NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
पिंजरा तोड़ आंदोलन जारी : डीयू हॉस्टल में लड़कियों ने ‘कर्फ्यू’ तोड़ा
छात्राओं का कहना है कि वह बुधवार, 10 अक्टूबर को प्रॉक्टर से मिलने जाएँगी। इसके बाद फिर से प्रदर्शन किया जायेगा और अगर माँगे नहीं माँगी गयी तो फिर से रात भर प्रदर्शन किया जायेगा।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
09 Oct 2018
pinjara tod

सोमवार, 8 अक्टूबर को दिल्ली विश्विद्यालय की आर्ट्स फैकल्टी में पिंजरा तोड़ आंदोलन से जुड़ी महिलाओं ने रात भर विरोध प्रदर्शन किया। यह विरोध प्रदर्शन हॉस्टल कर्फ्यू टाइमिंग (यानी हॉस्टल में आने जाने के समय पर रोक) के खिलाफ था। छात्राओं ने पहले आर्ट्स फैकल्टी में विरोध प्रदर्शन किया फिर मॉल रोड को करीब 2 घंटों तक जाम किया और फिर वापस आर्ट्स फैकल्टी तक का मार्च निकाला, जिसके बाद वह सुबह 6 बजे तक वहीं रहीं। बताया जा रहा है इस पूरे प्रदर्शन में करीब 150 छात्राएं शामिल थीं। 

दरअसल दिल्ली विश्वविद्यालय के ज़्यादातर कॉलेजों में महिला हॉस्टलों में 7 से 8 बजे के बाद प्रवेश बंद हो जाता है। कॉलेज प्रशासन इसे महिला सुरक्षा के लिए अनिवार्य बताता है। लेकिन महिला छात्रों का कहना है कि यह उनके घूमने की आज़ादी के अधिकारों का हनन है। उनका कहना है कि यह महिलाओं को अपने नियंत्रण में रखने की पुरुष प्रधान मानसिकता से प्रेरित नियम है। 

हॉस्टल में कर्फ्यू टाइमिंग के आलावा महिलाएं कई और माँगे भी कर रहीं हैं। उनकी माँग है कि पिछड़ी जातियों से आने वाली महिलाओं के लिए हॉस्टल में आरक्षण नियम ढंग से लागू किया जाए। महिलाएं यह भी माँग कर रही हैं कि हॉस्टल को पूरी तरह भरा जाए जो कि नहीं किया जा रहा और हॉस्टल की फीस कम की जाए। साथ ही उनकी माँग है कि विकलांग महिलाओं के लिए अलग से हॉस्टल हो और लोकल गॉर्डियन होने के नियम को समाप्त  किया जाए। पिंजरा तोड़ से जुड़ी एक छात्रा विभूति ने कहा "18 वर्ष से ऊपर की महिलाओं के लिए लोकल गार्डियन होने का नियम कितना सही है? जब आप बच्ची से महिला बन गए हैं तो हमें इस तरह नियंत्रण में रखने का नियम कितना जायज़ है?" 

सूत्र बताते हैं कि कई हॉस्टलों में तो यह नियम भी होता है कि लोकल गार्डियन की उम्र 40 साल से ज़्यादा हो और वह शादीशुदा भी हो। सवाल है कि क्या यह नियम पुरुषप्रधान मानसिकता का प्रमाण नहीं?

कल शाम करीब साढ़े चार बजे महिलाओं ने यह प्रदर्शन शुरू किया। उस समय वहाँ करीब 90 महिलायें मौजूद थी और उन्होंने माँग की थी कि प्रॉक्टर उनसे मिलें। कई महिलायें  गेट पर चढ़ गयीं थीं और वहाँ खूब नारे लगाए गए। इसके बाद प्रॉक्टर उनसे मिलने आये लेकिन उन्होंने महिलाओं की माँगों को सुनने से मना कर दिया। इसके बाद महिलायें मॉल रोड पर चलीं गयीं और वहाँ चक्का जाम कर दिया। पुलिस ने उन्हें हटाने के लिए ज़ोर-ज़बरदस्ती की और इस दौरान कई महिलाओं को चोट भी आयीं। पुलिस पर यह भी आरोप है कि महिला कॉन्स्टेबल ज़्यादा नहीं थीं और पुरुष कॉन्स्टेबलों ने छात्राओं के साथ बदसलूकी की। 

मॉल रोड पर करीब 2 घंटे तक ट्रैफिक रुका रहा। पुलिस ने ट्रैफिक को दूसरी तरफ से निकलने का इंतज़ाम किया। विभूति का कहना है कि चक्का जाम करने का मकसद यह था कि महिलाओं को बंदी रखे जाने का मुद्दा बाकी जनता तक पहुँचे और कुलपति उनसे मिलने आये। इसके बाद करीब 11. 30 बजे रात को महिलाएं फिर से आर्ट फैकल्टी तक मार्च करके गयीं। वहाँ रात भर प्रदर्शन चला। रात भर गाने गए गए, नारी मुक्ति के नारे लगे और कई छात्राओं ने खूबसूरत चित्र भी बनाये। लेकिन फिर भी प्रशासन के कान पर से जूं नहीं रेंगी। 

छात्राओं का कहना है कि वह बुधवार, 10 अक्टूबर को प्रॉक्टर से मिलने जाएँगी। इसके बाद फिर से प्रदर्शन किया जायेगा और अगर माँगे नहीं माँगी गयी तो फिर से रात भर प्रदर्शन किया जायेगा। 

गौरतलब है कि हॉस्टल में कर्फ्यू टाइमिंग के खिलाफ लेकर यह आंदोलन  2015 से चल रहा है। सबसे पहले यह दिल्ली विश्विद्यालय में शुरू हुआ और इसे पिंजरा तोड़ का नाम दिया गया। इसके बाद  बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय,पंजाबी यूनिवर्सिटी और अलीगढ मुस्लिम विश्वविद्यालय और दूसरी जगहों पर भी महिलायें हॉस्टल कर्फ्यू टाइमिंग के खिलाफ आंदोलन कर रही हैं। यह पितृसत्ता के खिलाफ एक आवाज़ है जो देश भर में सुनाई देने लगी है। 

pinjara tod
Delhi University
DU VC
students' movement
gender justice

Related Stories

दिल्ली: रामजस कॉलेज में हुई हिंसा, SFI ने ABVP पर लगाया मारपीट का आरोप, पुलिसिया कार्रवाई पर भी उठ रहे सवाल

दिल्ली: दलित प्रोफेसर मामले में SC आयोग का आदेश, DU रजिस्ट्रार व दौलत राम के प्राचार्य के ख़िलाफ़ केस दर्ज

डीयूः नियमित प्राचार्य न होने की स्थिति में भर्ती पर रोक; स्टाफ, शिक्षकों में नाराज़गी

ज्ञानवापी पर फेसबुक पर टिप्पणी के मामले में डीयू के एसोसिएट प्रोफेसर रतन लाल को ज़मानत मिली

‘धार्मिक भावनाएं’: असहमति की आवाज़ को दबाने का औज़ार

कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट को लेकर छात्रों में असमंजस, शासन-प्रशासन से लगा रहे हैं गुहार

यूजीसी का फ़रमान, हमें मंज़ूर नहीं, बोले DU के छात्र, शिक्षक

नई शिक्षा नीति ‘वर्ण व्यवस्था की बहाली सुनिश्चित करती है' 

निर्भया फंड: प्राथमिकता में चूक या स्मृति में विचलन?

SFI ने किया चक्का जाम, अब होगी "सड़क पर कक्षा": एसएफआई


बाकी खबरें

  • corona
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के मामलों में क़रीब 25 फ़ीसदी की बढ़ोतरी हुई
    04 May 2022
    देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 3,205 नए मामले सामने आए हैं। जबकि कल 3 मई को कुल 2,568 मामले सामने आए थे।
  • mp
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    सिवनी : 2 आदिवासियों के हत्या में 9 गिरफ़्तार, विपक्ष ने कहा—राजनीतिक दबाव में मुख्य आरोपी अभी तक हैं बाहर
    04 May 2022
    माकपा और कांग्रेस ने इस घटना पर शोक और रोष जाहिर किया है। माकपा ने कहा है कि बजरंग दल के इस आतंक और हत्यारी मुहिम के खिलाफ आदिवासी समुदाय एकजुट होकर विरोध कर रहा है, मगर इसके बाद भी पुलिस मुख्य…
  • hasdev arnay
    सत्यम श्रीवास्तव
    कोर्पोरेट्स द्वारा अपहृत लोकतन्त्र में उम्मीद की किरण बनीं हसदेव अरण्य की ग्राम सभाएं
    04 May 2022
    हसदेव अरण्य की ग्राम सभाएं, लोहिया के शब्दों में ‘निराशा के अंतिम कर्तव्य’ निभा रही हैं। इन्हें ज़रूरत है देशव्यापी समर्थन की और उन तमाम नागरिकों के साथ की जिनका भरोसा अभी भी संविधान और उसमें लिखी…
  • CPI(M) expresses concern over Jodhpur incident, demands strict action from Gehlot government
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    जोधपुर की घटना पर माकपा ने जताई चिंता, गहलोत सरकार से सख़्त कार्रवाई की मांग
    04 May 2022
    माकपा के राज्य सचिव अमराराम ने इसे भाजपा-आरएसएस द्वारा साम्प्रदायिक तनाव फैलाने की कोशिश करार देते हुए कहा कि ऐसी घटनाएं अनायास नहीं होती बल्कि इनके पीछे धार्मिक कट्टरपंथी क्षुद्र शरारती तत्वों की…
  • एम. के. भद्रकुमार
    यूक्रेन की स्थिति पर भारत, जर्मनी ने बनाया तालमेल
    04 May 2022
    भारत का विवेक उतना ही स्पष्ट है जितना कि रूस की निंदा करने के प्रति जर्मनी का उत्साह।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License