NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
फिलिस्तीन
फ़िलिस्तीनी क़ैदी रयान ने इज़रायल द्वारा इलाज में लापरवाही के ख़िलाफ़ भूख हड़ताल शुरू की
रिपोर्टों के अनुसार इज़रायल की जेलों में बंद लगभग 700 फ़िलिस्तीनी क़ैदी विभिन्न प्रकार की बीमारियों से पीड़ित हैं।
पीपल्स डिस्पैच
24 Mar 2021
फ़िलिस्तीनी

एक फिलीस्तीनी कैदी ने दो साल से अधिक समय से आवश्यक इलाज देने में चिकित्सकीय लापरवाही और इजरायल की उदासीनता के विरोध में भूख हड़ताल शुरू कर दिया है। मिड्डल ईस्ट ने मंगलवार 23 मार्च ये रिपोर्ट प्रकाशित किया।

वेस्ट बैंक के कब्जे वाले हेब्रोन (अल-खलील) शहर के 43 वर्षीय मैहर अबू रयान 25 साल की जेल की सजा काट रहे हैं और अतीत में सख्त हिंसक कार्रवाई के परिणाम स्वरुप स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं से पीड़ित रहे हैं। इस हिंसक कार्रवाई में इजरायली सैनिकों ने 2003 में उन्हें गिरफ्तार किया था।

इजरायल के जेल अधिकारियों ने अतीत में कई वर्षों तक अबू रयान को आवश्यक इलाज देने में देरी की जिससे उन्हें श्वसन संबंधी कई अन्य बीमारियों का शिकार होना पड़ा।

इजरायल के सैनिकों द्वारा उन पर हमले के कारण पिछले कुछ वर्षों में कई सर्जरी होने के बाद भी अबू रयान को अभी भी विशेष इलाज की आवश्यकता है। अबू रयान इजरायल की जेल सेवा (आईपीएस) से मांग करते रहे हैं कि उन्हें आवश्यक साइनस ऑपरेशन की व्यवस्था कराई जाए लेकिन इसे अब दो साल से अधिक का समय गुजर गया है।

हिरासत में किसी कैदी को आवश्यक इलाज देने के बजाय आईपीएस ने गलत तरीके से दावा किया है कि अबू रयान ने सर्जरी कराने से इनकार करते हुए एक शपथ पत्र पर हस्ताक्षर किया है। अंतरराष्ट्रीय कन्वेंन और इजरायल के कानून के अनुसार इजरायली अधिकारी इलाज की व्यवस्था करने के लिए बाध्य हैं।

अबू रयान का मामला अत्यंत क्रूर और दंडात्मक व्यवहार और कार्यवाही का नवीनतम उदाहरण है जब फिलिस्तीनी कैदियों और प्रशासनिक बंदियों को इजरायली कैदी होने के दौरान ऐसा करने के लिए मजबूर किया जाता है। मानवाधिकार समूहों और कैदियों के अधिकार वाले समूहों ने वर्षों से जेल प्रशासन द्वारा अत्यधिक मानसिक, मनोवैज्ञानिक और शारीरिक यातना के बाद फिलिस्तीनी कैदियों की हिरासत में कई मौतों को लेकर दस्तावेज तैयार किया है। समय पर और आवश्यक चिकित्सा न मिलने के परिणामस्वरूप कैदियों के मरने के कई मामले भी सामने में आए हैं। मानवाधिकार समूहों के आंकड़ों के अनुसार 1967 के बाद से इजरायल की जेलों और हिरासत केंद्रों में 230 के करीब फिलिस्तीनी कैदियों की मौत हो गई है। सैकड़ों महिलाएं और बच्चों सहित करीब 5,000 फिलिस्तीनी कैदी वर्तमान में इजरायल में कैद हैं।

Palestine
Israel
prisons in israel
israeli jail authorities
palestine prisoners in israel

Related Stories

फ़िनलैंड-स्वीडन का नेटो भर्ती का सपना हुआ फेल, फ़िलिस्तीनी पत्रकार शीरीन की शहादत के मायने

न नकबा कभी ख़त्म हुआ, न फ़िलिस्तीनी प्रतिरोध

अल-जज़ीरा की वरिष्ठ पत्रकार शिरीन अबु अकलेह की क़ब्ज़े वाले फ़िलिस्तीन में इज़रायली सुरक्षाबलों ने हत्या की

अमेरिका ने रूस के ख़िलाफ़ इज़राइल को किया तैनात

इज़रायली सुरक्षाबलों ने अल-अक़्सा परिसर में प्रार्थना कर रहे लोगों पर किया हमला, 150 से ज़्यादा घायल

लैंड डे पर फ़िलिस्तीनियों ने रिफ़्यूजियों के वापसी के अधिकार के संघर्ष को तेज़ किया

अमेरिका ने ईरान पर फिर लगाम लगाई

ईरान नाभिकीय सौदे में दोबारा प्राण फूंकना मुमकिन तो है पर यह आसान नहीं होगा

शता ओदेह की गिरफ़्तारी फ़िलिस्तीनी नागरिक समाज पर इस्राइली हमले का प्रतीक बन गया है

141 दिनों की भूख हड़ताल के बाद हिशाम अबू हव्वाश की रिहाई के लिए इज़रायली अधिकारी तैयार


बाकी खबरें

  • Hijab controversy
    भाषा
    हिजाब विवाद: बेंगलुरु के कॉलेज ने सिख लड़की को पगड़ी हटाने को कहा
    24 Feb 2022
    सूत्रों के अनुसार, लड़की के परिवार का कहना है कि उनकी बेटी पगड़ी नहीं हटायेगी और वे कानूनी राय ले रहे हैं, क्योंकि उच्च न्यायालय और सरकार के आदेश में सिख पगड़ी का उल्लेख नहीं है।
  • up elections
    असद रिज़वी
    लखनऊ में रोज़गार, महंगाई, सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन रहे मतदाताओं के लिए बड़े मुद्दे
    24 Feb 2022
    लखनऊ में मतदाओं ने अलग-अलग मुद्दों को लेकर वोट डाले। सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन की बहाली बड़ा मुद्दा था। वहीं कोविड-19 प्रबंधन, कोविड-19 मुफ्त टीका,  मुफ्त अनाज वितरण पर लोगों की अलग-अलग…
  • M.G. Devasahayam
    सतीश भारतीय
    लोकतांत्रिक व्यवस्था में व्याप्त खामियों को उजाकर करती एम.जी देवसहायम की किताब ‘‘चुनावी लोकतंत्र‘‘
    24 Feb 2022
    ‘‘चुनावी लोकतंत्र?‘‘ किताब बताती है कि कैसे चुनावी प्रक्रियाओं की सत्यता को नष्ट करने के व्यवस्थित प्रयासों में तेजी आयी है और कैसे इस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
  • Salempur
    विजय विनीत
    यूपी इलेक्शनः सलेमपुर में इस बार नहीं है मोदी लहर, मुकाबला मंडल-कमंडल के बीच होगा 
    24 Feb 2022
    देवरिया जिले की सलेमपुर सीट पर शहर और गावों के वोटर बंटे हुए नजर आ रहे हैं। कोविड के दौर में योगी सरकार के दावे अपनी जगह है, लेकिन लोगों को याद है कि ऑक्सीजन की कमी और इलाज के अभाव में न जाने कितनों…
  • Inequality
    प्रभात पटनायक
    आर्थिक असमानता: पूंजीवाद बनाम समाजवाद
    24 Feb 2022
    पूंजीवादी उत्पादन पद्धति के चलते पैदा हुई असमानता मानव इतिहास में अब तक पैदा हुई किसी भी असमानता के मुकाबले सबसे अधिक गहरी असमानता है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License