NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
नज़रिया
भारत
राजनीति
पहले ‘विकास’ को बेचा, अब राष्ट्र को बेच रहे हैं!
पर वह मज़मा लगाने वाला बडा चालाक है। वह इस बार फिर एक नया तेल ले कर आया है, राष्ट्र भक्ति ब्रांड का दर्द निवारक तेल।
डॉ. द्रोण कुमार शर्मा
21 Apr 2019
सांकेतिक तस्वीर
Image Courtesy : Siasat.pk

अभी पांच एक साल पहले हमारे शहर में एक मज़मा लगाने वाला आया। वह तेल बेचता था। सिर दर्द का तेल, बाल काले करने का तेल, सिर पर बाल उगाने का तेल। हर मर्ज़ के लिए एक ही तेल। उसका कहना था, सिर की सारी समस्याओं की वजह है, महंगाई, बेकारी, बेचारी और भ्रष्टाचार। और उसका इलाज है उसका ये तेल। उसने नारा दिया "सबको तेल, एक जैसा तेल"। लोग उसके बहकावे में आ गए। सबको लगा अब तो सारी समस्याएं हल हो जाएंगी। सबके अच्छे दिन आ जायेंगे। उसके "विकास" ब्रांड सिर के तेल की करोड़ों शीशियां बिक गयी। लोग तब से अपने सिर पर तेल मले जा रहे हैं, मले जा रहे हैं,पर न किसी का सिर दर्द खत्म हुआ, न सिर पर बाल उगे और न ही बाल काले हुए। किसी के अच्छे दिन नहीं आये।

tirchi najar after change new_10.png

पिछले पांच साल में वह मज़मेबाज सारे के सारे विश्व में घूम आया। वह मज़मा लगाने वाला जापान भी हो आया पर वहां लोगों ने उसके तेल से ज्यादा उसकी बुलेट ट्रेन में दिलचस्पी ली। और अमेरिका ने तो साफ़ कह दिया कि उन्हें तेल में तो दिलचस्पी है पर उस मदारी के तेल में नहीं, इराक और ईरान के तेल में। हाँ, अमरीकी व्यापारियों ने जरूर थोड़ी दिलचस्पी दिखाई वह भी तब जब उसने ये वादा किया कि उन्हें यह तेल मुँह-मांगी कीमत पर बेचने दिया जायेगा और खूब सारा मुनाफा कमाने दिया जायेगा।

इधर, देश में लोगों में असंतोष हुआ जा रहा था। वह तेल किसी को भी फायदा नहीं दिखा रहा था। किसी के भी दिन नहीं फिर रहे थे। पर वो मज़मे लगाने वाला भी कम नहीं था। वह जादुई वाशिंग पाउडर ले आया। "स्वच्छता" ब्रांड वाशिंग पाउडर, एक ऐसा वाशिंग पाउडर जिससे आपका तन-मन साफ़ हो या न हो, पर घर, सड़क, मोहल्ला, शहर, राज्य और देश सभी साफ हो जाये। उस मदारी की तन या मन की सफाई में कोई रुचि थी भी नहीं। उसको तो बस मज़मा लगाना था। तेल बिकना कम हो गया तो वाशिंग पाउडर का मज़मा लगा लिया। और कहा अब तो सबके अच्छे दिन आ ही जायेंगे।  उस वाशिंग पाउडर की सरकारी खरीद के लिए वाशिंग पाउडर टैक्स भी लगा दिया गया। हजारों करोड़ रुपये का वाशिंग पाउडर खरीद लिया गया। पर सफाई न होनी थी न हुई। अच्छे दिन न आने थे न आये।

 

अब फिर मज़मे वाले को लगा कि कोई नया मज़मा लगाना चाहिए। कोई नया खेल दिखाना चाहिए। उस मज़मे वाले ने कहा कि वह एक ऐसी मशीन बनानी शुरू करेगा कि सब कुछ यहीं, देश में ही बनने लगेगा। सभी को नौकरी मिलेगी। नौकरियों की ऐसी बाढ़ आयेगी कि एक-एक आदमी अपने दो-दो हाथों से अलग अलग नौकरी कर सकेगा। यहां तक कि नौकरी निर्यात भी कर सकेंगे। सबके दिन बहुरेंगे। पर रफ़ाल जो यहां बनना था वह भी वहीं बन रहा है। किसी के दिन न बहुरे, न बहुरेंगे। अच्छे दिन न आने थे न आये।

अब उसे एक और मज़ाक सूझा। उस मज़मा लगाने वाले ने सबसे कहा खड़े हो जाओ। सब खड़े होंगे तो सबको हर्ष होगा, उल्लासित होंगे, चहुँ ओर खुशियां ही खुशियां होंगी। सबके अच्छे दिन आयेंगे। किसान-मजदूर, जवान-बूढ़े, सारा का सारा देश अच्छे दिनों के इंतजार में खड़ा हो गया। खुशियाँ आयेंगी, समृद्धि लायेंगी। खड़े खड़े टांगें सूख गयीं, घुटने सूज गये। दर्द के मारे हाल बुरा हो गया। पर समृद्धि न आनी थी न आयी। अच्छे दिन न आने थे न आये।

पर वह मज़मा लगाने वाला बडा चालाक है। वह इस बार फिर एक नया तेल ले कर आया है, राष्ट्र भक्ति ब्रांड का दर्द निवारक तेल। एक ऐसा तेल जो आपके घुटने की सूजन कम कर दे। जो टांगों की रंगत वापस लौटा दे। सारा का सारा दर्द हर ले। वो दर्द जो उसने ही सबको दिया है। उसे पता है  आज भी वह अपने इस नये तेल को करोड़ों की संख्या में बेच सकता है। उसका ब्रांड सबसे अच्छा भले ही न हो, सबसे बड़ा तो है ही। उसका तेल भले ही न दर्द हर सके न सूजन कम कर सके, पर बिक तो जायेगा ही। अच्छे दिन न आने थे न आये,  और न ही आयेंगे। पर लगता है, जुमले बाज का जुमला तो इस बार भी चल ही जायेगा।

चलते चलते : पहले विकास को बेचा, अब राष्ट्र को बेच रहे हैं। ये कुछ भी बेच सकते हैं, बस खरीदने वाला चाहिये। कहते हैं काठ की हांडी दोबारा नहीं चढ़ती। पर हमारा देश विचित्र है। यहां काठ की हांडी दोबारा ही नहीं, बार बार चढ़ सकती है। पहले कांग्रेस की चढ़ती रही, अब भाजपा की चढ़ रही है।

(लेखक पेशे से चिकित्सक हैं।)

Satire
Political satire
tirchi nazar
BJP
Narendra modi
Hindutva Agenda
Hindu Nationalism
General elections2019
2019 Lok Sabha elections

Related Stories

PM की इतनी बेअदबी क्यों कर रहे हैं CM? आख़िर कौन है ज़िम्मेदार?

ख़बरों के आगे-पीछे: मोदी और शी जिनपिंग के “निज़ी” रिश्तों से लेकर विदेशी कंपनियों के भारत छोड़ने तक

ख़बरों के आगे-पीछे: केजरीवाल के ‘गुजरात प्लान’ से लेकर रिजर्व बैंक तक

यूपी में संघ-भाजपा की बदलती रणनीति : लोकतांत्रिक ताकतों की बढ़ती चुनौती

बात बोलेगी: मुंह को लगा नफ़रत का ख़ून

इस आग को किसी भी तरह बुझाना ही होगा - क्योंकि, यह सब की बात है दो चार दस की बात नहीं

ख़बरों के आगे-पीछे: क्या अब दोबारा आ गया है LIC बेचने का वक्त?

मुस्लिम जेनोसाइड का ख़तरा और रामनवमी

बढ़ती हिंसा व घृणा के ख़िलाफ़ क्यों गायब है विपक्ष की आवाज़?

ख़बरों के आगे-पीछे: भाजपा में नंबर दो की लड़ाई से लेकर दिल्ली के सरकारी बंगलों की राजनीति


बाकी खबरें

  • protest
    न्यूज़क्लिक टीम
    दक्षिणी गुजरात में सिंचाई परियोजना के लिए आदिवासियों का विस्थापन
    22 May 2022
    गुजरात के दक्षिणी हिस्से वलसाड, नवसारी, डांग जिलों में बहुत से लोग विस्थापन के भय में जी रहे हैं। विवादास्पद पार-तापी-नर्मदा नदी लिंक परियोजना को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है। लेकिन इसे पूरी तरह से…
  • डॉ. द्रोण कुमार शर्मा
    तिरछी नज़र: 2047 की बात है
    22 May 2022
    अब सुनते हैं कि जीएसटी काउंसिल ने सरकार जी के बढ़ते हुए खर्चों को देखते हुए सांस लेने पर भी जीएसटी लगाने का सुझाव दिया है।
  • विजय विनीत
    बनारस में ये हैं इंसानियत की भाषा सिखाने वाले मज़हबी मरकज़
    22 May 2022
    बनारस का संकटमोचन मंदिर ऐसा धार्मिक स्थल है जो गंगा-जमुनी तहज़ीब को जिंदा रखने के लिए हमेशा नई गाथा लिखता रहा है। सांप्रदायिक सौहार्द की अद्भुत मिसाल पेश करने वाले इस मंदिर में हर साल गीत-संगीत की…
  • संजय रॉय
    महंगाई की मार मजदूरी कर पेट भरने वालों पर सबसे ज्यादा 
    22 May 2022
    पेट्रोलियम उत्पादों पर हर प्रकार के केंद्रीय उपकरों को हटा देने और सरकार के इस कथन को खारिज करने यही सबसे उचित समय है कि अमीरों की तुलना में गरीबों को उच्चतर कीमतों से कम नुकसान होता है।
  • राजेंद्र शर्मा
    कटाक्ष: महंगाई, बेकारी भुलाओ, मस्जिद से मंदिर निकलवाओ! 
    21 May 2022
    अठारह घंटे से बढ़ाकर अब से दिन में बीस-बीस घंटा लगाएंगेे, तब कहीं जाकर 2025 में मोदी जी नये इंडिया का उद्ïघाटन कर पाएंगे। तब तक महंगाई, बेकारी वगैरह का शोर मचाकर, जो इस साधना में बाधा डालते पाए…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License