NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
नोएडा के मेट्रो अस्पताल में आग लगी, खिड़कियां तोड़कर मरीज़ों को बाहर निकाला
आग काफी भयंकर थी लेकिन ये अच्छा रहा कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। अस्तपाल प्रबंधन ने मरीजों को अपनी सेक्टर 11 स्थित अस्पताल शाखा में स्थानांतरित कर दिया है।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
07 Feb 2019
Noida Metro Hospital fire
Image Courtesy: Financial Express

दिल्ली के नज़दीक नोएडा के सेक्टर 12 स्थित मेट्रो अस्पताल में गुरुवार को आग लगने से मरीज़ों की जान ख़तरे में पड़ गई, हालांकि इस हादसे में किसी के हाताहत होने की खबर नहीं है। अस्तपाल प्रबंधन ने मरीजों को अपनी सेक्टर 11 स्थित अस्पताल शाखा में स्थानांतरित कर दिया है।

एसएसपी नोएडा के पीआरओ मनीष सक्सेना ने कहा कि उन्हें दोपहर करीब 12 बजे मेट्रो अस्पताल में आग की सूचना मिली। यह संदेश तुरंत दमकम विभाग को भेज दिया गया और दमकल विभाग की 12 से ज्यादा गाड़ियां वहां पहुंच गईं। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बचाव अभियान का निरीक्षण किया।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) ने कहा कि आग पर दो घंटों के भीतर काबू पा लिया गया। 

अधिकारी ने कहा कि आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है। उन्होंने आईएएनएस को बताया कि अस्पताल की लिफ्ट ने काम करना बंद कर दिया था और धुएं के कारण सीढ़ियों तक पहुंचना नामुमकिन था। इसलिए अस्पताल के भीतर फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए शीशे की खिड़कियों को तोड़ा गया।

अस्पताल ने पांचवी मंजिल पर भर्ती मरीजों के लिए दर्जन भर एंबुलेंस का प्रयोग किया।

आग से अस्पताल के उपकरण, फर्नीचर और अन्य सामान क्षतिग्रस्त हुए हैं।

आपको बता दें कि नोएडा के सेक्टर 12 और 11 में मेट्रो अस्पताल की दो यूनिट हैं। ये आग सेक्टर 12 स्थित मेट्रो हार्ट हॉस्पिटल में लगी।

(इनपुट आईएएनएस)

noida
Noida Metro Hospital fire
METRO HOSPITAL
NOIDA SECTOR 12
Uttar pradesh

Related Stories

आजमगढ़ उप-चुनाव: भाजपा के निरहुआ के सामने होंगे धर्मेंद्र यादव

उत्तर प्रदेश: "सरकार हमें नियुक्ति दे या मुक्ति दे"  इच्छामृत्यु की माँग करते हजारों बेरोजगार युवा

यूपी : आज़मगढ़ और रामपुर लोकसभा उपचुनाव में सपा की साख़ बचेगी या बीजेपी सेंध मारेगी?

श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही मस्जिद ईदगाह प्रकरण में दो अलग-अलग याचिकाएं दाखिल

ग्राउंड रिपोर्ट: चंदौली पुलिस की बर्बरता की शिकार निशा यादव की मौत का हिसाब मांग रहे जनवादी संगठन

जौनपुर: कालेज प्रबंधक पर प्रोफ़ेसर को जूते से पीटने का आरोप, लीपापोती में जुटी पुलिस

उपचुनाव:  6 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में 23 जून को मतदान

UPSI भर्ती: 15-15 लाख में दरोगा बनने की स्कीम का ऐसे हो गया पर्दाफ़ाश

क्या वाकई 'यूपी पुलिस दबिश देने नहीं, बल्कि दबंगई दिखाने जाती है'?

उत्तर प्रदेश विधानसभा में भारी बवाल


बाकी खबरें

  • Durand line
    एम के भद्रकुमार
    पाकिस्तान को मिला अफ़ग़ानिस्तान से झटका
    05 Jan 2022
    अफ़ग़ानिस्तान के घटनाक्रमों पर विचार की श्रृंखला के इस भाग में तालिबान सरकार को मान्यता दिये जाने के सिलसिले में पाकिस्तान की अनिच्छा को लेकर चर्चा की गयी है।
  • असद रिज़वी
    ‘सूर्य नमस्कार’ के बहाने ‘हिंदुत्व’ को शिक्षा-संस्थानों में घुसाने की कोशिश करती सरकार!
    05 Jan 2022
    सरकार द्वारा “आज़ादी” के “अमृत महोत्सव” के अवसर पर 1 जनवरी से 7 जनवरी के बीच स्कूलों में करवाए जा रहे 'सूर्य नमस्कार' कार्यक्रम पर प्रबुद्ध समाज ने सवाल किया है कि “क्या यह कार्यक्रम चुनावों से पहले…
  • bhasha singh
    न्यूज़क्लिक टीम
    बुल्ली बाई की विकृत सोच से लड़ाई, पेड न्यूज़ और विज्ञापनों का ज़हर, सरकारी जवाबदेही की मांग
    04 Jan 2022
    खोज ख़बर में वरिष्ठ पत्रकार भाषा सिंह ने नये साल के आगाज़ में घिनौनी-बलात्कारी सोच के प्रतीक बुल्ली बाई के नाम पर मुस्लिम औरतों पर हुए हमले पर चर्चा करने के साथ-साथ मीडिया पर मोदी-योगी के प्रचार के…
  • अजय कुमार
    रोज़गार के रिपोर्ट कार्ड में मोदी सरकार फिर फेल
    04 Jan 2022
    पिछले 4 महीने में भारत की बेरोज़गारी दर और अधिक ऊंचे स्तर पर पहुंच चुकी है।
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    यूपी : सड़क और जल निकासी की उचित व्यवस्था के लिए धरना दे रही एक महिला की मौत
    04 Jan 2022
    81 दिनों से धरना दे रही रानी देवी की आगरा के एक गाँव के धरनास्थल पर रविवार को मौत हो गई।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License