NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
मज़दूर-किसान
भारत
नोएडा : बोरवेल में ज़हरीली गैस से दो मजदूरों की मौत, ठेकेदार हिरासत में
सेक्टर 99 में मोबाइल टावर बनाने के लिए बेसमेंट की खुदाई की जा रही थी। 40 फीट गहरे गड्ढे की खुदाई के लिए दो मजदूर गड्ढे के अंदर उतरे थे, लेकिन गड्ढे के अंदर जहरीली गैस थी जिसकी वजह से उनकी मौत हो गई।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
31 May 2019
Well
प्रतीकात्मक तस्वीर | फोटो साभार: indiatoday

दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के औद्योगिक नगर नोएडा में बोरवेल खुदाई के दौरान ज़हरीली गैस से हुई दो मजदूरों की मौत के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मोबाइल टावर लगवाने का काम कर रहे दोनों ठेकेदारों को हिरासत में ले लिया है।

सहायक पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ ने बताया कि थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सेक्टर 99 में सुप्रीम टावर पार्क के पास पी एस कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा मोबाइल टावर बनाने के लिए बेसमेंट की खुदाई की जा रही थी। 40 फीट गहरे गड्ढे की खुदाई के लिए कल, गुरुवार को दो मजदूर गड्ढे के अंदर उतरे थे। उन्होंने बताया कि गड्ढे के अंदर जहरीली गैस बन गई, जिसकी वजह से दोनों मजदूर बेहोश हो गए।

एसपी ने बताया कि घटना की सूचना पाकर दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची। दोनों को बाहर निकालकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया । एएसपी ने बताया कि मृतकों की पहचान अजय पाल (21 वर्ष) व गौतम (19 वर्ष) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में नक्षत्र पाल की शिकायत पर, बोरवेल की खुदाई कराने वाली कंपनी के सुपरवाइजर अशोक कुमार व दुलीचंद के खिलाफ धारा 304 ए के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया कि शुक्रवार दोपहर को पुलिस ने दोनों सुपरवाइजरों को हिरासत में ले लिया। उनसे पुलिस गहनता से पूछताछ की जा रही है।

निर्माणाधीन इमारत से गिरने से मजदूर की मौत

नोएडा के ही सेक्टर 79 में निर्माणाधीन एक सोसाइटी में काम कर रहे एक मजदूर की ऊंचाई से गिरने से गुरुवार रात को मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

थाना सेक्टर 49 के प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि सेक्टर 79 में बन रहे एक अपार्टमेंट में काम कर रहा अरुण नामक मजदूर कल, गुरुवार रात काम करते समय ऊंचाई से गिर गया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया,जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में अगर मृतक के परिजन कोई शिकायत करते हैं, तो पुलिस घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच करेगी।

(समाचार एजेंसी भाषा के इनपुट के साथ)

borewell
sewage deaths
borewell deaths
Death by poisonous gas
noida
ncr
domestic workers
Informal sector workers

Related Stories

देशव्यापी हड़ताल के पहले दिन दिल्ली-एनसीआर में दिखा व्यापक असर

चांदी का वरक़: ऑनलाइन प्रोडक्ट की चमक ने फीका किया पारंपरिक कारोबार

दिल्ली में मज़दूरों ने अपनी मांगों को लेकर केंद्र और दिल्ली सरकार के ख़िलाफ़ हड़ताल की

नोएडा में सांसद के आवास का घेराव करने के आरोप में करीब 600 किसानों के ख़िलाफ़ मामला दर्ज

ई-श्रम पोर्टल में ‘गड़बड़ियों’ से असंगठित क्षेत्र के कामगारों के रजिस्ट्रेशन-प्रक्रिया पर असर

वैश्विक फैशन ब्रांड महामारी के दौरान 6 एशियाई देशों में मानवीय संकट के कारण बने : रिपोर्ट

किसानों ने नोएडा-दिल्ली मार्ग पर चिल्ला बॉर्डर को अवरुद्ध किया

85 प्रतिशत घरेलू कामगारों को लॉकडाउन में नहीं मिला वेतन - सर्वे

नोएडा: बढ़ी दर से मुआवजे की मांग को लेकर किसानों का प्रदर्शन, 43 हिरासत में

जलते मज़दूर, सोती सरकार


बाकी खबरें

  • Nishads
    अब्दुल अलीम जाफ़री
    यूपी चुनाव: आजीविका के संकट के बीच, निषाद इस बार किस पार्टी पर भरोसा जताएंगे?
    07 Mar 2022
    निषाद समुदाय का कहना है कि उनके लोगों को अब मछली पकड़ने और रेत खनन के ठेके नहीं दिए जा रहे हैं, जिसके चलते उनकी पारंपरिक आजीविका के लिए एक बड़ा खतरा उत्पन्न हो गया है।
  • Nitish Kumar
    शशि शेखर
    मणिपुर के बहाने: आख़िर नीतीश कुमार की पॉलिटिक्स क्या है...
    07 Mar 2022
    यूपी के संभावित परिणाम और मणिपुर में गठबंधन तोड़ कर चुनावी मैदान में हुई लड़ाई को एक साथ मिला दे तो बहुत हद तक इस बात के संकेत मिलते है कि नीतीश कुमार एक बार फिर अपने निर्णय से लोगों को चौंका सकते हैं।
  • Sonbhadra District
    तारिक अनवर
    यूपी चुनाव: सोनभद्र के गांवों में घातक मलेरिया से 40 से ज़्यादा लोगों की मौत, मगर यहां के चुनाव में स्वास्थ्य सेवा कोई मुद्दा नहीं
    07 Mar 2022
    हाल ही में हुई इन मौतों और बेबसी की यह गाथा भी सरकार की अंतरात्मा को नहीं झकझोर पा रही है।
  • Russia Ukraine war
    एपी/भाषा
    रूस-यूक्रेन अपडेट: जेलेंस्की ने कहा रूस पर लगे प्रतिबंध पर्याप्त नहीं, पुतिन बोले रूस की मांगें पूरी होने तक मिलट्री ऑपरेशन जारी रहेगा
    07 Mar 2022
    एक तरफ रूस पर कड़े होते प्रतिबंधों के बीच नेटफ्लिक्स और अमेरिकन एक्सप्रेस ने रूस-बेलारूस में अपनी सेवाएं निलंबित कीं। दूसरी तरफ यूरोपीय संघ (ईयू) के नेता चार्ल्स मिशेल ने कहा कि यूक्रेन के हवाई…
  • International Women's Day
    नाइश हसन
    जंग और महिला दिवस : कुछ और कंफ़र्ट वुमेन सुनाएंगी अपनी दास्तान...
    07 Mar 2022
    जब भी जंग लड़ी जाती है हमेशा दो जंगें एक साथ लड़ी जाती है, एक किसी मुल्क की सरहद पर और दूसरी औरत की छाती पर। दोनो ही जंगें अपने गहरे निशान छोड़ जाती हैं।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License