NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
आंदोलन
भारत
राजनीति
ओडिशा: सरकार ने वेदांता के खिलाफ आंदोलन कर रहे आदिवासियों पर किया मामला दर्ज
ओडिशा सरकार ने 45 आदिवासियों और अन्य के खिलाफ कानून-व्यवस्था को बाधित करने के आरोप के तहत मामला दर्ज किया है।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
01 Aug 2019
odisa

दिग्गज खनन कंपनी वेदांता लिमिटेड द्वारा बॉक्साइट खनन के खिलाफ चल रहा आदिवासी आंदोलन ओडिशा के कोडिंगमाली पहाड़ी के 22 गांवों तक पहुंच गया है। बॉक्साइट खनन को रोकने के लिए स्थानीय लोग पिछले पांच दिनों से लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। विरोध के पांचवें दिन आंदोलन को दबाने के लिए ओडिशा सरकार ने 45 आदिवासियों और अन्य के खिलाफ कानून-व्यवस्था को बाधित करने के आरोप के तहत मामला दर्ज किया है।

इस क्षेत्र में आदिवासियों के साथ काम कर रहे एक्टिविस्ट और पत्रकार रबी शंकर बताते हैं,'पुलिस की तरफ से एक नोटिस आया जिसमें कहा गया कि कानून व्यवस्था को नुकसान पहुंचाने के आरोप में 45 आदिवासियों और कुछ अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।' 

उनका कहना है कि ये संख्या आगे भी बढ़ सकती है। सरकार ऐसा करके लोगों को डराना चाहती है ताकि आदिवासी अपना आंदोलन छोड़ दें।

बता दें कि आंदोलन के चलते फिलहाल खनन गतिविधियों पर पूरी तरह से रोक लग गई है। दरअसल लक्ष्मीपुर के पास गांव वालों ने खदानों की ओर जाने वाले रास्ते को जाम कर दिया है जिससे कोडिंगमाली से काकृगम्मा रेलवे स्टेशन तक बॉक्साइट के परिवहन को निलंबित कर दिया गया है। 

शंकर ने इस बारे में बताया, 'खनन सामग्री ले जाने वाले दो सौ से अधिक टिपरों को अब पार्क कर दिया गया है, जो लोग खनन शिविर में तैनात थे, वे सभी अब घर वापस चले गए हैं या विरोध कर रहे हैं।'

यहां स्थानीय लोगों को शांत कराने के लिए सब डिवीज़ल पुलिस अधिकारी और तहसीलदार ने विरोध कर रहे आदिवासियों से मुलाकात की और उन्हें प्रदर्शन बंद करने के लिए समझाने की कोशिश भी की।

हालांकि, उन्होंने कहा कि वे इस संबंध में बहुत कुछ नहीं कर सकते हैं। स्थानीय लोग क्षेत्र में सभी खनन गतिविधियों का पुरजोर विरोध कर रहे हैं। उनका आरोप है कि खदानों ने उनके जीवन को बर्बाद कर दिया है, उनके खेतों और नदियों को प्रदूषित कर दिया है और कोई भी रोजगार उत्पन्न करने में विफल रहे हैं। 

एक डिमांड चार्टर जारी करते हुए स्थानीय लोगों ने कहा कि उन्हें राज्य और जिला प्रशासन द्वारा सभी खनन गतिविधियों को रोकने के बारे में लिखित आश्वासन चाहिए। वे खनन गतिविधि की स्पष्टता चाहते हैं। यहां स्थानीय लोग स्वयं अपनी जमीन के सुरक्षा गॉर्ड बन गए हैं, उनका कहना है कि वे भारी बारिश में भी अपने खेतों को नहीं छोड़ेंगे।

इससे पहले प्रशासन और पंचायती राज प्रतिनिधियों का विरोध करने वाली महिलाएं बीजद के एक स्थानीय नेता से भिड़ गई थीं, जो उनसे विरोध प्रदर्शन को रोकने का आग्रह कर रहा था।

गौरतलब है कि वेदांता समूह ओडिशा खनन निगम द्वारा एक निजी फर्म मैत्री इन्फ्रा को दिए गए पट्टे पर परियोजना चला रहा है। इसकी शुरुआत फरवरी 2018 में हुई थी। कोडिंगमाली बॉक्साइट खदान के लिए मंजूरी मिलने के तुरंत बाद, ओडिशा सरकार ने एक नई बॉक्साइट लिंकेज नीति पेश की थी। 

ओडिशा खनन निगम ने भारतीय खनन कंपनी वेदांता के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए, जो कालाहांडी जिले में लांजीगढ़ में लगभग 150 किलोमीटर दूर स्थित कोडिंगमाली से वेदांता की रिफाइनरी को प्राप्त 70% बॉक्साइट की आपूर्ति करेगा। 

इससे पहले वेदांता ब्राजील और गिनी जैसे देशों के साथ-साथ पड़ोसी राज्यों छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश से बॉक्साइट का आयात कर रहा था। 2017 में, ओडिशा खनन निगम को कोडिंगमाली पहाड़ी क्षेत्र में 435 हेक्टेयर वन भूमि में एक नया बॉक्साइट खदान विकसित करने के लिए वन मंजूरी मिली।

कोडिंगमाली पहाड़ी के किनारे रहने वाले आदिवासियों ने यह भी आरोप लगाया है कि उनकी भूमि को ढांचागत विकास और रोजगार सृजन के वादे पर ले लिया गया था। लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ, इसलिए वे अब सभी खनन गतिविधियों को खत्म करने का संकल्प ले रहे हैं।

vedanta
save niyamgiri
tribles
aditya birla group
Kodingamali protest
Anti Bauxite protest
bjd
BJP
Congress
Odisha

Related Stories

मूसेवाला की हत्या को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, कांग्रेस ने इसे ‘राजनीतिक हत्या’ बताया

बिहार : नीतीश सरकार के ‘बुलडोज़र राज’ के खिलाफ गरीबों ने खोला मोर्चा!   

आशा कार्यकर्ताओं को मिला 'ग्लोबल हेल्थ लीडर्स अवार्ड’  लेकिन उचित वेतन कब मिलेगा?

दिल्ली : पांच महीने से वेतन व पेंशन न मिलने से आर्थिक तंगी से जूझ रहे शिक्षकों ने किया प्रदर्शन

आईपीओ लॉन्च के विरोध में एलआईसी कर्मचारियों ने की हड़ताल

जहाँगीरपुरी हिंसा : "हिंदुस्तान के भाईचारे पर बुलडोज़र" के ख़िलाफ़ वाम दलों का प्रदर्शन

दिल्ली: सांप्रदायिक और बुलडोजर राजनीति के ख़िलाफ़ वाम दलों का प्रदर्शन

आंगनवाड़ी महिलाकर्मियों ने क्यों कर रखा है आप और भाजपा की "नाक में दम”?

NEP भारत में सार्वजनिक शिक्षा को नष्ट करने के लिए भाजपा का बुलडोजर: वृंदा करात

नौजवान आत्मघात नहीं, रोज़गार और लोकतंत्र के लिए संयुक्त संघर्ष के रास्ते पर आगे बढ़ें


बाकी खबरें

  • jammu and kashmir
    लव पुरी
    जम्मू-कश्मीर में आम लोगों के बीच की खाई को पाटने के लिए कोई प्रोत्साहन नहीं
    17 Mar 2022
    इन भाषाई एवं जातीय रूप से विविध क्षेत्र की अपनी विशिष्ट समस्याएं हैं, जिनके लिए अनुकूलित विशेष पहल की दरकार है, जिन पर लगता है कोई भी काम नहीं कर रहा है। 
  • अरुण कुमार त्रिपाठी
    केजरीवाल के आगे की राह, क्या राष्ट्रीय पटल पर कांग्रेस की जगह लेगी आप पार्टी
    17 Mar 2022
    मोदी-आरएसएस से सीधे भिड़े बिना कांग्रेस को निपटाती आप पार्टी, क्या एक बार फिर केजरीवाल की ‘अस्पष्ट’ विचारधारा के झांसे में आएगा देश?
  • राहुल कुमार गौरव
    ग्राउंड रिपोर्ट: कम हो रहे पैदावार के बावजूद कैसे बढ़ रही है कतरनी चावल का बिक्री?
    17 Mar 2022
    विश्व में अपनी स्वाद और जिस खुशबू के लिए कतरनी चावल को प्रसिद्धि मिली। आज उसी खुशबू का बिजनेस गलत तरीके से किया जा रहा है। कतरनी चावल जैसे ही महीन चावल में सुगंधित इत्र डालकर कतरनी के नाम पर बेचा जा…
  • अनिल अंशुमन
    ‘बिहार विधान सभा पुस्तकालय समिति’ का प्रतिवेदन प्रस्तुत कर वामपंथ के माले विधायक ने रचा इतिहास
    17 Mar 2022
    ‘पुस्तकालय-संस्कृति’ विकसित कर ‘शिक्षा में क्षरण’ से निजात पाने के जन अभियान का दिया प्रस्ताव
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    छत्तीसगढ़: आदिवासियों के फ़र्ज़ी एनकाउंटर वाले एड़समेटा कांड को 9 साल पूरे, माकपा ने कहा दोषियों पर दर्ज हो हत्या का मामला 
    17 Mar 2022
    छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले स्थित एड़समेटा गांव में,  पुलिस गोलीबारी के दौरान चार नाबालिग समेत 8 लोगों की मौत हुई थी। पुलिस ने इस नक्सली ऑपरेशन के तौर पर पेश किया था, परन्तु अब जाँच रिपोर्ट आई जिसने साफ…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License