NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
अपराध
अंतरराष्ट्रीय
न्यूजीलैंड की 2 मस्जिदों में गोलीबारी, 40 मरे, 4 गिरफ्तार
'द न्यूजीलैंड हेराल्ड' की रिपोर्ट के अनुसार, गोलीबारी अल नूर मस्जिद और लिनवुड मस्जिद में हुई।
आईएएनएस
15 Mar 2019
multiple shootings in the two mosques of New Zealand's Christchurch

क्राइस्टचर्च। न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च में शुक्रवार को दो मस्जिदों में दो हमलावरों ने अंधाधुंध गोलीबारी कर दी, जिसमें 40 लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस कमिश्नर माइक बुश ने मामले के संबंध में तीन पुरुष और एक महिला को गिरफ्तार किया है।

बुश ने यहां मीडिया से कहा, "हमें और लोगों की जानकारी नहीं है लेकिन यह कहना मुश्किल है कि इसमें बड़े पैमाने पर लोग शामिल नहीं हैं।"

'द न्यूजीलैंड हेराल्ड' की रिपोर्ट के अनुसार, गोलीबारी अल नूर मस्जिद और लिनवुड मस्जिद में हुई।

बुश ने बताया कि ऑस्ट्रेलियाई माने जा रहे एक हमलावर ने मस्जिद में लोगों को गोली मारते समय उसका वीडियो भी बनाया।

उन्होंने कहा कि हमले में शामिल वाहनों में कई इंप्रोवाइज्ड विस्फोटक उपकरण लगे हुए थे।

बुश ने कहा, "इससे पता चलता है कि स्थिति गंभीर है।"

प्रशासन ने लोगों से अगले आदेश तक मस्जिदों में न जाने की सलाह दी है। यहां के सभी स्कूल बंद कर दिए गए हैं।

प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न ने न्यू प्लाईमाउथ में मीडिया को संबोधित करते हुए क्राइस्टचर्च की घटना को न्यूजीलैंड के इतिहास का सबसे काला दिन बताया।

New Zealand's Christchurch
multiple shootings in the two mosques
Terrorism
attck

Related Stories

कोयला खनन में FDI, डूटा चुनाव और अन्य ख़बरें

सोमालिया में आतंकवादी हमले में दो पत्रकारों समेत 10 की मौत

महज जिहाद शब्द का इस्तेमाल करने पर किसी को आतंकवादी नहीं कहा जा सकता: अदालत

गोडसे का जन्मदिन मनाते हिंदू महासभा के छह लोग गिरफ़्तार


बाकी खबरें

  • Kejriwal
    अनिल जैन
    ख़बरों के आगे-पीछे: पंजाब पुलिस का दिल्ली में इस्तेमाल करते केजरीवाल
    24 Apr 2022
    हर हफ़्ते की महत्वपूर्ण ख़बरों को लेकर एक बार फिर हाज़िर हैं लेखक अनिल जैन
  • न्यूज़क्लिक डेस्क
    बर्तोल्त ब्रेख्त की कविता 'लेनिन ज़िंदाबाद'
    24 Apr 2022
    लेनिन की 152वीं जयंती के महीने में पढ़िए बर्तोल्त ब्रेख्त की कविता।
  • डॉ. द्रोण कुमार शर्मा
    तिरछी नज़र: जय…जय बुलडोजर देवता
    24 Apr 2022
    हमें ऐसा देवता चाहिए था जो न्याय करने से पहले ही सब कुछ देख ले। जो सजा सुनाने से पहले ही देख ले कि अभियुक्त का धर्म क्या है, जाति क्या है, ओहदा क्या है और रुतबा कितना है। और यह भी कि अभियुक्त की माली…
  • अरविंद दास
    फ़िल्म निर्माताओं की ज़िम्मेदारी इतिहास के प्रति है—द कश्मीर फ़ाइल्स पर जाने-माने निर्देशक श्याम बेनेगल
    24 Apr 2022
    जाने-माने फ़िल्म निर्माता और दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से नवाज़े गये श्याम बेनेगल ने बांग्लादेश के संस्थापक शेख़ मुजीबुर्रहमान की ज़िंदगी पर आधारित अपनी आने वाली बायोपिक फ़िल्म और दूसरे मुद्दों पर…
  • सीमा आज़ाद
    लाखपदर से पलंगपदर तक, बॉक्साइड के पहाड़ों पर 5 दिन
    24 Apr 2022
    हमने बॉक्साइड के पहाड़ों की अपनी पैदल वाली यात्रा नियमगिरी के लाखपदर से शुरू की और पलंगपदर पर समाप्त की। यह पांच दिन की यात्रा और यहां रहना एक ऐसा अनुभव है, जो प्रकृति के बारे में, धरती और जीवन के…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License