NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
अंतरराष्ट्रीय
जलियांवाला बाग हत्याकांड पर ब्रिटिश उच्चायुक्त ने अफसोस जताया
ब्रिटिश उच्चायुक्त ने यहां जलियांवाला बाग नेशनल मेमोरियल में आगंतुक पुस्तिका में लिखा, "हमें इस बात का बेहद अफसोस है।"
आईएएनएस
13 Apr 2019
123

अमृतसर, 13 अप्रैल राष्ट्र जलियांवाला बाग में ब्रिटिश बलों द्वारा सैकड़ों निर्दोष भारतीयों के नरसंहार की आज 100वीं बरसी मना रहा है। इस मौके पर ब्रिटिश उच्चायुक्त सर डोमिनिक ऐस्क्विथ ने शनिवार को बहुत खेद और दुख व्यक्त किया लेकिन इन नृशंस हत्याओं पर ब्रिटिश सरकार द्वारा माफी मांगने को लेकर कोई वादा नहीं किया।

ब्रिटिश उच्चायुक्त ने यहां जलियांवाला बाग नेशनल मेमोरियल में आगंतुक पुस्तिका में लिखा, "हमें इस बात का बेहद अफसोस है।"

ऐस्क्विथ ने स्मारक पर पुष्प अर्पित किए।

अपनी सरकार द्वारा इस मामले में माफी मांगने के मुद्दे पर, ऐस्क्विथ ने मीडिया से कहा, "मुझे पता है कि यह वास्तव में एक महत्वपूर्ण सवाल है। मैं आपसे बस, यहां मैं जो करने आया हूं उसका सम्मान करने के लिए कहता हूं जो उन लोगों को याद के लिए है जिनकी 100 साल पहले यहां मौत हो गई थी। मैं ब्रिटिश सरकार और ब्रिटिश लोगों के दुख को व्यक्त करने के लिए आया हूं।"

उन्होंने कहा, "100 साल पहले जो हुआ वह एक दुखद घटना थी। इस सप्ताह संसद में प्रधान मंत्री थेरेसा मे ने इसे हमारे इतिहास में 'शर्मनाक दाग' के रूप में संदर्भित किया था।

ऐस्क्विथ ने ट्वीट भी किया और कहा, "आज हम बेहद दुख के साथ उन लोगों को याद करते हैं जो 13 अप्रैल, 1919 को मारे गए थे और इस पर खेद जताते हैं।"


बाकी खबरें

  • ganga
    सबरंग इंडिया
    गंगा मिशन चीफ ने माना- कोरोना की दूसरी लहर में लाशों से ‘पट’ गई थी गंगा, योगी सरकार करती रही इनकार
    27 Dec 2021
    कोरोना की विनाशकारी दूसरी लहर के दौरान उत्तर प्रदेश में गंगा नदी ‘लाशों को फेंकने की आसान जगह’ बन गई थी। ये दावा एक नई किताब में किया गया है जिसके लेखक नेशनल मिशन टू क्लीन गंगा के महानिदेशक और नमामि…
  • Adityanath and Yogi
    सुबोध वर्मा
    कितना प्रभावी है यूपी का 'डबल इंजन'? 
    27 Dec 2021
    उत्तर प्रदेश के कुछ प्रमुख आर्थिक संकेतक इस दावे को झूठा साबित करते हैं कि मोदी-योगी का 'डबल इंजन' शासन का मॉडल लोगों के लिए अच्छा है।
  • covid
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 6,531 नए मामले, ओमिक्रॉन के मामले बढ़कर 500 के पार पहुंचे 
    27 Dec 2021
    देश में ओमीक्रॉन का ख़तरा लगातार बढ़ता ही जा रहे है। ओमीक्रॉन देश के अब तक 19 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेश में फ़ैल चुका है, और कुल मामलों की संख्या बढ़कर 578 हो गयी है |
  • Narendra Singh Tomar
    अफ़ज़ल इमाम
    तोमर का बयान- एक तीर से दो निशाने !
    27 Dec 2021
    सूत्रों का मानना है कि किसानों की नई नवेली पार्टियों को मुद्दा थमाने के लिए तोमर ने यह बयान दिया है, ताकि इन दोनों राज्यों में उन्हें सक्रिय होने और जन समर्थन हासिल करने का मौका मिल सके।
  • Jammu and Kashmir
    द लीफलेट
    मुद्दा: जम्मू-कश्मीर परिसीमन आयोग का प्रस्ताव आख़िर क्यों है विवादास्पद
    27 Dec 2021
    जहां जम्मू को छह नयी विधानसभा सीटें मिलेंगी,वहीं कश्मीर को महज़ एक और अतिरिक्त सीट से संतोष करना होगा।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License