NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
नयी सरकार के गठन में राहुल की होगी ‘केंद्रीय भूमिका’ : तेजस्वी
,‘‘उत्तर प्रदेश और बिहार हमेशा से ही केंद्र सरकारों के गठनों में कुंजी की भूमिका में रहे हैं, ये नहीं बदलेगा।’’
भाषा
16 May 2019
tejshvi yadav

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव ने गुरूवार को कहा कि प्रगतिशील दलों का गठबंधन केंद्र में अगली सरकार बनायेगा और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की नई व्यवस्था में एक ‘केंद्रीय भूमिका’ होगी।

 उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अपने नारों को हकीकत में बदलने में नाकाम रही है, चाहे वह ‘अच्छे दिन’ की बात हो या फिर ‘काले धन की वापसी’ की या फिर ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ की। उन्होंने आरोप लगाया कि इस पार्टी ने अपनी ‘‘घृणा-भरी राजनीति’’ को तेज कर दिया है ताकि वह अपने वादों पर पूछे जाने वाले प्रश्नों की अनदेखी कर सके।

यादव की पार्टी राजद का बिहार में कांग्रेस, राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (आरएलएसपी), हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) और विकासशील इंसाफ पार्टी (वीआईपी) के साथ गठबंधन है।

उन्होंने दावा किया कि यह महागठबंधन राज्य में बड़ी जीत हासिल करेगा।

उन्होंने पीटीआई-भाषा को दिये साक्षात्कार में कहा,‘‘उत्तर प्रदेश और बिहार हमेशा से ही केंद्र सरकारों के गठनों में कुंजी की भूमिका में रहे हैं, ये नहीं बदलेगा।’’

उन्होंने कहा कि वह महसूस करते हैं कि पूरे भारत में सत्ता विरोधी लहर चल रही है।

उनकी यह टिप्पणी ऐसे समय में सामने आई है जबकि देश में 19 मई को लोकसभा चुनाव के सातवें एवं अंतिम चरण के लिए वोट डाले जाने हैं। इस चरण में बिहार की आठ सीटों पर चुनाव होना है और ये सीटें हैं-नालंदा, पटना साहिब, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, सासाराम, काराकाट और जहानाबाद।

राजद प्रमुख एवं पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद के कनिष्ठ पुत्र तेजस्वी ने यह विश्वास भी व्यक्त किया कि केंद्र में सरकार के गठन के लिए प्रगतिशील दल गठबंधन करने के लिए साथ में आयेंगे।

 जब उनसे पूछा गया कि प्रधानमंत्री के रूप में देश का नेतृत्व करने के लिए विपक्षी दलों में से श्रेष्ठ उम्मीदवार कौन है तो उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रमुख ने अपने नेतृत्व के तरीके में ‘‘बढ़िया परिपक्वता’’ प्रदर्शित की है।

 बिहार के इस पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘उनका मनोबल बहुत बढ़ा हुआ है..नरेंद्र मोदी सरकार की नीतियों की एक वास्तविक पैन इंडिया आलोचना। मैं महसूस करता हूं कि वह नयी सरकार के गठन में केंद्रीय भूमिका का निर्वहन करने जा रहे हैं।’’

 राहुल गांधी के प्रधानमंत्री पद पर आसीन होने के प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा, ‘‘मैं इसे कई महीनों से दोहरा रहा हूं। वह (गांधी) ‘न्याय’ के साथ सरकार के वैकल्पिक दृष्टिकोण को लेकर बहुत संगत रहे हैं और यह हमारे आंतरिक दर्शन के साथ सुसंगत है।’’

 इस 29 वर्षीय नेता ने दावा किया कि देश में मोदी सरकार के खिलाफ बयार बह रही है और किसी तरह की खामोश लहर नहीं है।

 बिहार में हुये महागठबंधन में राजद को बीस सीटें मिली हैं और इसमें से एक उन्होंने माकपा (माले) को दी है और कांग्रेस नौ सीटों पर चुनाव लड़ रही हैं। आरएलएसपी को पांच, हम और वीआईपी पार्टी को तीन तीन सीटें दी गई है जबकि सत्तारूढ़ गठबंधन में जदयू और भाजपा प्रत्येक को 17-17 और लोकजनशक्ति पार्टी को छह सीटें दी गई हैं।

                

 

RJD
General elections2019
lok sabha election
Bihar
Utter pradesh
Tejashwi Yadav
LALU YADAV
Narendra modi
BJP

Related Stories

बिहार: पांच लोगों की हत्या या आत्महत्या? क़र्ज़ में डूबा था परिवार

भाजपा के इस्लामोफ़ोबिया ने भारत को कहां पहुंचा दिया?

कश्मीर में हिंसा का दौर: कुछ ज़रूरी सवाल

सम्राट पृथ्वीराज: संघ द्वारा इतिहास के साथ खिलवाड़ की एक और कोशिश

तिरछी नज़र: सरकार जी के आठ वर्ष

कटाक्ष: मोदी जी का राज और कश्मीरी पंडित

हैदराबाद : मर्सिडीज़ गैंगरेप को क्या राजनीतिक कारणों से दबाया जा रहा है?

ग्राउंड रिपोर्टः पीएम मोदी का ‘क्योटो’, जहां कब्रिस्तान में सिसक रहीं कई फटेहाल ज़िंदगियां

धारा 370 को हटाना : केंद्र की रणनीति हर बार उल्टी पड़ती रहती है

बिहार : जीएनएम छात्राएं हॉस्टल और पढ़ाई की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर


बाकी खबरें

  • राज वाल्मीकि
    भारतीय रंगमंच का इतिहास वर्ग संघर्षों का ही नहीं, वर्ण संघर्षों का भी है : राजेश कुमार
    10 Apr 2022
    आज विपक्ष की तरह रंगमंच भी कमजोर हो गया है। शहरी रंगमंच इतना महंगा हो गया है कि सरकारी ग्रांट या अनुदान लेना उसकी मजबूरी हो गयी है। जो प्रतिरोध की धारा से जुड़ कर नाटक कर रहे हैं, उन पर सत्ता का दमन…
  • bhasha
    न्यूज़क्लिक टीम
    “नंगा करने का दुख है लेकिन सच्ची पत्रकारिता करने का फ़ख़्र”: कनिष्क तिवारी
    09 Apr 2022
    ख़ास बातचीत में वरिष्ठ पत्रकार भाषा सिंह ने मध्यप्रदेश के सीधी ज़िले के पत्रकार कनिष्क तिवारी से बातचीत की और उनकी पीड़ा को जाना। कनिष्क तिवारी वही पत्रकार हैं, जिन्हें एक अन्य पत्रकार और कई…
  • sdmc
    न्यूज़क्लिक टीम
    CR Park: SDMC मेयर के बयान के बाद मछली विक्रेताओं पर रोज़ी रोटी का संकट?
    09 Apr 2022
    दक्षिणी दिल्ली नगर निगम के मेयर के बयान के बाद दशकों से मछली बेच रहे विक्रेताओं के लिए रोज़ी रोटी का संकट पैदा हो गया है. विक्रेता आरोप लगा रहे है कि वे SDMC और DDA की बेरुख़ी का शिकार हो रहे है जबकि…
  • hafte ki baat
    न्यूज़क्लिक टीम
    पत्रकार-पत्रकारिता से नाराज़ सरकार और राष्ट्रपति पद के संभावित उम्मीदवार
    09 Apr 2022
    भारत प्रेस फ्रीडम की रिपोर्ट में उन देशों में शामिल है जहाँ पर पत्रकारों की हालत बहुत खराब मानी जाती है। हाल ही के दिनों में हुई कुछ घटनाएं इस रिपोर्ट को सही साबित करती हैं. पिछले कुछ दिनों में…
  • सोनिया यादव
    यूपी: खुलेआम बलात्कार की धमकी देने वाला महंत, आख़िर अब तक गिरफ़्तार क्यों नहीं
    09 Apr 2022
    पुलिस की मौजूदगी में मुस्लिम महिलाओं को सरेआम बलात्कार की धमकी देने वाला महंत बजरंग मुनि दास अभी भी पुलिस की गिरफ़्त से बाहर है। वहीं उसके ख़िलाफ़ प्रदर्शन कर रहे छात्र और नागरिक समाज के लोग दिल्ली…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License