NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
अंतरराष्ट्रीय
श्री लंका
चिंता : दुनिया में तेजी से बढ़ रही है असहिष्णुता और घृणा आधारित हिंसा
संयुक्त राष्ट्र महासचिव का कहना है कि यह ‘जहर’ हर उस व्यक्ति के खिलाफ है जिसे ‘दूसरा’ समझा जाता है। उन्होंने आगाह भी किया कि इंटरनेट का कुछ हिस्सा ‘घृणा का हॉटहाउस’ बनता जा रहा है।

भाषा
30 Apr 2019
un

संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंतोनियो गुतारेस का कहना है कि दुनिया असहिष्णुता और विभिन्न पंथों के लोगों के खिलाफ घृणा आधारित हिंसा देख रही है और यह ‘जहर’ हर उस व्यक्ति के खिलाफ है जिसे ‘दूसरा’ समझा जाता है।

उन्होंने आगाह भी किया कि इंटरनेट का कुछ हिस्सा ‘घृणा का हॉटहाउस’ बनता जा रहा है।

मस्जिदों, सिनेगॉग (यहूदी प्रार्थना गृह) और अन्य धार्मिक स्थलों पर लगातार हो रहे हमलों की पृष्ठभूमि में महासचिव गुतारेस ने यह टिप्पणी की। गौरतलब है कि हाल ही में श्रीलंका में ईस्टर के दिन हुए हमले में 250 से ज्यादा लोग मारे गए थे।

वहीं अमेरिका में कैलिफोर्निया के पोवये में रविवार को यहूदी प्रार्थना गृह में एक बंदूकधारी ने गोलीबारी की।

बुर्किना फासो में रविवार को एक चर्च पर हुए हमले में पादरी सहित छह लोग मारे गए।

न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च में पिछले महीने दो मस्जिदों पर हुए हमले में 50 लोगों की मौत हो गई।

गुतारेस ने सोमवार को कहा, ‘‘पूरी दुनिया में हम देख रहे हैं कि असहिष्णुता और विभिन्न पंथों के अनुयायियों के खिलाफ घृणा आधारित हिंसा बढ़ रही है। हाल में ही अमेरिका में एक सिनेगॉग और बुर्किना फासो में एक चर्च पर हमला हुआ है।’’

उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं ज्यादा होने लगी हैं। मस्जिद में मुसलमानों की हत्या, धार्मिक स्थलों में तोड़फोड़, सिनेगॉग में यहूदियों की हत्या, उनकी कब्रों पर स्वास्तिक का निशाना बनाना, चर्च में इसाइयों की हत्या, चर्च जलाया जाना... यह सब कुछ बहुत ज्यादा हो रहा है।

उन्होंने कहा कि न सिर्फ मासूम लोगों की हत्याएं हो रही हैं बल्कि आव्रजकों, अल्पसंख्यकों और शरणार्थियों के खिलाफ भी घृणा अपराध बढ़ रहे हैं।

संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने आगाह किया कि इंटरनेट के कुछ हिस्से अब ‘‘घृणा के हॉट हाउस’’ बन रहे हैं क्योंकि समान सोच वाले लोग एक दूसरे को ऑनलाइन खोज ही लेते हैं और ये प्लेटफार्म न केवल नफ़रत बढ़ाने में मददगार होते हैं बल्कि इसे वायरल भी कर देते हैं।

         

UN
Sri Lanka
sri lanka bomb blast

Related Stories

यूक्रेन युद्ध से पैदा हुई खाद्य असुरक्षा से बढ़ रही वार्ता की ज़रूरत

आर्थिक संकट के बीच श्रीलंका के प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे का इस्तीफ़ा, बुधवार तक कर्फ्यू लगाया गया

श्रीलंका में कर्फ्यू, प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे ने इस्तीफ़ा दिया

श्रीलंका का आर्थिक संकट : असली दोषी कौन?

संयुक्त राष्ट्र महासभा ने रूस को शीर्ष मानवाधिकार संस्था से निलंबित किया

श्रीलंका के नए वित्त मंत्री ने नियुक्ति के एक दिन बाद इस्तीफ़ा दिया

श्रीलंका में सत्ता पर राजपक्षे की पकड़ कमज़ोर हुई

श्रीलंकाई संकट : राजनीति, नीतियों और समस्याओं की अराजकता

श्रीलंका के कैबिनेट मंत्रियों ने तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दिया

श्रीलंका में आर्थिक संकट को लेकर जारी विरोध प्रदर्शनों के बीच इमरजेंसी की घोषणा


बाकी खबरें

  • Kejriwal
    अनिल जैन
    ख़बरों के आगे-पीछे: पंजाब पुलिस का दिल्ली में इस्तेमाल करते केजरीवाल
    24 Apr 2022
    हर हफ़्ते की महत्वपूर्ण ख़बरों को लेकर एक बार फिर हाज़िर हैं लेखक अनिल जैन
  • न्यूज़क्लिक डेस्क
    बर्तोल्त ब्रेख्त की कविता 'लेनिन ज़िंदाबाद'
    24 Apr 2022
    लेनिन की 152वीं जयंती के महीने में पढ़िए बर्तोल्त ब्रेख्त की कविता।
  • डॉ. द्रोण कुमार शर्मा
    तिरछी नज़र: जय…जय बुलडोजर देवता
    24 Apr 2022
    हमें ऐसा देवता चाहिए था जो न्याय करने से पहले ही सब कुछ देख ले। जो सजा सुनाने से पहले ही देख ले कि अभियुक्त का धर्म क्या है, जाति क्या है, ओहदा क्या है और रुतबा कितना है। और यह भी कि अभियुक्त की माली…
  • अरविंद दास
    फ़िल्म निर्माताओं की ज़िम्मेदारी इतिहास के प्रति है—द कश्मीर फ़ाइल्स पर जाने-माने निर्देशक श्याम बेनेगल
    24 Apr 2022
    जाने-माने फ़िल्म निर्माता और दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से नवाज़े गये श्याम बेनेगल ने बांग्लादेश के संस्थापक शेख़ मुजीबुर्रहमान की ज़िंदगी पर आधारित अपनी आने वाली बायोपिक फ़िल्म और दूसरे मुद्दों पर…
  • सीमा आज़ाद
    लाखपदर से पलंगपदर तक, बॉक्साइड के पहाड़ों पर 5 दिन
    24 Apr 2022
    हमने बॉक्साइड के पहाड़ों की अपनी पैदल वाली यात्रा नियमगिरी के लाखपदर से शुरू की और पलंगपदर पर समाप्त की। यह पांच दिन की यात्रा और यहां रहना एक ऐसा अनुभव है, जो प्रकृति के बारे में, धरती और जीवन के…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License