NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
अमेरिका ने बढ़ते विरोध के बीच अपने सैनिकों को स्थानांतरित करने का फैसला किया
हालांकि आधिकारिक तौर पर नहीं कहा गया है लेकिन इस क्षेत्र में इराकी विद्रोहियों की मजबूत उपस्थिति के मद्देनज़र अमेरिकी सैनिकों को सुरक्षित शिविरों में स्थानांतरित करना महत्वपूर्ण कारणों में से एक माना जाता है।
पीपल्स डिस्पैच
17 Mar 2020
अमेरिका ने बढ़ते विरोध के बीच अपने सैनिकों को स्थानांतरित करने का फैसला किया
Image courtesy: bbc

अमेरिका ने इराक में तीन प्रमुख ठिकानों को खाली करने और उन्हें इराकी सेना को सौंपने का फैसला सोमवार 16 मार्च को किया है। अमेरिकी सेना इन ठिकानों को छोड़ देगी और अपने सैनिकों शेष पांच ठिकानों पर स्थानांतरित कर देगी। तीन ठिकानों की पहचान इराक-सीरिया सीमा के पास अल-क़इम, क़ायरा एयरफ़ील्ड वेस्ट और किरकुक के रूप में की गई है।

प्रेस टीवी के अनुसार इराकी सेना ने आधिकारिक तौर पर अमेरिकी सैनिकों को देश छोड़ने के लिए कहा है और शनिवार 14 मार्च को की गई कई पॉपुलर मोबलाइजेशन फोर्सेज (पीएमएफ) या हसद अल-शाबी शिविरों पर अमेरिकी हमलों की निंदा की है।

पीएमएफ शिविरों पर हमले ताजी शिविर पर हुए हमलों के बाद किए गए थे जिसमें 3 विदेशी सैनिकों की मौत हो गई थी। इराकी सेना द्वारा जारी बयान के अनुसार अमेरिकी सैनिकों पर हमले सरकार की अनुमति के बिना इराक के अंदर हमले करने के क्षमा योग्य नहीं हो सकते।

यूएस सेक्रेट्री ऑफ स्टेट माइक पोम्पिओ ने पहले किसी भी हमले का बदला लेने के अपने अधिकारों का दावा किया है। हालांकि, शिविरों से सैनिकों को वापस लेने का सोमवार का निर्णय इराक में अमेरिकी सैनिकों की सुरक्षा को लेकर बढ़ती चिंताओं का संकेत है।

अमेरिका द्वारा 3 जनवरी को कमांडर अबू मेहदी अल-मुहांदिस की हत्या के बाद पीएमएफ ने कई मौकों पर अमेरिकी सैनिकों को देश छोड़ने के लिए कहा है।

5 जनवरी को इराकी संसद में एक प्रस्ताव पारित किया गया था जिसमें सभी विदेशी सैनिकों को देश छोड़ने के लिए कहा गया था।

अमेरिका और अन्य विदेशी सैनिकों ने तब से अपने ठिकानों पर कई रॉकेट हमलों का सामना किया और इन हमलों में कई सैनिक मारे गए और घायल हुए।

अमेरिका ने वर्ष 2003 में इराक पर आक्रमण किया और बड़ी संख्या में अपने सैनिकों को वहां तैनात किया। हालांकि बाद में अधिकांश सैनिकों को वापस बुला लिया गया था लेकिन उनकी उपस्थिति को 2014 में इस्लामिक स्टेट या आईएसआईएस के उदय के बाद बढ़ा दिया गया। देश में इस समय लगभग 5200 अमेरिकी सैनिक हैं। 2017 में इस्लामिक स्टेट की हार के बाद से इराक में सैनिकों की उपस्थिति एक प्रमुख राजनीतिक मुद्दा बन गया है।

 साभार : पीपल्स डिस्पैच

America
Iraq
US-Iraq
International news
US Army
Donand Trump

Related Stories

और फिर अचानक कोई साम्राज्य नहीं बचा था

दुनिया भर की: कोलंबिया में पहली बार वामपंथी राष्ट्रपति बनने की संभावना

क्या दुनिया डॉलर की ग़ुलाम है?

अमेरिका में महिलाओं के हक़ पर हमला, गर्भपात अधिकार छीनने की तैयारी, उधर Energy War में घिरी दुनिया

रूस-यूक्रैन संघर्षः जंग ही चाहते हैं जंगखोर और श्रीलंका में विरोध हुआ धारदार

यूक्रेन में छिड़े युद्ध और रूस पर लगे प्रतिबंध का मूल्यांकन

दुनिया भर की: सोमालिया पर मानवीय संवेदनाओं की अकाल मौत

पड़ताल दुनिया भर कीः पाक में सत्ता पलट, श्रीलंका में भीषण संकट, अमेरिका और IMF का खेल?

लखनऊ में नागरिक प्रदर्शन: रूस युद्ध रोके और नेटो-अमेरिका अपनी दख़लअंदाज़ी बंद करें

यूक्रेन पर रूस के हमले से जुड़ा अहम घटनाक्रम


बाकी खबरें

  • रवि शंकर दुबे
    ‘’मुसलमानों के लिए 1857 और 1947 से भी मुश्किल आज के हालात’’
    05 Apr 2022
    ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के महासचिव रहमानी ने आज के दौर को 1857 और 1947 के दौर से ज़्यादा घातक बताया है।
  • भाषा
    ईडी ने शिवसेना सांसद संजय राउत से संबंधित संपत्ति कुर्क की
    05 Apr 2022
    यह कुर्की मुंबई में एक 'चॉल' के पुनर्विकास से संबंधित 1,034 करोड़ रुपये के कथित भूमि घोटाले से जुड़े धन शोधन की जांच से संबंधित है। 
  • सोनया एंजेलिका डिएन
    क्या वैश्वीकरण अपने चरम को पार कर चुका है?
    05 Apr 2022
    पहले कोरोना वायरस ने एक-दूसरे पर हमारी आर्थिक निर्भरता में मौजूद खामियों को उधेड़कर सामने रखा। अब यूक्रेन में जारी युद्ध ने वस्तु बाज़ार को छिन्न-भिन्न कर दिया है। यह भूमंडलीकरण/वैश्वीकरण के खात्मे…
  • भाषा
    श्रीलंका के नए वित्त मंत्री ने नियुक्ति के एक दिन बाद इस्तीफ़ा दिया
    05 Apr 2022
    श्रीलंका के नए वित्त मंत्री अली साबरी ने मंगलवार को इस्तीफा दे दिया। एक दिन पहले राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने अपने भाई बेसिल राजपक्षे को बर्खास्त करने के बाद उन्हें नियुक्त किया था।
  • भाषा
    हरियाणा के मुख्यमंत्री ने चंडीगढ़ मामले पर विधानसभा में पेश किया प्रस्ताव
    05 Apr 2022
    हरियाणा विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान मनोहर लाल द्वारा पेश प्रस्ताव के अनुसार, ‘‘यह सदन पंजाब विधानसभा में एक अप्रैल 2022 को पारित प्रस्ताव पर चिंता व्यक्त करता है, जिसमें सिफारिश की गई है कि…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License