौकरी पा सकते हैं। स्कोप वहां भी काफी है भले ही सैलरी कम हो सकती है। फेक न्यूज बनाना, व्हाट्सऐप ग्रुप पर झूठ फैलाना, ट्रोल करना आदि इस नौकरी में प्रमुख कार्य हैं।

यदि आप थोड़ा बहुत रोमांटिक किस्म के हैं तो भी आपके लिए आपके मन मुताबिक रोजगार की गारंटी है। शैक्षणिक योग्यता का यहां भी कोई महत्व नहीं है और न ही कोई जातिगत रिजर्वेशन है। पर धार्मिक रिजर्वेशन अवश्य है। इस श्रेणी में विशेष रूप से दो नौकरियाँ आती हैं। पहली एंटी रोमियो स्कवॉड की और दूसरी लव जिहाद विरोधी फोर्स। 

एंटी रोमियो स्कवॉड के लिए बस आपकी आँखें इतनी तेज होनी चाहिए कि आप एक स्त्री-पुरूष, लड़की-लड़के के जोड़े को दूर से ही पहचान सकें। फिर भले ही वे भाई-बहन हों या पति-पत्नी, एंटी रोमियो स्कवॉड के सदस्यों का काम है कि वे चालू हो जायें। लव जिहाद विरोधी फोर्स में नौकरी के लिए अधिक सजग होना पड़ता है। काम उनका भी एंटी रोमियो स्कवॉड जैसा ही है पर उससे कहीं ज्यादा अधिक मुश्किल है। लव जिहाद विरोधी फोर्स को लड़का-लड़की का धर्म का भी ध्यान रखना पड़ता है। अगर लड़का दूसरे धर्म का हो और लड़की हिंदू, तो फोर्स की बन आती है। फिर लव जिहाद विरोधी फोर्स के लोग कुछ भी कर सकते हैं। यहां तक कि दंगा भी भड़का सकते हैं। दंगा भड़काने की उनकी यह प्रतिभा बहुआयामी हो सकती है और  कहीं और भी काम आ सकती है।

यद्यपि आई टी सैल की नौकरी को छोड़ कर बाकी सभी नौकरियाँ आमतौर पर अवैतनिक हैं पर प्रतिभाशाली लोग सब जगह कमाई कर लेते हैं। वैसे भी ये नौकरियाँ राष्ट्र-भक्ति कहलाती हैं। और राष्ट्र-भक्ति के रोजगार में पैसा मिले या न मिले, सब चलता है।  ये रोजगार पकौड़े बनाने, बीडी़-सिगरेट पान की दुकान या पंक्चर लगाने जैसे रोजगारों से अलग हैं कयोंकि इनमें लागत कोई नहीं आती है, बस मुनाफा ही मुनाफा है। इसके अलावा इन रोजगारों को शासकीय संरक्षण भी प्राप्त है जो पकौड़े बनाने, बीडी़-सिगरेट पान की दुकान या पंक्चर लगाने जैसे रोजगारों को नहीं मिलता।

नोट : अगर मोदी जी दुबारा प्रधानमंत्री बन पाये तो इसी तरह की और भी नई नई नौकरियाँ लोगों को बहुतायत में मिलेंगी और देश से जल्द ही बची खुची बेरोजगारी भी दूर हो जायेगी।

(लेखक पेशे से चिकित्सक हैं।)

Satire
Political satire
Hindutva Agenda
Hindu Right Wing
BJP-RSS
Narendra modi

Related Stories

तिरछी नज़र: सरकार जी के आठ वर्ष

कटाक्ष: मोदी जी का राज और कश्मीरी पंडित

ग्राउंड रिपोर्टः पीएम मोदी का ‘क्योटो’, जहां कब्रिस्तान में सिसक रहीं कई फटेहाल ज़िंदगियां

भारत के निर्यात प्रतिबंध को लेकर चल रही राजनीति

गैर-लोकतांत्रिक शिक्षानीति का बढ़ता विरोध: कर्नाटक के बुद्धिजीवियों ने रास्ता दिखाया

बॉलीवुड को हथियार की तरह इस्तेमाल कर रही है बीजेपी !

PM की इतनी बेअदबी क्यों कर रहे हैं CM? आख़िर कौन है ज़िम्मेदार?

छात्र संसद: "नई शिक्षा नीति आधुनिक युग में एकलव्य बनाने वाला दस्तावेज़"

भाजपा के लिए सिर्फ़ वोट बैंक है मुसलमान?... संसद भेजने से करती है परहेज़

हिमाचल में हाती समूह को आदिवासी समूह घोषित करने की तैयारी, क्या हैं इसके नुक़सान? 


बाकी खबरें

  • maha covid
    अमेय तिरोदकर
    कोविड-19 मामलों की संख्या में आये भारी उछाल से महाराष्ट्र के कमजोर तबकों को एक और लॉकडाउन का डर सताने लगा है!
    04 Jan 2022
    दुकानदारों और रेहड़ी-पटरी वालों को अपनी आजीविका के नुकसान का डर फिर से सताने लगा है। पिछले दो लॉकडाउन के दौरान वे ही इससे सबसे अधिक बुरी तरह से प्रभावित हुए थे। 
  • SAFDAR
    रवि शंकर दुबे
    सफ़दर: आज है 'हल्ला बोल' को पूरा करने का दिन
    04 Jan 2022
    सफ़दर की याद में मज़दूरों और कलाकारों का साझा कार्यक्रम- क्योंकि सफ़दर के विचार आज भी ज़िंदा हैं...
  • covid
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना अपडेट : देश में 24 घंटों में 37,379 नए मामले, ओमीक्रॉन के मामले बढ़कर 1,892 हुए 
    04 Jan 2022
    देश में आज फिर कोरोना के 37,379 नए मामले दर्ज किये गए हैं। वही ओमीक्रॉन के 192 नए मामलों के साथ कुल मामलो की संख्या बढ़कर 1,892 हो गयी है।
  • The Beatles
    ब्रेंडा हास
    "द बीटल्स" से नए साल की सीख
    04 Jan 2022
    जे के रोलिंग, ओप्रा विन्फ़्रे, स्टीवन स्पीलबर्ग और द बीटल्स में क्या चीज़ एक जैसी है? संकेत: यह न तो प्रसिद्धि है और न ही उनका पैसा।
  • punjab assembly
    डॉ. ज्ञान सिंह
    पंजाब विधानसभा चुनाव: आर्थिक मुद्दों की अनदेखी
    04 Jan 2022
    सर्दी में भोजन करने के बाद रेवड़ी खाने से भोजन पचाने में मदद मिलती है। पिछले कई विधानसभा चुनावों की तरह, लोगों को लंबे वादों को पचाने के लिए एक बार फिर से राजनीतिक रेवड़ियाँ बांटी जा रही हैं।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License