NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
अपराध
स्वास्थ्य
भारत
राजनीति
ओडिशा : आश्रयगृह में एचआईवी संक्रमित लड़कियों के यौन शोषण की जांच शुरू
ओडिशा के कालाहांडी जिले में एक आश्रयगृह के अधीक्षक द्वारा एचआईवी संक्रमित नाबालिग लड़कियों के कथित यौन शोषण की खबरों की अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
22 Jul 2019
ओडिशा : आश्रयगृह में एचआईवी संक्रमित लड़कियों के यौन शोषण की जांच शुरू
सांकेतिक तस्वीर

स्थानीय समाचार चैनलों द्वारा आठ वर्षीय एचआईवी संक्रमित लड़की के कथित यौन शोषण की खबर दिये जाने के बाद कालाहांडी जिला प्रशासन, पुलिस, बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) और कालाहांडी की जिला बाल संरक्षण इकाई (डीसीपीयू) ने जांच शुरू कर दी है। उक्त लड़की केंद्र में रहती थी।

बोलंगिर की रहने वाली लड़की की मां ने आरोप लगाया कि आश्रयगृह अधीक्षक सरोज दास द्वारा उनकी बेटी और अन्य लड़कियों का यौन शोषण किया गया। महिला ने आरोप लगाया कि उसके बाद उसे अपनी बेटी को घर वापस लाने के लिए मजबूर किया गया।

दास को पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया है। दास ने इस आरोप से इनकार किया और कहा कि यह उन्हें बदनाम करने की साजिश है। उन्होंने भी इस मामले की गहन जांच की मांग की।

ओडिशा के मामले से पहले भी कई जगहों पर आश्रयगृहों में लड़कियों के साथ यौन शोषण की ख़बरें सामने आती रही हैं।

2018 के अगस्त में उत्तरप्रदेश के देवरिया से क़रीब 30 लड़कियों को एक आश्रयगृह से बचाया गया था। 

साथ ही बिहार के मुज़फ्फ़रपुर का शेल्टर होम केस भी हाल ही में हुआ था जिसमें 34 लड़कियों के साथ हुए यौन शोषण की ख़बरें सामने आई थीं। 

उत्तर प्रदेश, बिहार, ओडिशा के अलावा मध्य प्रदेश के आश्रयगृहों से भी यौन शोषण के मामले सामने आते रहे हैं। 

ओडिशा मामले में पुलिस सूत्रों ने बताया कि जांच के तहत, वरिष्ठ अधिकारियों ने आश्रयगृह का औचक निरीक्षण किया और दस्तावेजों का सत्यापन किया और कर्मचारियों तथा लड़कियों से बातचीत की।

बोलंगिर की कथित पीड़िता अगस्त 2016 से सीडब्ल्यूसी और डीसीपीयू, बोलंगिर की सिफारिश पर आश्रयगृह में थी। 
हालांकि, 25 मार्च को उसकी मां यह कहते हुए उसे वापस ले गई कि वह अब अपनी बेटी की देखभाल करने में सक्षम है।

सीडब्ल्यूसी के एक अधिकारी ने कहा कि हालांकि उस समय सीडब्ल्यूसी के समक्ष उसकी ओर से कोई शिकायत नहीं की गई थी।

कालाहांडी के सीडब्ल्यूसी ने भी बोलंगिर में अपने समकक्ष से इस मामले की जांच करने का अनुरोध किया है।

भवानीपटना शहर पुलिस ने सरोज दास को पूछताछ के लिए थाने बुलाया।

भवानीपटना पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक सत्य नंदा ने कहा कि जांच के तहत बोलंगिर से लड़की और उसकी मां को लाने के लिए एक पुलिस दल भी भेजा गया था।

नंदा ने कहा कि हालांकि लड़की और उसकी मां ने अभी तक औपचारिक रूप से पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं करायी है, लेकिन पुलिस ने मीडिया की खबरों के आधार पर अपनी जांच शुरू कर दी है क्योंकि यह एक संवेदनशील मुद्दा है

(भाषा से इनपुट के साथ)

Odisha
bjd
sexual harassment
Bihar Shelter Home Rape case
rapes in shelter home
shelter home
Delhi shelter home
Naveen Patnaik

Related Stories

मध्य प्रदेश : मर्दों के झुंड ने खुलेआम आदिवासी लड़कियों के साथ की बदतमीज़ी, क़ानून व्यवस्था पर फिर उठे सवाल

बिहार: मुज़फ़्फ़रपुर कांड से लेकर गायघाट शेल्टर होम तक दिखती सिस्टम की 'लापरवाही'

जेएनयू में छात्रा से छेड़छाड़, छात्र संगठनों ने निकाला विरोध मार्च

यूपी: मुज़फ़्फ़रनगर में स्कूली छात्राओं के यौन शोषण के लिए कौन ज़िम्मेदार है?

यूपी: ललितपुर बलात्कार मामले में कई गिरफ्तार, लेकिन कानून व्यवस्था पर सवाल अब भी बरकरार!

यूपी: आज़मगढ़ में पीड़ित महिला ने आत्महत्या नहीं की, सिस्टम की लापरवाही ने उसकी जान ले ली!

क्या सेना की प्रतिष्ठा बचाने के लिए पीड़िताओं की आवाज़ दबा दी जाती है?

यूपी: सिस्टम के हाथों लाचार, एक और पीड़िता की गई जान!

जमशेदपुर : बच्चों के यौन उत्पीड़न के आरोपी आश्रय गृह के निदेशक, वार्डन सहित चार लोग मध्य प्रदेश से गिरफ्तार

चेन्नई यौन उत्पीड़न मामला बाल शोषण के कई अन्य पहलू से भी पर्दा उठाता है!


बाकी खबरें

  • रवि शंकर दुबे
    ‘’मुसलमानों के लिए 1857 और 1947 से भी मुश्किल आज के हालात’’
    05 Apr 2022
    ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के महासचिव रहमानी ने आज के दौर को 1857 और 1947 के दौर से ज़्यादा घातक बताया है।
  • भाषा
    ईडी ने शिवसेना सांसद संजय राउत से संबंधित संपत्ति कुर्क की
    05 Apr 2022
    यह कुर्की मुंबई में एक 'चॉल' के पुनर्विकास से संबंधित 1,034 करोड़ रुपये के कथित भूमि घोटाले से जुड़े धन शोधन की जांच से संबंधित है। 
  • सोनया एंजेलिका डिएन
    क्या वैश्वीकरण अपने चरम को पार कर चुका है?
    05 Apr 2022
    पहले कोरोना वायरस ने एक-दूसरे पर हमारी आर्थिक निर्भरता में मौजूद खामियों को उधेड़कर सामने रखा। अब यूक्रेन में जारी युद्ध ने वस्तु बाज़ार को छिन्न-भिन्न कर दिया है। यह भूमंडलीकरण/वैश्वीकरण के खात्मे…
  • भाषा
    श्रीलंका के नए वित्त मंत्री ने नियुक्ति के एक दिन बाद इस्तीफ़ा दिया
    05 Apr 2022
    श्रीलंका के नए वित्त मंत्री अली साबरी ने मंगलवार को इस्तीफा दे दिया। एक दिन पहले राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने अपने भाई बेसिल राजपक्षे को बर्खास्त करने के बाद उन्हें नियुक्त किया था।
  • भाषा
    हरियाणा के मुख्यमंत्री ने चंडीगढ़ मामले पर विधानसभा में पेश किया प्रस्ताव
    05 Apr 2022
    हरियाणा विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान मनोहर लाल द्वारा पेश प्रस्ताव के अनुसार, ‘‘यह सदन पंजाब विधानसभा में एक अप्रैल 2022 को पारित प्रस्ताव पर चिंता व्यक्त करता है, जिसमें सिफारिश की गई है कि…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License