NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
संस्कृति
फिल्में
भारत
अंतरराष्ट्रीय
पांडिचेरी फिल्मोत्सव में 100 से अधिक फिल्में
'बर्लिनेल 2017' में सिल्वर बीयर ग्रैंड जूरी पुरस्कार विजेता एलेन गोमिस द्वारा निर्देशित 'फेलेसाइट' के साथ उत्सव की शुरुआत होगी। उत्सव की आखिरी फिल्म दरिया गायकालोवा द्वारा निर्देशित और अनुराग कश्यप द्वारा निर्मित 'तीन और आधा' होगी।
आईएएनएस
22 Sep 2018
फिल्म उत्सव में दिखाई जाने वाली फिल्में

पांडिचेरी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2018 (पीआईएफएफ) के पहले संस्करण में 100 से अधिक फिल्में प्रदर्शित होंगी। इसमें 3 का वर्ल्ड प्रीमियर, 11 का इंडिया प्रीमियर और 5 की स्पेशल स्क्रीनिंग शामिल हैं। 'बर्लिनेल 2017' में सिल्वर बीयर ग्रैंड जूरी पुरस्कार विजेता एलेन गोमिस द्वारा निर्देशित 'फेलेसाइट' के साथ उत्सव की शुरुआत होगी। उत्सव की आखिरी फिल्म दरिया गायकालोवा द्वारा निर्देशित और अनुराग कश्यप द्वारा निर्मित 'तीन और आधा' होगी।

फिल्मोत्सव का उद्घाटन पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी. नारायणस्वामी द्वारा अलायंस फ्रेंचाइज डी पांडिचेरी में 26 सितम्बर को किया जाएगा जिसके बाद चेझियां की नेशनल अवार्ड विनर तमिल फिल्म (2018) 'टु लेट' की स्क्रीनिंग होगी।

उत्सव का आयोजन इंडी सिनेमा स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पिकरफ्लिक द्वारा पुडुचेरी टूरिज्म की भागीदारी में किया जाएगा। इसमें सिनेमा पैराडाइजो (औरोविले) एंड औरोफिल्म (ऑरोविले), जे एन ऑडिटोरियम, पांडिचेरी यूनिवर्सिटी की भागीदारी में अलायंस फ्रेंचाइज डी पांडिचेरी, मल्टीमीडिया सेंटर ऑडीटोरियम में आयोजित किया जाएगा।

पीआईएफएफ के मुख्य आकर्षण में अतानु घोष द्वारा निर्देशित और प्रसनजीत एवं सौमित्र चटर्जी द्वारा अभिनीत बांग्ला फिल्म 'मयूराक्षी', लोकेश राजावेल की 'माय सन इज गे', सगनिक चटर्जी द्वारा निर्देशित 'फेलूदा : 50 ईयर्स ऑफ रेज', 'निखिल मंजू की 2017 की नेशनल अवार्ड विजेता कन्नड़ फिल्म 'रिजर्वेशन', अभया सिम्हा की 2018 की नेशनल अवार्ड विजेता टूलू फिल्म 'पद्दयी', कबीर सदानंद द्वारा निर्देशित जिमी शेरगिल की लघु फिल्म 'पापा वी लव यू' शामिल हैं। 

फ्रांस की समकालीन महिला फिल्म निर्माताओं द्वारा फिल्मों की विशेष स्क्रीनिंग होगी जिसमें मिया हेनसेन-लव की ईडन, जूलिया कोवैस्की की रेजिंग रोज (क्रेच काउर), रेबेका ज्लोटोवस्की की ग्रैंड सेंट्रल, इमैनुअल बरकोट की स्टैंडबाई टॉल (ला टेटे हाउते) और वलेरिया ब्रूनी-टेडेशी की ए कैसल इन इटली (उन चटेउ एन इताली) शामिल हैं।

पीआईएफएफ 2018 में फीचर फिल्मों, लघु फिल्मों और डॉक्यूमेंटरी का विविध समावेश होगा जिनमें भारत, फ्रांस, इटली, ईरान, अमेरिका, बेल्जियम, बुल्गारिया, आस्ट्रेलिया, तुर्की, वेनेजुएला, रूस, लेबनान, ऑस्ट्रिया, चीन और कोस्टारिका तथा जापान से फिल्में शामिल होंगी।

नेशनल अवार्ड विजेता फिल्म समीक्षक एवं फेस्टिवल निदेशक सैबाल चटर्जी ने कहा, "भारत और शेष दुनिया से कुछ बेहद खास एवं स्वतंत्र फिल्म निर्माताओं के कार्य को एक ऐसे स्थान पर प्रदर्शित करना हमारे लिए बेहद उत्साहजनक है जो हमेशा से संस्कृतियों और परंपराओं का संगम रहा है।"

film
pondicherry film festival

Related Stories

‘हमारी फिल्मों का ‘ऑस्कर’ वाला ख्व़ाब’!

पैड वुमन : हापुड़ से लॉस एंजेलिस तक का सफ़र

समानांतर सिनेमा के जनक मृणाल सेन नहीं रहे

‘हाशिये के लोगों’ को समर्पित होगा छठा उदयपुर फ़िल्म फेस्टिवल


बाकी खबरें

  • AZAMGARH POLICE
    विजय विनीत
    ग्राउंड रिपोर्टः आज़मगढ़ में दलित चिकित्सक को गिरफ़्तार करने के लिए ख़ाकी ने फिर गढ़ी फ़र्ज़ी कहानी!
    12 Oct 2021
    आज़मगढ़ में ज़ुल्म-ज़्यादती का पहाड़ तोड़ने के लिए बदनाम रही पुलिस ने डॉ. शिवकुमार को फकत इस बात पर गिरफ्तार किया कि दलित होकर उन्होंने करणी सेना के कृत्यों पर प्रतिक्रिया स्वरूप टिप्पणी कैसे कर दी।…
  • Lakhimpur Kheri
    न्यूज़क्लिक टीम
    लखीमपुर:आशीष मिश्रा की गिरफ़्तारी के बाद मंत्री अजय मिश्रा के इस्तीफ़े के लिए भाजपा पर दबाव
    12 Oct 2021
    लखीमपुर घटना, जिसमें 04 किसानों, 01 पत्रकार समेत 08 लोगों की मौत हो गई, के मुख्य अभियुक्त आशीष मिश्रा के जेल जाने के बाद अब विपक्ष उसके पिता गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के इस्तीफ़े की माँग कर रहा है।
  • A World Without Hunger
    ट्राईकोंटिनेंटल : सामाजिक शोध संस्थान
    भुखमरी रहित दुनिया
    12 Oct 2021
    लोग भूखे इसलिए नहीं हैं क्योंकि लोगों की संख्या अधिक है या भोजन की कमी है बल्कि इसलिए हैं क्योंकि दुनिया भर में जीवनयापन के लिए जितने पैसे की जरूरत होती है उतना पैसा कई लोगों के पास नहीं है।
  • chile
    तान्या वाधवा
    चिली के आगामी राष्ट्रपति चुनाव में कौन-कौन हैं प्रमुख उम्मीदवार?
    12 Oct 2021
    21 नवंबर को चिली में होने वाले आम चुनावों से पहले हम इस देश में मौजूद विभिन्न मुद्दों को संबोधित करने के लिए प्रमुख राष्ट्रपति पद के उम्मीदवारों, और उनकी ओर से किये गए जा रहे प्रस्तावों पर नज़र डालते…
  • Nobel Peace Prize
    एम.ओबैद
    'अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता' के पुरज़ोर समर्थक दो पत्रकारों को 'नोबेल शांति पुरस्कार'
    12 Oct 2021
    सत्ता और विरोधियों से टकराने के चलते पिछले कुछ वर्षों में कई बड़े पत्रकारों ने अपनी जानें गंवाई हैं। इस बीच विश्व के दो पत्रकारों को मिला नोबेल शांति पुरस्कार उन पत्रकारों की आवाज़ को और शक्ति देगा…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License