NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
घटना-दुर्घटना
मज़दूर-किसान
समाज
भारत
भिवानी: कुएं में उतरे दो किसानों की जहरीली गैस से मौत, तीसरे की हालत गंभीर
गांव कलाली के खेतों में बने पुराने कुएं को ठीक करने के लिए गुरूवार को उतरे तीन किसानों में से दो की मौत जहरीली गैस से दम घुटने से हो गई , परिजनों का आरोप है कि प्रशासन को सूचना देने के बावजूद भी उनकी सूध नहीं ली गई।
भाषा
13 Jun 2019
Borewell

भिवानी के चरखी दादरी इलाके के गांव कलाली के खेतों में बने पुराने कुएं को ठीक करने के लिए गुरूवार को उतरे तीन किसानों में से दो की मौत जहरीली गैस से दम घुटने से हो गई, जबकि एक अन्य किसान बेहोश हो गया।

मृतक किसानों के शवों का दादरी के सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया गया है। गंभीर हालत में पहुंचे किसान का इलाज ऑक्सीजन लगाकर किया जा रहा है। मौके पर प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे और घटना की जानकारी ली। वहीं, परिजनों का आरोप है कि प्रशासन को सूचना देने के बावजूद भी उनकी सूध नहीं ली गई।

पुलिस ने बताया कि कलाली गांव निवासी किसान जौहरी सिंह अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ खेतों में बने कुएं को ठीक करने पहुंचे थे। दोपहर कुएं को ठीक करने जौहरी सिंह को उतारा गया तो जहरीली गैस के कारण दम घुटने से वह बेहोश हो गए। काफी देर तक कोई आवाज नहीं आने पर सुमित अपने ताऊ को देखने कुएं में नीचे उतरा तो वह भी जहरीली गैस की चपेट में आने से बेहोश हो गया। दोनों किसानों की काफी देर तक कोई हलचल या आवाज सुनाई नहीं दी तो बलवान सिंह कुएं में उतर गया। तीनों किसान कुएं की जहरीली गैस के कारण बेहोश हो गए। 

पास ही काम कर रहे ग्रामीणों और किसानों ने घटना की जानकारी प्रशासन व पुलिस को दी। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड व एंबुलेंस की गाडियां मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद तीनों को बाहर निकाला। इस दौरान दो किसान मृत पाए गए और बलवान सिंह की हालत गंभीर बनी हुई थी। 

चिकित्सकों की टीम ने ऑक्सीजन लगाकर बलवान का इलाज शुरू कर दिया। वहीं, दोनों मृत किसानों के शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए गए।

मृतक किसान के रिश्तेदार समुन्द्र ने बताया कि घटना के बारे में उन्होंने प्रशासन को फोन कर दिया था। लेकिन काफी समय तक उनके पास कोई नहीं पहुंचा। करीब दो घंटे बाद फायर ब्रिगेड व एंबुलेंस की गाड़ी मौके पर पहुंची थी। दोनों के पास बचाव के लिए कोई पुख्ता उपकरण या मशीनें नहीं थी। अगर समय पर पहुंच जाते तो किसानों को बचाया जा सकता था। 

सरकारी अस्पताल पहुंचे नायब तहसीलदार राजकुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम व फायर ब्रिगेड भेज दी थी। कुएं में जहरीली गैस होने के चलते दम घुटने से दो किसानों की मौत हुई है, जबकि तीसरे किसान का उपचार चल रहा है। फिलहाल सदर थाना पुलिस द्वारा इस मामले में कार्रवाई की जा रही है।

borewell
borewell deaths
kisan
farmer
farmer death
Death by poisonous gas

Related Stories

झारखंड:  रेलवे ठेकदार द्वारा खोदे गड्ढे में डूबकर गांव की 7 बच्चियों की मौत

सैकड़ों बीघा गेहूं की तैयार फसल जलकर ख़ाक, किसानों की सालभर की मेहनत बर्बाद

निर्मम समाज में स्वच्छता सेनानियों की गुमनाम शहादत

दलित किसान का जला शव बरामद

बोरवेल से 110 घंटे बाद बाहर निकाले गए दो वर्षीय बच्चे की मौत


बाकी खबरें

  • Modi
    अनिल जैन
    PM की इतनी बेअदबी क्यों कर रहे हैं CM? आख़िर कौन है ज़िम्मेदार?
    01 Jun 2022
    प्रधानमंत्री ने तमाम विपक्षी दलों को अपने, अपनी पार्टी और देश के दुश्मन के तौर पर प्रचारित किया और उन्हें खत्म करने का खुला ऐलान किया है। वे हर जगह डबल इंजन की सरकार का ऐसा प्रचार करते हैं, जैसे…
  • covid
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत
    01 Jun 2022
    महाराष्ट्र में एक बार फिर कोरोना के मामलों में तेजी से वृद्धि देखी जा रही है। महाराष्ट्र में आज तीन महीने बाद कोरोना के 700 से ज्यादा 711 नए मामले दर्ज़ किए गए हैं।
  • संदीपन तालुकदार
    चीन अपने स्पेस स्टेशन में तीन अंतरिक्ष यात्रियों को भेजने की योजना बना रहा है
    01 Jun 2022
    अप्रैल 2021 में पहला मिशन भेजे जाने के बाद, यह तीसरा मिशन होगा।
  • अब्दुल अलीम जाफ़री
    यूपी : मेरठ के 186 स्वास्थ्य कर्मचारियों की बिना नोटिस के छंटनी, दी व्यापक विरोध की चेतावनी
    01 Jun 2022
    प्रदर्शन कर रहे स्वास्थ्य कर्मचारियों ने बिना नोटिस के उन्हें निकाले जाने पर सरकार की निंदा की है।
  • EU
    पीपल्स डिस्पैच
    रूसी तेल आयात पर प्रतिबंध लगाने के समझौते पर पहुंचा यूरोपीय संघ
    01 Jun 2022
    ये प्रतिबंध जल्द ही उस दो-तिहाई रूसी कच्चे तेल के आयात को प्रभावित करेंगे, जो समुद्र के रास्ते ले जाये जाते हैं। हंगरी के विरोध के बाद, जो बाक़ी बचे एक तिहाई भाग ड्रुज़बा पाइपलाइन से आपूर्ति की जाती…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License