NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
घटना-दुर्घटना
नेपाल
नेपाल में तूफ़ान से 29 मरे, 600 घायल
द हिमालयन टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, 29 मृतकों में से 28 बारा जिला से हैं वहीं एक मृतक पारसा जिला का है।
आईएएनएस
01 Apr 2019
नेपाल में तूफ़ान से 29 मरे, 600 घायल
Image Courtesy: jagran.com

काठमांडू : नेपाल में कई स्थानों पर शक्तिशाली तूफान आने से कम से कम 29 लोगों की मौत हो गई और लगभग 600 लोग घायल हो गए हैं।

द हिमालयन टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, 29 मृतकों में से 28 बारा जिला से हैं वहीं एक मृतक पारसा जिला का है।

रविवार रात दोनों जिलों में तूफान के साथ ओलावृष्टि तथा भारी बारिश हुई।

लोगों की मौत या तो घरों के मलबों में दबने से हुई या विद्युत तारों के संपर्क में आने से हुई।

एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, सबसे ज्यादा घायल बारा जिला के फेटा और भुलाही भाड़वालिया क्षेत्रों से हैं।

पुलिस ने कहा कि तूफान में सैकड़ों घर नष्ट हो गए, कई पेड़, बिजली के खंबे उखड़ गए और लगभग 12 यात्री बस क्षतिग्रस्त हो गए।

राहत और बचाव अभियानों के लिए सुरक्षा एजेंसियों को प्रभावित क्षेत्रों में तैनात कर दिया गया है जिनमें नेपाली सेना की दो बटालियनें, नेपाल पुलिस और नेपाल का सैन्य पुलिस बल शामिल है।

बारा में सोमवार सुबह एक आपात बैठक आयोजित की गई,जिसमें मृतकों के परिजनों को तीन-तीन लाख नेपाली रुपयों के साथ-साथ राहत पैकेज दिए जाने की घोषणा हुई।

पारसा जिला प्रशासन ने सरकार से आपातकाल घोषित करने की मांग की है।

इसी बीच प्रधानमंत्री के.पी. ओली हालात का जायजा लेने बारा जिला आ सकते हैं।

Nepal
Nepal Storm
Heavy rain and storm
K P OLI

Related Stories

नेपाल विमान हादसे में कोई व्यक्ति जीवित नहीं मिला

महाराष्ट्र में भूस्खलन और बाढ़ में मरने वालों की संख्या बढ़कर 149 हुई

मुंबई : चार मंजिला इमारत ढही, आठ बच्चों सहित 11 की मौत,सात लोग घायल, मकान मालिक व ठेकेदार पर दर्ज हुआ केस

संकट दर संकट: यूपी में आंधी-बारिश से 43 लोगों की मौत, बड़े पैमाने पर फ़सलें बर्बाद

पटना में बाढ़: 1843 से अब तक शासन बदला, सिस्टम नहीं

नेपाल ने बाढ़ से बचाव में अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों से मांगी मदद    

चक्रवाती तूफान वायु ने बदला अपना रास्ता लेकिन अभी भी खतरा बरक़रार

‘फानी’ का क़हर : ओडिशा में तबाही, बंगाल और आंध्र भी प्रभावित


बाकी खबरें

  • covid
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना अपडेट: देश के 24 घंटो में 7,495 नए मामले, ओमिक्रॉन के मामले बढ़कर हुए 280
    23 Dec 2021
    देश में कोरोना वायरस का नए वेरिएंट ओमिक्रॉन का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है | कल बुधवार को तमिलनाडु में ओमिक्रॉन के 34 नए मामले सामने आए हैं |
  • chile
    एमिलिया रोजास-सासे
    नज़रिया : ग्रेबिएल बोरिक की जीत चिली के वामपंथ के लिए बड़ा मौक़ा
    23 Dec 2021
    डी डब्ल्यू की एमिलिया रोजास लिखती हैं कि राष्ट्रपति चुनाव के नतीजे साफ़ होने से यही पता चलता है कि चिली में मतदाता बदलाव चाहते हैं।
  • cartoon
    आज का कार्टून
    कार्टून क्लिक : किसी के पास ईडी-सीबीआई है, किसी के पास भाई है, बहन है और जनता के पास...!
    23 Dec 2021
    जनता के पास है उसका वोट, जिसके लिए ये सारा जतन है, लेकिन उसी वोट को लेकर उसे पकड़ा दिया जाता है झुनझुना, कि अगले पांच साल तक बजाते रहो...।
  • Gabriel Boric
    बी. सिवरामन
    लैटिन अमेरिका दर्शा रहा है कि दक्षिणपंथी उभार स्थायी नहीं है
    23 Dec 2021
    क्या चिली के चुनाव में वामपंथ की जीत टर्निंग प्वाइंट साबित होगी?
  • Raam
    सबरंग इंडिया
    अयोध्या में मची जमीन की लूट, भगवान राम के आदर्शों की भी उड़ाईं धज्जियां
    23 Dec 2021
    राम की नगरी अयोध्या में राम के नाम पर जमीनों की लूट मची है। आलम यह है कि घोटालेबाज नेताओं और अफसरों ने नैतिकता के साथ भगवान राम के आदर्शों की भी धज्जियां उड़ा दी हैं।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License