NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
पाकिस्तान
पाकिस्तानी घुसपैठ के बाद भारतीय सेना पूरी तरह मुस्तैद : तीनों सेना
एयर वाइस मार्शल कपूर ने पाकिस्तान के बुधवार को एफ-16 का इस्तेमाल नहीं करने के दावों को खारिज करते हुए कहा मिग-21 बाइसन ने एक एफ-16 को मार गिराया।
आईएएनएस
28 Feb 2019
Major General S.S. Mahal, Rear Admiral D.S. Gujral and Air Vice Marshal RGK Kapoor during a press conference in New Delhi on Feb 28, 2019.
Photo: IANS

नई दिल्ली। भारतीय सेना के तीनों अंगों ने गुरुवार को कहा कि वे पूरी तरह सतर्क हैं। उन्होंने बताया कि एक दिन पहले पाकिस्तानी विमानों ने जम्मू-कश्मीर स्थित भारतीय सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश, लेकिन उन्हें वापस होना पड़ा। सेना के तीनों अंगों की प्रेसवार्ता में एयर वाइस मार्शल आर.जी.के. कपूर ने मीडिया को बताया कि पाकिस्तान वायुसेना (पीएफए) ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर स्थित राजौरी के पश्चिमी इलाके में भारतीय हवाईक्षेत्र का उल्लंघन किया। 

पाकिस्तान भारतीय सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश में था, लेकिन भारत के मिग, सुखोई और मिराज विमानों द्वारा पाकिस्तानी विमानों को वापस लौटने को मजबूर कर दिया गया। 

एयर वाइस मार्शल कपूर ने कहा, " पाकिस्तान ने दावा किया कि विमानों से खुले इलाके में बम दागे गए, लेकिन असलियत यह है कि पाकिस्तान ने सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया, लेकिन उनकी योजनाओं को नाकाम कर दिया। आईएएफ की त्वरित कार्रवाई के कारण कोई खास नुकसान नहीं हुआ।"

उन्होंने कहा, "आईएएफ हमेशा सतर्क है और किसी भी संभावित घटनाओं से निपटने को तैयार है।"

उन्होंने पाकिस्तान के बुधवार को एफ-16 का इस्तेमाल नहीं करने के दावों को खारिज करते हुए कहा मिग-21 बाइसन ने एक एफ-16 को मार गिराया। 

मेजर जनरल एस.एस. महल ने कहा कि पीएएफ ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर में एक ब्रिगेट मुख्यालय, बटालियन मुख्यालय और लॉजिस्टिक्स के अड्डों को निशाना बनाया। 

लेकिन भारतीय सैन्य बल की पूरी मुस्तैदी के कारण उनकी योजना विफल रही। 

उन्होंने कहा कि भारतीय हथियार प्रणाली को हाई अलर्ट पर रख दिया गया है और यंत्रों से लैस बलों को तैयार रखा गया है। 

रियर एडमिरल डी. एस. गुजराल ने कहा, "भारतीय नौसेना को पूरी तरह मुस्तैद कर दिया गया। नौसेना जल, थल और नभ तीनों में पाकिस्तान द्वारा समुद्री क्षेत्र में किसी भी प्रकार के दुस्साहस को तोड़ने, उसे रोकने व परास्त करने के लिए तैयार है।"

उन्होंने कहा, "मैं आपको आश्वस्त कर सकता हूं कि जरूरत पड़ने पर नौसेना सुनिश्चित, त्वरित और मजबूती से प्रतिकार करेगी।"

india-pakistan
Indian army
Indian air force
indian navy
Narendra modi
Imran Khan
pulwama attack
CRPF Jawan Killed

Related Stories

तिरछी नज़र: सरकार जी के आठ वर्ष

कटाक्ष: मोदी जी का राज और कश्मीरी पंडित

ग्राउंड रिपोर्टः पीएम मोदी का ‘क्योटो’, जहां कब्रिस्तान में सिसक रहीं कई फटेहाल ज़िंदगियां

भारत के निर्यात प्रतिबंध को लेकर चल रही राजनीति

गैर-लोकतांत्रिक शिक्षानीति का बढ़ता विरोध: कर्नाटक के बुद्धिजीवियों ने रास्ता दिखाया

बॉलीवुड को हथियार की तरह इस्तेमाल कर रही है बीजेपी !

PM की इतनी बेअदबी क्यों कर रहे हैं CM? आख़िर कौन है ज़िम्मेदार?

छात्र संसद: "नई शिक्षा नीति आधुनिक युग में एकलव्य बनाने वाला दस्तावेज़"

भाजपा के लिए सिर्फ़ वोट बैंक है मुसलमान?... संसद भेजने से करती है परहेज़

हिमाचल में हाती समूह को आदिवासी समूह घोषित करने की तैयारी, क्या हैं इसके नुक़सान? 


बाकी खबरें

  • Jharkhand
    अनिल अंशुमन
    झारखंड : ‘भाषाई अतिक्रमण’ के खिलाफ सड़कों पर उतरा जनसैलाब, मगही-भोजपुरी-अंगिका को स्थानीय भाषा का दर्जा देने का किया विरोध
    02 Feb 2022
    पिछले दिनों झारखंड सरकार के कर्मचारी चयन आयोग द्वारा प्रदेश के तृतीय और चतुर्थ श्रेणी की नौकरियों की नियुक्तियों के लिए भोजपुरी, मगही व अंगिका भाषा को धनबाद और बोकारो जिला की स्थानीय भाषा का दर्जा…
  • ukraine
    पीपल्स डिस्पैच
    युद्धोन्माद फैलाना बंद करो कि यूक्रेन बारूद के ढेर पर बैठा है
    02 Feb 2022
    मॉर्निंग स्टार के संपादक बेन चाकों लिखते हैं सैन्य अस्थिरता बेहद जोखिम भरी होती है। डोंबास में नव-नाजियों, भाड़े के लड़ाकों और बंदूक का मनोरंजन पसंद करने वाले युद्ध पर्यटकों का जमावड़ा लगा हुआ है।…
  • left candidates
    वर्षा सिंह
    उत्तराखंड चुनाव: मज़बूत विपक्ष के उद्देश्य से चुनावी रण में डटे हैं वामदल
    02 Feb 2022
    “…वामदलों ने ये चुनौती ली है कि लूट-खसोट और उन्माद की राजनीति के खिलाफ एक ध्रुव बनना चाहिए। ये ध्रुव भले ही छोटा ही क्यों न हो, लेकिन इस राजनीतिक शून्यता को खत्म करना चाहिए। इस लिहाज से वामदलों का…
  • health budget
    विकास भदौरिया
    महामारी से नहीं ली सीख, दावों के विपरीत स्वास्थ्य बजट में कटौती नज़र आ रही है
    02 Feb 2022
    कल से पूरे देश में लोकसभा में पेश हुए 2022-2023 बजट की चर्चा हो रही है। एक ओर बेरोज़गारी और गरीबी से त्रस्त देश की आम जनता की सारी उम्मीदें धराशायी हो गईं हैं, तो
  • 5 election state
    रवि शंकर दुबे
    बजट 2022: क्या मिला चुनावी राज्यों को, क्यों खुश नहीं हैं आम जन
    02 Feb 2022
    पूरा देश भारत सरकार के आम बजट पर ध्यान लगाए बैठा था, खास कर चुनावी राज्यों के लोग। लेकिन सरकार का ये बजट कल्पना मात्र से ज्यादा नहीं दिखता।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License