NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
अपराध
भारत
अंतरराष्ट्रीय
अमेरिका
अमेरिका में अपहरण के दोषी भारतीय मूल के ऊबर चालक को तीन साल की सज़ा
न्यूयॉर्क में रहने वाले हरबीर परमार (25) को इस साल मार्च में अमेरिका के जिला न्यायाधीश विन्सेंट ब्रिसेटी के समक्ष दोषी ठहराया गया था।
भाषा
28 Jun 2019
सांकेतिक तस्वीर
प्रतीकात्मक तस्वीर। साभार : News State

न्यूयॉर्क : अमेरिका में भारतीय मूल के ऊबर कार चालक को महिला यात्री के अपहरण और उसे सूनसान जगह पर छोड़ने के लिये तीन साल कैद की सजा सुनाई गई है। उसे 3000 से भी अधिक डॉलर का जुर्माना देने का भी आदेश दिया गया है।

न्यूयॉर्क के दक्षिणी जिले के अटॉर्नी ज्यॉफ्री बरमैन ने कहा कि न्यूयॉर्क में रहने वाले हरबीर परमार (25) को इस साल मार्च में अमेरिका के जिला न्यायाधीश विन्सेंट ब्रिसेटी के समक्ष दोषी ठहराया गया था, जिन्होंने उसे अपहरण और धोखाधड़ी के आरोप में तीन साल की सजा सुनाई।

हरबीर को जेल की सजा के अलावा, रिहा होने के बाद तीन साल तक निगरानी में रहना होगा। उसे 3,642 अमेरिकी डॉलर का जुर्माना देने का आदेश भी दिया गया है।

मामले की सुनवाई के दौरान दिये गए अभ्यारोपण और बयानों के अनुसार ऊबर के लिये काम करने वाले वाहन चालक हरबीर ने न्यूयॉर्क में एक महिला यात्री को अपने वाहन में बैठाया जो न्यूयॉर्क शहर के उपनगर व्हाइट प्लेन्स जाना चाहती थी।

ऐसे में जब महिला यात्री वाहन की पीछे की सीट पर सो गई तो हरबीर ने उबर मोबाइल ऐप में यात्री का गंतव्य स्थान बदलकर मैसाच्यूसेट्स के बोस्टन में एक जगह कर दिया और उसी स्थान की ओर बढ़ने लगा।

महिला जब जागी तो वाहन कनेक्टीकट में था। महिला ने व्हाइट प्लेन्स या पुलिस थाने जाने का अनुरोध किया, लेकिन हरबीर नहीं माना। इसके बजाय वह महिला को कनेक्टीकट में एक राजमार्ग के किनारे छोड़ गया। इसके बाद वह नजदीकी सुविधा केन्द्र पहुंची और मदद मांगी। 

USA
Uber
Uber Driver
crimes against women
Indian Origin

Related Stories

हैदराबाद : मर्सिडीज़ गैंगरेप को क्या राजनीतिक कारणों से दबाया जा रहा है?

तेलंगाना एनकाउंटर की गुत्थी तो सुलझ गई लेकिन अब दोषियों पर कार्रवाई कब होगी?

यूपी : महिलाओं के ख़िलाफ़ बढ़ती हिंसा के विरोध में एकजुट हुए महिला संगठन

बिहार: आख़िर कब बंद होगा औरतों की अस्मिता की क़ीमत लगाने का सिलसिला?

बिहार: 8 साल की मासूम के साथ बलात्कार और हत्या, फिर उठे ‘सुशासन’ पर सवाल

मध्य प्रदेश : मर्दों के झुंड ने खुलेआम आदिवासी लड़कियों के साथ की बदतमीज़ी, क़ानून व्यवस्था पर फिर उठे सवाल

बिहार: मुज़फ़्फ़रपुर कांड से लेकर गायघाट शेल्टर होम तक दिखती सिस्टम की 'लापरवाही'

यूपी: बुलंदशहर मामले में फिर पुलिस पर उठे सवाल, मामला दबाने का लगा आरोप!

दिल्ली गैंगरेप: निर्भया कांड के 9 साल बाद भी नहीं बदली राजधानी में महिला सुरक्षा की तस्वीर

असम: बलात्कार आरोपी पद्म पुरस्कार विजेता की प्रतिष्ठा किसी के सम्मान से ऊपर नहीं


बाकी खबरें

  • आज का कार्टून
    कार्टून क्लिक: भाजपा के साथ-साथ महंगाई-बेरोज़गारी भी रच रही है इतिहास
    25 Mar 2022
    योगी आदित्यनाथ के शपथ के लिए लखनऊ में भव्य तैयारियां की गई हैं, कुछ वैसी ही भव्यता पेट्रोल टंकियों के मीटर में भी दिखाई पड़ रही हैं, जहां एक बार फिर नंबर बढ़ते ही जा रहे हैं। इसके अलावा अन्य सामान भी…
  • अभिवाद
    केरल: एचएलएल के निजीकरण के ख़िलाफ़ युवाओं की रैली
    25 Mar 2022
    रैली को संबोधित करते हुए डीवाईएफ़आई के राष्ट्रीय अध्यक्ष एए रहीम ने कहा कि एचएलएल जैसे सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के निजीकरण से युवाओं को रोजगार की संभावनाओं में अड़चनों का सामना करना पड़ेगा और यह…
  • भाषा
    इक्वेडर और उरूग्वे ने विश्व कप के लिए क्वालीफाई किया
    25 Mar 2022
    इक्वेडर और उरूग्वे दोनों के 25 अंक हो गये हैं और अब किसी अन्य टीम के यहां तक पहुंचने की संभावना नहीं हैं। ब्राजील और अर्जेंटीना पहले ही विश्व कप में अपनी जगह सुरक्षित कर चुके थे।
  • भाषा
    योगी आदित्यनाथ आज शाम चार बजे दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे
    25 Mar 2022
    योगी आदित्यनाथ को बृहस्पतिवार को बतौर पर्यवेक्षक केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और सह पर्यवेक्षक झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास की मौजूदगी में एक बार फिर सर्वसम्मति से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा…
  • विजय विनीत
    यूपी के एमएलसी चुनाव में खुलेआम मारपीट और गुंडई, भाजपा ने खेला बाहुबलियों पर दांव !
    25 Mar 2022
    भाजपा ने एमएलसी चुनाव में बाहुबलियों से अपने रिश्ते को उजागर किया है। इसके नेता एक तरफ अपराधियों के खिलाफ बुल्डोजर वाली सरकार होने का दावा करते हैं तो दूसरी ओर घोषित अपराधियों को अपनी पार्टी का…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License