NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
अर्थव्यवस्था
पीएनबी घोटाला : नीरव मोदी की 637 करोड़ रुपये की विदेशी संपत्ति जब्त
इंटरपोल ने सोमवार को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) और ईडी के अनुरोध पर पीएनबी घोटाले में नीरव मोदी के भरोसेमंद अधिकारी आदित्य नानावटी के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस (आरसीएन) जारी किया।
आईएएनएस
01 Oct 2018
nirav modi

नई दिल्लीI प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार को कहा कि पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) घोटाले में चल रही जांच के संबंध में भगोड़े हीरा व्यापारी नीरव मोदी की 637 करोड़ रुपये की विदेशी संपत्ति जब्त कर ली गई है। एक वरिष्ठ ईडी अधिकारी ने कहा कि वित्तीय जांच एजेंसी विभिन्न अंतर्राष्ट्रीय स्थानों पर नीरव मोदी की विदेशी संपत्तियों की पहचान करने और जब्त करने के लिए अन्य विदेशी एजेंसियों के साथ समन्वय से काम कर रही है।

जब्त संपत्ति आभूषण, बैंक खाते और अचल संपत्ति के रूप में है। 

अधिकारी ने यह भी कहा कि हांगकांग से 22.69 करोड़ रुपये की कीमत के हीरे के आभूषण लाए गए हैं।

ईडी के मुताबिक, जनवरी में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा नीरव मोदी के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद आभूषणों का एक स्टॉक हांगकांग भेजा गया था।

इसे नीरव मोदी की ओर से हांगकांग में एक निजी कंपनी के वॉल्ट में रखा गया था।

अधिकारी ने कहा, "एजेंसी ने कंपनी और उसके लंदन मुख्यालय से संपर्क किया और काफी अनुरोध व मशक्कत के बाद यह सफलतापूर्वक भारत में आभूषण वापस लाने में कामयाब रहा।"

उन्होंने यह भी कहा कि आभूषणों की कीमत 85 करोड़ रुपये है और आभूषणों को फायरस्टार ग्रुप ऑफ कंपनीज द्वारा हांगकांग भेजा गया था। यदि इन आभूषणों की कीमत का स्वतंत्र रूप से अनुमान लगाया जाए तो यह 22.69 करोड़ रुपये के हैं।

ईडी ने दक्षिण मुंबई में 19.5 करोड़ रुपये के फ्लैट को भी जब्त किया है, जो नीरव मोदी की बहन पूर्वी के नाम पर है, जो बेल्जियम की नागरिक हैं।

अधिकारी ने कहा कि फ्लैट 2017 में पूर्वी द्वारा खरीदा गया था और इसकी पावर ऑफ अटार्नी नीरव के भाई नीशाल के पास है। 

इस बीच एजेंसी ने इस मामले में नीरव मोदी, पूर्वी और अन्य लोगों के पांच बैंक खातों को भी जब्त किया है। इनमें 278 करोड़ रुपये की राशि है।

इंटरपोल ने नीरव मोदी, नीशाल, पूर्वी और उनके कार्यकारी सुभाष परब के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस (आरसीएन) जारी किया है।

इंटरपोल ने सोमवार को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) और ईडी के अनुरोध पर पीएनबी घोटाले में नीरव मोदी के भरोसेमंद अधिकारी आदित्य नानावटी के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस (आरसीएन) जारी किया।

सीबीआई सूत्रों के मुताबिक, नीशाल के साथ नानावटी के संबंध पाए गए हैं।

नानावटी हांगकांग में फायरस्टार डायमंड के कारोबार का संचालन करता था। 

गीतांजलि समूह के नीरव मोदी और उनके मामा मेहुल चोकसी दोनों की जांच सीबीआई और ईडी कर रही है। ईडी ने 24 और 26 मई को दोनों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया था। 

उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किए गए हैं।

सीबीआई को घोटाले की सूचना मिलने से पहले नीरव मोदी जनवरी के पहले सप्ताह में अपने परिवार के साथ भारत से फरार हो गया था।

nIrav modi
PNB fraud
ED
Loan Defaulter

Related Stories

ED के निशाने पर सोनिया-राहुल, राज्यसभा चुनावों से ऐन पहले क्यों!

सरकारी एजेंसियाँ सिर्फ विपक्ष पर हमलावर क्यों, मोदी जी?

ईडी ने फ़ारूक़ अब्दुल्ला को धनशोधन मामले में पूछताछ के लिए तलब किया

एमवे के कारोबार में  'काला'  क्या है?

ईडी ने शिवसेना सांसद संजय राउत से संबंधित संपत्ति कुर्क की

जनता के पैसे का इस्तेमाल ख़ुद के लिए नहीं किया : राना अय्यूब

धनशोधन का मामला: अदालत ने अनिल देशमुख को न्यायिक हिरासत में भेजा

ईडी ने 12 घंटे की पूछताछ के बाद अनिल देशमुख को किया गिरफ़्तार

कार्टून क्लिक: मैनेजमेंट सबसे बढ़िया!

पेगासस प्रोजेक्ट: बीएसएफ़ के पूर्व प्रमुख, रॉ और ईडी के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ केजरीवाल के क़रीबी का नाम निगरानी सूची में


बाकी खबरें

  • Merkel Scholz
    उपेंद्र स्वामी
    दुनिया भर की: जर्मनी में ‘ट्रैफिक लाइट गठबंधन’ के हाथों में शासन की कमान
    25 Nov 2021
    मर्केल दौर की समाप्ति, मध्य-वाम मार्गी ओलफ़ शुल्ज़ होंगे नए चांसलर। उम्मीद की जा रही है कि तकरीबन अगले एक माह के भीतर 177 पन्नों वाले गठबंधन समझौते का अनुमोदन करने के बाद नई सरकार सत्ता संभाल लेगी।
  • Russo-Uzbek
    एम. के. भद्रकुमार
    रुस-उज़बेक संबंध क्षेत्रीय स्थिरता का एक महत्वपूर्ण कारक
    25 Nov 2021
    रुसी-उज्बेक संबंधों की वर्तमान sतिथि का मध्य एशिया में अंतर-क्षेत्रीय समीकरणों पर निश्चित्त तौर पर एक लाभकारी व शांतिदायक प्रभाव पड़ेगा।
  • violence against women
    राज वाल्मीकि
    महिलाओं के ख़िलाफ़ हिंसा के उन्मूलन के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस 2021 का महत्व
    25 Nov 2021
    अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिवर्ष 25 नवम्बर से 10 दिसम्बर तक महिलाओं और बालिकाओं पर हिंसा बंद हो, इसके लिए 16 दिन तक जागरूकता कार्यक्रम किए जाते हैं।
  • jharkhand
    अनिल अंशुमन
    झारखण्ड : शहीद स्मारक धरोहर स्थल पर स्कूल निर्माण के ख़िलाफ़ आदिवासी संगठनों का विरोध
    25 Nov 2021
    आदिवासी संगठन ने प्रशासन से कहा कि स्मारक स्थल वर्षों से उनकी आस्था उपासना का भी केंद्र रहा है. इससे उनकी धार्मिक आस्थाएं जुडी हुई हैं. विद्यालय निर्माण होने से यह स्थल हमेशा के लिए नष्ट हो जायेगा।…
  •  Fidel Castro
    अनीश अंकुर
    फिदेल कास्त्रो: लैटिन अमेरिका सहित समूची दुनिया में क्रांतिकारी शक्तियों के प्रतीक पुरुष
    25 Nov 2021
    25 नवंबर फिदेल कास्त्रो की पुण्यतिथि है। पांच साल पहले क्यूबा के पूर्व राष्ट्रपति फिदेल कास्त्रो का निधन हो गया था। साम्राज्यवाद के खिलाफ फिदेल कास्त्रो का संघर्ष पूरी दुनिया के लिए प्रेरणा स्त्रोत…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License