NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
ओबामा का नया मकसद: सीरिया को इराक बनाना
प्रबीर पुरुकायास्थ
19 Sep 2014

ओबामा ने आई.एस. (आई.एस. जिसे पूर्व में आईएसआईएस कहा जाता था) पर एक रणनीति का वादा किया है जो वह मानता है कि अमेरिका के पास पहले यह रणनीति नहीं थी। अब उसने इस रणनीति की घोषणा कर दी है: बिना जमीन पर पैर जमाये, ज्यादा से ज्यादा बमबारी, और सऊदी अरब, तुर्की और "मध्यम" विद्रोहियों जो सीरिया को अस्थिर करना चाहते हैं के साथ गठजोड़ कर इस नयी रणनीति का खुलासा किया है। यह माना जाता है कि यह सब आई.एस. को अपमानित करने और हराने के लिए किया जा रहा है। अमेरिका "उदारवादी" सीरिया के विद्रोहियों को हमला करने के लिए हथियारों की आपूर्ति में मदद करेगा और खुद उस पर हवाई हमले करेगा। हम फिर वापस सीरिया के "उदारवादी" विद्रोहियों की उसी कहानी पर आ गए हैं, जो हमेशा समय दर समय बदनाम होती रही है।

अमेरिका और सऊदी अरब ने,  सउदी में उदारवादी सीरियाई विद्रोहियों को "प्रशिक्षण" देने के  लिए उन्नत ठिकानों की मेजबानी करने की घोषणा की है। दुसरे शब्दों में, हमारे पास सीरियाई सरकार विरोधी विद्रोहि है जिन्हें खाड़ी की सबसे प्रतिक्रियावादी सरकारों, क़तर और सऊदी जिसमें इस्लामिक तुर्की भी शामिल है और जो आई.एस. के विरुद्ध लडाई में अमरीका का मुख्य सहयोगी होगा, को वित्त सहयोग मिल रहा है। खुले ज्ञान के बावजूद कि ज्यादातर हथियार और प्रशिक्षित विद्रोहियों या तो आई.एस. में शामिल हो गए हैं या फिर जबाहत अल नुसरा में जोकि अल-कायदा का सहयोगी संगठन है।

इसलिए अमेरिका की विदेश नीति की रूपरेखा अब स्पष्ट हैं – इराक में उसने अपने सहयोगियों  के प्रति अपना समर्थन जारी रखा हुआ है – जिसमें उत्तर में कुर्दों और बगदाद में नई इराकी प्रधानमंत्री, हैदर अल इबादी  के नेतृत्व में इराकी शासन शामिल है। अमेरिका हवाई हमले के साथ, आई.एस. को सीरिया पर हमला करने के लिए उकसाता है। सीरिया में अमेरिका अपने  उन विद्रोहियों की मदद कर रहा है जो मरिकास के ग्राहक/सहयोगियों और असद सरकार के खिलाफ लड़ रहे हैं। दूसरे शब्दों में कहा जाए तो, यह सामरिक दृष्टि से सामान्य व्यापार है। एक ही धुरी पर - अमेरिका, सऊदी अरब, खाड़ी राजतंत्र, कतर और तुर्की – जो पिछले दो दशकों से इस क्षेत्र के आतंकी आपदा लाये हैं, एक ही तरह की निति के साथ जिसमें केवल अमरीका की वायु सेना शामिल हुयी है, एक दुसरे के सहयोगियों बने रहेंगें,  यह अमरीका की असफल नीती का ही नतीजा है जिसके चलते इराक टूट गया, और अब वह सीरिया में गृह युद्ध को बढ़ावा दे रहें है, यही वजह है की आज इन दोनों देशों का बड़ा हिस्सा आई.एस. के हाथ में है। और हिजबुल्लाह- सीरिया-ईरान गठबंधन के खिलाफ सुन्नी उग्रवाद के साथ निरंतर अपना दिवालिया गठजोड़ बनाए हुए है।

कुछ अंतरराष्ट्रीय कानून से संबंधित मुद्दे। सीरिया की सरकार की मंजूरी के बिना, सीरिया में किसी भी जगह बम विस्फोट अवैध है। यह युद्ध का कृत्य है जिसकी अमेरिका पूरी तरह से कोई मंजूरी नहीं है – और न ही अस्पष्ट रूप से संयुक्त राष्ट्र के किसी भी प्रस्ताव में इसकी जरा सी भी मंजूरी है। सऊदी अरब और अमरीका द्वारा सऊदी अरब में हथियार सीरिया के विद्रोहियों का प्रशिक्षण भी युद्ध का ही एक कृत्य। अभी तक, ये प्रशिक्षण शिविर क़तर, जॉर्डन और तुर्की में गुप्त रूप से चलाये जा रहे हैं। बम विस्फोट, विद्रोहियों को प्रशिक्षण और हथियार मुहैया करना, सीरिया की कानूनी सरकार के खिलाफ युद्ध के कृत्यों में शामिल हैं। अमेरिका, नाटो और तुर्की और अन्य अमेरिका समर्थक अरब सरकारों द्वारा "विद्रोहियों" को खुला समर्थन देना और आई.एस. के खिलाफ लड़ने के नाम पर सीरिया में असल मकसद शासन में परिवर्तन करना है।

यह सबको पता है कि तथाकथित उदारवादी विद्रोहियों आई.एस. और अल कायदा से सम्बद्ध जबाहत-अल-नुसरा से संबद्ध या उनसे अलग होते रहे हैं। फ्री सीरियन आर्मी (एफएसए) सिर्फ एक मुखौटा है जिसे की पश्चिम ने निर्मित किया है और आईएसआईएस एवं जबाहत-अल-नुसरा को रास्ता प्रदान किया है। एफएसए जिसे कि अमेरिका और उसके सहयोगियों ने हथियारों और उपकरण प्रदान किये थे काफी हद तक ख़त्म हो गया है। सउदी और तुर्की ने  खुले तौर पर आई.एस. और जबाहत-अल-नुसरा  को समर्थन देने में कभी कोई भेद नहीं किया।

उनके लिए जो जानते हैं, आई.एस, की भी वही विचारधारा है जो अरब की शासक परिवार की है – विशेषतौर पर उसके द्वारा इस्लाम का प्रतिक्रियावादी वर्णन। सऊदी अरब इस इस्लामिक ब्रांड को दुनिया भर में फिलिपिन्स से नाईजीरिया तक निर्यात करने के लिए मदरसों और धार्मिक ट्रस्टों को अरबों डॉलर की "सहायता" देता है - यह वही अंतरराष्ट्रीय जिहाद है जिसे अमेरिका और सऊदी ने अफगानिस्तान में लड़ने के लिए बनाया था और जिसने बिन लादेन को दुनिया के मंच लाकर खड़ा कर दिया था। सउद की सभा के साथ अमेरिका का गठबंधन का ही परिणाम है कि हम आज आई.एस., बोको हरम, अल शबाब ने दक्षिण पूर्व एशिया से अफ्रीका तक अस्थिरता का माहौल उभार दिया है।

यह कोई दुर्घटना नहीं है कि पश्चिम ने इस्लामवादियों के साथ गठजोड़ का फैसला लिया – उनके लिए तो जो ज्यादा प्रतिक्रियावादी वही बेहतर। उनका लक्ष्य विभिन्न रूपों का राष्ट्रवाद था जो राष्ट्रीय अर्थव्यवस्थाओं को नियंत्रित करना चाहता था। इस्लामी ताकते अरब में – मुस्लिम ब्रदरहुड जिन्हें प्रांरभिक तौर पर सऊदी का समर्थन प्राप्त था भी अरब राष्ट्रवाद के दुश्मन थे जिनमें नासेर और इराक और सीरिया में बात। यह शीतयुद्ध की पुरानी धुरी है, इस्लामवादियों के गठबंधन को पश्चिमी शक्तियों के खिलाफ सोवियत संघ ने अरब राष्ट्रवाद का समर्थन किया। यह वही धुरी है जो अब आई.एस. के खिलाफ काम कर रही है।

आई.एस. के उदय और उसके द्वारा इराक के एक बड़े हिस्से पर अपना कब्जा करने से  अमेरिका अपनी नीतियों पर फिर से विचार कर सकता था। यह ईरान और सीरिया जोकि दोनों ही हमले के तहत हैं साथ एक सतर्क अमन कायम कर सोचने के लिए उन्हें नेतृत्व दे सकता था। लेकिन ऐसा नहीं हुआ बल्कि हमें इरान पर ओर ज्यादा अमेरिकी प्रतिबंध देखने को मिल रहे हैं और अब सीरिया के खिलाफ उन्ही नीतियों को जारी रखने से वहां गृह युद्ध की स्थिति पैदा हो गयी है।

जमीनी स्तर पर एक असफल नीति हवाई बम विस्फोट को सफल नहीं बना जा सकती है। तो क्यों ओबामा केवल ऐसे रास्ते पर चल रहा है जहाँ विफलता ही हाथ लगेगी और आई.एस. जैसे बलों को लंबी अवधि के लिए ताकत मिलेगी?  इसका एक ही विश्वसनीय जवाब मिलता है जब केन्स ने अर्थव्यवस्था के बारे में जो कहा – भविष्य में हम सभी मर चुके हैं। सब कुछ इस पर निर्भर है कि आज क्या होगा। अमरीका के सभी उद्देश्य छोटी अवधी के हैं; अरब दुनिया में अपने मुख्य सहयोगियों को बचाना, सऊदी अरब; उन सभी देशों को तोड़ दो जो इजराइल के लिए खतरा हैं, इस क्षेत्र में जो दुसरे सहयोगी हैं; उसके लिए हवाई हमलों और द्रोंन हमले जारी रखो, जिसमें अमरीकी जानों को कम खतरा है। भविष्य में इस क्षेत्र का सर्वनाश बहुत ही कम मायने रखता है – जब तक की यह अमरीका और उसके सहयोगियों के फौरी हितों को पूरा करता है। यह ओबामा की आई.एस. के प्रति नयी नीति का निचोड़ है। यही वजह है कि इस क्षेत्र में सीरिया भी इराक की तरह एक असफल राष्ट्र में शामिल हो जाएगा।

 

डिस्क्लेमर:- उपर्युक्त लेख मे व्यक्त किए गए विचार लेखक के व्यक्तिगत हैं, और आवश्यक तौर पर न्यूज़क्लिक के विचारो को नहीं दर्शाते ।

 

अमरीका
इराक
सीरिया
आईएसआईएस
सऊदी अरब
जेद्दाह
हैदर एल इबादी
सिया
सुन्नी

Related Stories

अमेरिकी सरकार हर रोज़ 121 बम गिराती हैः रिपोर्ट

वर्ल्ड हेल्थ असेंबली में फिलिस्तीन पर हुई गंभीर बहस

उत्तर कोरिया केवल अपनी ज्ञात परमाणु परीक्षण स्थल को खारिज करना शुरू करेगा

अमेरिका और सऊदी अरब के खिलाफ यमन में हज़ारों लोग सडकों पर उतरे

अयोध्या विवाद पर श्री श्री रविशंकर के बयान के निहितार्थ

सीरिया के पूर्वी घौटा में क्या हो रहा है?

राष्ट्रीय वार्ता की सीरियाई कांग्रेस संवैधानिक समिति के गठन के लिए सहमत हैं

संदर्भ पेरिस हमला – खून और लूट पर टिका है फ्रांसीसी तिलिस्म

मोदी का अमरीका दौरा और डिजिटल उपनिवेशवाद को न्यौता

शरणार्थी संकट और उन्नत पश्चिमी दुनिया


बाकी खबरें

  • Modi
    अनिल जैन
    PM की इतनी बेअदबी क्यों कर रहे हैं CM? आख़िर कौन है ज़िम्मेदार?
    01 Jun 2022
    प्रधानमंत्री ने तमाम विपक्षी दलों को अपने, अपनी पार्टी और देश के दुश्मन के तौर पर प्रचारित किया और उन्हें खत्म करने का खुला ऐलान किया है। वे हर जगह डबल इंजन की सरकार का ऐसा प्रचार करते हैं, जैसे…
  • covid
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत
    01 Jun 2022
    महाराष्ट्र में एक बार फिर कोरोना के मामलों में तेजी से वृद्धि देखी जा रही है। महाराष्ट्र में आज तीन महीने बाद कोरोना के 700 से ज्यादा 711 नए मामले दर्ज़ किए गए हैं।
  • संदीपन तालुकदार
    चीन अपने स्पेस स्टेशन में तीन अंतरिक्ष यात्रियों को भेजने की योजना बना रहा है
    01 Jun 2022
    अप्रैल 2021 में पहला मिशन भेजे जाने के बाद, यह तीसरा मिशन होगा।
  • अब्दुल अलीम जाफ़री
    यूपी : मेरठ के 186 स्वास्थ्य कर्मचारियों की बिना नोटिस के छंटनी, दी व्यापक विरोध की चेतावनी
    01 Jun 2022
    प्रदर्शन कर रहे स्वास्थ्य कर्मचारियों ने बिना नोटिस के उन्हें निकाले जाने पर सरकार की निंदा की है।
  • EU
    पीपल्स डिस्पैच
    रूसी तेल आयात पर प्रतिबंध लगाने के समझौते पर पहुंचा यूरोपीय संघ
    01 Jun 2022
    ये प्रतिबंध जल्द ही उस दो-तिहाई रूसी कच्चे तेल के आयात को प्रभावित करेंगे, जो समुद्र के रास्ते ले जाये जाते हैं। हंगरी के विरोध के बाद, जो बाक़ी बचे एक तिहाई भाग ड्रुज़बा पाइपलाइन से आपूर्ति की जाती…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License