NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
बढ़ती जनसंख्या के लिए भारतीय मुसलमानों को टारगेट करते हुए शेयर की जा रही फ़ोटो बांग्लादेश की
हाल ही में यूपी सरकार ने एक नई जनसंख्या नीति लागू की है. इस नीति के अनुसार दो से अधिक बच्चों वाले लोग सरकारी नौकरियों और अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं ले सकेंगे.सरकार के इस कदम की आलोचना, विपक्ष और सरकार के समर्थक, दोनों वर्गों ने की है. इन आलोचनाओं के बीच कई सोशल मीडिया यूज़र्स ने मुस्लिम समुदाय को टारगेट करते हुए एक तस्वीर शेयर की जिसमें व्हीलचेयर पर बैठा एक व्यक्ति अपनी पत्नी और बच्चों से घिरा हुआ है.
कलीम अहमद
17 Jul 2021
बढ़ती जनसंख्या के लिए भारतीय मुसलमानों को टारगेट करते हुए शेयर की जा रही फ़ोटो बांग्लादेश की

बीजेपी शासित राज्यों, असम और उत्तर प्रदेश ने जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू करने का प्रस्ताव दिया है. जबकि असम में पहले से ही जनसंख्या नियंत्रण के लिए एक कानून है. हाल ही में यूपी सरकार ने एक नई जनसंख्या नीति लागू की है. इस नीति के अनुसार दो से अधिक बच्चों वाले लोग सरकारी नौकरियों और अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं ले सकेंगे.

सरकार के इस कदम की आलोचना, विपक्ष और सरकार के समर्थक, दोनों वर्गों ने की है. इन आलोचनाओं के बीच कई सोशल मीडिया यूज़र्स ने मुस्लिम समुदाय को टारगेट करते हुए एक तस्वीर शेयर की जिसमें व्हीलचेयर पर बैठा एक व्यक्ति अपनी पत्नी और बच्चों से घिरा हुआ है.

ट्विटर यूजर्स @JainKiran6, @NANDLALMAURYA, @manojdagabjp और कुछ अन्य लोगों ने इस हैशटैग के साथ तस्वीर को शेयर किया – #जनसंख्या_नियंत्रण_कानुन (#Population_Control_Law)

image

image

image

तस्वीर शेयर करने वालों में बीजेपी समर्थक प्रशांत पटेल उमराव भी शामिल हैं.

जब इसकी 2 टांगें काम नहीं कर रही तब इसनें तीसरी टांग के दम पर 8 बच्चे कर दिए!

पर इनको राशन-रोजगार देना सरकार की जिम्मेदारी है? pic.twitter.com/KBXn1zDvhq

— Prashant Umrao (@ippatel) July 12, 2021

ये तस्वीर ट्विटर और फ़ेसबुक दोनों पर वायरल है.

image

image

image

image

बांग्लादेश की तस्वीर

हमने यांडेक्स पर रिवर्स इमेज सर्च किया, और Alamy पे हमें ये तस्वीर मिली. डिस्क्रिप्शन के अनुसार, तस्वीर मार्च 2017 में कॉक्स बाज़ार, बांग्लादेश में ली गई थी. फ़ोटो में दिख रहा शख्स मोहम्मद आलमगीर है जो पोलियो की वजह से विकलांग है. म्यांमार में मुसलमानों के खिलाफ हुई हिंसा की वजह से मोहम्मद आलमगीर अपने परिवार के साथ वहां से भाग गया था. बाद में कॉक्स बाजार में कुटुपलोंग शरणार्थी शिविर में उसने शरण ली. Alamy ने इसका क्रेडिट ज़ूमा प्रेस को दिया है.

image

Alamy की वेबसाइट पर उस व्यक्ति की दूसरी तस्वीरें भी हैं.

image

अधिक जानकारी इकठ्ठा करने की कोशिश करने पर हमने पाया कि ये तस्वीर डॉक्युमेंट्री फ़ोटोग्राफ़र और फ़ोटो जर्नलिस्ट प्रोबल रशीद ने ली थी. वो उस समय बांग्लादेश में ज़ुमा प्रेस, यूएसए के साथ काम कर रहे थे. 2017 में, उन्हें इंटरनेशनल फ़ोटोग्राफ़ी ग्रांट के लिए नामांकित किया गया था.

रशीद ने तीन साल पहले अपना काम दिखाते हुए एक आर्टिकल शेयर किया था. फ़िलहाल वायरल हो रही तस्वीर इसी आर्टिकल का हिस्सा है.

यहां ध्यान रखना ज़रुरी है कि यूपी सरकार जनसंख्या नियंत्रण कानून लाना चाहती है जिसमें दो से अधिक बच्चों वाले लोग ‘दंडित होंगे’. और ‘द टाइम्स ऑफ़ इंडिया’ की हालिया जांच में पाया गया कि यूपी के 50% भाजपा विधायकों के तीन या उससे अधिक बच्चे हैं.

image

इस तरह यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा किए गए जनसंख्या नियंत्रण बिल का समर्थन जुटाने और भारतीय मुस्लिम समुदाय को टार्गेट करने के लिए, बांग्लादेश की तस्वीर शेयर की गयी.

साभार : ऑल्ट न्यूज़ 

Alt news
fact check
Population Control Act
up population control bill
Religion Politics
fake news
Muslim population
communal politics

Related Stories

डिजीपब पत्रकार और फ़ैक्ट चेकर ज़ुबैर के साथ आया, यूपी पुलिस की FIR की निंदा

‘तेलंगाना की जनता बदलाव चाहती है’… हिंसा नहीं

लखनऊः नफ़रत के ख़िलाफ़ प्रेम और सद्भावना का महिलाएं दे रहीं संदेश

अगर सरकार की नीयत हो तो दंगे रोके जा सकते हैं !

इफ़्तार को मुद्दा बनाने वाले बीएचयू को क्यों बनाना चाहते हैं सांप्रदायिकता की फैक्ट्री?

जुलूस, लाउडस्पीकर और बुलडोज़र: एक कवि का बयान

‘हेट स्पीच’ के मामले 6 गुना बढ़े, कब कसेगा क़ानून का शिकंजा?

देश में पत्रकारों पर बढ़ते हमले के खिलाफ एकजुट हुए पत्रकार, "बुराड़ी से बलिया तक हो रहे है हमले"

बुराड़ी हिन्दू महापंचायत: चार FIR दर्ज लेकिन कोई ग़िरफ़्तारी नहीं, पुलिस पर उठे सवाल

कटाक्ष: सांप्रदायिकता का विकास क्या विकास नहीं है!


बाकी खबरें

  • Bombay High Court grants bail to Aryan Khan
    भाषा
    क्रूज ड्रग्स पार्टी केस: बंबई उच्च न्यायालय ने आर्यन खान को दी जमानत
    28 Oct 2021
    आर्यन के वकीलों की टीम अब उनकी शुक्रवार तक रिहाई के लिए औपचारिकताएं पूरी करने का प्रयास करेगी। 23 वर्षीय आर्यन फिलहाल न्यायिक हिरासत में सेंट्रल मुंबई की आर्थर रोड जेल में बंद हैं।
  • bihar protest
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    बिहारः स्टाइपेंड वृद्धि को लेकर इंटर्न डॉक्टरों की हड़ताल, आइएमए ने भी किया समर्थन
    28 Oct 2021
    इंटर्न डॉक्टरों ने पीएमसीएच प्रशासन के साथ-साथ सरकार को भी चेतावनी दी है कि अगर उनके स्टाइपेंड को बढ़ाने की तत्काल घोषणा नहीं की गई तो वे ओपीडी और वार्डों में इलाज रोक देंगे।
  • covid 19 vaccine
    मो. इमरान खान
    बिहारः तीन लोगों को मौत के बाद कोविड की दूसरी ख़ुराक
    28 Oct 2021
    एक स्वास्थ्य विशेषज्ञ के अनुसार, इसे अधिकारियों और निजी स्वास्थ्य संस्थाओं के बीच के सांठ-गांठ का ही कमाल कहना चाहिए कि उनके द्वारा टीकाकरण के लक्ष्य को हासिल करने के लिए सिर्फ तीन ही नहीं बल्कि ऐसे…
  • पूर्व सीएजी विनोद राय ने कांग्रेस नेता संजय निरुपम के खिलाफ अपनी टिप्पणी पर मांगी माफी ,2G स्पेक्ट्रम रिपोर्ट से जुड़ा है विवाद
    भाषा
    पूर्व सीएजी विनोद राय ने कांग्रेस नेता संजय निरुपम के खिलाफ अपनी टिप्पणी पर मांगी माफी ,2G स्पेक्ट्रम रिपोर्ट से जुड़ा है विवाद
    28 Oct 2021
    निरुपम ने कहा कि राय को 2जी स्पेक्ट्रम और कोयला ब्लॉक आवंटन पर कैग की रपटों को लेकर देश से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि ये दोनों ‘‘फर्जी’’ थीं। उन्होंने बाद में संवाददाताओं से कहा, ‘‘…
  • Sahba Hussain
    न्यूज़क्लिक टीम
    जेल के अंडा सेल में गौतम नवलखा, ज़िंदगी ख़तरे में होने का अंदेशा : सहबा
    28 Oct 2021
    वरिष्ठ पत्रकार भाषा सिंह ने बात की मानवाधिकार कार्यकर्ता और लेखक गौतम नवलखा की जीवनसाथी सहबा हुसैन से। जिन्होंने हाल ही में गौतम की ज़िंदगी पर मंडरा रहे ख़तरे के बारे में एक पत्र लिखा है और उन्हें…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License