NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
अर्थव्यवस्था
ओला-उबर के ड्राइवर फिर से उन्हीं पुरानी समस्याओं का सामना कर रहे हैं
एक तरफ जहां क़र्ज़ में डूबे ओला-उबर के ड्राइवर की कमाई कम हो गई है वहीं दूसरी तरफ इन कंपनियों ने कंपनी के स्वामित्व वाले या प्लीट कार के ड्राइवर को प्राथमिकता देना शुरू कर दिया है।
प्रणेता झा
21 Mar 2018
ओला हड़ताल

कैब सेवा देने वाली कंपनी ओला-उबर के ड्राइवर ने अपनी मांग को लेकर मुंबई में एक बार फिर हड़ताल कर दिया है।

 

इस बीच दिल्ली सहित अन्य शहरों में ओला-उबर के ड्राइवर हड़ताल या विरोध प्रदर्शन करने की योजना बना रहे हैं।

 

यह समस्या वैसी ही जब इन कंपनियों को भारत में लॉन्च किया गया था (अमेरिकी कंपनी उबर की शुरूआत 2013 में भारत में की गई जबकि ओला की शुरूआता 2011 में की गई थी)। इन कंपनियों ने लाखों लोगों को विशेषकर निम्न-मध्यवर्ग के लोगों को आर्थिक रूप से बेहतर बनने का सुनहरा सपना दिखाया था।

 

बड़ी संख्या में ड्राइवर को शुरूआती दिनों में ज़्यादा इनसेंटिव और अच्छे पैसे कमाने की क्षमता दिखाते हुए आकर्षित किया गया था। बताया गया था कि कोई भी एक लाख या इससे भी अधिक एक महीने में कमा सकता है। तब "ड्राइवर-पार्टनर" का एक आकर्षक मुखौटा था, वे उतना ही ड्राइव करेंगे जितना वे चाहते हैं साथ ही काम के समय में बेहद लचीलापन था। आप सभी को सिर्फ एक कार की ज़रूरत थी, और आप अपने काम के लिए अपनी शर्तों के अनुसार साइन अप कर सकते हैं।

 

लेकिन शर्तें इन कंपनियों द्वारा तय की गई जो वास्तव में जल्द ही सामने आ गया।

 

इस शुरुआती प्रलोभन ने इस व्यवसाय में प्रवेश करने वाले नए लोगों की भीड़ बढ़ाई। लोगों ने अपनी कम कमाई वाली नौकरी छोड़ दी, और ऋण पर कार खरीदी, कई लोगों ने इस काम के लिए उनके पास जो कुछ भी संपत्ति थी बेच दी। उन्होंने अपनी नई कारों को एक निवेश के रूप में देखा।

 

न्यूज़क्लिक से बात करते हुए सर्वोदय ड्राइवर्स एसोसिएशन दिल्ली के अध्यक्ष कमलजीत गिल ने कहा, "कई लोग अपनी ज़मीन बेच चुके हैं, कई अन्य ने अपने घरों को गिरवी रख लिया है, यहां तक कि कार खरीदने के लिए लोगों ने अपने गहने गिरवी रख दिए और क़र्ज़ लिया।"

 

और फिर कुछ साल पहले जब इन कंपनियों ने बड़ी संख्या में चालकों को आकर्षित किया और शहर में किसी भी समय कहीं भी राइड को लेकर मध्यम तथा उच्च-मध्यम वर्गों में लोकप्रियता हासिल कर ली तो उबर-ओला ने एक बड़ा धमाका कर दिया।

इनसेंटिव को समाप्त कर दिया गया या भारी कटौती की गई, ज़्यादा से ज़्यादा यात्रियों को आकर्षित करने के लिए किराए में तेज़ी से कटौती की गई और कमीशन जिसे "ड्राइवर-पार्टनर" को कंपनी को भुगतान करना पड़ता था उसे बढ़ा दिया गया।

गिल ने कहा, "शुरुआत में वे क़रीब 15% कमीशन लगाते थे, जबकि ड्राइव इनसेंटिव और अन्य स्कीम के साथ-साथ 15-6 रुपए प्रति किलोमीटर के आसपास कमाई कर रहे थे,उदाहरण स्वरूप, एक निश्चित दूरी तय करने या राइड की निश्चित संख्या पूरा करने में। अब हम 6 रुपए प्रति किलोमीटर कमाते हैं लेकिन कमीशन 25% और 30% के बीच है वहीं इनसेंटिव में भी कटौती की गई है।"

"ऐसे में ज़्यादा कमीशन का भुगतान करने के बाद, सीएनजी के लिए भुगतान करना और फिर कार ऋण के लिए किश्तों का भुगतान करते हुए हमारे पास कुछ भी नहीं बचता है। ज़्यादातर ड्राइवर 500 रुपए से ज्यादा प्रतिदिन कुछ भी नहीं बचा पाते हैं। कई ड्राइवर तो अपनी किश्तों का भुगतान करने में असमर्थ रहे हैं। वे अपने परिवार की परवरिश करते हुए अपने ऋण का भुगतान कैसे कर रहे हैं? बहुत से लोग बर्बाद हो गए हैं।"

साल 2017 से दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद और बंगलौर सहित देश के विभिन्न शहरों में ओला और उबर के ड्राइवर द्वारा कई बार हड़ताल और विरोध किया गया है।

इसके अलावा अब "ड्राइवर-पार्टनर" अपेक्षाकृत नई समस्या का सामना कर रहे हैं। ओला-उबर ने अपने "फ्लीट" पार्टनर के स्वामित्व वाली कार या कंपनी के स्वामित्व वाली कार को प्राथमिकता देना शुरू कर दिया है। इस मामले में जो सभी की ज़रूरत है वह है लाइसेंस वाले ड्राइवर की।

गिल ने कहा, "लगभग एक साल से इन कंपनियों ने इन फ्लीट कार के ड्राइवर को लगातार अधिक से अधिक लंबी राइड ड्यूटी देना शुरू कर दिया है। जबकि नॉन- फ्लीट कार के ड्राइवर को छोटी राइड दे रही है जिससे वे बहुत कम पैसे कमाई कर पाते हैं। वे इन कंपनियों को प्रति दिन करीब 1200 रुपए की एक निश्चित राशि के साथ 15% कमीशन देते हैं। लेकिन वे हम सभी से ज्यादा कमाई करते हैं।"

उन्होंने कहा कि दिल्ली में ओला-उबर ड्राइवर 23 मार्च को विरोध प्रदर्शन की योजना बना रहे हैं और वे जल्द ही वे हड़ताल पर जाएंगे हालांकि अभी इसके लिए कोई तारीख तय नहीं की गई है। दिल्ली टैक्सी और टूरिस्ट ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के साथ-साथ एक ऑटोरिक्शा ड्राइवर यूनियन द्वारा उन्हें समर्थन दिया जा रहा है।

गिल ने कहा कि लखनऊ, अहमदाबाद, चंडीगढ़, जयपुर और हैदराबाद सहित विभिन्न शहरों में ओला-उबर ड्राइवरों के यूनियन एक-दूसरे के संपर्क में थे और आगे की कार्रवाई की योजना बना रहे थे। वे मांग कर रहे हैं कि कमीशन किया जाए, भुगतान ज़्यादा किया जाए साथ ही इनसेंटिव और अन्य लाभ मिले। पिछले साल व्यापक विरोध प्रदर्शन के बाद ओला उबर ने "ड्राइवर-पार्टनर" के लिए दुर्घटना बीमा शुरू की थी।

 

ओला
उबर
ओला-उबर हड़ताल
सर्वोदय ड्राइवर्स एसोसिएशन

Related Stories

असम में ओला-उबर ड्राइवर यूनियन का विरोध-प्रदर्शन


बाकी खबरें

  • covid
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 11,499 नए मामले, 255 मरीज़ों की मौत
    26 Feb 2022
    देश में एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 0.28 फ़ीसदी यानी 1 लाख 21 हज़ार 881 हो गयी है।
  • up elections
    रवि शंकर दुबे
    यूपी चुनाव, पांचवां चरण: अयोध्या से लेकर अमेठी तक, राम मंदिर पर हावी होगा बेरोज़गारी का मुद्दा?
    26 Feb 2022
    पांचवें चरण के चुनावों में अयोध्या, प्रयागराज और चित्रकूट.... तीन-तीन धर्म नगरी शामिल हैं, जो हमेशा से चुनावों में भाजपा का बड़ा हथियार रही हैं, इसके बावजूद इस बार बेरोज़गारी और महंगाई भाजपा के लिए…
  • pak
    श्रिया सिंह
    पाकिस्तानी छात्रों का छात्र संगठन पर प्रतिबंध के ख़िलाफ़ जारी संघर्ष को सिंह प्रांत में मिली बड़ी जीत
    26 Feb 2022
    क़रीब 38 साल पहले जनरल ज़िया उल हक़ की सैन्य तानाशाही सरकार के दौरान छात्र संगठनों पर प्रतिबंध लगाया गया था। अब अगर सिंध के गवर्नर इमरान इस्माइल सिंध स्टूडेंट यूनियंस बिल 2019 पर हस्ताक्षर कर देते हैं…
  • human
    संदीपन तालुकदार
    सबसे बड़ा फ़ैमिली ट्री बनने से आसान हुई पलायन और वंशावली की खोज
    26 Feb 2022
    शोधकर्ताओं ने जेनेटिक्स का इस्तेमाल कर अब तक का सबसे बड़ा फ़ैमिली ट्री तैयार किया है। इसके बनने से पूर्वजों की जानकारी और अभी जो ज़िंदा हैं उनसे उनके संबंधों के बारे में जानकारी मिलना आसान हो गया है।
  • chunav chakra
    न्यूज़क्लिक टीम
    चुनाव चक्र: उत्तर प्रदेश का आधे से ज़्यादा रास्ता तय, मणिपुर में भी वोट की जंग
    25 Feb 2022
    इस बार उत्तर ही नहीं पूर्वोत्तर में भी वोट की जंग है। उत्तर प्रदेश अपने चार चरण पूरे कर चुका है और 27 फरवरी को पांचवें चरण का वोट करेगा, जबकि पूर्वोत्तर का अहम राज्य मणिपुर पहले चरण के मतदान के लिए…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License