NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
मज़दूर-किसान
भारत
राजनीति
अर्थव्यवस्था
पिछले 25 सालों में मोदी काल में हुई कामगारों की संख्या में भारी गिरावट
देश में कुल कामगारों की संख्या में भारी गिरावट हुई है, देश में महिला कामगारों की संख्या में गिरावट तो लगातार जारी थी परन्तु पिछले 25 सालों में पुरुष कामगारों की संख्या में भी भारी गिरावट हुई है। नेशनल सैंपल सर्वे ऑफिस (एनएसएसओ) के 2017-18 के आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण (PLFS) रिपोर्ट में बताया है कि देश में 2011-12 में पुरुष कामगारों की संख्या 30.4 करोड़ थी जो 2017-18 में घटकर 28.6 करोड़ हो गयी है।
पीयूष शर्मा
20 Mar 2019
beriojgaari

वर्तमान में गहराते कृषि संकट और अर्थव्यवस्था की वजह से देश में बेरोज़गारी उफ़ान पर है। 2014 से पहले भाजपा ने हर साल युवाओं को दो करोड़ रोज़गार देने का वायदा किया था यानी इन पांच वर्षो में मोदी सरकार को 10 करोड़ रोज़गार मुहैया करवाने थे परन्तु सत्ता में आने के बाद से सरकार अपना वादा पूरा करने में नाकाम रही है। 

पुरुष कामगारों  की संख्या में गिरावट 

देश में कुल कामगारों  की संख्या में भारी गिरावट हुई है, देश में महिला कामगरों की संख्या में गिरावट तो लगातार जारी थी परन्तु पिछले 25 सालों में पुरुष  की संख्या में भी भारी गिरावट हुई है।  द इंडियन एक्सप्रेस ने नेशनल सैंपल सर्वे ऑफिस (एनएसएसओ) के 2017-18 के आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण (PLFS) रिपोर्ट पर आधारित अपने लेख में बताया है कि देश में 2011-12 में पुरुष कामगारों  की संख्या 30.4 करोड़ थी जो 2017-18 में घटकर 28.6 करोड़ हो गयी है। 

NSSO JOB DATA MALE WORKFORCE (HINDI)
Infogram

अभी हाल ही में बिज़नेस स्टैंडर्ड ने NSSO की इसी रिपोर्ट से बेरोज़गारी दर से जुड़े आंकड़े जारी किये थे जिनमें बताया गया था कि बेरोज़गारी 2017-18 में 45 साल के उच्च स्तर 6.1 प्रतिशत पर पहुँच गयी थी। इस रिपोर्ट को सरकार द्वारा अधिकारिक तौर पर जारी नहीं किया गया है।

रिपोर्ट के अनुसार 1993-94 से 2017-18 तक यानी 25 सालों में पहली बार पुरुष कामगारों  की संख्या में गिरावट हुई है। 2011-12 की तुलना में ग्रामीण व शहरी दोनों में पुरुष कामगारों की संख्या में क्रमश: 6.4 और 4.7 प्रतिशत की कमी आई है।

आंकड़े साफ़तौर पर बताते हैं कि पिछले वर्षों के दौरान देश में रोज़गार के बेहद ही कम मौक़े पैदा हुए हैं जिसके कारण नौकरियाँ घटी हैं।

ग्रामीण क्षेत्रों में बेरोज़गारी उच्चतम स्तर पर 

रिपोर्ट के आंकड़े बताते हैं कि 2011-12 और 2017-18 के बीच देश के ग्रामीण क्षेत्रों में 4.3 करोड़ तथा शहरी इलाक़ों में 40 लाख नौकरियाँ कम हुई हैं। यानी इस अवधि में देश में कुल 4.7 करोड़ नौकरियों में कमी आई है। इसके साथ ही रिपोर्ट में बताया गया है कि ग्रामीण क्षेत्रों में महिला के कामगारों रोज़गार में 68 प्रतिशत व शहरों में पुरुष कामगारों के रोजगार में 96 प्रतिशत की कमी आई है।

NSSO RURAL DATA (HINDI)
Infogram

रिपोर्ट के अनुसार, 15-59 आयुवर्ग में वोकेशनल/तकनीकी शिक्षा पाने वाले कामगारों  के प्रतिशत में कमी आई है, यह संख्या 2011-12 में 2.2 प्रतिशत थी जो 2017-18 में घटकर 2 प्रतिशत हो गयी है। जिसका सीधा असर रोज़गार पर पड़ता है। इसके साथ ही 15-29 आयुवर्ग में 0.1 प्रतिशत की मामूली वृद्धि हुई है। यह आंकड़े मोदी सरकार के स्किल इंडिया के दावों की हक़ीक़त बयां करते हैं और धरातल की वास्तविक सच्चाई पेश करते हैं कि स्किल इण्डिया ने रोज़गार में कोई योगदान नही दिया है। 

इसके अलावा सेंटर फ़ॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी (सीएमआईई) के अनुसार, 11 मार्च तक बेरोज़गारी 6.9 प्रतिशत थी। मानसून के अंत तक यह इसी रेंज में रही, और 10 फ़रवरी को समाप्त हुए सप्ताह में उच्च दर 8.6 प्रतिशत तक पहुँच गयी थी। रबी की फसल ने इसे थोड़ा कम कर दिया है, लेकिन इस पैमाने पर बेरोज़गारी बरक़रार है और यह 1970 के दशक की शुरुआत में पनपे आर्थिक संकट की याद दिलाती है।

लोकसभा चुनाव सामने हैं, और सरकार नहीं चाहती है कि उनके झूठे दावों की पोल खुले इसलिए NSSO की बेरोज़गारी से जुड़ी रिपोर्ट सरकार जारी नहीं कर रही है। मोदी सरकार का रोज़गार देने का वायदा जुमला ही साबित हुआ है क्योंकि बेरोज़गारी लगातार बढ़ी है। रोज़गार के लिए माहौल बनाना मोदी सरकार की प्राथमिकता में नहीं रहा है। 

देश 7 फ़ीसदी की विकास दर से वृधि कर रहा है परन्तु इसके बावजूद देश में शिक्षित युवाओं के लिए रोज़गार के पर्याप्त अवसर नही हैं। लोकसभा चुनाव में बेरोज़गारी का मुद्दा हावी है जिसके कारण आने वाले महीनों में निश्चित तौर पर राजनितिक बदलाव संभव है लेकिन यह बात ज़रूरी है कि बेरोज़गारी के मसले से निपटा जाए।

इन्फोग्राफिक्स - ग्लेनिसा परेरा  
 

BEROJGARI
Unemployment in Modi era
unemployment after liberlisation
unemployemnet after new
decreasing number of male emloyer in modi era
indian employement
unemployment
UNEMPLOYMENT IN INDIA
Unemployment under Modi govt in India
RURAL Unemployment
female workers
male workers

Related Stories

कश्मीर: कम मांग और युवा पीढ़ी में कम रूचि के चलते लकड़ी पर नक्काशी के काम में गिरावट

ज़रूरी है दलित आदिवासी मज़दूरों के हालात पर भी ग़ौर करना

मई दिवस: मज़दूर—किसान एकता का संदेश

मनरेगा: ग्रामीण विकास मंत्रालय की उदासीनता का दंश झेलते मज़दूर, रुकी 4060 करोड़ की मज़दूरी

पिछले तीन सालों में दिहाड़ी 50 रुपये नहीं बढ़ी, जबकि महंगाई आसमान छू गयी    

राजस्थान ने किया शहरी रोज़गार गारंटी योजना का ऐलान- क्या केंद्र सुन रहा है?

विशेषज्ञों के हिसाब से मनरेगा के लिए बजट का आवंटन पर्याप्त नहीं

बजट के नाम पर पेश किए गए सरकारी भंवर जाल में किसानों और बेरोज़गारों के लिए कुछ भी नहीं!

उत्तर प्रदेश में ग्रामीण तनाव और कोविड संकट में सरकार से छूटा मौका, कमज़ोर रही मनरेगा की प्रतिक्रिया

पश्चिम बंगाल में मनरेगा का क्रियान्वयन खराब, केंद्र के रवैये पर भी सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उठाए सवाल


बाकी खबरें

  • modi
    अनिल जैन
    खरी-खरी: मोदी बोलते वक्त भूल जाते हैं कि वे प्रधानमंत्री भी हैं!
    22 Feb 2022
    दरअसल प्रधानमंत्री के ये निम्न स्तरीय बयान एक तरह से उनकी बौखलाहट की झलक दिखा रहे हैं। उन्हें एहसास हो गया है कि पांचों राज्यों में जनता उनकी पार्टी को बुरी तरह नकार रही है।
  • Rajasthan
    सोनिया यादव
    राजस्थान: अलग कृषि बजट किसानों के संघर्ष की जीत है या फिर चुनावी हथियार?
    22 Feb 2022
    किसानों पर कर्ज़ का बढ़ता बोझ और उसकी वसूली के लिए बैंकों का नोटिस, जमीनों की नीलामी इस वक्त राज्य में एक बड़ा मुद्दा बना हुआ है। ऐसे में गहलोत सरकार 2023 केे विधानसभा चुनावों को देखते हुए कोई जोखिम…
  • up elections
    रवि शंकर दुबे
    यूपी चुनाव, चौथा चरण: केंद्रीय मंत्री समेत दांव पर कई नेताओं की प्रतिष्ठा
    22 Feb 2022
    उत्तर प्रदेश चुनाव के चौथे चरण में 624 प्रत्याशियों का भाग्य तय होगा, साथ ही भारतीय जनता पार्टी समेत समाजवादी पार्टी की प्रतिष्ठा भी दांव पर है। एक ओर जहां भाजपा अपना पुराना प्रदर्शन दोहराना चाहेगी,…
  • uttar pradesh
    एम.ओबैद
    यूपी चुनाव : योगी काल में नहीं थमा 'इलाज के अभाव में मौत' का सिलसिला
    22 Feb 2022
    पिछले साल इलाहाबाद हाईकोर्ट ने योगी सरकार को फटकार लगाते हुए कहा था कि "वर्तमान में प्रदेश में चिकित्सा सुविधा बेहद नाज़ुक और कमज़ोर है। यह आम दिनों में भी जनता की ज़रूरतों को पूरा करने के लिए पर्याप्त…
  • covid
    टी ललिता
    महामारी के मद्देनजर कामगार वर्ग की ज़रूरतों के अनुरूप शहरों की योजना में बदलाव की आवश्यकता  
    22 Feb 2022
    दूसरे कोविड-19 लहर के दौरान सरकार के कुप्रबंधन ने शहरी नियोजन की खामियों को उजागर करके रख दिया है, जिसने हमेशा ही श्रमिकों की जरूरतों की अनदेखी की है। 
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License