NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
अमेरिका
नस्लवाद के मुद्दे पर ट्रम्प और डेमोक्रेट आमने-सामने
डेमोक्रेटिक पार्टी ने सोमवार को एक प्रस्ताव पेश कर पार्टी की चार महिला सांसदों को ‘नस्लवादी’ बताने वाले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ट्वीट की आलोचना की।
भाषा
16 Jul 2019
Donald Trump
Image Courtesy: Sky News

वाशिंगटन : अमेरिका की प्रतिनिधि सभा में बहुमत का आंकड़ा रखने वाली डेमोक्रेटिक पार्टी ने सोमवार को एक प्रस्ताव पेश कर पार्टी की चार महिला सांसदों को ‘नस्लवादी’ बताने वाले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ट्वीट की आलोचना की।

विपक्षी नेताओं और राष्ट्रपति के बीच इस मुद्दे पर लगातार विवाद हो रहा है। बीते कुछ दिनों से यह मुद्दा देश में छाया हुआ है।

ट्रम्प ने डेमोक्रेटिक पार्टी की चार महिला सांसदों के खिलाफ कई ट्वीट किये। उन्होंने लिखा, ‘‘डेमोक्रेट सदस्य इन चार ‘‘प्रगतिवादियों’’ से खुद को दूर रखने की कोशिश कर रहे थे लेकिन अब वे उन्हें गले लगा रहे हैं। इसका मतलब ये है कि वे समाजवाद का समर्थन कर रहे हैं, इजराइल और अमेरिका से नफरत कर रहे हैं! डेमोक्रेट के लिये यह अच्छा नहीं है।’’

ट्रम्प के निशाने पर आयीं कांग्रेस सांसद एलेक्जेंड्रिया ओकासियो कॉर्टेज, इल्हान ओमर, राशिदा तलाइब और अयाना प्रेस्ली ने कैपिटल में संवाददाता सम्मेलन कर राष्ट्रपति के इस ट्वीट की आलोचना की। अपने ट्वीट में ट्रम्प ने उन्हें साफ तौर पर देश छोड़कर चले जाने की सलाह दी थी।

ओमर ने कहा, ‘‘यह हैं राष्ट्रपति जिन्होंने हमारे इतिहास में सबसे अधिक भ्रष्ट प्रशासन दिया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इससे ध्यान भटकाने के लिये वह अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के लिये हाल में चुनकर आयीं चार सदस्यों पर नस्लवादी बयान दे रहे हैं, जो अश्वेत हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह है श्वेत राष्ट्रवादियों का एजेंडा। चाहे यह चैट रूम में हो या राष्ट्रीय टीवी पर हो रहा हो और अब यह व्हाइट हाउस तक पहुंच गया है।’’

ट्रम्प ने इन चार महिला सांसदों पर निशाना साधते हुए कहा था कि उन्हें ‘‘अपने देश वापस लौट जाना चाहिए, जहां से वे आयी हैं। उन्हें पूरी तरह से तबाह हो चुके और अपराध से ग्रस्त उन देशों की समस्याओं का समाधान करना चाहिए।’’

सोमवार को ट्रम्प ने अपने ट्वीट का बचाव किया। उन्होंने कहा, ‘‘वे हमारे देश से नफरत करते हैं। वे इससे बेइंतहा घृणा करते हैं। अब संभव है मैं गलत हूं। मतदाता इसका फैसला करेंगे। लेकिन मैंने इसे सुना है, वे हमारे देश के बारे में बातें करते हैं, यहूदी विरोधी भाषा का इस्तेमाल करते हैं, इजराइल के प्रति उनकी नफरत और अलकायदा जैसे दुश्मनों से प्यार करते हैं।’’

दिन के आखिर में डेमोक्रेट सांसदों ने प्रतिनिधि सभा में एक प्रस्ताव पेश किया और इन कथित नस्लवादी टिप्पणियों की निंदा की। टॉम मैलिनोस्की द्वारा पेश इस प्रस्ताव पर मंगलवार को मतदान हो सकता है।

इसे भी पढ़ें : डेमोक्रेट ‘महिला’ सांसदों पर की गई ट्रंप की टिप्पणी की निंदा

Donald Trump
US President Donald Trump
USA
America
DEMOCRAT
liberal congresswomen of color
Racism

Related Stories

भारत में धार्मिक असहिष्णुता और पूजा-स्थलों पर हमले को लेकर अमेरिकी रिपोर्ट में फिर उठे सवाल

और फिर अचानक कोई साम्राज्य नहीं बचा था

हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शक्ति संतुलन में हो रहा क्रांतिकारी बदलाव

अमेरिकी आधिपत्य का मुकाबला करने के लिए प्रगतिशील नज़रिया देता पीपल्स समिट फ़ॉर डेमोक्रेसी

क्या दुनिया डॉलर की ग़ुलाम है?

छात्रों के ऋण को रद्द करना नस्लीय न्याय की दरकार है

अमेरिका ने रूस के ख़िलाफ़ इज़राइल को किया तैनात

यूक्रेन में छिड़े युद्ध और रूस पर लगे प्रतिबंध का मूल्यांकन

पश्चिम बनाम रूस मसले पर भारत की दुविधा

पड़ताल दुनिया भर कीः पाक में सत्ता पलट, श्रीलंका में भीषण संकट, अमेरिका और IMF का खेल?


बाकी खबरें

  • kashmir jammu
    सुहैल भट्ट
    विशेषज्ञों के मुताबिक़ कश्मीर में मानसिक स्वास्थ्य की स्थिति अपने कगार पर है
    27 Dec 2021
    जम्मू-कश्मीर में तनाव से मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है, जिसका बड़ा कारण साल 2019 में हटाई गई धारा 370 को मुख्य माना जा रहा है, खुद को कैदी जैसा महसूस कर रहे जम्मू-कश्मीर के लोगों में…
  • Ethiopia
    पीपल्स डिस्पैच
    अमेरिका समर्थित टीपीएलएफ़ ने इथियोपिया में जंग हारने के बाद संयुक्त राष्ट्र से सुरक्षा की गुहार लगाई
    27 Dec 2021
    संघीय सरकार की फ़ौज ने टीपीएलएफ़ को टिगरे राज्य में वापस जाने के लिए मजबूर कर दिया, अब टीपीएलएफ़ शांति प्रक्रिया के लिए बातचीत शुरू करने की गुहार लगा रहा है। सरकार ने समूह के नि:शस्त्रीकरण और इसके…
  • Mental health
    वर्षा सिंह
    उत्तराखंड: मानसिक सेहत गंभीर मामला लेकिन इलाज के लिए जाएं कहां?
    27 Dec 2021
    फ़रवरी 2019 में उत्तराखंड में मानसिक स्वास्थ्य प्राधिकरण का गठन करने के लिए स्वीकृति प्रदान की गई। ये प्राधिकरण काग़ज़ों में भी पूरी तरह तैयार नहीं हो पाया है। प्राधिकरण में मानसिक स्वास्थ्य के लिए…
  •  Muzaffarpur
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    मुज़फ़्फ़रपुर: हादसा या हत्याकांड!, मज़दूरों ने कहा- 6 महीने से ख़राब था बॉयलर, जबरन कराया जा रहा था काम
    27 Dec 2021
    बॉयलर छह महीने से ख़राब था। कामगारों ने ख़तरे की आशंका जताई थी। बॉयलर का सेफ्टी वाल्व भी ख़राब था। इसके विरोध में दो दिन तक मज़दूरों ने काम भी बंद रखा था लेकिन प्रबंधन ने इसको ठीक नहीं कराया था।
  • haridwar
    वसीम अकरम त्यागी
    राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग: आख़िर तुम किस मर्ज़ की दवा हो?
    27 Dec 2021
    हरिद्वार, आगरा से लेकर गुरुग्राम तक, त्रिपुरा से लेकर कर्नाटक तक, नमाज़ से लेकर चर्च की प्रार्थना सभा तक अल्पसंख्यकों पर लगातार हमले हो रहे हैं, लेकिन अल्पसंख्यकों के अधिकारों की रक्षा के लिये बना…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License