NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
पाकिस्तान
पाकिस्तान जाधव को बेरोकटोक राजनयिक पहुंच मुहैया कराए : भारत
भारत ने अपना रुख स्पष्ट करते हुए पाकिस्तान से कहा कि राजनयिक पहुंच ‘‘बिना किसी रुकावट’’ के दी जानी चाहिए और यह आईसीजे के आदेश के अनुरूप मुहैया कराई जानी चाहिए। भारत के इस रुख पर पाकिस्तान की प्रतिक्रिया का इंतजार किया जा रहा है।
भाषा
02 Aug 2019
kulbhushan case
Image Courtesy: The Financial Express

भारत ने कुलभूषण जाधव मामले में पाकिस्तान से कहा कि वह अंतरराष्ट्रीय न्यायालय के फैसले के अनुरूप जाधव को प्रतिशोध एवं ‘‘धमकाए जाने के भय’’ से मुक्त माहौल में ‘‘निर्बाध’’ (बेरोकटोक) राजनयिक पहुंच उपलब्ध कराए।

आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पाकिस्तान ने इस सप्ताह की शुरुआत में भारत को एक प्रस्ताव भेजकर शुक्रवार को जाधव को राजनयिक पहुंच मुहैया कराने का प्रस्ताव रखा था।

भारत ने अपना रुख स्पष्ट करते हुए बृहस्पतिवार को पाकिस्तान से कहा कि राजनयिक पहुंच ‘‘बिना किसी रुकावट’’ के दी जानी चाहिए और यह आईसीजे के आदेश के अनुरूप मुहैया कराई जानी चाहिए।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि भारत के इस रुख पर पाकिस्तान की प्रतिक्रिया का इंतजार किया जा रहा है।

विदेश मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कहा था कि वह मामले में जाधव को राजनयिक पहुंच मुहैया कराने के पाकिस्तान के प्रस्ताव का आकलन कर रहा है।

आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि भारत के प्रस्ताव पर पाकिस्तान की तरफ से जवाब आने का इंतजार है। 

ऐसा बताया जा रहा है कि पाकिस्तान ने जाधव को राजनयिक पहुंच मुहैया कराने पर कुछ शर्तें रखी हैं जिनमें से एक शर्त यह है कि जब भारतीय कैदी को भारतीय अधिकारियों से मुलाकात की अनुमति दी जाएगी, उस समय कोई पाकिस्तानी अधिकारी मौजूद रहेगा।

इसे पढ़ें : कुलभूषण जाधव मामलाः फ़ैसले को लेकर उलझन

भारतीय नौसेना के सेवानिवृत्त अधिकारी जाधव (49) को पाकिस्तान की एक सैन्य अदालत ने ‘‘जासूसी और आतंकवाद’’ के आरोपों में अप्रैल 2017 में मौत की सज़ा सुनाई थी जिसके बाद उनकी मौत की सज़ा पर रोक लगाने के लिए भारत ने अंतरराष्ट्रीय न्यायालय (आईसीजे) का दरवाजा खटखटाया था।

आईसीजे ने पाकिस्तान को जाधव की सजा की ‘‘प्रभावी समीक्षा और पुनर्विचार’’ करने के लिए कहा था। अंतरराष्ट्रीय न्यायालय ने पाकिस्तान को यह भी निर्देश दिया था कि वह जाधव तक भारत को अविलंब राजनयिक पहुंच दे।

आईसीजे ने 42 पन्नों के आदेश में कहा कि पाकिस्तान ने कूटनीतिक संबंधों पर वियना संधि का ‘‘उल्लंघन’’ किया।

kulbhushan jadhav
Orwell
Nationalism
Media
Salve
Imran Khan

Related Stories

डिजीपब पत्रकार और फ़ैक्ट चेकर ज़ुबैर के साथ आया, यूपी पुलिस की FIR की निंदा

राज्यसभा सांसद बनने के लिए मीडिया टाइकून बन रहे हैं मोहरा!

आर्यन खान मामले में मीडिया ट्रायल का ज़िम्मेदार कौन?

विशेष: कौन लौटाएगा अब्दुल सुब्हान के आठ साल, कौन लौटाएगा वो पहली सी ज़िंदगी

धनकुबेरों के हाथों में अख़बार और टीवी चैनल, वैकल्पिक मीडिया का गला घोंटती सरकार! 

भारत की राष्ट्रीय संपत्तियों का अधिग्रहण कौन कर रहा है?

श्रीलंका का संकट सभी दक्षिण एशियाई देशों के लिए चेतावनी

कार्टून क्लिक: इमरान को हिन्दुस्तान पसंद है...

आर्थिक मोर्चे पर फ़ेल भाजपा को बार-बार क्यों मिल रहे हैं वोट? 

‘दिशा-निर्देश 2022’: पत्रकारों की स्वतंत्र आवाज़ को दबाने का नया हथियार!


बाकी खबरें

  • toilet shortage
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    सरकार ने बताया, 38 हजार स्कूलों में शौचालयों की सुविधा नहीं
    06 Dec 2021
    देश में 2014 से स्वच्छ भारत अभियान चल रहा है लेकिन 2021 में सरकार राज्यसभा में बता रही है कि देश भर में 38,408 स्कूलों और 2,86,310 आंगनवाड़ी केंद्रों में शौचालय चालू स्थिति में नहीं हैं।
  • Neiphiu Rio
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    नागालैंड की घटना पर सीएम रियो ने कहा, 'आफ़्स्पा कठोर है, इसे हटाना ज़रूरी!'
    06 Dec 2021
    मोन ज़िले के ओटिंग में सुरक्षा बलों की फ़ायरिंग में 14 नागरिकों की मौत के बाद से राज्य में ग़ुस्सा है।
  • RML
    भाषा
    तीन केंद्रीय अस्पतालों के रेजिडेंट चिकित्सकों ने सोमवार से नियमित, आपात सेवाओं का किया बहिष्कार
    06 Dec 2021
    रेजिडेंट चिकित्सकों ने नीट-पीजी 2021 की काउंसलिंग में देरी को लेकर एफओआरडीए द्वारा आयोजित देशव्यापी विरोध प्रदर्शन के समर्थन में सोमवार से सभी नियमित और आपातकालीन सेवाओं का बहिष्कार किया।
  • Pendant
    संदीपन तालुकदार
    पोलैंड में मिला पेंडेंट मानव द्वारा बनाया सबसे पुराना जीवित आभूषण हो सकता है
    06 Dec 2021
    कार्बन डेटिंग ने स्थापित किया है कि पेंडेंट इसी तरह से सजाए गए और अन्य साइटों में पाए जाने वाली कलाकृतियों से हज़ारों साल पुराना है।
  • US amazon
    सोनाली कोल्हटकर
    क्यों अमेज़न अमेरिकी श्रमिकों के यूनियन बनने से भयभीत है
    06 Dec 2021
    एक ऐसे दौर में जब श्रमिकों के बीच में असंतोष बढ़ता जा रहा हो, अपने अल्बामा वेयरहाउस में दूसरी दफा यूनियन के लिए मतदान के फैसले से अमेज़न निश्चित रूप से चिंतित है कि कहीं अमेरिकी श्रमिक भी यूरोप की तरह…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License