NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
ऑस्ट्रेलिया
अर्थव्यवस्था
ऑस्ट्रेलिया के विवादित कोयला खदान में अडानी को हरी झंडी
कंपनी को यह आख़िरी क़ानूनी अनुवंती तो मिल गई है लेकिन अभी वहाँ के पर्यावरणविद और सिविल सोसायटी के लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
13 Jun 2019
Adani
प्रतीकात्मक तस्वीर

अडानी समूह ने बृहस्पतिवार को ऑस्ट्रेलिया की विवादित कर्माइकल कोयला खदान परियोजना पर काम शुरू करने की आख़िरी मंज़ूरी मिल गई। वहाँ की सरकार ने अडानी समूह का भूजल आधारित ईकोसिस्टम मैनेजमेंट प्लान मंज़ूर कर लिया है। समूह की कर्मिकाइल खदान से पर्यावरण को नुक़सान होने का दावा करते हुए विरोध-प्रदर्शन हुए थे। यह पिछले महीने हुए ऑस्ट्रेलिया के संघीय चुनावों में मुद्दा भी बना था।

कंपनी को यह आख़िरी क़ानूनी अनुवंती तो मिल गई है लेकिन अभी वहाँ के पर्यावरणविद और सिविल सोसायटी के लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।  
कई अरब डॉलर के अडानी समूह की यह परियोजना लंबे समय से अटकी थी। उसे यह अंतिम अनुमति ऑस्ट्रेलिया में चुनाव के बाद मिली है। इस चुनाव में प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरीसन की जीत हुई है। उन्हें कोयला खदान मालिकों का समर्थक माना जाता है। 

अडानी ग्रुप ने यह कोयला खदान ऑस्ट्रेलिया में 2010 में ख़रीदी थी। इस प्रोजेक्ट से सालाना 8-10 मिलियन टन कोयला उत्पादन की योजना है। लेकिन इससे गंभीर पर्यावरण नुक़सान होने की भी आशंका है। प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि अगर इस खदान को मंज़ूरी मिली तो जो कई अन्य खदान हैं उनके लिए भी रास्ता साफ़ हो जाएगा। जो कि पर्यावरण के लिए विनाशकारी होगा।

इस खदान को मंज़ूरी देने के ऑस्ट्रेलिया सरकार के फ़ैसले पर पर्यावरण संरक्षण से जुड़े वहाँ के लोगों ने नाराज़गी जताई है। ऑस्ट्रेलियन मरीन कंज़र्वेशन सोसायटी का कहना है कि वर्ल्ड हेरिटेज में शामिल ग्रेट बैरियर रीफ़ के लिए यह बुरी ख़बर है। गैलिली बेसिन में कोल प्रोजेक्ट से ग्लोबल वॉर्मिंग बढ़ेगी। यह रीफ़ के भविष्य के लिए ख़तरा है।

इससे पहले 31 मई को क्वींसलैंड राज्य सरकार ने कंपनी की विलुप्त प्राय, काली गर्दन वाले फिंच पक्षी के संरक्षण की योजना को मंज़ूरी दे दी थी। यह खनन परियोजना क्षेत्र पर कंपनी की अहम पर्यावरण सुरक्षा योजना का हिस्सा है।

इस परियोजना पर काम शुरू करने को लेकर अडानी समूह के सामने फिंच पक्षी का संरक्षण और भूजल का प्रबंधन ही दो प्रमुख बाधाएँ थीं। कंपनी के खनन स्थल पर कुछ दिनों में निर्माण शुरू करने की उम्मीद है।

राज्य के पर्यावरण एवं विज्ञान विभाग ने एक बयान में कहा कि उसने समूह द्वारा कुछ ही दिन पहले उपलब्ध करायी गयी एकदम नयी योजना को स्वीकार कर लिया है। विभाग ने कहा कि यह योजना बेहतर आंकलन और सबसे अच्छे उपलब्ध वैज्ञानिक समाधान पर आधारित है।

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक़ इससे पहले कंपनी ने भूजल प्रबंधन की दर्जन भर योजनाएँ विभाग को सौंपी थीं। लेकिन उनमें से किसी को भी मंज़ूरी नहीं मिली।

बता दें कि इस परियोजना से कई पक्षी, छिपकली और सांप विलुप्त हो सकते हैं।

अडानी के इस  प्रोजेक्ट को ऑस्ट्रेलिया कोर्ट में चुनौती मिली थी। कोर्ट को दी गई जानकारी के मुताबिक़ अडानी के इस कर्माइकल परियोजना से यक्का स्किंक (छोटी छिपकली) और सजावटी सर्प प्रजातियों के विलुप्त होने के ख़तरे की बात सामने आई है।

(समाचार एजेंसी भाषा के इनपुट के साथ)

Adani
australia
Protest
Adani Power
adani group
international
coal mines
Coal mining

Related Stories

हिंद-प्रशांत क्षेत्र में आईपीईएफ़ पर दूसरे देशों को साथ लाना कठिन कार्य होगा

"हसदेव अरण्य स्थानीय मुद्दा नहीं, बल्कि आदिवासियों के अस्तित्व का सवाल"

मुंडका अग्निकांड के खिलाफ मुख्यमंत्री के समक्ष ऐक्टू का विरोध प्रदर्शन

कोयले की कमी? भारत के पास मौजूद हैं 300 अरब टन के अनुमानित भंडार

बिहार : सातवें चरण की बहाली शुरू करने की मांग करते हुए अभ्यर्थियों ने सिर मुंडन करवाया

दिल्लीः एलएचएमसी अस्पताल पहुंचे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मंडाविया का ‘कोविड योद्धाओं’ ने किया विरोध

बिजली संकट को लेकर आंदोलनों का दौर शुरू

नफ़रत देश, संविधान सब ख़त्म कर देगी- बोला नागरिक समाज

लखीमपुर खीरी कांड में एक और अहम गवाह पर हमले की खबर  

ऑस्ट्रेलिया-इंडिया इंस्टीट्यूट (AII) के 13 अध्येताओं ने मोदी सरकार पर हस्तक्षेप का इल्ज़ाम लगाते हुए इस्तीफा दिया


बाकी खबरें

  • election
    न्यूज़क्लिक टीम
    पंजाब चुनावः बेरोज़गार मांगे नौकरी, पार्टियों के पास नहीं जवाब
    06 Feb 2022
    पंजाब में चुनावी सरगर्मियों के बीच रोज़गार को लेकर राजनीतिक पार्टियां बात करने को लेकर बच रही है. वही इसके उलट राज्य में बेरोज़गारी सबको सता रही है. मज़दूर बताते है कि उन्हें महीने में सिर्फ़ 10 दिन…
  • History
    न्यूज़क्लिक टीम
    कैसे स्थापित की गई संसद और राजपथ पर मूर्तियां?
    06 Feb 2022
    हाल ही में प्रधानमंत्री ने घोषणा की नेताजी की मूर्ति स्थापित करने के बारे में। क्या है संसद और राजपथ पर स्थित मूर्तियों का इतिहास ? क्यों बिना किसी बातचीती और विमर्श के नेताजी की मूर्ति को स्थापित…
  • uttarakhand
    कृष्ण सिंह
    उत्तराखंड चुनाव: पहाड़ के अस्तित्व से जुड़े सवालों का नेपथ्य में चले जाना
    06 Feb 2022
    प्राकृतिक और मानव-निर्मित दोनों ही तरह की आपदाओं से जूझते इस राज्य का पहाड़ी क्षेत्र वर्तमान में जिस तरह के सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और पर्यावरणीय संकटों से गुजर रहा है उसमें उसके भविष्य के लिए…
  • ganga
    विजय विनीत
    Exclusive : गंगा किनारे बालू की अंधाधुंध लूट, भाजपा और सालों से जमे अफसरों की नीयत पर सवालिया निशान
    06 Feb 2022
    सिर्फ बनारस ही नहीं, पूरे प्रदेश में प्राकृतिक संसाधनों की लूट मची हुई है। इस लूट की सबसे बड़ी शिकार हुई है गंगा। इसे काशी में साफ-साफ देखा जा सकता है। सरकार और प्रशासन की लूट वाली नीति और नीयत के…
  • Uttarakhand
    मुकुंद झा
    उत्तराखंड चुनाव: राज्य में बढ़ते दमन-शोषण के बीच मज़दूरों ने भाजपा को हराने के लिए संघर्ष तेज़ किया
    06 Feb 2022
    रुद्रपुर: उत्तराखंड में चुनावी शोर है। आगामी 14 फरवरी को पूरे राज्य में एक ही चरण में मतदान होना है। हर दल अपने-अपने विकास के दावे कर रहा है। लेकिन इन सबके बीच मेहनतकश वर्ग कहीं पी
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License