NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
10 सितंबर को अपने कार्यालय पर आयकर विभाग के "सर्वे" पर न्यूज़क्लिक का बयान
हम अपना काम यूंही बेबाक जारी रखेंगे और साहस के साथ सत्ता से सच बोलेंगे।
न्यूज़क्लिक डेस्क
11 Sep 2021
10 सितंबर को अपने कार्यालय पर आयकर विभाग के "सर्वेक्षण" पर न्यूज़क्लिक का बयान

10 सितंबर को आयकर विभाग के कुछ अधिकारियों द्वारा न्यूज़क्लिक कार्यालय में दोपहर 12 बजे शुरू हुई "सर्वे" कार्रवाई  देर रात तक चली। यह कार्रवाई आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत की गई थी। आयकर विभाग की टीम ने न्यूज़क्लिक के प्रधान संपादक प्रबीर पुरकायस्थ का बयान दर्ज करने के अलावा उनका फोन ज़ब्त कर लिया व न्यूज़क्लिक परिसर से कई महत्वपूर्ण दस्तावेज ले गए - जिन्हें उन्होंने "लूस पेपर्स" बताया। उन्होंने प्रबीर, संपादक प्रांजल और न्यूज़क्लिक से संबंधित विभिन्न प्रशासनिक और वित्तीय खातों के ईमेल डंप भी लिए। पूरे "सर्वेक्षण" के दौरान न्यूज़क्लिक के लगभग 30 कर्मचारी और सहायक कर्मचारी कार्यालय में थे। उनके फोन अस्थायी रूप से ज़ब्त कर लिए गए थे और उन्हें अपने कंप्यूटर पर काम करने की अनुमति नहीं थी।

यह पहली बार नहीं है जब न्यूज़क्लिक सरकारी एजेंसियों के निशाने पर आया है। न्यूज़क्लिक के कार्यालयों के साथ-साथ प्रबीर पुरकायस्थ और हमसे जुड़े अन्य व्यक्तियों के आवासों पर भी इस साल की शुरुआत में प्रवर्तन निदेशालय (ED:Enforcement Directorate) ने भी छापेमारी की थी। न्यूज़क्लिक ने प्रवर्तन निदेशालय और आर्थिक अपराध शाखा (Economic Offences Wing) की जांच में सहयोग किया है और समय-समय पर मांगे गए सभी दस्तावेज़ सौंपे हैं। आयकर अधिकारियों ने जून में प्रबीर और प्रांजल से पूछताछ की और तब एक बार फिर न्यूज़क्लिक ने विभाग को आवश्यक दस्तावेज़ उपलब्ध कराए थे।

कल (10 सितंबर) की छापेमारी उन्हीं झूठे और निराधार आरोपों से संबंधित प्रतीत होती है जिसकी जांच प्रवर्तन निदेशालय और दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा द्वारा की जा रही है। हमने इन आरोपों को अदालतों में चुनौती दी हुई है।

विभिन्न एजेंसियों द्वारा की जा रही ये कार्रवाई और ये चुनिंदा आरोप न्यूज़क्लिक सहित मीडिया संगठनों की स्वतंत्र पत्रकारिता को दबाने का एक और प्रयास है। अनुच्छेद 19(1)(ए) के तहत भारत का संविधान सभी को बोलने और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का अधिकार देता है, जिसके आधार पर हम अपना काम कर रहे हैं।

न्यूज़क्लिक उन सभी को धन्यवाद देना चाहता है जिन्होंने हमारे साथ एकजुटता व्यक्त की है। हम इन कार्रवाइयों से भयभीत नहीं होंगे। हम अपना काम यूंही जारी रखेंगे और साहस के साथ सत्ता से सच बोलेंगे।

प्रबीर पुरकायस्थ

एडिटर-इन-चीफ, न्यूज़क्लिक

अंग्रेज़ी में जारी मूल बयान पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें

Newsclick’s Statement on Income Tax Department 'Survey' of its Office on Sept 10

income tax
Income Tax Raid
Newsclick
Prabir Purkayastha

Related Stories

सरकारी एजेंसियाँ सिर्फ विपक्ष पर हमलावर क्यों, मोदी जी?

‘प्रेस की आज़ादी पर हमला': एडिटर्स गिल्ड, डीयूजे ने मीडिया समूहों पर आयकर विभाग के “सर्वे” की निंदा की

सरकारी एजेंसियों का इस्तेमाल ‘दबाव बनाने के हथकंडे’ के रूप में किये जाने से चिंतित: एडिटर्स गिल्ड

मीडिया को चुप करवाने का रेड राज

आयकर विभाग ने दैनिक भास्कर मीडिया समूह के कई परिसरों पर मारे छापे

"मौन-विरोध विरोध का एक रूप, लेकिन मौन एक विकल्प नहीं”: पत्रकार संगठनों ने पत्रकारिता पर हमले के खिलाफ़ किया प्रदर्शन

न्यूज़क्लिक पर ईडी के छापे : प्रक्रिया, जो सज़ा बन गई

क्या हम अब षडयंत्रों के आख़िरी संस्करण देख चुके हैं?

न्यूज़क्लिक पर ED का छापा और दिशा रवि

सच, डर और छापे


बाकी खबरें

  • PM care Fund
    स्मृति कोप्पिकर
    पीएम-केयर्स फ़ंड का मालिक है कौन?
    28 Sep 2021
    किसी भी ऐसे फ़ंड को गोपनीयता के घेरे में नहीं रखा जा सकता है जिसमें लाखों भारतीयों ने दान किया हो क्योंकि उस पर भारत सरकार की मुहर थी और इस फ़ंड के नाम पर पर ही प्रधानमंत्री ने किसी भी संकट के दौरान…
  • bhagat singh
    मुकुल सरल
    हमें यह शौक़ है देखें सितम की इंतिहा क्या है : भगत सिंह की पसंदीदा शायरी
    28 Sep 2021
    ऐसे कई मशहूर शे'र हैं जो भगत सिंह के नाम से याद किए जाते हैं और उन्हीं के लिखे समझे जाते हैं, लेकिन ऐसा है नहीं। ये शे’र उस दौर के अलग-अलग मशहूर शायरों के हैं जो भगत सिंह को बहुत पसंद थे और वे अक्सर…
  • stray cattle
    विजय विनीत
    ग्राउंड रिपोर्ट: यूपी में किसानों से लिए आफ़त बने आवारा और छुट्टा पशु, चुनाव में बढ़ सकती हैं भाजपा की मुश्किलें
    28 Sep 2021
    यूपी के किसान पहले से ही बेहाल थे और अब आवारा पशुओं के चलते इनकी बदहाली कोढ़ में खाज सरीखी हो गई है। गोवंश संरक्षण के दिखावे के चलते किसानों को ऐसी अंधेरी खाईं में ढकेल दिया गया है, जहां से निकलने का…
  • biden
    एम. के. भद्रकुमार
    बड़े चक्र में गोल-गोल घूम रहा है क्वाड
    28 Sep 2021
    अब तक क्वाड से बहुत कम हासिल हुआ है। 2,145 शब्दों का साझा वक्तव्य एक बार फिर सामान्य चीज़ों की ही बात करता नज़र आता है।
  • Bhagat Singh
    प्रबल सरन अग्रवाल
    विशेष: भगत सिंह के बाद क्रांतिकारी आंदोलन का क्या हुआ?
    28 Sep 2021
    भगत सिंह की शहादत के बाद भी उनके साथी समाजवाद और आज़ादी के झंडे को उसी जोशो-खरोश के साथ उठाए रहे। आज भगत सिंह के जन्मदिवस पर उनके सभी साथियों को याद करना भी ज़रूरी है। तभी हम 1920-1930 के क्रांतिकारी…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License