NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
आंदोलन
भारत
राजनीति
शाहीन बाग़ में पैसों के बंटवारे को लेकर महिलाओं के बीच हुई लड़ाई? नहीं, भोपाल का पुराना वीडियो वायरल
नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के खिलाफ दिल्ली के शाहीन बाग़ में भी पिछले कई हफ़्तों से प्रदर्शन चल रहा है। शाहीन बाग़ का यह प्रदर्शन इसलिए भी चर्चा का कारण बना है क्योंकि ज़्यादातर इसमें महिलाएं शामिल हुई हैं। इसी बीच सोशल मीडिया में एक वीडियो साझा किया जा रहा है, जिसमें कुछ महिलाओं को एक दूसरे को मारते हुए देखा जा सकता है।
किंजल
25 Jan 2020
shaheen bagh

नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के खिलाफ दिल्ली के शाहीन बाग़ में भी पिछले कई हफ़्तों से प्रदर्शन चल रहा है। शाहीन बाग़ का यह प्रदर्शन इसलिए भी चर्चा का कारण बना है क्योंकि ज़्यादातर इसमें महिलाएं शामिल हुई हैं। इसी बीच सोशल मीडिया में एक वीडियो साझा किया जा रहा है, जिसमें कुछ महिलाओं को एक दूसरे को मारते हुए देखा जा सकता है। आशुतोष टीनु शुक्ला नामक एक उपयोगकर्ता ने इस वीडियो को यह कहते हुए पोस्ट किया,“शाहीन बाग पैसों के बंटवारों मे दिक्कत बेटी बना के लाई पैसे कम दिए तो बेटी ने चप्पलों से नकली अम्मी को caa से तो नही सम्मान से आज़ादी दे दी????”  इस पोस्ट को करीब 120,000 बार देखा और 7,200 बार शेयर किया जा चुका है।(आर्काइव)

ऐसे ही दावे से इस वीडियो को पुष्पेन्द्र कुलश्रेष्ठ नामक एक अकाउंट ने ट्वीट किया है –“यह वीडियो शाहीनबाग की दिहाड़ी के पैसों के बंटवारे।”  (आर्काइव)

video screenshot

पुराना वीडियो

ऑल्ट न्यूज़ ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल हो रहा वीडियो मध्य प्रदेश के भोपाल जिले के चौक बाज़ार में हुई एक पुरानी घटना से सम्बंधित है। वीडियो को इनवीड के जरिये की-फ्रेम्स में तोडा, जिसे गूगल पर रिवर्स इमेज सर्च करने पर हमें 2 जून, 2019 को प्रकाशित दैनिक भास्कर का एक लेख मिला। लेख का शीर्षक इस प्रकार है –“बिजनौर / दो महिलाओं को पसंद आया एक सूट, खरीदने को लेकर एक-दूसरे को पीटा।” लेख के मुताबिक, बिजनौर की एक दुकान में दो महिलाओं के बीच सूट खरीदने को लेकर लड़ाई हो गयी थी। इस घटना के बारे में मराठी समाचारपत्र सामना ने भी 4 जून, 2019 को खबर प्रकाशित की थी।

viral

इसके अतिरिक्त, दैनिक भास्कर ने 5 जनवरी, 2019 के अपने एक अन्य लेख में, इस वीडियो के बारे में खबर प्रकाशित की थी। लेख में इस घटना को भोपाल के चौक बाज़ार का बताया गया है। द क्विंट ने भोपाल के चौक बाज़ार के एक स्थानीय दूकानदार से बात की, जिन्होंने इस बात की पुष्टि की कि यह घटना चौक बाज़ार में ही हुई थी।

इसके अतिरिक्त, आगे सर्च करने पर हमें न्यूज़24 द्वारा 4 जनवरी, 2019 को यूट्यूब पर अपलोड किया हुआ एक वीडियो मिला, जिसमें इस घटना को भोपाल के बाज़ार चौक का बताया गया है। यह ध्यान देने लायक है कि दैनिक भास्कर ने एक ही वीडियो को जनवरी 2019 में भोपाल का और जून 2019 में उत्तर प्रदेश का बताते हुए खबर प्रकाशित की थी।

झूठे दावे से वायरल है यह वीडियो

हमने पाया कि यह वीडियो फेसबुक पर समान दावे वाले दोनों सन्देशों –1, 2– के साथ व्यापक रूप से साझा किया गया है।

viral

इस तरह यह दोहराया जा सकता है कि मध्य प्रदेश के भोपाल में हुई एक पुरानी घटना का वीडियो सोशल मीडिया में इस झूठे दावे से साझा किया गया कि यह शाहीन बाग़ के प्रदर्शन में शामिल हुई महिलाओं के बीच पैसों के बंटवारे को लेकर हुई लड़ाई को दर्शाता है।

साभार : Alt News

Citizenship Amendment Act
Shaheen Bagh
CAA Protests
Bhopal
Madhya Pradesh

Related Stories

शाहीन बाग से खरगोन : मुस्लिम महिलाओं का शांतिपूर्ण संघर्ष !

सिवनी मॉब लिंचिंग के खिलाफ सड़कों पर उतरे आदिवासी, गरमाई राजनीति, दाहोद में गरजे राहुल

मध्यप्रदेश: गौकशी के नाम पर आदिवासियों की हत्या का विरोध, पूरी तरह बंद रहा सिवनी

राम सेना और बजरंग दल को आतंकी संगठन घोषित करने की किसान संगठनों की मांग

एमपी : ओबीसी चयनित शिक्षक कोटे के आधार पर नियुक्ति पत्र की मांग को लेकर आमरण अनशन पर बैठे

मध्य प्रदेश : आशा ऊषा कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन से पहले पुलिस ने किया यूनियन नेताओं को गिरफ़्तार

बाल विवाह विधेयक: ग़ैर-बराबरी जब एक आदर्श बन जाती है, क़ानून तब निरर्थक हो जाते हैं!

सामूहिक वन अधिकार देने पर MP सरकार ने की वादाख़िलाफ़ी, तो आदिवासियों ने ख़ुद तय की गांव की सीमा

कोरबा : रोज़गार की मांग को लेकर एक माह से भू-विस्थापितों का धरना जारी

मध्यप्रदेश में खाद की किल्लत: 11 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा किसान आंदोलन


बाकी खबरें

  • Hijab Verdict
    न्यूज़क्लिक टीम
    मुसलमानों को अलग थलग करता है Hijab Verdict
    17 Mar 2022
  • fb
    न्यूज़क्लिक टीम
    बीजेपी के चुनावी अभियान में नियमों को अनदेखा कर जमकर हुआ फेसबुक का इस्तेमाल
    17 Mar 2022
    गैर लाभकारी मीडिया संगठन टीआरसी के कुमार संभव, श्रीगिरीश जलिहाल और एड.वॉच की नयनतारा रंगनाथन ने यह जांच की है कि फेसबुक ने अपने प्लेटफॉर्म का गलत इस्तेमाल होने दिया। मामला यह है किसी भी राजनीतिक…
  • Russia-Ukraine war
    न्यूज़क्लिक टीम
    क्या है रूस-यूक्रेन जंग की असली वजह?
    17 Mar 2022
    रूस का आक्रमण यूक्रेन पर जारी है, मगर हमें इस जंग की एक व्यापक तस्वीर देखने की ज़रूरत है। न्यूज़क्लिक के इस वीडियो में हमने आपको बताया है कि रूस और यूक्रेन का क्या इतिहास रहा है, नाटो और अमेरिका का…
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    झारखंड में चरमराती स्वास्थ्य व्यवस्था और मरीज़ों का बढ़ता बोझ : रिपोर्ट
    17 Mar 2022
    कैग की ओर से विधानसभा में पेश हुई रिपोर्ट में राज्य के जिला अस्पतालों में जरूरत के मुकाबले स्वास्थ्य सुविधाओं की भारी कमी का खुलासा हुआ है।
  • अनिल जैन
    हिटलर से प्रेरित है 'कश्मीर फाइल्स’ की सरकारी मार्केटिंग, प्रधानमंत्री से लेकर कार्यकर्ता तक
    17 Mar 2022
    एक वह समय था जब भारत के प्रधानमंत्री अपने समय के फिल्मकारों को 'हकीकत’, 'प्यासा’, 'नया दौर’ जैसी फिल्में बनाने के लिए प्रोत्साहित किया करते थे और आज वह समय आ गया है जब मौजूदा प्रधानमंत्री एक खास वर्ग…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License