NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
अपराध
आंदोलन
भारत
राजनीति
पुरी : पुलिसकर्मी ने किया महिला से दुराचार, आधी आबादी किससे लगाए सुरक्षा की गुहार!
ओडिशा के पुरी में पुलिस के एक कांस्टेबल ने अपने साथी के साथ मिलकर महिला के साथ कथित दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। ऐसे में बड़ा सवाल ये है कि जब रक्षक ही भक्षक बन जाए तो जनता मदद के लिए किससे मदद की गुहार लगाए?
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
03 Dec 2019
stop rape
Image courtesy: Scroll

देश में महिलाओं के उत्पीड़न की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। अभी हाल ही में हैदराबाद की दिल दहला देने वाली घटना के खिलाफ लोगों का गुस्सा और जन सैलाब सड़क से लेकर संसद और सोशल मीडिया तक देखने को मिला। साथ ही इस पूरी घटना पर तेलंगना के गृहमंत्री महमूद अली के बयान की आलोचना भी खूब हुई।

महमूद अली ने इस मामले को लेकर कहा कि 'दुर्भाग्यपूर्ण है कि उन्होंने 100 नंबर पर डायल करने की बजाय अपनी बहन को फोन किया।

अगर ऐसा होता तो उन्हें बचाया जा सकता था'। लेकिन गृहमंत्री जिस पुलिस की बात कर रहे हैं, ओडिशा के पुरी में उसी पुलिस के एक जवान ने एक महिला के साथ कथित दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। ऐसे में बड़ा सवाल ये है कि जब रक्षक ही भक्षक बन जाए तो जनता मदद के लिए किससे मदद की गुहार लगाए?

क्या है पूरा मामला?

भाषा की खबर के पुरी में सोमवार, 2 दिसंबर को एक पुलिस क्वार्टर में एक पुलिसकर्मी सहित दो व्यक्तियों ने एक महिला के साथ कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया। पुलिस ने बताया कि महिला की शिकायत के अनुसार वह नीमपाड़ा शहर में एक बस अड्डे पर खड़ी थी तभी खुद को पुलिसकर्मी बताने वाले एक व्यक्ति ने उसे कार से उसके गंतव्य तक छोड़ने का प्रस्ताव दिया।

महिला ने कुंभारपाड़ा पुलिस थाने के बाहर संवाददाताओं से कहा, 'मैं भुवनेश्वर से अपने गांव काकटपुर जा रही थी। मैंने उस पर विश्वास किया और उससे लिफ्ट ले ली.' महिला के कहा कि कार में बैठते ही उसे तीन अन्य लोग कार में बैठे मिले।

पीड़िता ने बताया,"वे लोग मुझे काकटपुर ले जाने के बजाय पुरी ले गए। वहां एक घर में दो लोगों ने मेरा बलात्कार किया जबकि दो अन्य बाहर से दरवाजा बंद कर के चले गए।"
पुरी शहर में झाड़ेश्वरी क्लब के पास स्थित पुलिस क्वार्टर में पीड़िता का कथित बलात्कार किया गया।

पुलिस ने बताया कि घटना के दौरान पीड़िता ने एक आरोपी का बटुआ ले लिया था जिससे एक आरोपी का फोटो-पहचान पत्र और आधार कार्ड बरामद किया गया है। उसकी मदद से पुलिस ने एक आरोपी की पहचान कर ली है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पहचाना गया आरोपी पुलिस कांस्टेबल है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे सेवा से निलंबित कर दिया गया है।
 

पुरी पुलिस अधीक्षक उमा शंकर दास ने कहा कि अन्य आरोपियों को पकड़ने का प्रयास जारी हैं।

उन्होंने बताया कि इस घटना की जांच के लिए दो विशेष दस्ते बनाए गए हैं। पीड़िता और आरोपी कांस्टेबल को चिकित्सकीय जांच के लिए भेजा गया है।

गौरतलब है कि राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के नवीनतम आंकड़ों के मुताबिक देश भर में वर्ष 2017 में महिलाओं के खिलाफ अपराध के 3,59,849 मामले दर्ज किए गए। 2015 में महिलाओं के खिलाफ अपराध के 3,29,243 मामले दर्ज किए गए थे।

और 2016 में 3,38,954 मामले दर्ज किए गए थे। आंकड़ों के अनुसार महिलाओं के खिलाफ अपराधों में लगातार तीसरे साल वृद्धि हुई है।

सरकार इन अपराधों पर लगाम लगाने में नाकाम साबित होती दिखाई दे रही है, वहीं पुलिस प्रशासन पर जनता का विश्वास डोलता नज़र आ रहा है। ऐसे में जाहिर है देश की आधी आबाधी किससे सुरक्षा और न्याय की आस लगाए?

(समाचार एजेंसी भाषा इनपुट के साथ)

इसे भी पढ़े:  तेलंगाना से यूपी तक : कहां है बेहतर कानून व्यवस्था, कहां है महिला सुरक्षा?

Odisha
Puri
Police Man
Mehmood Ali
Telangana
UttarPradesh
Hyderabad
BJP
rape case
crimes against women
violence against women
sexual crimes
sexual violence
patriarchal society
male dominant society

Related Stories

हैदराबाद : मर्सिडीज़ गैंगरेप को क्या राजनीतिक कारणों से दबाया जा रहा है?

मूसेवाला की हत्या को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, कांग्रेस ने इसे ‘राजनीतिक हत्या’ बताया

तेलंगाना एनकाउंटर की गुत्थी तो सुलझ गई लेकिन अब दोषियों पर कार्रवाई कब होगी?

यूपी : महिलाओं के ख़िलाफ़ बढ़ती हिंसा के विरोध में एकजुट हुए महिला संगठन

2023 विधानसभा चुनावों के मद्देनज़र तेज़ हुए सांप्रदायिक हमले, लाउडस्पीकर विवाद पर दिल्ली सरकार ने किए हाथ खड़े

प्रयागराज में फिर एक ही परिवार के पांच लोगों की नृशंस हत्या, दो साल की बच्ची को भी मौत के घाट उतारा

रुड़की से ग्राउंड रिपोर्ट : डाडा जलालपुर में अभी भी तनाव, कई मुस्लिम परिवारों ने किया पलायन

हिमाचल प्रदेश के ऊना में 'धर्म संसद', यति नरसिंहानंद सहित हरिद्वार धर्म संसद के मुख्य आरोपी शामिल 

प्रयागराज: घर में सोते समय माता-पिता के साथ तीन बेटियों की निर्मम हत्या!

बिहार: आख़िर कब बंद होगा औरतों की अस्मिता की क़ीमत लगाने का सिलसिला?


बाकी खबरें

  • सोनिया यादव
    समलैंगिक साथ रहने के लिए 'आज़ाद’, केरल हाई कोर्ट का फैसला एक मिसाल
    02 Jun 2022
    साल 2018 में सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक फैसले के बाद भी एलजीबीटी कम्युनिटी के लोग देश में भेदभाव का सामना करते हैं, उन्हें एॉब्नार्मल माना जाता है। ऐसे में एक लेस्बियन कपल को एक साथ रहने की अनुमति…
  • समृद्धि साकुनिया
    कैसे चक्रवात 'असानी' ने बरपाया कहर और सालाना बाढ़ ने क्यों तबाह किया असम को
    02 Jun 2022
    'असानी' चक्रवात आने की संभावना आगामी मानसून में बतायी जा रही थी। लेकिन चक्रवात की वजह से खतरनाक किस्म की बाढ़ मानसून से पहले ही आ गयी। तकरीबन पांच लाख इस बाढ़ के शिकार बने। इनमें हरेक पांचवां पीड़ित एक…
  • बिजयानी मिश्रा
    2019 में हुआ हैदराबाद का एनकाउंटर और पुलिसिया ताक़त की मनमानी
    02 Jun 2022
    पुलिस एनकाउंटरों को रोकने के लिए हमें पुलिस द्वारा किए जाने वाले व्यवहार में बदलाव लाना होगा। इस तरह की हत्याएं न्याय और समता के अधिकार को ख़त्म कर सकती हैं और इनसे आपात ढंग से निपटने की ज़रूरत है।
  • रवि शंकर दुबे
    गुजरात: भाजपा के हुए हार्दिक पटेल… पाटीदार किसके होंगे?
    02 Jun 2022
    गुजरात में पाटीदार समाज के बड़े नेता हार्दिक पटेल ने भाजपा का दामन थाम लिया है। अब देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले चुनावों में पाटीदार किसका साथ देते हैं।
  • सरोजिनी बिष्ट
    उत्तर प्रदेश: "सरकार हमें नियुक्ति दे या मुक्ति दे"  इच्छामृत्यु की माँग करते हजारों बेरोजगार युवा
    02 Jun 2022
    "अब हमें नियुक्ति दो या मुक्ति दो " ऐसा कहने वाले ये आरक्षित वर्ग के वे 6800 अभ्यर्थी हैं जिनका नाम शिक्षक चयन सूची में आ चुका है, बस अब जरूरी है तो इतना कि इन्हे जिला अवंटित कर इनकी नियुक्ति कर दी…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License