NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
संस्कृति
फिल्में
भारत
अंतरराष्ट्रीय
पैड वुमन : हापुड़ से लॉस एंजेलिस तक का सफ़र
पीरियड/माहवारी, सेनेटरी नैपकिन या पैड की बात करना आज भी हमारे देश में सहज नहीं है। लेकिन इसी को लेकर हापुड़ के काठीखेड़ा की महिलाएं काम कर रही हैं। इन्हीं के जीवन और काम पर बनी है फिल्म ‘पीरियड,एंड ऑफ सेन्टेंस’ (Period. End of Sentence), जो सिनेमा के सबसे बड़े अवार्ड ऑस्कर के लिए बेस्ट डॉक्यूमेंट्री कैटेगरी में नामित हुई है। न्यूज़क्लिक ने इस फिल्म और काम से जुड़े मुख्य किरदारों से बात की।
न्यूज़क्लिक टीम
15 Feb 2019

पीरियड/माहवारी, सेनेटरी नैपकिन या पैड की बात करना आज भी हमारे देश में सहज नहीं है। गांवों में तो बिल्कुल नहीं। हमारे पितृसत्तात्मक समाज में इसे लेकर आज भी बहुत सी बंदिशें और भ्रम हैं। आज भी हमारे देश में बड़ी महिला आबादी माहवारी के दिनों में कपड़े का ही इस्तेमाल करती है। जिससे उन्हें तमाम तरह की दिक्कतों का भी सामना करना पड़ता है। इसी को लेकर तमिलनाडु के कोयम्बतूर के अरुणाचलम मुरुगनाथम ने एक सस्ती मशीन बनाने का सपना देखा था और उसे फिर साकार किया और आज उसी लड़ाई को आगे ले जा रही हैं देशभर की तमाम औरतें। इसी में शामिल है सामाजिक संस्था एक्शन इंडिया। जिसने हापुड़ की महिलाओं को जोड़कर सबला समिति बनाई और जेंडर इक्वलिटी का कार्यक्रम शुरू किया और फिर हापुड़ के गांव काठीखेड़ा में पैड बनाने की एक मशीन स्थापित कर महिलाओं को स्वरोजगार और सस्ता पैड उपलब्ध कराया। आज ये महिलाएं खुद पैड बनाकर उसे इस्तेमाल भी कर रही हैं और बेच भी रही हैं। रियल पैडमैन मुरुगनाथम की ज़िंदगी और काम पर फिल्म बनी पैडमैन और इन रियल पैड वुमन के काम पर फिल्म बनी है ‘पीरियड,एंड ऑफ सेन्टेंस’ (Period. End of Sentence), जो सिनेमा के सबसे बड़े अवार्ड ऑस्कर के लिए बेस्ट डॉक्यूमेंट्री कैटेगरी में नामित हुई है। इस फिल्म की निर्माता गुनीत मोंगा और निर्देशक Rayka Zehtabch हैं। फिल्म को फेमिनिस्ट मेजॉरिटी फाउंडेशन (Feminist Majority Foundation) और गर्ल्स लर्न इंटरनेशनल (GLI- Girls Learn International) के सहयोग से बनाया गया है। अब इसी फिल्म के असल किरदार अमेरिका के लॉस एंजेलिस में होने वाले 91वें एकेडमी अवार्ड समारोह में शामिल होने जा रहे हैं। न्यूज़क्लिक ने इन्हीं मुख्य किरदारों से बात कर इस फिल्म और उनके असल जीवन की चुनौतियों और काम पर बात की।  

film
education
Period
Period. End of Sentence
OSCAR AWARDS
91st academy awards
Hapur
pad-making
action india
menstrual health
Muruganantham
Padman of India
Padwoman

Related Stories

भारत और मुसलमानों के लिए अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय का महत्व

‘हमारी फिल्मों का ‘ऑस्कर’ वाला ख्व़ाब’!

‘करुणामय संघर्ष’ : बौद्ध काल की स्वतंत्रचेत्ता महिलाओं की कहानी

समानांतर सिनेमा के जनक मृणाल सेन नहीं रहे

‘हाशिये के लोगों’ को समर्पित होगा छठा उदयपुर फ़िल्म फेस्टिवल

पांडिचेरी फिल्मोत्सव में 100 से अधिक फिल्में

शिक्षा पर RSS के दोहरे हमले का करें विरोध


बाकी खबरें

  • UMAR KHALID
    तारिक अनवर
    दिल्ली हिंसा: उमर ख़ालिद के परिवार ने कहा ज़मानत नहीं मिलने पर हैरानी नहीं, यही सरकार की मर्ज़ी है
    25 Mar 2022
    उमर ख़ालिद के पिता ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि अभियोजन पक्ष के आरोपों को साबित कर पाने में पूरी तरह नाकाम होने के बावजूद अदालत ने "मनगढ़ंत साज़िश के सिद्धांत" पर यक़ीन किया।
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 1,685 नए मामले, 83 मरीज़ों की मौत
    25 Mar 2022
    देश में अब तक कोरोना से पीड़ित 98.75 फ़ीसदी यानी 4 करोड़ 24 लाख 78 हज़ार 87 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है।
  • एम. के. भद्रकुमार
    बाइडेन ने फैलाए यूक्रेन की सीमा की ओर अपने पंख
    25 Mar 2022
    यदि बाइडेन यूक्रेन में नाटो के हस्तक्षेप के अपने प्रस्ताव के लिए यूरोप का समर्थन पाने में सफल हो जाते हैं, तो युद्ध नाटकीय रूप से परमाणु हथियारों से जुड़े विश्व युद्ध में तब्दील हो सकता है।
  • पीपल्स डिस्पैच
    यमन के लिए यूएन का सहायता सम्मेलन अकाल और मौतों की चेतावनियों के बीच अपर्याप्त साबित हुआ
    24 Mar 2022
    यूएन के यमन के लिए किए गए प्लेजिंग कांफ्रेंस में सऊदी अरब और यूएई जैसे खाड़ी देश कोई सहायता प्रदान करने में असफल हुए हैं।
  • abhisar
    न्यूज़क्लिक टीम
    भाजपा सरकार के प्रचार का जरिया बना बॉलीवुड
    24 Mar 2022
    बोल के लब आज़ाद हैँ तेरे के आज एक एपिसोड में वरिष्ठ पत्रकार अभिसार बॉलीवुड की चर्चा कर रहें हैँ औऱ साथ ही सवाल कर रहे हैँ की क्या ऐसी फ़िल्में बननी चाहिए जो किसी राजनैतिक पार्टी के एजेंडे को बढ़ावा…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License