NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
पेट्रोल और डीज़ल के बढ़ते दामों 10 सितम्बर को भारत बंद
10 सितम्बर को विपक्षी दलों ने बढ़ती महँगाई और पेट्रोल और डीज़ल के बढ़ते दामों के खिलाफ भारत बंद का आह्वान किया है। वामपंथी दलों ने इस बंद के आह्वान की घोषणा 6 सितम्बर को की थी, इसके बाद कांग्रेस, डीएमके और आरजेडी, एनसीपी, जेडी(एस), जेवीएम ने भी भारत बंद का आह्वान किया।

न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
08 Sep 2018
10 सितम्बर को भारत बंद
Image Courtesy: पत्रिका .कॉम

विपक्ष का कहना है कि उन्हें काफी समर्थन मिलने की उम्मीद है। उम्मीद की जा रही है कि इसका व्यापक असर तमिलनाडु, बिहार, बंगाल,राजस्थान, उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में देखा जायेगा। 

 

वामपंथी पार्टियों ने अपने प्रेस स्टेटमेंट में बताया कि बहुत से मुद्दे हैं जिनकी वजह से यह बंद किया जा रहा है। इसमें न्यूनतम वेतन, किसानों की क़र्ज़ माफ़ी, उपज के डेढ़ गुना दाम,जैसी माँगों के साथ-साथ और भी मुद्दों का ज़िक्र है। लेकिन भारत बंद का मुख्य मुद्दा पेट्रोल और डीज़ल के आसमान छूते दाम हैं। इस वजह से ज़रूरी चीज़ों के दामों में इज़ाफा हुआ हैI इससे खेती की लागत में खासतौर से बढोत्तरी हुई है। पहले ही किसान बीज, खाद, बिजली के दामों से परेशान हैंI अब पेट्रोल-डीज़ल के दामों में बढोत्तरी से इन चीज़ों के दाम और बढ़ रहे हैं, जिससे किसानों पर बोझ बढ़ रहा है। 

                        

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक फिलहाल बंगलौर में एक लीटर पेट्रोल का दाम 82 .6 रुपये है और डीज़ल का 74 रुपये, दिल्ली में पेट्रोल का दाम 80 रुपये  है और डीज़ल के 72 रुपये, मुंबई में पेट्रोल का दाम 87.4 रुपये  और डीज़ल के 77 रुपये, चेन्नई में पेट्रोल का दाम 83.1 रुपये है और डीज़ल का 76 रुपये और कोलकत्ता में  82.9 रुपये है और  डीज़ल का दाम 75 रुपये है। मिंट अख़बार की रिपोर्ट के हिसाब से 15 अगस्त से अब तक पेट्रोल के दामों में 2.85 रुपये प्रति लीटर और डीज़ल के दामों में 3.35 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से बढोत्तरी हुई है। जनवरी 2018 से अब तक दामों में 14 % की बढ़त आई है। इंधन पर लगाये गए भारी कर भी पेट्रोल और डीज़ल के दामों को बढ़ाने का एक मुख्य कारण बताए जा रहा है। 

 

इसके साथ ही एक और मुद्दा है जो उभरकर सामने आया है। भारतीय रुपये की अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार में मूल्य गिरा है।

 

भारत बंद के मुद्दे पर बात करते हुए माकपा की पोलित ब्यूरो सदस्य सुभाषिनी अली ने कहा "मुझे लगता है आज इस सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शनों की एक पूरी श्रंखला खड़ी हो गयी है पहले महिलाओं ने अपने मुद्दे पर विरोध किया, फिर मज़दूर और किसान अपनी माँगे लेकर लाखों की संख्या में दिल्ली आये और अब सरकार की नीतियों के खिलाफ भारत बंद किया जा रहा है। इससे देश भर में सरकार के खिलाफ एक विरोध का माहौल बन रहा है जिसे हम एक जगह केंद्रित करना चाह रहे हैं, खासकर तब जब कई राज्यों में चुनाव होने वाले हैं। आज जिस मुद्दे ने सबसे ज़्यादा असर डाला है वो है ईंधन के दाम में बढोत्तरी। जब दुनिया में तेल के दाम कम थे तब भी जनता को फायदा नहीं हुआ और अब जब कुछ बढ़े हैं तो हमारे देश में ये बहुत ही ज़्यादा बढ़ गए हैं। हम यह सवाल भी कर रहे हैं कि जब हमारा देश ईरान से कम कीमत पर तेल खरीद सकता है तो फिर अमरीका के दबाव में हम महंगा तेल क्यों ले रहे हैं। महंगाई के मुद्दे पर लोगों में बहुत गुस्सा और यह प्रदर्शन उसी का नतीजा है। "

 

 

भारत बंद
Petrol & diesel price
BJP
नरेन्द्र मोदी
वामदल

Related Stories

भाजपा के इस्लामोफ़ोबिया ने भारत को कहां पहुंचा दिया?

कश्मीर में हिंसा का दौर: कुछ ज़रूरी सवाल

सम्राट पृथ्वीराज: संघ द्वारा इतिहास के साथ खिलवाड़ की एक और कोशिश

हैदराबाद : मर्सिडीज़ गैंगरेप को क्या राजनीतिक कारणों से दबाया जा रहा है?

ग्राउंड रिपोर्टः पीएम मोदी का ‘क्योटो’, जहां कब्रिस्तान में सिसक रहीं कई फटेहाल ज़िंदगियां

धारा 370 को हटाना : केंद्र की रणनीति हर बार उल्टी पड़ती रहती है

मोहन भागवत का बयान, कश्मीर में जारी हमले और आर्यन खान को क्लीनचिट

मंडल राजनीति का तीसरा अवतार जाति आधारित गणना, कमंडल की राजनीति पर लग सकती है लगाम 

बॉलीवुड को हथियार की तरह इस्तेमाल कर रही है बीजेपी !

गुजरात: भाजपा के हुए हार्दिक पटेल… पाटीदार किसके होंगे?


बाकी खबरें

  • Budget 2022
    भरत डोगरा
    जलवायु बजट में उतार-चढ़ाव बना रहता है, फिर भी हमेशा कम पड़ता है 
    18 Feb 2022
    2022-23 के केंद्रीय बजट में जलवायु परिवर्तन, उर्जा नवीनीकरण एवं पर्यावरणीय संरक्षण के लिए जिस मात्रा में समर्थन किये जाने की आवश्यकता है, वैसा कर पाने में यह विफल है।
  • vyapam
    भाषा
    व्यापमं घोटाला : सीबीआई ने 160 और आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया
    18 Feb 2022
    केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने वर्ष 2013 के प्री-मेडिकल टेस्ट (पीएमटी) में धांधली करने के आरोप में 160 और आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र अदालत में दाखिल किया है। आरोपियों में प्रदेश के तीन निजी मेडिकल…
  • Modi
    बी सिवरमन
    मोदी के नेतृत्व में संघीय अधिकारों पर बढ़ते हमले
    18 Feb 2022
    मोदी सरकार द्वारा महामारी प्रबंधन के दौरान अनुच्छेद 370 का निर्मम हनन हो, चाहे राज्यों के अधिकारों का घोर उल्लंघन हो या एकतरफा पूर्ण तालाबंदी की घोषणा हो या फिर महामारी के शुरुआती चरणों में अत्यधिक…
  • kannauj
    तारिक़ अनवर
    यूपी चुनाव: कन्नौज के पारंपरिक 'इत्र' निर्माता जीवनयापन के लिए कर रहे हैं संघर्ष
    18 Feb 2022
    कच्चे माल की ऊंची क़ीमतें और सस्ते, सिंथेटिक परफ्यूम के साथ प्रतिस्पर्धा पारंपरिक 'इत्र' निर्माताओं को पहले से कहीं अधिक प्रभावित कर रही है।
  • conteniment water
    सौरभ शर्मा
    यूपी चुनाव: कथित तौर पर चीनी मिल के दूषित पानी की वजह से लखीमपुर खीरी के एक गांव में पैदा हो रही स्वास्थ्य से जुड़ी समस्यायें
    18 Feb 2022
    लखीमपुर खीरी ज़िले के धरोरा गांव में कथित तौर पर एक चीनी मिल के कारण दूषित होते पानी के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। गांव के लोग न सिर्फ़ स्वास्थ्य से जुड़ी गंभीर समस्याओं से जूझ रहे हैं, बल्कि…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License