NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
अर्थव्यवस्था
ऑटोमोबाइल क्षेत्र में मंदीः यात्री वाहन की बिक्री में लगातार गिरावट
घरेलू यात्री वाहन बिक्री में लगातार गिरावट के चलते इस साल जुलाई तक नौंवे महीने में 31 प्रतिशत कमी दर्ज की गई है। बिक्री में कमी के चलते ऑटोमोबाइल से जुड़े क़रीब दो लाख कर्मियों की छंटनी हुई है। 
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
13 Aug 2019
automobile
Image Courtesy : The Financial Express

इस साल जुलाई महीने तक घरेलू यात्री वाहन बिक्री में लगातार नौंवे महीने 31 प्रतिशत गिरावट दर्ज की गई है। ये आंकड़ा भारतीय वाहन निर्माताओं के संगठन सियाम ने मंगलवार को जारी किया है। वाहनों की बिक्री 30.98 प्रतिशत घटकर2,00,790 वाहन रही है जो जुलाई 2018 में 2,90,931 वाहन थी।

समीक्षावधि के दौरान घरेलू बाजार में कार की बिक्री 35.95 प्रतिशत कम होकर 1,22,956 वाहन रही जो पिछले साल यानी जुलाई 2018 में 1,91,979 वाहन थी।

उधर मोटरसाइकिल की बिक्री में भी गिरावट दर्ज की गई है। इसकी घरेलू बिक्री पिछले महीने जहां 9,33,996 इकाई रही वहीं जुलाई 2018 की 11,51,324 इकाई बिक्री हुई थी अर्थात पिछले साल के मुक़ाबले 18.88 प्रतिशत कमी दर्ज की गई है। इस साल जुलाई में मोटरसाइकिल की कुल बिक्री 15,11,692 इकाई रही वहीं जुलाई 2018 में यह आंकड़ा 16.82 प्रतिशत ज़्यादा यानी 18,17,406 वाहन था।

वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री में भी समीक्षावधि के दौरान गिरावट देखी गयी है। यह 25.71 प्रतिशत घटकर 56,866 वाहन रही जो पिछले साल जुलाई में 76,545 वाहन थी।
विविध श्रेणियों में कुल वाहन बिक्री जुलाई में 18.71 प्रतिशत गिरकर 18,25,148 वाहन रही जो जुलाई 2018 में 22,45,223 वाहन थी।

भविष्य में सुधार असंभव

कुछ दिनों पहले आई रिपोर्ट के अनुसार ऑटोमोबाइल की बिक्री में भारी कमी के चलते देश भर में पिछले तीन महीनों में खुदरा विक्रेताओं ने दो लाख कर्मचारियों की छंटनी की है। उद्योग संगठन फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (फाडा) के अनुसार निकट भविष्य में इसमें सुधार की संभावना नहीं दिखाई दे रही है। इसके चलते और शोरूम बंद हो सकते हैं और छंटनी का सिलसिला जारी रह सकता है।

फाडा के अध्यक्ष आशीष हर्षराज काले के हवाले से जनसत्ता में छपी ख़बर के मुताबिक़ बिक्री में कमी के चलते कर्मचारियों की छंटनी के अलावा डीलरों के पास कोई दूसरा विकल्प नहीं है ऐसे में और छंटनी हो सकती है। हर्षराज ने कहा कि ऑटोमोबाइल उद्योग को राहत देने के लिए सरकार को जीएसटी में कटौती जैसे उपाय करने चाहिए। ये छंटनी फिलहाल फ्रंट एंड बिक्री में हो रहा है। अगर इस तरह से सुस्ती जारी रही तो तकनीक विभाग की नौकरियां भी प्रभावित हो सकती है जिससे देशभर में बेरोज़गारी का संकट गहरा हो सकता है।

आशीष हर्षराज ने कहा कि हम कर्मचारियों के प्रशिक्षण में काफी निवेश करते हैं। ऐसे में कर्मचारियों को हटाना आख़िरी विकल्प है। वाहन निर्माताओं के संगठन सियाम के आंकड़ों के अनुसार चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में सभी श्रेणियों में वाहनों की बिक्री 12.35 प्रतिशत घटकर 60,85,406 इकाई रह गई। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में वाहन बिक्री 69,42,742 इकाई रही थी।

बिक्री में गिरावट

एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार देश की बड़ी कंपनियों मारुति सुजुकी, ह्यूंडई, महिंद्रा, टोयोटा और होंडा की बिक्री में जुलाई महीने में लगातार गिरावट दर्ज की गई। इस साल जुलाई माह में मारुति सुजुकी की घरेलू बिक्री 36.30 प्रतिशत घटकर 98, 210 इकाई रही। पिछले साल इसी महीने में सुजुकी की घरेलू बिक्री 1,54,150 इकाई रही थी।

वहीं हुंडई की जुलाई महीने में घरेलू बिक्री पिछले साल की तुलना में 10 प्रतिशत घटकर 39,010 इकाई रही। पिछले साल इसी महीने में कंपनी की बिक्री 43,481 इकाई रही थी। उधर महिंद्रा की बिक्री में 16 प्रतिशत गिरावट दर्ज की गई। कंपनी ने पिछले साल इस महीने में जहां 44, 605इकाई बेची थी वहीं इस साल जुलाई माह में 37,474 इकाईयों को ही बेच पाई।

टोयोटा की बिक्री में 24 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। पिछले साल कंपनी के वाहनों की बिक्री 13,677 इकाई थी वहीं इस साल इसी अवधि में कंपनी 10, 423 इकाई बेचने में कामयाब रही। होंडा की बिक्री जुलाई महीने में 48.67 प्रतिशत घट गई। पिछले साल इसी अवधि में कंपनी ने जहां 19,970 इकाई वाहन की बिक्री की थी वहीं इस साल जुलाई में कंपनी की बिक्री 10.250 इकाई रही।

शोरूम हुए बंद

कुछ दिनों पहले हर्षराज के हवाले से आई रिपोर्ट के अनुसार इस साल अप्रैल तक 18 महीने के दौरान देशभर के 271 शहरों में 286 शोरूम बंद हो गए हैं।

अभी तक दो लाख लोगों की छंटनी की गई है। देश भर में 15 हज़ार डीलरों द्वारा चलाए जा रहे 26 हज़ार शोरूम में क़रीब 25 लाख लोगों को प्रत्यक्ष रोज़गार मिला हुआ है। इसी तरह 25 लाख लोगों को अप्रत्यक्ष रुप से रोज़गार मिला है। उन्होंने कहा कि पिछले तीन महीने में डीलरशिप से दो लाख कर्मियों को हटाया गया।

इससे पहले इस साल के अप्रैल तक 18 महीने के दौरान देशभर के 271 शहरों में 286 शोरूम बंद हुए जिसमें 32 हजार लोगों की नौकरी चली गई। काले ने कहा कि अच्छे चुनाव परिणाम और बजट के बावजूद वाहन क्षेत्र में सुस्ती है। इस साल मार्च तक डीलरों ने कर्मियों की छंटनी नहीं की थी क्योंकि हमें लग रहा था कि ये सुस्ती अस्थायी है। लेकिन स्थिति में सुधार नहीं हुई है। इस वजह से डीलरों ने कर्मियों की छंटनी शुरू कर दी।

भारत में ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री

भारत विश्व का सातवां सबसे बड़ा ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री है। यह वर्ष 2009 में जापान, दक्षिण कोरिया, और थाइलैंड के बाद एशिया का चौथा सबसे बड़ा वाहन निर्यातक बन गया। भारत ने वर्ष 2009 में 26 लाख इकाईयों का उत्पादन किया था। एक अनुमान के मुताबिक़ वर्ष 2050 तक भारत की सड़कों पर 61.1 वाहन होने की संभावना है जो विश्व में सर्वाधिक वाहन संख्या होगी।

ज्ञात हो कि भारत में वाहन उद्योग की शुरुआत 1940 के दशक मेें हुई थी। हिंदुस्तान मोटर के 1942 में लॉन्च किया गया था। महिंद्रा एंड महिंद्रा की स्थापना दो भाईयों द्वारा 1945 में स्थापित की गई थी जिसने जीप सीजे-3ए तैयार करना शुरू किया था। 1980 के दशक में भारत सरकार ने सुजुकी को छोटी कारों के निर्माण के लिए संयुक्त उद्यम स्थापित करने के लिए चयन किया। वर्ष 1991 में शुरु हुए आर्थिक उदारीकरण के पश्चात कई भारतीय व बहु-राष्ट्रीय कंपनियां भारत के बाज़ार में उतरी। तब से घरेलू व निर्यात मांगों की पूर्ति के लिए वाहन निर्माण उद्योग में लगातार वृद्धि होती रही

Indian Automobile Industry
Crisis in Automobile Industry
Lay off in Automobile industry
Nisan Layoff
Crisis in Indian Transport system
public transport system
Private Sector Jobs
Crisis in Indian Private Sector
Anti Worker Central Government
Anti Worker BJP Government

Related Stories

उत्तराखंड में डेंगू : मुख्यमंत्री समस्या को नहीं सवाल को ख़त्म करना चाहते हैं

ओला उबर सेवाओं का इस्तेमाल आर्थिक मंदी की वजह नहीं - मारुती सुजुकी

ऑटोमोबाइल सेक्टर की मंदी को सरकार क्यों नकार रही है?

तार-तार Economy, ज़ार-ज़ार बचपन  

आर्थिक मंदी : छोटे-मोटे उपाय की नहीं, बल्कि बड़े संरचनागत सुधार की ज़रूरत 

आर्थिक मंदी: घर में आग लगी है और आप फ़र्नीचर सजा रहे हैं!

ख़ास रिपोर्ट : ऑटो मोबाइल सेक्टर की मंदी के लिए कौन ज़िम्मेदार?

मज़दूर वर्ग के लिए मंदी का क्या अर्थ है?

ऑटोमोबाइल क्षेत्र में 19 साल का सबसे बड़ा संकट 

ऑटोमोबाइल क्षेत्र में मंदी जारीः तीन महीने में दो लाख कर्मियों की हुई छंटनी


बाकी खबरें

  • Sitaram Yechury
    संदीप चक्रवर्ती
    स्वतंत्रता दिवस को कमज़ोर करने एवं हिंदू राष्ट्र को नए सिरे से आगे बढ़ाने की संघ परिवार की योजना को विफल करें: येचुरी 
    25 Feb 2022
    माकपा महासचिव ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार का “फोकस 5 अगस्त को देश की वास्तविक स्वतंत्रता की तारीख के रूप में बढ़ावा देने पर है।"  
  • russia ukrain
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    यूक्रेन पर रूस के हमले से जुड़ा अहम घटनाक्रम
    25 Feb 2022
    यूरोपीय संघ रूस पर और आर्थिक एवं वित्तीय प्रतिबंध लगाने को सहमत। तो वहीं संयुक्त राष्ट्र ने यूक्रेन में मानवीय सहायता के लिए दो करोड़ डॉलर देने की घोषणा की।
  • ASHA Workers
    अनिल अंशुमन
    बिहार : आशा वर्कर्स 11 मार्च को विधानसभा के बाहर करेंगी प्रदर्शन
    25 Feb 2022
    आशा कार्यकर्ताओं का कहना है कि बिहार सरकार हाई कोर्ट के आदेश का पालन करने में भी टाल मटोल कर रही है। कार्यकर्ताओं ने ‘भूखे रहकर अब और नहीं करेंगी बेगारी’ का ऐलान किया है।
  • covid
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 13 हज़ार से ज़्यादा नए मामले, 302 मरीज़ों की मौत
    25 Feb 2022
    देश में कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 28 लाख 94 हज़ार 345 हो गयी है।
  • up elections
    तारिक़ अनवर
    यूपी चुनाव : अयोध्या के प्रस्तावित  सौंदर्यीकरण में छोटे व्यापारियों की नहीं है कोई जगह
    25 Feb 2022
    अयोध्या के व्यापारियों ने आरोप लगाया है कि प्रस्तावित लेआउट के परिणामस्वरूप दुकानों और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को बड़े पैमाने पर ध्वस्त या उन दुकानों का ज़्यादातर हिस्सा तोड़ दिया जाएगा।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License